Friday, September 20, 2024

जौनपुर में भाजपा नेता को गोलियों से भूना, 44 साल पहले पिता की भी हुई थी दिनदहाड़े हत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भाजपा नेता की गोलमारकर हत्या कर दी गई है। बोधापुर गांव के रहने वाले भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव (55) को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया। वो वर्तमान समय में भाजपा के जिला महामंत्री थे। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।

पुलिस-प्रशासन में खलबली

इधर भाजपा नेता की हत्या के बाद से पुलिस-प्रसाशन में भी खलबली मची हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने में लगी हुई है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जानकारी के मुताबिक अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार सुबह प्रमोद यादव को उनके घर के बाहर गोली मार दी। उन्हें तीन गोलियां मारकर वो वहां से फरार हो गए। प्रमोद यादव को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पिता की भी हो चुकी हत्या

बता दें कि प्रमोद यादव बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष थे। 2012 में भाजपा की टिकट से मल्हनी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 1980 में उनके पिता राजबली यादव की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वो जनसंघ के सदस्य थे। जनसंघ के टिकट पर रारी विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके थे। एक बार पैदल आ रहे थे तभी बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Latest news
Related news