Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • UP: बेर खाने से बिगड़ी बच्चों की तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

UP: बेर खाने से बिगड़ी बच्चों की तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

लखनऊ। यूपी के मथुरा में बुधवार को बेर खाने से आधा दर्जन छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। वह पेट दर्द और उल्टी से परेशान हो गए। उन्हें आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उनका उपचार किया। बच्चे अस्पताल में भर्ती मामला फरह थाना क्षेत्र के पं दीनदयाल धाम […]

Advertisement
  • March 6, 2024 11:38 am IST, Updated 12 months ago

लखनऊ। यूपी के मथुरा में बुधवार को बेर खाने से आधा दर्जन छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। वह पेट दर्द और उल्टी से परेशान हो गए। उन्हें आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उनका उपचार किया।

बच्चे अस्पताल में भर्ती

मामला फरह थाना क्षेत्र के पं दीनदयाल धाम गांव का है। यहां एक स्कूल में लंच हुआ। छात्र-छात्राएं स्कूल के पीछे लगे बेर के पेड़ की तरफ पहुंच गए। उससे तोड़कर बेर खाए। कुछ देर बाद आधा दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पेट दर्द और उल्टी होने लगी। स्कूल प्रशासन उन्हें लेकर तुरंत फरह सीएचसी पहुंचा। जानकारी होने पर अभिभावक भी सीएचसी पहुंच गए। यहां बच्चों का इलाज किया गया। सीएचसी प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि बेर खाने से बच्चों की तबीयत खराब हो गई है। सभी का इलाज किया जा रहा है।


Advertisement