Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Lucknow Cylinder Blast: लखनऊ में सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 5 की मौत, कई घायल

Lucknow Cylinder Blast: लखनऊ में सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 5 की मौत, कई घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल भी हैं। घटना लखनऊ के काकोरी इलाके की है। घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया। इससे बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 […]

Advertisement
  • March 6, 2024 5:34 am IST, Updated 12 months ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल भी हैं। घटना लखनऊ के काकोरी इलाके की है। घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया। इससे बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 घायल हैं।

उड़ गई पूरी दीवार

काकोरी में रहने वाले मुंशीर के घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट क्यों और कैसे हुआ यह पता नहीं चल पाया है। धमाका इतना जोरदार था कि कमरे की पूरी दीवार उड़ गई। इस धमाके में आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं ब्लास्ट से चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों की स्थिति गंभीर

मुशीर के परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। घायलों को एंबुलेंस के जरिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया है , जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चारों घायलों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है।


Advertisement