Friday, September 20, 2024

Yogi Cabinet: योगी 2.0 का पहली बार हुआ कैबिनेट विस्तार, ओपी राजभर,दारा सिंह समेत अन्य ने ली शपथ

लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आज राजभवन में ओम प्रकाश राजभर, अनिल कुमार, दारा सिंह, सुनील शर्मा को मंत्री पद की शपथ दिलाई। बता दें कि योगी सरकार 2.0 का यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार है। वर्तमान में योगी कैबिनेट में 52 मंत्री हैं। इसमें 18 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री हैं।

जानें क्या बोले राजभर

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट विस्तार पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ये बड़ी ज़िम्मेदारी है। प्रदेश में गरीब, दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार कटिबद्ध है।

रालोद ने किया प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कल शाम रालोद ने 2 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। RLD ने लोकसभा चुनाव के लिए बागपत से डॉ. राजकुमार सांगवान और बिजनौर से विधायक चंदन चौहान को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं विधान परिषद के लिए मथुरा से योगेश नौहार को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि जयंती चौधरी ने सपा का साथ छोड़कर NDA ज्वाइन किया था। भारतीय जनता पार्टी ने रालोद को 2 सीटें दी थी।

Latest news
Related news