Monday, October 28, 2024

UP Cabinet: योगी कैबिनेट ने किसानों को दी बड़ी सौगात, निजी नलकूप पर मिलेगा फ्री बिजली कनेक्शन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें कई अहम योजनाओं को मंजूरी दी गई। बैठक में किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए मुफ्त बिजली कनेक्शन देने का ऐलान किया गया। प्रदेश के डेढ़ करोड़ किसानों को 1 अप्रैल 2023 से मुफ्त बिजली कनेक्शन का लाभ मिलेगा। साथ ही बकाया निजी नलकूप का बिल नहीं देना पड़ेगा।

इन योजनाओं को मिली मंजूरी-

  • शहरी,ग्रामीण नलकूप कनेक्शन वालों को लाभ।
  • NTPC के साथ अनपरा में 800 मेगावॉट के 2 पॉवर प्लांट लगेंगे।
  • ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी 2024 बनाई गई।
  • लखनऊ मेट्रो फेज़ 1 बी ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर को मंजूरी।
  • चारबाग से वसंतकुंज तक बनेंगे 12 मेट्रो स्टेशन।
  • 6 जिलों को मिलाकर बनाया जायेगा राजधानी क्षेत्र।
  • IIM लखनऊ से आउटर रिंग रोड अंडर पास के लिए प्रस्ताव को मंजूरी।
  • पांच कृषि यूनिवर्सिटी में स्थापित होंगे इक्यूबेटर सेंटर।
  • अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी के निर्माण के लिए विकासकर्ता का चयन

योगी कैबिनेट का विस्तार आज

वहीं आज योगी कैबिनेट का भी विस्तार किया जायेगा। मंगलवार सुबह राष्ट्रीय लोकदल के विधायक अनिल कुमार,सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर समेत 4 विधायकों को लखनऊ बुलाया गया है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज शाम को लखनऊ लौट रही है। उनके आने के बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Latest news
Related news