लखनऊ। आज शाम 5 बजे के करीब योगी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक आज शाम होने वाले कैबिनेट विस्तार में सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर और दारा सिंह चौहान मंत्री बनाए जा सकते हैं। बता दें कि कई बार योगी कैबिनेट विस्तार की खबरें सामने आई हालांकि हुई नहीं। राजभर बनेंगे मंत्री […]
लखनऊ। आज शाम 5 बजे के करीब योगी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक आज शाम होने वाले कैबिनेट विस्तार में सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर और दारा सिंह चौहान मंत्री बनाए जा सकते हैं। बता दें कि कई बार योगी कैबिनेट विस्तार की खबरें सामने आई हालांकि हुई नहीं।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। साथ ही जयंत चौधरी वाली रालोद के खेमे से भी मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा बीजेपी से एक- दो मंत्री बन सकते हैं। योगी मंत्रिमंडल में रालोद से एक मंत्री बनने की चर्चा हो रही है। मुजफ्फरनगर की पुरकाजी विधानसभा सीट से रालोद विधायक अनिल कुमार मंत्री बनाए जा सकते हैं।
वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कल शाम रालोद ने 2 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। RLD ने लोकसभा चुनाव के लिए बागपत से डॉ. राजकुमार सांगवान और बिजनौर से विधायक चंदन चौहान को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं विधान परिषद के लिए मथुरा से योगेश नौहार को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि जयंती चौधरी ने सपा का साथ छोड़कर NDA ज्वाइन किया था। भारतीय जनता पार्टी ने रालोद को 2 सीटें दी थी।