Thursday, October 3, 2024

बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे पूर्व IAS अभिषेक सिंह, जनता को रिझाने में जुटे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चर्चित आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह का इस्तीफा गुरुवार को 5 महीने बाद मंजूर कर लिया गया है। इसी बीच बताया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में वो भाजपा की टिकट पर जौनपुर से इलेक्शन लड़ सकते हैं।

बीजेपी से लड़ेंगे चुनाव

दरअसल जौनपुर लोकसभा सीट को लेकर शहर में काफी चर्चा चल रही है। जिसके मुताबिक पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह को भाजपा जौनपुर लोकसभा सीट से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार सकती है। कहा जा रहा है कि टिकट को ध्यान में रखते हुए ही अभिषेक सिंह का इस्तीफा विचाराधीन रखा गया था। जैसे ही चुनाव की तारीख करीब आई उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। हालांकि बीजेपी ने अभी इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की है।

चुनाव को लेकर एक्टिव

वहीं चुनाव को लेकर अभिषेक बीते दो महीनों से जिले में लगातार एक्टिव दिख रहे हैं। उन्हें समाजसेवा करते हुए देखा जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद से उन्होंने जौनपुर के लोगों के लिए निषाद रथ यात्रा शुरू की थी जो बीते 7 फरवरी से लेकर अब तक संचालित हो रही है। इसके अलावा अभिषेक सिंह जौनपुर के लोगों के लिए फ्लाइट टिकट बुकिंग पर छूट, उनके द्वारा शुरू की गई वीडियो व रील प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार के रूप में बाइक दे रहे हैं। उन्हें आए दिन भंडारे, जनता दर्शन आदि करते हुए देखा जा रहा है।

विवादों में रहा कार्यकाल

अभिषेक सिंह के पिता कृपा शंकर सिंह रिटायर आईपीएस अफसर हैं। 14 अगस्त 2013 को ट्रेनिंग के बाद अभिषेक सिंह की पहली पोस्टिंग झांसी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुई। बाद में 11 अक्टूबर 2014 को उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। जनवरी 2015 में हरदोई के मुख्य विकास पदाधिकारी बनाए गये। इसके बाद 2015 में ही तीन साल के लिए दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति दी गई। 2018 में इसे 2 साल के लिए बढ़ा भी दिया गया लेकिन बीच में ही मेडिकल लीव पर चले गये। इस वजह से दिल्ली सरकार ने 19 मार्च 2020 को उन्हें उनके मूल कैडर यानी उत्तर प्रदेश भेज दिया था। अभिषेक सिंह की पत्नी व चर्चित आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल सिंह छत्तीसगढ़ से हैं।

Latest news
Related news