Sunday, October 27, 2024

लोकसभा चुनावों से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 15 IAS अफसरों के हुए तबादले

लखनऊ। प्रदेश में में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में एक साथ 15 IAS अपसरों के तबादले हुए हैं। IAS रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नए चेयरमैन बने। राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव सहकारिता बनाए गए लेकिन वह प्रमुख सचिव कारागार भी बने रहेंगे। इसी तरह बीएल मीणा प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बने। रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास बने। IAS विमल दुबे मंडलायुक्त झांसी बने। IAS चैत्रा वी मंडलायुक्त अलीगढ़ बनाई गईं।

तबादले इस क्रम में हुए

तबादलों के इस क्रम में IAS मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज हटाया गया। पी गुरू प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व बनाए गए हैं। इसी तरह बलकार सिंह नए आवास आयुक्त बनाए गए। आदर्श सिंह आबकारी आयुक्त बने। रणवीर प्रसाद एमडी विद्युत उत्पादन निगम बने। IAS राजशेखर एमडी पेयजल मिशन ग्रामीण बनाए गए हैं। बता दें, 15 आईएस अफसरों के तबादले हुए है।

Latest news
Related news