Friday, September 20, 2024

योगी 2.0 : 6 साल पूरे होने पर बोले सीएम, ‘प्रदेश की पहचान अब उपद्रवी नहीं उत्सव हैं’

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर बीजेपी सरकार की छह साल की उपलब्धियों का ब्यौरा जनता के सामने रखा। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि कभी माफियाओं के लिए जाना जाने वाला राज्य आज महोत्सवों के लिए जाना जाता है। हमने सिर्फ छह सालों में यूपी को लेकर लोगों की धारणा बदल दी हैं। उत्तर प्रदेश की पहचान उपद्रवियों से नहीं बल्कि उत्सवों से है।अब यूपी माफियाओं की वजह से नहीं बल्कि महोत्सव के कारण जाना जाता है।

खत्म किया परिवारवाद

सीएम योगी ने आगे कहा कि हमने नया उत्तर प्रदेश बनाया है। 6 साल पहले लोग कहते थे कि यूपी का विकास नहीं हो सकता लेकिन आज हम विकास की दौर में पहले स्थान पर है। ये वही उत्तर प्रदेश है, जहां छह साल पहले हर दूसरे-तीसरे दिन दंगे होते थे। परिवारवाद के कारण प्रसिद्ध था। लेकिन अब प्रदेश की छवि देश और दुनिया के सामने है। इसके लिए हमने यूपी में पुलिस सुधार किए। सात पुलिस कमिश्नरेट बनाई। तहसील स्तर पर फायर ब्रिगेड बनाए गए। अब हर जिले में पुलिस के लिए बैरक बनाए जा रहे हैं। राज्य में साइबर थानों की स्थापना हो रही है।

प्रशासन को मिल रहा स्थिरता का लाभ

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बीते 6 सालों में प्रदेश में रोजगार और निवेश के लिए माहौल बना है। हमने सरकारी नौकरियों में जातिवाद, भ्रष्टाचार और परिवारवाद को खत्म किया। बिना जातिवाद और भ्रष्टाचार के सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। राज्य में स्थिरता का लाभ प्रशासन को मिल रहा है। पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

Latest news
Related news