Sunday, October 27, 2024

Weather Update: यूपी में इस बार जल्द दस्तक देगी गर्मी, कल से धूप के साथ चढ़ेगा तापमान

लखनऊ। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि फिलहाल कल से धूप तेज हो सकती है और प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ सकता है, जिससे लोगों को दिन के वक्त गर्मी का एहसास होने की संभावना है।

बारिश का अलर्ट जारी

यूपी में 19 फरवरी से लेकर 22 फरवरी यानी आज गुरुवार तक बारिश का अलर्ट जारी था। लगातार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में इस दौरान बारिश हो भी रही है। गरज चमक के साथ आंधी तूफान का भी सामना लोगों को करना पड़ रहा है। यह सिलसिला आज गुरुवार तक जारी रहेगा। लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक कल से प्रदेश का अधिकतम तापमान बढ़ेगा। जबकि न्यूनतम तापमान अभी भी 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर 15 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा। लेकिन अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने का पूर्वानुमान है।

30 डिग्री के ऊपर जाएगा तापमान

बता दें, फरवरी के अंत तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के भी ऊपर जाने की संभावना जताई जा रही है। कह सकते हैं कि इस बार गर्मी जल्दी दस्तक दे देगी। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि फिलहाल कल से धूप तेज हो सकती है और प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ सकता है, जिससे लोगों को दिन के वक्त गर्मी का एहसास हो सकता है।

आज आपके शहर का तापमान

लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं हरदोई, कानपुर शहर, बाराबंकी, कानपुर देहात, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन शहरों का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। बांदा, सुल्तानपुर, फतेहपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, बस्ती,गाजीपुर, झांसी, फतेहगढ़, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

गाजियाबाद और नोएडा का मौसम

नोएडा, आजमगढ़, गाजियाबाद, सहारनपुर, हापुड़, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 11से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Latest news
Related news