Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • UP के इन इलाकों में बूंदाबांदी के साथ गिरेंगे ओले, बदला मौसम

UP के इन इलाकों में बूंदाबांदी के साथ गिरेंगे ओले, बदला मौसम

लखनऊ। मंगलवार की सुबह से ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिल्ली और इसके आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंगलवार तड़के बारिश हुई। हवा में ठंडक महसूस की जा रही है। IMD के मुताबिक अब 20 फरवरी को 1-2 जगहों पर बूंदाबांदी की ही संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश की […]

Advertisement
  • February 20, 2024 3:40 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। मंगलवार की सुबह से ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिल्ली और इसके आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंगलवार तड़के बारिश हुई। हवा में ठंडक महसूस की जा रही है। IMD के मुताबिक अब 20 फरवरी को 1-2 जगहों पर बूंदाबांदी की ही संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह से ठंड अचानक फिर से आ गई। माना जा रहा है कि इस बारिश के कारण एक बार फिर से सर्दी का यूटर्न होगा।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम

यूपी के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश का असर देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हुई है। आज से कई इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है।

तेज हवाओं के साथ बूंदाबादी

सोमवार की रात दिल्ली-NCR तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बूंदाबादी हुई। इसके चलते सर्दी के मौसम ने दोबारा यूर्टन लिया है। इससे पहले मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि आने वाले 1-2 दिन में तेज हवाओं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश होने की भी आशंका है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मौसम बदलने का अनुमान जारी किया था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो अभी दो दिन ऐसे ही हालात बने रहने की आशंका है।

यूपी में खराब होगा मौसम

पूर्वी यूपी की बात करें तो 20-22 फरवरी को कुछ स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे तक की गति) के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कैसा होगा आज का मौसम

मंगलवार को बादल छाए रहेंगे. एक से दो जगहों पर बूंदाबांदी हुई. अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 12 डिग्री तक रह सकता है। 21 और 22 फरवरी को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं अधिकतम तापमान 26 व 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री रह सकता है। जब्कि 23 फरवरी को मौसम साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 24 व 25 फरवरी को आंशिक बादल फिर से दिखाई देंगे। 20 से 21 फरवरी के बीच उत्तराखंड में ओलावृष्टि की गतिविधियां हो सकती हैं।

कैसा रहा सोमवार का मौसम

सोमवार को हवा की रफ्तार 16 से 35 किमी प्रति घंटे की रही। इससे अधिकतम तापमान लुढ़ककर 28.2 डिग्री पहुंच गया। यह भी सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। सोमवार को राजधानी में शाम 7 बजे तक बारिश नहीं हुई।

ओले गिरने की चेतावनी

मंगलवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से आने वाली नमीयुक्त हवा और क्षोभ मंडलीय जिसे पछुवा हवा कहते हैं। पछुआ हवा की प्रतिक्रिया के कारण मौसम में यह बदलाव आएगा। 22 फरवरी तक मौसम में नमी बनी रहेगी.


Advertisement