Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • 13 फरवरी तक राहत देगी धूप, लेकिन रात में बढ़ेगी गलन

13 फरवरी तक राहत देगी धूप, लेकिन रात में बढ़ेगी गलन

लखनऊ। यूपी में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। बुधवार को दिन भर धूप खिली रहने से लोगों को गलन से राहत रही। हालांकि मंगलवार की रात में पारा लुढ़कने से रात और सुबह की गलन बरकरार रही। वहीं आने वाले दिनो में ठंड कम होगी। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम विभाग के मुताबिक […]

Advertisement
  • February 8, 2024 3:55 am IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। यूपी में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। बुधवार को दिन भर धूप खिली रहने से लोगों को गलन से राहत रही। हालांकि मंगलवार की रात में पारा लुढ़कने से रात और सुबह की गलन बरकरार रही। वहीं आने वाले दिनो में ठंड कम होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले दिनों बारिश-बूंदाबांदी से निजात मिलने के बाद अब पूरे सप्ताह दिन भर धूप रहने के आसार हैं। 14 फरवरी को प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश-बूंदाबांदी होने की आशंका हैं। बुधवार को लखीमपुर खीरी में दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अयोध्या में न्यूनतम तापमान सबसे कम 6 डिग्री सेल्सियस रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 13 फरवरी तक धूप खिली रहेगी, लेकिन रात में ठंडी हवाओं से गलन रहेगी।

जिलों का तापमान

राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज का तापमान सुबह 5.30 बजे 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गोरखपुर में 11.6, प्रयागराज में 101.4, बहराइच में 9.4, मेरठ 16 डिग्री, झांसी 10.4, कानपुर 12.4 डिग्री, गौतम बुद्ध नगर 11.6 डिग्री, वाराणसी में तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Advertisement