Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • रामलला के दरबार पहुंचे अरुणाचल के सीएम, कैबिनेट के साथ करेंगे दर्शन

रामलला के दरबार पहुंचे अरुणाचल के सीएम, कैबिनेट के साथ करेंगे दर्शन

लखनऊ। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनके कैबिनेट मंत्री आज अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। वो अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या पहुंच गए हैं। इस दौरान उनका महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने कहा कि आज हम लोग रामलला के दर्शन […]

Advertisement
  • February 6, 2024 7:14 am IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनके कैबिनेट मंत्री आज अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। वो अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या पहुंच गए हैं। इस दौरान उनका महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने कहा कि आज हम लोग रामलला के दर्शन करने यहां आए हुए हैं और ये हमारे लिए बहुत ही अच्छा अवसर है। अरुणाचल प्रदेश से कुल 70 लोग आए हुए हैं। हम एयरपोर्ट से रामलला के दर्शन करने के लिए रवाना हो रहे हैं।

श्रद्धालु पहुंच रहे अयोध्या

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले एक सप्ताह के अंदर ही 19 लाख लोगों ने रामलला के दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी की देखरेख में श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ दर्शन-पूजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।

बीजेपी चला रही विशेष अभियान

देश-विदेश और विभिन्न राज्यों से रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दूसरी तरफ बीजेपी भी अयोध्या दर्शन अभियान चला रही है। इसके तहत भाजपा ने हर दिन 50 हजार भक्तों को रामलला का दर्शन कराने का लक्ष्य रखा है। यह अभियान 24 मार्च तक चलेगा। इसके लिए पार्टी की तरफ से हर स्तर पर तैयारी की गई है।


Advertisement