Friday, September 20, 2024

यूपी विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन; दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि

लखनऊ। यूपी विधानसभा बजट सत्र का आज यानी 3 फरवरी को दूसरा दिन है। दूसरे दिन बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह और समाजवादी पार्टी के विधायक एसपी यादव के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान सीएम समेत अन्य नेताओं ने दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सदन को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद सदन को सोमवार तक 11 बजे के लिए स्थगित कर दिया गया। सोमवार को सदन में बजट पेश किया जायेगा।

पेश होगा अब तक का सबसे बड़ा बजट

लोकसभा चुनाव नजदीक है और यूपी सरकार अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करने वाली है। बताया जा रहा है कि राज्य की भाजपा सरकार करीब 7.50 लाख करोड़ रुपए से अधिक का बजट पेश कर सकती है। 5 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट प्रस्ताव दोनों सदनों में विधानमंडल में यूपी सरकार की ओर से 5 पेश हो सकता है। यह बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट होने वाला है। इससे पहले पिछले साल राज्य सरकार ने 6.90 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया था।

जानें कार्यक्रम

  • 5 फरवरी को सदन में बजट पेश किया जायेगा।
  • 6 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।
  • 7 फरवरी को राज्यपाल के अभीभाषण पर चर्चा और पारण होगी।
  • 8 फरवरी को वित्त वर्ष 2024- 25 के आय-व्यय पर चर्चा होगी।
  • 9 फरवरी को वित्त वर्ष 2024- 25 के आय-व्यय पर आधे दिन चर्चा होगी।
  • 10 और 12 फरवरी को चर्चा और अनुदान की मांगों पर विचार होगा।
  • 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश विनियोग विधेयक 2024 को सदन में पारित किया जायेगा।
Latest news
Related news