लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जायेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भारत के विकास में अडवाणी का अहम योगदान रहा है। बता दें कि लाल कृष्ण आडवाणी ने राम मंदिर आंदोलन में […]
लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जायेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भारत के विकास में अडवाणी का अहम योगदान रहा है। बता दें कि लाल कृष्ण आडवाणी ने राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी।
पीएम मोदी ने लिखा है कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने उनसे बात की है और उन्हें इस सम्मान से सम्मानित होने पर बधाई दी है। वो हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं और भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। पीएम ने आगे लिखा है कि उंनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।
मालूम हो कि लाल कृष्ण आडवाणी 96 वर्ष के हो चुके हैं। राम मंदिर आंदोलन में उन्होंने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था और आंदोलन को एक अलग दिशा दी थी। नब्बे के दशक में उन्होंने इसके लिए रथ यात्रा निकाली, जिसे बिहार में तत्कालीन सीएम लालू प्रसाद यादव ने रोकी थी। उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार करवाया था, जो देश भर में चर्चा का विषय बना।