लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज यानी 2 फरवरी से शुरू हो गया है। यह सत्र 2 फरवरी से 12 फरवरी तक चलेगा। 5 फरवरी को प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में वित्त वर्ष 2024- 25 का बजट पेश करेंगे। बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण से […]
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज यानी 2 फरवरी से शुरू हो गया है। यह सत्र 2 फरवरी से 12 फरवरी तक चलेगा। 5 फरवरी को प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में वित्त वर्ष 2024- 25 का बजट पेश करेंगे। बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण से शुरू हुई। वहीं राज्यपाल के पहुंचते ही सदन में जय श्री के जयघोष लगाए गए। इसके बाद विपक्ष ने भी हंगामा करना शुरू कर दिया।
वहीं बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रदेश के मुखिया सीएम योगी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए सभी को बधाई देता हूं। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगी। यह अभिभाषण सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का अहम रिकॉर्ड है। बजट 2024-25 को सदन की पटल पर रखा जायेगा और उसपर चर्चा होगी। सभी दलों से सहयोग की अपेक्षा है। यह सत्र हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।