Friday, September 20, 2024

Budget 2024: निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया अंतरिम बजट, वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा है कि साल 2047 तक हम भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। हमारी सरकार ने 80 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया है। हमारी सरकार ने लोगों के मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया है इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आय बढ़ी है। हमने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद खत्म किया है।

राष्ट्रपति ने खिलाई दही-चीनी

इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्रियों के साथ राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री को दही-चीनी खिलाकर अंतरिम बजट 2024 पेश करने के लिए शुभकामनाएं दीं। वित्त मंत्री के साथ वरिष्ठ अधिकारी और बजट टीम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं बजट पेश होने से पहले शेयर बाजर में जोश दिखाई दे रहा है।

Latest news
Related news