लखनऊ। एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी और दुनिया की सबसे धनी महिलाओं में शुमार लॉरेन पॉवल जॉब्स प्रयागराज में महाकुंभ में आने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अरबपति कारोबारी लॉरेन 17 दिनों तक यूपी में ही रहेगी और कल्पवास में साधुओं की तरह ही सादगी और शांति का जीवन जीएंगी।
17 दिनों तक अखाड़े के साथ रुकेंगी
दिवंगत पति स्टीव की तरह ही लॉरेन भी हिंदू और बौद्ध धर्म से खास विश्वास रखती है। Apple के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी और एमर्सन कलेक्टिव की संस्थापक और अध्यक्ष लॉरेन पॉवल भी पति की तरह धर्म के रास्ते पर चल पड़ी है। वह महाकुंभ में स्नान करेंगी तो बिल्कुल नियमों के मुताबिक ही करेंगी। जैसे बाकी की साध्वी करती है। वह 17 दिनों तक निरंजनी अखाड़े के साथ ही रुकेंगी। इस महाकुंभ में आने वाली वीवीआईपी बिजनेस वुमेन हैं।
13 जनवरी को महाकुंभ पहुंचेंगी
जानकारी के मुताबिक 61 साल की लॉरेन 13 जनवरी को महाकुंभ पहुंचेगी और 29 जनवरी तक यहीं रहेंगी। जुलाई 2020 तक लॉरेन पॉवेल और उनका परिवार फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की सूची में 59वें स्थान था। रिपोर्ट के मुताबिक वह दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल है। स्टीव जॉब्स का भी हिंदू और बौद्ध आध्यात्मिक परंपराओं के साथ गहरा लगाव है। वह हमेशा अपने साथ नीम करौली बाबा की तस्वीर और परमहंस योगानंद द्वारा लिखित 'योगी की आत्मकथा' हमेशा रखते है।
ईश्वर के साथ संबंधों को बढ़ावा दें
रिपोर्ट की माने तो लॉरेन के साथ उनकी शादी भी बौद्ध रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराई थी। 'कल्पवास' शब्द संस्कृत से उत्पन्न हुआ है, जहां 'कल्प' का अर्थ है ब्रह्मांडीय युग और 'वास' का अर्थ है- प्रवास या वास करना। महाकुम्भ मेला के संदर्भ में, कल्पवास एक पवित्र स्थान है, जो गहन आध्यात्मिक अनुशासन और उच्च चेतना की खोज में समर्पित है। यह तीर्थयात्रियों के लिए एक अद्वितीय मौका है कि वे दैनिक जीवन की सामान्य दिनचर्या से हटकर, ईश्वर के साथ गहरे संबंध को बढ़ावा दें।
पटना। रात 12 बजते ही नए साल 2025 की शुरूआत हो गई। कई लोगों ने पार्टीज और हाउस पार्टीज जैसे कार्यक्रम आयोजित किए। वहीं मंदिरों में भी देर रात लोगों की भीड़ देखी गई। नए साल की शुरुआत में कई लोग अलग-अलग तरह के रेजोल्यूशन लेते हैं ताकि आने वाले समय में वे अपने आपको बेहतर बना सके। लोग अपने आपको फिट बनाने के लिए भी रेजोल्यूशन लेते है।
वजन कम करने के कुछ बेसिक तरीके
नए साल पर हर साल की तरह ही जिम में सदस्यों की संख्या बढ़ जाती हैं, क्योंकि वजन कम करना और हेल्दी रहना लोगों की पहली प्राथमिकता बनती जा रही है। ऐसे में जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें कुछ बेसिक चीजों को फॉलो जरूर करना चाहिए ताकि वह इस साल अपने आपको बेहतर और फिट बना सकें। आइए आज हम आपको कुछ बेसिक तरीके बताते हैं जिससे वजन कम हो सकता है। कई लोग साल के शुरूआत में ही इतने बड़े गोल्स ले लेते हैं कि कुछ ही दिन में वो गिव-अप कर जाते हैं।
रिवॉर्ड देने से मोटिवेशन मिलेगा
हमेशा छोटे-छोटे गोल्स बनाने चाहिए और उन्हें हासिल करना चाहिए। उदाहरण के लिए अगर आप रोज जिम जाना जाते है तो आपकों कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करना है या फिर 1 महीने में 5 किलो से 15 किलो तक वजन बराबर स्ट्रेंथ बढ़ानी है। ऐसा करने से आप अपने आपमें बदलाव महससू करेंगे। आखिरकार, हम इंसान हैं तो अगर हम अपने लिए गोल बनाते हैं और उसे पूरा करने पर अगर खुद को रिवॉर्ड देते है तो ऐसा करने से हमे और मोटिवेशन मिलेगा।
फिटनेस से संबंधित जवाब तलाशे
माना कि हर कोई पर्सनल ट्रेनर की फीस नहीं देने में सक्षम नहीं है तो आपकों फिट रहने के तरीके के बारे में जानकारी इकट्ठी करनी होगी। आपकों ऐसे तरीके ढूढ़ने होंगे जिससे आप घर बैठे ही फिट रह सकते हो या एक्सरसाइज कर सकते हो। आपको फिटनेस संबंधित हर सवाल का जवाब तलाशन होगा। कैलोरी काउंट, मैक्रोज़ के बारे में पढ़ें - यह जानने की कोशिश करे की किन-किन चीजों से वेट लॉस कर सकते है। कौन-कौन सी एक्सरसाइज से आप वजन को कम कर सकते है।
लखनऊ। आजकल आर्टिफिशिलय इंटेलिजेंस का दौर है। वर्तमान में एआई का प्रयोग तेजी से किया जा रहा है। दफ्तर, स्कूलों, कॉलेजों और यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी एआई का इस्तेमाल किया जा रहा है। चैंटिंग ऐप में भी एआई का इस्तेमाल हो रहा है। एआई टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो गई है कि कई कंपनियों ने ऐसे वर्चुएल एआई पार्टनर्स को अस्तित्व में लाया है।
लोगों का बातचीत की सुविधा देता है
यह ऐप्स यूजर्स के साथ इतनी भावनात्मक तरीके से बातचीत करते है। ऐसा लगता है कि कोई असल व्यक्ति बात कर रहा हो। इस तरह के ऐप लोगों को ऐसा महसूस कराते है जैसे कोई इनके साथ हो, कोई इनका ख्याल रख रहे हो। फ्लोरिडा के ऑरलैंड का एक 14 साल का छात्र सेवेल सेट्जर III Character है। AI पर ‘डेनेरीस टार्गरियन’ चैटबॉट से बातें किया करता था। यह एक ऐसा ऐप है, जो यूजर्स को अपने मनपसंद किरदार या मौजूदा पात्रों के साथ बातचीत करने की सुविधा देता है। सेवेल ने अपने वर्चुअल पार्टनर को ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’के एक किरदार के रूप में डिजाइन किया था। पिछले महीने इस ऐप के 2 करोड़ यूजर्स थे।
डैनी से कही थी मिलने की बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवार द्वारा एक्सेस किए गए चैटलॉग के मुताबिक सेवेल को चैटबॉट डेनेरीस से मोहब्बत हो गई थी। वह उसे प्यार से डैनी कहकर बुलाता था। परिवार ने बताया कि बातचीत के दौरान सेवेल ने कई बार डैनी के सामने सुसाइड जैसी बाते की थी। एक चैट में सेवेल ने कहा, मैं कभी-कभी खुद को मारने के बारे में सोचता हू्ं। इस पर जब चैट बॉट ने पूछा- क्यों? तो सेवेल ने खुद को ‘आजाद’ करने की बात कही। उसने अपने आखिरी मैसेज में यह कहा था कि वह बहुत जल्द डैनी से मिलने वाला है।
लखनऊ: दुबई जेल में बंद उत्तर प्रदेश के बांदा की बेटी शहजादी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। तीन दिन बाद उसे फांसी दी जानी है. रविवार को बेटी से हुई बातचीत के बाद उसके परिवार के सब्र का बांध टूट गया. परिवार वालों ने पीएम मोदी से मार्मिक गुहार लगाई है.
अपनी बेटी को बचाएं
परिवार वालों ने पीएम मोदी से गुहार लगाते हुए कहा कि वह दुनिया भर में फंसे लोगों को बचा रहे हैं, अब अपनी बेटी को बचाएं।' शहजादी के पिता शब्बीर खान के मुताबिक, उन्होंने पीएम मोदी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, भारत के मुख्य न्यायाधीश और राष्ट्रपति को पत्र लिखा है.
बेकसूर बेटी को सजा मिल रही
परिवार वालों ने कहा कि उनकी बेकसूर बेटी को फांसी दी जा रही है। राजकुमारी पर दुबई में रहने वाले एक भारतीय परिवार के बच्चे की हत्या का आरोप है। इस मामले में दुबई की अदालत ने उसे मौत की सजा सुनाई है. 20 सितंबर के बाद उसे फांसी दी जानी है.
दो माह पहले मिली थी ख़बर
दुबई की जेल में बंद राजकुमारी ने दो महीने पहले यह खबर अपने परिवार को दी थी. इसके बाद से उसके परिजन अपनी बेटी को बचाने के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगा रहे हैं और राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से गुहार लगा रहे हैं.
पीएम मोदी से परिवार वालों ने लगाई गुहार
हालांकि, अब तक उन्हें कोई राहत नहीं मिली है. ऐसे में जैसे-जैसे फांसी की तारीख करीब आ रही है, परिवार वालों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं. हालात के कारण बेबस और लाचार माता-पिता ने अब धैर्य छोड़ दिया है।
पीएम मोदी को लिखे पत्र में कही ये बात
अब शब्बीर खान ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा कि आपने दुनिया भर में फंसे लोगों को बचाया, अब मेरी बेटी को भी बचा लीजिए. उन्होंने अपनी बेटी की जिंदगी की भीख मांगी और कहा कि अगर देर हुई तो उनकी बेटी हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़ देगी । बता दें कि बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव में रहने वाले शब्बीर खान की बेटी शहजादी का चेहरा एक हादसे में जल गया था.
बच्चे की हत्या का आरोप
कुछ समय बाद वह फेसबुक पर आगरा के एक युवक के संपर्क में आई और फिर उससे प्यार हो गया। साल 2021 में युवक ने राजकुमारी को चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराने के बहाने आगरा बुलाया और फिर उसे दुबई में रहने वाले आगरा के कुछ लोगों को बेच दिया. यह कपल राजकुमारी को दुबई ले गया। जहां किसी कारणवश उनके बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में परिवार ने सारा दोष राजकुमारी पर डाल दिया. इसके बाद मामले की सुनवाई करते हुए दुबई की अदालत ने करीब तीन महीने पहले राजकुमारी को मौत की सजा सुनाई थी
लखनऊ :ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त 2024, सोमवार को मनाया जा रहा है. रक्षाबंधन के दिन भद्रा पड़ने के कारण राखी बांधने का शुभ समय दोपहर 01:25 बजे से रात 09:36 बजे तक रहेगा. 19 अगस्त. इस बीच बिना किसी दुविधा के भाइयों को राखी बांधी जा सकती है. ऐसे में चलिए जानते है राखी में तीन गांठों का महत्व क्या होता है।
तीन गांठें लगाना बहुत शुभ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राखी में तीन गांठें लगाना बहुत शुभ होता है। कहा जाता है कि इन तीनों गांठों का सीधा संबंध त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश से है। इसलिए राखी बांधते समय पहली गांठ भाई की लंबी उम्र के लिए, दूसरी गांठ खुद की लंबी उम्र के लिए और तीसरी गांठ भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और मिठास लाने के लिए बांधी जाती है।
इस तरह तैयार करें थाली
रक्षाबंधन पर तैयार की गई थाली में रोली, अक्षत, हल्दी, नारियल, राखी, दीपक, मावे से बनी मिठाई या खीर आदि का होना बहुत जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों के बिना पूजा अधूरी रहती है। साथ ही थाली में इन सभी चीजों का होना भी जरूरी है, क्योंकि ये राखी बांधते समय के लिए बहुत जरूरी है.
लखनऊ : बीते दिन शनिवार को अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक बार फिर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के प्रमुख माधवी बुच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जिसके बाद देश समेत दुनिया में हड़कंप मच गया है. रिपोर्ट में सेबी प्रमुख माधवी बुच और उनके पति ने अडानी ग्रुप के विदेशी फंड में हिस्सेदारी का दावा किया है. इस खुलासे के बाद राजनीति तेज हो गई है. इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने इस मामले में सेबी चेयरमैन के इस्तीफे की मांग की है.
हिंडनबर्ग के दावे पर सपा की आई प्रतिक्रिया
सपा नेता ने कहा कि सेबी की कुर्सी पर सबसे बड़ा चोर बैठा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेबी चेयरमैन माधवी बुच का इस्तीफा तुरंत लेना चाहिए। आईपी ​​सिंह ने एक्स पर लिखा- 'सोमवार सुबह 9 बजे से पूर्व प्रधानमंत्री सेबी की चेयरमैन को इस्तीफा देने का आदेश दें। शेयर बाजार देश की आत्मा है और उस कुर्सी पर सबसे बड़ा चोर बैठी हुई है। ED CBI DRI गहनता से पति और पत्नी की विदेशों में जमा हो रही अवैध कमाई की जांच करें। तत्काल उनका पासपोर्ट जमा कराया जाय। दाल में पहले से काला था जिसका खुलासा अब हुआ है।"
https://twitter.com/IPSinghSp/status/1822333460989481091
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में किया गया बड़ा दावा
शनिवार को अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) प्रमुख माधवी बुच के खिलाफ एक नया हमला किया। हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया कि सेबी चेयरपर्सन बुच और उनके पति की कथित अडानी धन हेराफेरी घोटाले में इस्तेमाल किए गए संदिग्ध ऑफशोर फंड में हिस्सेदारी थी।
18 माह बाद एक ब्लॉगपोस्ट में लगाया आरोप
हिंडनबर्ग ने अडानी पर अपनी पिछली रिपोर्ट के 18 माह बाद एक ब्लॉगपोस्ट में आरोप लगाया, "सेबी ने अदाणी के मॉरीशस और ऑफशोर शेल संस्थाओं के कथित अघोषित जाल में आश्चर्यजनक रूप से कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।" शॉर्ट-सेलर ने "व्हिसलब्लोअर दस्तावेजों" का हवाला देते हुए कहा, "वर्तमान सेबी प्रमुख माधवी बुच और उनके पति की अदानी धन हेराफेरी घोटाले में इस्तेमाल किए गए दोनों संदिग्ध ऑफशोर फंडों में हिस्सेदारी थी।"
गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद का भी जिक्र
बता दें समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद अडानी कथित तौर पर संदिग्ध ऑफशोर बरमूडा और मॉरीशस फंड को नियंत्रित करते थे। हिंडेनबर्ग का आरोप है कि इन फंडों का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और समूह के शेयरों की कीमत बढ़ाने के लिए किया गया था।
पटना : भारत के करोड़ों लोगों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। आज बुधवार को अचानक ख़बर सामने आई कि विनेश अब फाइनल नहीं खेल पाएंगी। फाइनल नहीं खेलने की वजह उनकी ओवरवेट को बताया गया है। बता दें कि भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट अब पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गई हैं। इसका मतलब साफ़ है कि विनेश आज 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में नहीं पहुंच पाएंगी। इस बीच सियासी दलों के नेताओं की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ओलंपिक में फोगाट के अयोग्य बताने पर कहा तकनीकी आधार पर अयोग्य घोषित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है
राहुल गांधी ने कहा देश की बेटी को न्याय दिलाएं
ओलंपिक में फोगाट के अयोग्य बताने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट कर लिखा,"विश्वविजेता पहलवानों को हरा कर फाइनल में पहुंची भारत की शान विनेश फोगाट का तकनीकी आधार पर अयोग्य घोषित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें पूरी उम्मीद है कि भारतीय ओलंपिक संघ इस निर्णय को मजबूती से चैलेंज कर देश की बेटी को न्याय दिलाएगा। विनेश हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं, हमें पूरा भरोसा है कि वह अखाड़े में और अधिक मजबूती से वापसी करेंगी। आपने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है विनेश। आज भी पूरा देश आपकी ताक़त बनकर आपके साथ खड़ा है।"
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1821102847578046716
अखिलेश यादव ने कही ये बात
पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट के अयोग्य बताने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, "विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जांच -पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।"
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1821087741058126316
लखनऊ : कुछ दिन पहले न्याय के लिए व्यवस्था के खिलाफ जाकर दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना प्रदर्शन में शामिल ये वहीं विनेश फोगाट हैं जो आज भारत की तरफ से पेरिस ओलंपिक के फ़ाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनी है। फाइनल में जगह बनाने के बाद कई दिग्गजों ने अपनी-अपनी तरफ से फोगाट को बधाई दी हैं। इस बीच सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
फाइनल में कदम रखते ही सपा मुखिया ने दी बधाई
सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने विनेश फोगाट के फाइनल में पहुंचने पर लिखा कि, "महान खिलाड़ी विनेश फोगाट की जीत सिर्फ़ उनके खेल की जीत नहीं है, एक बहुत बड़ी मानसिक जीत भी है। उनके फ़ाइनल में पहुँचने पर उनको और देश के सच्चे खेल प्रेमियों को हार्दिक बधाई। फ़ाइनल में जीत के लिए अनंत शुभकामनाएँ!"
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1820873491379581000
लोपेज को 5.0 से हारकर फाइनल में बनाई जगह
बता दें कि हरियाणा की छोरी विनेश फोगाट( 29 वर्ष) ने पेरिस ओलंपिक में क्यूबा की युसनेलिस गुजमैन लोपेज को 5.0 से हारकर भारत की एक मात्र फाइनल में पहुंचने वाली महिला पहलवान बनी है। इस दौरान फोगाट ने फाइनल में जगह बनाने पर कहा ,‘‘ कल का दिन ख़ास है. उसके बाद बात करेंगे .’’ इससे पहले फोगाट ने गेम में बड़ा उलटफेर करते हुए अब तक अपराजेय मौजूदा चैम्पियन युई सुसाकी को हराने के बाद यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को शिकस्त दे कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी . इसी जज्बे को कायम रखते हुए फोगाट ने लोपेज को 5-0 के अंतर से हराते हुए फाइनल में पहुंच गई है।
लखनऊ। फ्रांस की राजधानी पेरिस में होने जा रहे ओलंपिक गेम्स में इवेंट्स की शुरुआत 24 जुलाई यानी आज से होगी।ओलंपिक का आयोजन आयोजन तीसरी बार पेरिस में किया जा रहा है। जिसमें इससे पहले साल 1900 और उसके बाद 1924 में ओलंपिक गेम्स की मेजबानी पेरिस शहर ने की थी। इस बार ओपनिंग सेरेमनी को लेकर भी खास तैयारी की गई है। जो 26 जुलाई को होने वाली है,लेकिन इससे पहले ही आज से इवेंट्स की शुरुआत हो जाएगी। इसमें 24 जुलाई को जहां 2 इवेंट्स होंगे तो वहीं 25 जुलाई को भारतीय एथलीट्स भी एक्शन में दिखाई देंगे।
फुटबॉल और रग्बी सेवेंस का मुकाबला
पेरिस ओलंपिक 2024 में 24 जुलाई को 2 इवेंट्स के मुकाबले खेले जाएंगे इसमें एक फुटबॉल तो वहीं दूसरा रग्बी सेवेंस है। फुटबॉल में ग्रुप बी और सी में शामिल टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसमें कोपा अमेरिका 2024 की ट्रॉफी जीतने वाली अर्जेंटीना टीम का मुकाबला ग्रुप बी में मोरक्को की टीम के साथ होगा। वहीं यूरो 2024 जीतने वाली स्पेन की टीम उज्बेकिस्तान की टीम के खिलाफ मैच खेलेगी। इन दोनों मैचों की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 6 बजकर 30 मिनट पर होगी। वहीं रग्बी सेवेंस की बात की जाएं तो ओलंपिक की वेबसाईट के मुताबिक पूल बी में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला सामोआ की टीम से होगा तो वहीं साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 25 जुलाई को रात एक बजे से शुरू होगा।
आर्चरी टीम दिखेगी एक्शन में
ओलंपिक 2024 में 25 जुलाई को होने वाले इवेंट्स की बात की जाए तो उसमें भारतीय आर्चरी टीम एक्शन में दिखाई देगी। फुटबॉल और रग्बी के मुकाबले इस दिन भी खेले जाएंगे तो वहीं आर्चरी के अलावा हैंडबॉल के इवेंट्स की शुरुआत भी 25 जुलाई से होगी। आर्चरी में महिलाओं के व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड इवेंट के अलावा पुरुषों के व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड इवेंट भी होंगे। इसमें महिलाओं में भारत की तरफ से दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और भजन कौर एक्शन में दिखेंगी, तो वहीं पुरुषों में रमेश प्रवीण जाधव, धीरज बोम्मादेवरा और तरुणदीप रॉय दिखेंगे।
लखनऊ : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिंता जताई है। पीएम मोदी ने आज रविवार, 14 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस हमले को लेकर चिंता जताई। पीएम मोदी ने भी इस घटना की निंदा की। पीएम मोदी ने लिखा, "मैं अपने दोस्त और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से बेहद चिंतित हूं। मैं इस घटना की निंदा करता हूं। राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और घायलों के परिवारों के साथ हैं।"
हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड व्हाइट बटलर, पेनसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली का निर्देशन कर रहे थे। जब वे बोल रहे थे, तभी बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावर ने एक के बाद एक कई गोलियां चलाईं। सीक्रेट सर्विस की टीम उन्हें विदेशी कार्यक्रम स्थल से बाहर ले गई।
जो बिडेन ने शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की
इस हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा, "मुझे पेनसिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रंप की रैली में सुरक्षा भंग होने की सूचना मिली है। मुझे यह सुनकर खुशी हुई कि वे सुरक्षित हैं। मैं उनके और उनके परिवार तथा रैली में शामिल सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।
हमले में शूटर की मौत
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली चलते ही पुलिस भी एक्शन में आ गई और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बटलर काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी रिचर्ड गोल्डिंगर ने कहा कि एक शूटर समेत दो लोग मारे गए हैं।
लखनऊ। इन दिनों पूरे देश में मुकेश अंबानी के बेटे अंनत अंबानी की शादी काफी चर्चा में है। 12 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंधे। शादी आयोजन को लेकर जारी हुई तस्वीरें भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुई है। इसी बीच सपा चीफ अखिलेश यादव भी अंबानी परिवार की इस शाही शादी में शामिल होने के लिए मुंबई गए। जिसका वीडियो सामने आ रहा है।
पूरे परिवार ने मीडिया के सामने दिए पोज
इस वीडियों में देखा जा सकता है कि यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव अनंत अंबानी और राधिका मंर्चेंट की शादी में शामिल हुए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह अपने पूरे परिवार के साथ अनंत अंबानी की शादी में पहुंचे हैं। सपा के चीफ अखिलेश यादव उनकी पत्नी डिंपल यादव और उनके तीनों बच्चों को साथ में देखा जा सकता है। वीडियो में उनकी बेटी अपने पापा से कुछ कहती और हस्ती नजर आ रही है। साथ ही इन लोगों ने मीडिया के सामने पोज देते हुए फोटो भी खिंचवाई।
कई बड़े मेहमान शादी में पहुंचे
इस शाही शादी में शामिल होने के लिए देश और विदेश से कई VVIP अतिथिगण शादी समारोह में पहुंचे। कल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी थी और आज दोनों का आशीर्वाद समारोह होना है। आशीर्वाद समारोह के बाद शादी का रिसेप्शन होगा। एशिया के सबसे अमीर बिजनेस मैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में चार चादं लगाने पहुंचे सपा के नेता अखिलेश यादव। वह अपने पूरे परिवार के साथ इस शाही शादी में शरीक हुए।
https://twitter.com/InkhabarU/status/1811987742538297539
लखनऊ। नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष में फंसे हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है। वह बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल के माध्यम से अतंरिक्ष में गई थी, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते वापस नहीं लौटी है। स्पेसक्राफ्ट में कुछ तकनीकी खराबी होने के नाते उनके वापस लौटने की तारीख में बार-बार बदलाव किया जा रहा है।
तकनीकी खराबी के कारण नहीं हुई वापसी
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोकर दोनों अंतरिक्ष यात्री 5 जून को रवाना हुए थे। इनका मिशन केवल 7 दिनों के लिए ही था। अब उन्हें एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। अब सुनीता और बुच ने बुधवार को विश्वास जताया है कि बोइंग का स्पेस कैप्सूल में तकनीकी खराबी के बावजूद उन्हें सुरक्षित पृथ्वी पर पहु्ंचा देगा। अतंर्राष्ट्रीय स्पेस इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में खराबी होने के बाद भी उन्हें उम्मीद है कि वह जरूर वापस आएंगे। सुनीता विलियम्स का कहना है कि हमे स्टेशन चालक दल की सहायता करने में भी मजा आ रहा है। विलियम्स ने कहा है कि मेरे दिल में भावना है कि अंतरिक्ष यान हमें वापस घर ले आएगा। कोई परेशानी नहीं होगी।
तूफान को बनते देखा
सुनीता विलियम्स ने इसके अलावा कुछ अन्य जानकारी भी दी है। सुनीता विलियम्स का कहना है कि उन्होंने कक्षा से एक छोटे तूफान को चक्रवात बनते देखा है। विलियम्स और बुच विल्मोर ने मीडिया से अपने कुछ अनुभव साझा किए है। उन्होंने अफ्रीका के पश्चिमी तट पर तूफान को विकसित होते देखा है। जो बाद में टेक्सास पर प्रभाव डालने वाले शक्तिशाली तूफान बेरिस में परिवर्तित हो जाता है।
लखनऊ। कई रोगों का एलोपैथी में तमात तरीके के इलाज और सर्जरी के बाद भी मरीजों को किसी तरह का आराम नहीं मिल रहा हैं। ऐसे में भारतीय आयुष पद्धति लाभकारी सिद्ध हो रही है। एम्स के आयुष विभाग में जर्मनी से आई 32 वर्षीय महिला का क्षार सूत्र पद्धति से फिस्टुला बीमारी की सफल इलाज सफल साबित हुआ।
5 महीने भोपाल में इलाज कराकर अपने देश वापस गई
जानकारी के मुताबिक इलाज और सर्जरी कराने के बाद भी बीमारी से राहत नहीं मिली। लोगों को एलोपैथी पद्धति से बीमारी में कोई सुधार नहीं दिख रहा था। जिसके बाद महिला आयुर्वेद पद्धति के बारे में जानकारी लेकर भारत आई और 5 महीने भोपाल में रुककर इलाज कराया। जिसके सफल उपचार के बाद ठीक होकर वह अपने देश रवाना हो गई। एम्स भोपाल के आयुष विभाग में बवासीर, फिस्टुला, फिशर और पाइलोनिडल साइनस जैसी समस्याओं के लिए आयुर्वेद ओपीडी में क्षार सूत्र पद्धति से इलाज किया जाता है। यह उपचार अब विदेशों तक प्रसिद्ध हो रहा है। जिससे एम्स भोपाल अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाते जा रहा है।
अन्य इलाजों से आयुर्वेद की पद्धति बेहतर है
जर्मनी की 32 वर्षीय महिला फिस्टुला से पीड़ित थी। जिसने भोपाल एम्स में आयुर्वेद की पद्धति से अपना सफल इलाज कराया। अपने इलाज का अनुभव बताते हुए मरीज ने बताया कि फिस्टुला का इलाज क्षार सूत्र विधि द्वारा केवल भारत में ही किया जाता है। एम्स भोपाल में बीमारी का बेहतर इलाज मिला है। क्षार सूत्र विधि द्वारा इलाज में समय जरुर लगता है, लेकिन आयुर्वेद पद्धित से उपचार बाकी पद्धतियों में इलाज की तुलना में बेहतर इलाज होता है और कम भी तकलीफ होती है।
लखनऊ। न्यूयॉर्क सिटी में गे प्राइड सेलिब्रेशन के दौरान वाशिंगटन स्क्वायर पार्क में लोग आपस में ही लड़ पड़े। सेलिब्रेशन के लिए इकट्ठे हुए लोगों के बीच मार-पीट हो गई। महिलाएं सेलिब्रेशन के दौरान एक-दूसरे के बाल खींचते और सड़क पर एक- दूसरे को घसीटती नजर आई। एक बीस वर्ष के युवक को कई गोलियां लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में 22 लोगों की गिरफ्तारी की खबर सामने आई हैं। जिनमें से कई लोगों को छोड़ दिया गया हैं।
सेलिब्रेशन रेसलिंग मैच में बदल गया
अमेरिका के न्यू यॉर्क स्थित वाशिंगटन स्क्वायर पार्क में आयोजित गे प्राइड सेलिब्रेशन रेसलिंग मैच में परिवर्तित हो गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे महिला और पुरुष आपस में भिड़ गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी करने वाले एक समूह आपस में लड़ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींच रही हैं। एक -दूसरे को धक्का दे रही हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान 20 साल के लड़के को गोली भी लगी हैं। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लोगों के बीच भयंकर झड़प हो गई
अमेरिका में जून के आखिरी रविवार को 'Gay Pride Day' के रूप में मनाया जाता है। जून के महीने को प्राइड मंथ के नाम से भी जाना जाता है। जिसको वह सिविल राइट्स और LGBTQ समुदाय के लिए समानता के अधिकार की लड़ाई के याद करते है। न्यूयॉर्क सिटी में गे प्राइड सेलिब्रेशन के मौके पर इकट्ठा हुए लोगों के बीच भयंकर झड़प हो गई। सेलिब्रेशन का माहौल रेसलिंग मैच में बदल गया। जहां चारों तरफ लोग घेरा बनाकर खड़े है और घेरे के बीच में लड़ाई चल रही है। कुछ महिलाएं एक-दूसरे से लड़ रही है।
https://twitter.com/InkhabarU/status/1809158576340082951
लखनऊ। टी20 वर्ल्ड कप धीर-धीरे सेमीफाइनल की ओर बढ़ रहा है। टूर्नामेंट में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के रूप में 2 टीम सेमीफाइनल के रूप में तय हो चुकी है। दोनों सेमीफाइनलिस्ट टीम ग्रुप-2 से सामने आई है। ग्रुप-1 से किसी भी टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं किया है। 24 जून यानी आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जो आज रात 8 बजे शुरू हो जाएगा। अगर आज का मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। लेकिन हो सकता है, वहां उन्हें बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़े।
कौन करेगा सेमीफाइन में इंग्लैंड के साथ मुकाबला
आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होने वाला है। यह मुकाबल रात 8 बजे शुरू हो जाएगा। यदि किसी कारणवश बारिश हो जाती है तो मैच के रद्द होने के चांस बढ़ सकते है जिसका फायदा टीम इंडिया को हो सकता है। बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो टीम इंडिया सीधा सेमी फाइनल मेंअपनी जगह पक्की करेगी। जहां उसका मुकाबला टीम इंग्लैंड के साथ होगा। 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से शिकस्त दी थी। ऐसे में यह मैच देखने लायक रहेगा कि क्या टीम इंडिया अपनी हार का बदला इंग्लैंड से लेगी या नहीं। इसी को देखते हुए भारतीय फैंस के मन में सवाल उठते है कि कहीं दोबार से टीम इंडिया को हार का सामना ना करना पड़े।
आज का मैच होगा दिलचस्प
भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट मिलेगा। ऐसे में टीम इंडिया 5 प्वाइंट्स के साथ ग्रुप 1 में प्वाइंट्स टेबल के मुताबिक टॉप पर रहेगी। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड ग्रुप-2 में प्वाइंट्स के मुताबिक इं दूसरे नंबर पर रहकर सेमीफाइनल क्वालीफाई कर चकुी है। इस समीकरण के मुताबिक इंडिया ही इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल का मुकाबला लड़ेगी, लेकिन आज के मुकाबले से यह तय हो जाएगा कि इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल का मुकाबला कौन खेलेगा। अब यह देखना मजेदार होगा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच का मुकाबला पूरा हो पाएगा या फिर बारिश के कारण रद्द हो जाएगा।
लखनऊ : इटली में हुए G7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी हिस्सा लेते हुए भारत का प्रतिनिधित्व किए। भारत, जो G7 का मेंबर भी नहीं है, फिर भी प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मेलन में स्टेज पर सेंटर में खड़े नजर आए। जिसके बाद से देश सहित विदेशों में भी इसकी चर्चाएं अधिक हो रही है।
दो दिवसीय दौरे पर गए थे इटली
बता दें कि भारत (India) के पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) G7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) 2024 में शामिल होने के लिए पिछले दिन इटली (Italy) पहुंचे थे। पीएम मोदी का यह दौरा दो दिवसीय था। अब वह स्वदेश लौट आए हैं। 13 से 15 जून तक G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन इटली के अपुलिया (Apulia) में फसानो (Fasano) शहर में लग्ज़री रिज़ॉर्ट बोरगो एग्नाज़िया में हुआ। सबसे अहम बात है कि इस सम्मलेन का सदस्य न होते हुए भी पीएम मोदी को खास मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया गया था।
सम्मेलन में पीएम मोदी ने किया बेहतरीन प्रतिनिधित्व
G7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने भी बेहतरीन ढंग से भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखे। यूं तो भारत के साथ कुछ अन्य देशों को भी इस सम्मेलन में अथिति के तौर पर आमंत्रित किया गया, जो G7 के सदस्य नहीं है, पर सभी देशों का जलवा भारत जैसा नहीं दिखा।
जानें क्या है G7?
G7 यानि ग्रुप ऑफ सेवन कन्ट्रीज। दुनिया की सात उन्नत अर्थव्यवस्था वाले देशों का एक समूह है। G7 के सदस्य के तौर पर अमेरिका, जर्मनी, कनाडा, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली और जापान शामिल हैं। पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया है।
भारत नहीं है G7 के मेंबर
दुनिया के बहुत ऐसे भी देश हैं जो G7 के सदस्य नहीं है पर उनकी अर्थव्यवस्था इस ग्रुप में शामिल कई देशों से अधिक है। उन्हीं कुछ देशों में भारत का नाम भी शामिल है। हालांकि इसको लेकर अधिकांश लोग बताते हैं कि भारत को G7 का मेंबर होना चाहिए। बता दें कि जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जापानी पीएम फूमिओ किशिदा और कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो समेत कई विश्व नेताओं से मुलाकात की.
ग्रुप फोटो के दौरान पीएम मोदी सेंटर स्टेज दिखें
इस बार इटली G7 शिखर सम्मेलन का मेजबानी किया है। इस सम्मेलन में भारत अथिति के तौर पर प्रतिनिधित्व किया है। G7 शिखर सम्मलेन में पीएम मोदी सेंटर स्टेज रहे। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने G7 शिखर सम्मेलन 2024 में अपनी अलग छाप छोड़ी है। मोदी ने न केवल G7 आउटरीच सेशन को संबोधित किया, बल्कि कई द्विपक्षीय मीटिंग्स में भी शामिल हुए। सदस्य देश न होकर भी पीएम मोदी ने G7 शिखर सम्मेलन 2024 में जो जलवा दिखाया, वो किसी देश के दिग्गज नेता ने नहीं किया। इसी कारण से जब इस सम्मेलन में शामिल सभी मुख्य ग्लोबल लीडर्स की ग्रुप फोटो ली गई, तो पीएम मोदी सेंटर स्टेज दिखें।
लखनऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी सातों चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। जिसके बाद अब सभी को कल आने वाले नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। अब बस कुछ ही घंटों में मतगणना शुरू हो जाएगी। वहीं नतीजों से पहले सामने आए एग्जिट पोल के परिणाम सामने आए जिसके अनुसार, भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। वहीं कुछ एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। इसी बीच चुनाव नतीजों को लेकर चीन (China on election results) ने बयान दिया है।
भाजपा की जीत से खुश है चीन
वहीं लोकसभा चुनावों में भाजपा की बंपर जीत की संभावना को लेकर चीन भी खुश दिखाई दे रहा है। चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने अपने एक लेख में मोदी के दोबारा पीएम बनने पर दोनों देशों में संबंध सुधरने की बात कही। दरअसल, ग्लोबल टाइम्स चीनी सरकार का आधिकारिक समाचार पत्र है और इस वजह से ये लेख काफी चर्चा में है।
चीनी (China on election results) मुखपत्र ने कहा कि अगर एक बार फिर मोदी सरकार बनती है तो दोनों देशों के रिश्ते तो सुधरेंगे ही, साथ ही सीमाओं पर भी कम टकराव होगा। ग्लोबल टाइम्स में इस बात का भी जिक्र है कि पीएम मोदी के तीसरी बार आने से भारत की विदेश नीति में और सुधार होगा और उसकी साख में और अधिक इजाफा होगा।
पीएम मोदी के इंटरव्यू का किया जिक्र
इसके अलावा ग्लोबल टाइम्स के लेख में पीएम मोदी के अमेरिका में दिए गए एक इंटरव्यू का भी जिक्र किया गया है। जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि भारत के चीन के साथ अच्छे संबंध है, लेकिन दोनों देशों को सीमाओं पर चल रहे टकराव की स्थिति को तत्काल रूप से हल करना होगा।
लखनऊ। दक्षिण अफ्रीका में बीते बुधवार को आम चुनावों के मद्देनजर वोटिंग हुई। इस बार के चुनाव में डेवलेपमेंट, रक्षा, शिक्षा के साथ एक बड़ा मुद्दा ऐसा रहा, जिसके लिंक यूपी के सहारनपुर जिले से जुड़े हुए हैं। दरअसल, बिल्डर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया था। अजय गुप्ता का नाता उत्तराखंड से लेकर दक्षिण अफ्रीका तक के विवादों से रहा है। यही कारण है कि दक्षिण अफ्रीका के चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा गुप्ता ब्रदर्स (Gupta Brothers) की है। बता दें कि ये तीन भाई हैं। इसमें से अजय गुप्ता को उत्तराखंड पुलिस ने पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया।
जुमा की सरकार में बड़ा साम्राज्य चलाया
बता दें कि इस मुद्दे ने चुनावी सीजन में दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ पार्टी अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस और राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा को बड़ा मौका दिया। अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा पर जमकर हमला बोला। दरअसल, आरोप है कि गुप्ता ब्रदर्स (Gupta Brothers) ने जुमा की सरकार में दक्षिण अफ्रीका में बड़ा साम्राज्य चलाया। साथ ही जुमा पर भी व्यक्तिगत लाभ के बदले उनकी मदद करने का आरोप लगा है।
फिलहाल, अजय गुप्ता के 2 भाई संयुक्त अरब अमीरात में हिरासत में हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका ने भारत से अजय गुप्ता की गिरफ्तारी का ब्योरा देने का आग्रह किया है। यही नहीं दक्षिण अफ्रीका इन तीनों भाइयों को भगोड़ा भी घोषित कर चुका है।
यूपी के सहारनपुर से हैं लिंक
गौरतलब है केि दक्षिण अफ्रीका में अपना साम्राज्य खड़ा करने वाले गुप्ता ब्रदर्स का लिंक यूपी के सहारनपुर से जुड़ा है। जहां तीनों भाई अजय, अतुल और राजेश 1993 में दक्षिण अफ्रीका गए थे। यहां आने के बाद 1993 में अतुल ने दक्षिण अफ्रीका में अपना पहला व्यवसाय सहारा कंप्यूटर्स शुरू किया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका में गुप्ता परिवार की कंपनियों में कोयला खदानें, कंप्यूटर, मीडिया में अपना कारोबार शुरू किया। वहीं 2016 में अतुल 773.47 मिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दक्षिण अफ्रीका के 7वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। उन दिनों राष्ट्रपति जैकब जुमा से गुप्ता परिवार की काफी नजदीकियां थीं।
इतना ही नहीं जुमा परिवार के कई सदस्य उनकी कंपनियों में काम भी करने लगे। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका में कैबिनेट नामांकन पर गुप्ता परिवार के प्रभाव के आरोप 2016 में सामने आए। गुप्ता परिवार पर आरोप लगा कि उन्होंने राष्ट्रपति जुमा से करीबी का फायदा उठाया और कई प्रोजेक्ट्स में भ्रष्टाचार किया। इसके अलावा उनपर शीर्ष पदों पर नियुक्तियों को प्रभावित करने का भी आरोप लगा। जिसके बाद गुप्ता ब्रदर्स के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन भी हुए और जैकब जुमा को अपना राष्ट्रपति पद भी त्यागना पड़ा।
लखनऊ। एक बार फिर दुनियाभर में कोरोना (Corona Virus Alert) जैसी महामारी का खतरा पैदा होने की खबर सामने आ रही है। जिसे लेकर बताया जा रहा है कि इस बार 2020 से भी हालात खराब हो सकते हैं। यही नहीं ब्रिटिश एक्सपर्ट ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी कि है। दरअसल, ब्रिटेन के पूर्व चीफ साइंटिफिक एडवाइजर सर पैट्रिक वालेंस का ये दावा है कि एक बार फिर भयंकर महामारी का संकट दुनिया पर मंडरा रहा है। सभी को इसके लिए तैयार रहना चाहिए।
ब्रिटिश एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
पैट्रिक वालेंस ने कहा कि आने वाली महामारी (Corona Virus Alert) को रोकना तकरीबन नामुमकिन होगा। उन्होंने ब्रिटेन के लोगों से कहा, चुनाव में इसे अहम मुद्दा बनाएं। साथ ही सभी देशों की सरकारों को अलर्ट रहने के लिए भी कहा है। पैट्रिक वालेंस अप्रैल 2018 से 2023 तक ब्रिटेन के चीफ साइंटिस्ट एडवाइजर रह चुके हैं। इनके कार्यकाल में ब्रिटेन समेत पूरी दुनिया को कोरोना महामारी से जूझना पड़ा था। बता दें कि वालेंस ने कोरोना के खिलाफ नीतियां बनाईं थीं। उनकी उपलब्धियों के लिए साल 2022 में उन्हें सर की उपाधि दी गई।
बिना संकेत दिए आएगी महामारी
वालेंस ने कहा कि साल 2020 में कोरोना के कारण लोगों तक ठीक से इलाज नहीं पहुंच पाया, लेकिन इस बार जरूरी उपाय करने की आवश्यकता है। ताकि लोगों तक आसानी से इलाज और वैक्सीन पहुंचाई जा सके। इसके साथ ही वालेंस ने दुनिया के G-7 देशों से कहा कि ऐसे हालात में तुरंत एक्शन लेना अहम होगा। कोरोना काल में जो सिस्टम बनाया गया था, उसमें अभी ढील दी गई है। आगे आने वाली महामारी इसी लापरवाही का नतीजा होगी।
उन्होंंने कहा कि इससे निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय कोऑर्डिनेशन की आवश्यकता होगी। इस महामारी के आने से पहले कोई संकेत नहीं मिलेगा। वालेंस ने इस दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन के दबाव का भी जिक्र किया।
लखनऊ। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन और 7 अन्य लोगों की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत पर भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। भारत सरकार ने रईसी और हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के सम्मान में मंगलवार यानी 21 मई को एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
सम्मान में झुकेगा तिरंगा
विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, पूरे देश ( भारत) में शोक के दिन सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस देश में कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं आयोजित किया जाएगा।
हेलीकॉप्टर अजरबैजान में  हुआ दुर्घटनाग्रस्त
बता दें कि इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर रविवार को घने कोहरे के कारण पूर्वी अजरबैजान प्रांत के पर्वतीय वन क्षेत्र में पहाड़ियों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। खराब मौसम की वजह से खोज एवं बचाव दल को दुर्घटनास्थल पर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और वे सोमवार तड़के ही वहां पहुंच पाए।
ईरान में 5 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा
वहीं, प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर को देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने देश में पांच दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
लखनऊ। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यानी यूनेस्को (UNESCO) की तरफ से भारत को बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, यूनेस्को की तरफ से गोस्‍वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस और पंचतंत्र की कथाओं को मान्यता दी गई है। इसमें यूनेस्को ने रामचरितमानस (Ram Charit Manas) की सचित्र पांडुलिपियां और पंचतंत्र दंतकथाओं की 15वीं शताब्दी की पांडुलिपि को अपनी 'मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रीजनल रजिस्टर' में शामिल किया है।
यूनेस्कों ने लगाई मुहर
बता दें कि यूनेस्को ने 2024 के इस संस्‍करण में एशिया पैसिफिक की 20 धरोहरों को शामिल किया है। जिसमें रामचरित मानस, पंचतंत्र के साथ ही सहृदयालोक-लोकन की पांडुलिपि भी दर्ज की गई है। ऐसे में ये हर भारतीय के लिए बेहद गौरव का विषय है, क्योंकि अब यूनेस्को ने भी भारत की समृद्ध साहित्यिक विरासत और सांस्कृतिक विरासत पर अपनी मुहर लगा दी है। जानकारी दे दें कि यूनेस्को की तरफ से ये फैसला उस समय लिया गया जिस समय अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बना।
MOWCAP की बैठक में हुआ फैसला
जानकारी के अनुसार, यूनेस्को (UNESCO) की मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड एशिया पैसिफिक कमेटी इन विश्व धरोहरों में अन्य श्रेणियों के अलावा, जीनोलॉजी, साहित्य और विज्ञान में एशिया-प्रशांत की उपलब्धियों को मान्यता देती है। ऐसे में रामचरित मानस, पंचतंत्र और सहृदयलोक-लोकन को इसमें शामिल करने का फैसला किया गया। बता दें कि 7 और 8 मई को मंगोलिया की राजधानी, उलानबटार में आयोजित मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड कमेटी फॉर एशिया एंड द पैसिफिक की 10वीं बैठक में ये फैसला लिया गया।
इस दौरान, एमओडब्ल्यूसीएपी (MOWCAP) की 10वीं आम बैठक की मेजबानी इस बार मंगोलियाई सरकार के संस्कृति मंत्रालय, यूनेस्को के लिए मंगोलियाई राष्ट्रीय आयोग और यूनेस्को के बैंकॉक क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा की गई। जिसमें 40 पर्यवेक्षकों के अतिरिक्त नामांकित व्यक्तियों के साथ सदस्य देशों के 38 प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
भारत के ये ग्रंथ शामिल
'मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रीजनल रजिस्टर' में शामिल किए गए ग्रंथ, रामचरित मानस की रचना तुलसीदास ने 16वीं शताब्दी में की थी। ये अवधी लिखी गई है। वहीं जबकि रामायण को ऋषि वाल्मिकी ने संस्कृत भाषा में लिखा था। वहीं पंचतंत्र को दुनिया की दंतकथाओं के सबसे पुराने संग्रहों में से एक माना जाता है। इसे विष्णु शर्मा ने संस्कृत भाषा में लिखा, जो महिलारोप्य के राजा अमर शक्ति के दरबारी विद्वान थे। माना जाता है कि इसकी रचना 300 ईसा पूर्व के आसपास हुई होगी। इसके अलावा 'सहृदयालोक-लोकन' की रचना आचार्य आनंदवर्धन ने संस्कृत भाषा में की थी। जो कि 10वीं के शताब्दी के आखिरी सालों और 11वीं शताब्दी के पहले वर्षों में कश्मीर में रहते थे।
लखनऊ। भारत में वोट करने के बाद नीली रंग की स्याही लगा दी जाती है। जिसके दाग़ जल्दी मिटते नहीं है। शुरू में यह बैंगनी (पर्पल) रंग की नज़र आती है, लेकिन समय बीतने के साथ ही यह काली (ब्लैक) पड़ जाती है. इसे अमिट स्याही या इंडेलिबल इंक के नाम से जाना जाता है.स्याही लगाने का एक फ़ायदा तो यह है कि इससे जानकारी लग जाती है कि इस व्यक्ति ने मतदान कर दिया है. दूसरा फायदा यह कि वो व्यक्ति फिर से वोट नहीं कर सकता है।
कई देशों में लगाई जाती है स्याही
भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में वोट करने के बाद स्याही (इंक) से चिन्हित किया जाना जरुरी है. बता दें कि दुनिया के अधिकांश देशों में यह स्याही (इंक) भारत से ही जाती है.
कैसे काम करती है यह इंक?
चुनाव के दौरान बैंगनी रंग की इस स्याही को बाएं हाथ की तर्जनी यानी अगूठे के पास वाली फिंगर पर लगाया जाता है. चुनावी स्याही में 10 से 18 फीसदी मात्रा सिल्वर नाइट्रेट केमिकल की होती है.खास बात यह है कि पानी के संपर्क में आने के बाद इसका रंग ब्लैक हो जाता है. आप चाहे जितना भी पाउडर, साबुन या तेल से मिटाने की कोशिश करे, ये छूटेगा नहीं. इसका दाग कम-से-कम 72 घंटे तक त्वचा से मिटाया नहीं जा सकता.
कब से इसका इस्तेमाल हो रहा है?
चुनाव आयोग के मुताबिक़ 2014 के आम चुनाव के दौरान 21 लाख बॉटल स्याही का ऑर्डर दिया गया था, जो 2019 के आम चुनावों में बढ़कर 26 लाख तक पहुंच गया था. इसका इस्तेमाल 1960 के दशक (Decade) से हो रहा है.
कहां लगाई जाती है स्याही?
चुनाव आयोग की ओर से मार्च 2015 में जारी हुए एक आदेश के मुताबिक़ स्याही बाएं हाथ की तर्जनी उंगली के नाखून के आख़िरी सिरे से प्रथम जोड़ के नीचे तक ब्रश से लगाई जाएगी. जिस ब्रश से यह स्याही लगाई जाती है, उसका निर्माण भी मैसूर पेंट्स एंड वार्निश लिमिटेड ही करता है.मतदान अधिकारी जो ईवीएम कंट्रोल यूनिट के प्रभारी होते हैं, उनका काम यह सुनिश्चित करना होता है कि कंट्रोल बैलेट का बटन दबाने से पहले मतदाता की उंगली पर स्याही का निशान पूरी तरह से लगा हो.
लखनऊ। दुनियाभर में कोरोनावायरस महामारी के दौरान लोगों को टीके मुहैया कराने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने अपनी कोविड वैक्सीन वापस मंगा ली है। कंपनी ने कहा है कि वह दुनियाभर से अपनी वैक्सजेवरिया वैक्सीन को वापस मंगा रही है। गौरतलब है कि एस्ट्राजेनेका के लाइसेंस वाली कोविशील्ड वैक्सीन ही भारत में भी कोरोना से बचाव के लिए दी गई थी। भारत में लगाई गई कोविशील्ड वैक्सीन भी उसी फार्मूले पर बनी है, जिस पर वैक्सजेवरिया वैक्सीन बनी है। भारत में कोविशील्ड का निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने किया था, लेकिन अभी तक भारत में कोरोना वैक्सीन वापस लेने का कोई फैसला नहीं हुआ है।
रिपोर्ट में बताया गया
द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, एस्ट्राजेनेका ने दावा किया है कि वैक्सीन का अपडेट संस्करण उपलब्ध है, ऐसे में वैक्सीन के पुराने स्टॉक को वापस मंगाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 5 मार्च को ही वैक्सीन वैक्सजेरवरिया को वापस मंगाने का फैसला कर लिया था, लेकिन यह आदेश 7 मई से प्रभावी हुआ। ब्रिटिश-स्वीडिश फार्मास्यूटिकल कंपनी एस्ट्राजेनेका का यह कदम ऐसे वक्त सामने आया है, जब कंपनी ने बीते दिनों ही स्वीकार किया है कि कुछ मामलों में कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट सामने आए हैं और इसकी वजह से कुछ लोगों में थ्रंबोसिस थ्रंबोसाइटोपीनिया सिंड्रोम बीमारी के लक्षण देखे गए हैं, जिसमें लोगों में खून के थक्के जमने लग जाते हैं।
कंपनी के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे
एस्ट्राजेनेका कंपनी कोविड वैक्सीन को लेकर कई मुकदमों का सामना कर रही है। आरोप है कि कोविड वैक्सीन लगने के बाद कई लोगों की जान गई है। जैमी स्कॉट नामक एक व्यक्ति ने एस्ट्राजेनेका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। स्कॉट का आरोप है कि वैक्सीन लेने के बाद उसके शरीर में खून के थक्के जमने की समस्या हुई और दिमाग में भी ब्लीडिंग हुई। इससे उसके मस्तिष्क को नुकसान हुआ। ऐसे ही कंपनी के खिलाफ 50 से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। कंपनी ने भी कोर्ट में लिखित दस्तावेजों में स्वीकार किया कि कोरोना वैक्सीन के कुछ दुर्लभ मामलों में साइड इफेक्ट दिख सकते हैं।
भारत में भी उठी चिंताएं
एस्ट्राजेनेका ने यूरोप और दुनिया के अन्य देशों से ही कोविड वैक्सीन वापस मंगाने का फैसला किया है। भारत में सीरम इंस्टीट्यूट की तरफ से अभी तक ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। भारत में भी कोविशील्ड को लेकर चिंता उठ रही है वहीं दूसरी तरफ साइड इफेक्ट्स की खबरे भी सामने आ रही है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है और वैक्सीन की सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर सुनवाई की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट भी सुनवाई के लिए सहमत हो गया है, लेकिन अभी तक तारीख तय नहीं हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एस्ट्राजेनेका ने इस साल 5 मार्च को वैक्सीन वापस लेने का आवेदन किया गया था। यह मंगलवार (7 मई) से लागू हो गया। अब यूरोपीय संघ में वैक्सीन का उपयोग नहीं किया जा सकता है।
लखनऊ। इस समय पाकिस्तान की मीडिया में पाकिस्तानी चंद्रयान (Pakistan Moon Mission) की चर्चा जोरों पर है। लेकिन पाकिस्तान के लोगों द्वारा ही इसका मजाक उड़ाया जा रहा है। यही नहीं सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के लोगों ने इस कारनामे की धज्जियां उड़ा दी। इसे लेकर पाकिस्तान के एक शख्स ने कहा कि भारत के चंद्र मिशन -3 की तुलना पाकिस्तान नहीं कर सकता। शख्स ने कहा कि पाकिस्तान के लोगों को खाने के लाले पड़े हैं। पाकिस्तान को पहले इन मुद्दों को निपटाना चाहिए।
'एक्स' ने भी नकारा
इतना ही नहीं पाकिस्तान के चंद्रमा मिशन (Pakistan Moon Mission) को अब 'एक्स' द्वारा भी नाकार दिया गया है। जहां एक्स हैंडल पर लोग पाकिस्तानी चंद्र मिशन का फोटो या वीडियो साझा कर रहे हैं वहीं उसके नीचे एक्स खुद से कुछ जानकारी दे रहा है। एक्स की मानें तो ICUBE-Q एक राइड शेयर मिशन है, जिसे चीनियों द्वारा अपने बड़े चांग ई 6 चंद्र मिशन के हिस्से के रूप में चंद्रमा पर ले जाया जा रहा है। बताया गया कि आईसीयूबीई-क्यू चंद्रमा पर नहीं उतरेगा, यह एक चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला क्यूबसैट है जिससे कक्षा से चंद्रमा की सतह की छवि लेने की योजना बनाई गई है। इसका जीवनकाल 3 माह का होता है।
सरकार ने आवास से बोला झूठ
वहीं पाकिस्तान के इस मिशन को लेकर एक पाकिस्तानी यूट्यूबर ने भी पाकिस्तान के लोगों से बात की। इस दौरान पाकिस्तान के लोगों ने कहा कि भारत से स्पेस के मामले में मुकाबला करने के नाम पर उनकी सरकार जनता से झूठ बोल रही है। लोगों ने कहा कि यह एक 'प्रोपेगेंडा मिशन' था, क्योंकि सैटेलाइट पर कहीं भी चीन का झंडा नहीं था और लॉन्चिंग के दौरान चीन में कोई पाकिस्तान का वैज्ञानिक मौजूद नहीं था। इसके अलावा पाकिस्तान के एक युवक ने कहा, पाकिस्तान को अपने आर्थिक हालात में सुधार करना चाहिए और पॉलिटिकल समस्यायों को ठीक करना चाहिए।
क्या बोली पाकिस्तानी आवाम
इसके अलावा एक पाकिस्तानी युवक ने ये भी कहा, इस मिशन को चीन ने लॉन्च किया है, लेकिन पाकिस्तान ने इसमें अपना नाम जोड़ लिया है। जब कोई देश कुछ अच्छा करता है, तो पाकिस्तान उसे अपना बताने लगता है। पाकिस्तान के लोगों ने सवाल किया कि रॉकेट चीन का और जमीन भी चीन की तो भला ये मिशन पाकिस्तान का कैसे? वहीं एक पाकिस्तानी शख्स ने कहा कि मीडिया में सिर्फ बातें चल रही हैं, लेकिन पाकिस्तान ऐसा मिशन लॉन्च कर सकता है ऐसा नहीं लगता। शख्स ने अपने नेताओं को कोसते हुए कहा कि इनसे मुल्क नहीं चल रहा और ये चांद पर जाएंगे।
लखनऊ। रघुनंदन के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरू हो गया है। आज यानी गुरुवार को अनुष्ठान का तीसरा दिन है। आज तीसरे दिन गर्भगृह में रामलला अपने आसन पर विराजमान हो गए हैं। रामलला की रामयंत्र पर स्थापना की गई हैं। पूरा देश राममय हो चुका है। विदेश से भी लोग इस ऐतिहासिक पल को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं। इसी क्रम में तंजानिया के इंफ्लूएंसर किली पॉल ने भी अयोध्या आने की इच्छा जताई है।
कोई मुझे भी इनवाइट कर दे
भारत में मशहूर तंजानिया के इंफ्लूएंसर किली पॉल ने राम सिया राम भजन गाते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं अयोध्या आने को कितना व्याकुल हूं। कोई मुझे इनवाइट कर दे क्योंकि मैं भी भगवान राम से आशीर्वाद लेना चाहता हूं।
भावुक होकर ट्रस्ट को सौंपी मूर्ति
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहा है लोगों में उल्लास बढ़ता जा रहा है। मूर्तिकार योगीराज ने रामलला की मूर्ति को प्रणाम किया और भावुक होकर ट्रस्ट को सौंप दिया। बता दें कि रामलला की मूर्ति की सुरक्षा के लिए एटीएस की टीम समेत 200 पुलिसकर्मी लगाए गए थे।
कमांडोज ने निकाला सिक्योरिटी मार्च
मालूम हो कि उत्तर प्रदेश एटीएस के 150 से ज्यादा कमांडोज रामपथ से लेकर हनुमानगढ़ी और राम मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर तैनात किये गए हैं। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यूपी एटीएस के कमांडोज ने सिक्योरिटी मार्च निकाला।
लखनऊ। आज यानी 29 अक्टूबर को टीम इंडिया का इंग्लैंड के साथ मुकाबला होने जा रहा है। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा. बात करें टॉस की तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है वहीं भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। आज के इस मैच में उत्तरप्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव शाम 4 बजे मैच देखने इकाना स्टेडियम पहुंचेंगे।
लखनऊ। ईद के अवसर पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने जनता से निकाय चुनाव में वोट करने की अपील की है। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि ज्यादा संख्या में आगे आए और लखनऊ का वोट प्रतिशत बढ़ाएं। इससे शान ए अवध को बढ़ावा मिलेगा।
की ये अपील
बता दें कि ऐशबाग ईदगाह में नमाज के बाद सुन्नी धर्म गुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव होने जा रहे है। यदि मतदान प्रतिशत कम रहते है तो यह चिंता की बात है। लखनऊ में पिछले दो बार के निकाय चुनाव से देखा जा रहा है कि मतदान प्रतिशत 40 से कम रहता है। हमें मतदान बढ़ाना होगा। जम्हूरियत में हम सबकी भागीदारी हो, इसके लिए ज्यादा संख्या में वोट डालना होगा। वोट किसी को भी दें लेकिन आगे आकर जरूर डाले और दूसरों को भी प्रेरित करें।
ऐशगाह मैदान गए थे अखिलेश
बता दें कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 11 बजे ऐशबाग ईदगाह मैदान पहुंचे। इसके बाद 11:30 के करीब अखिलेश यादव भी वहां पहुंचे। दोनों नेताओं ने एक दूसरे का अभिवादन किया। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सभी मुस्लिमों को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा की मेयर प्रत्याशी डा. वंदना मिश्रा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी व अन्य लोग भी मौजूद थे।