9वें राउंड में बीजेपी प्रत्याशी आगे
इन 9 राउंड में बीजेपी प्रत्याशी के चंद्रभानु लगातार आगे चल रहे हैं। भाजपा की लीड बढ़ती जा रही है। भाजपा अब 25378 वोटों से आगे हो गई है। भाजपा ने सपा पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चंद्रशेखर आजाद पार्टी के उम्मीदवार भी काफी पीछे रह गए हैं। वहीं बीजेपी जीत की ओर आगे बढ़ रही है। इस बीच बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल है। बीजेपी कार्यालय में मिठाई बननी भी शुरू हो गई है। हलवाई लड्‌डू बना रहे हैं।
8वें राउंड में पार्टियों को मिले इतने वोट
मैच 1.30 बजे शुरू होगा
कटक के मैदान पर टीम इंडिया करीबन 6 साल के बाद कोई वनडे मैच खेलेगी। ऐसे में यहां पर भारतीय टीम का अब तक यहां कैसा रिकॉर्ड रहा है उसपर भी सभी की नजरें रखी जाएगी।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे रविवार यानी 9 फरवरी को कटक के बारबाती स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले दोपहर 1 बजे होगा। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा वहीं लाइव स्टीमिंग डिज्नी हॉट स्टार पर होगी।
रन के लिए करनी पड़ेगी मशक्कत
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान की पिच से स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिल सकती है। घूमती गेंदों के खिलाफ रन बनाना बल्लेबाजों के लिए बेहद मुश्किल काम होता है। गेंद बल्ले पर फंस सकती है। स्पिनरों के साथ-साथ तेज गेंदबाजों को भी शुरुआत में विकेट से मदद मिलती है। यानी कटक के इस मैदान पर बल्लेबाजों को एक-एक रन के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।
पहले गेंदबाजी होगी फायदेमंद
लखनऊ। यूपी के उन्नाव जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स की पत्नी की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई। जब पत्नी की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो पति भगवान से नाराज हो गया। इसके बाद उसने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से शिवलिंग पर कई बार हमला कर उसे तोड़ दिया
शिवलिंग के किए कई टुकड़े
शख्स ने शिवलिंग पर ऐसा किसी एक मंदिर के साथ नहीं बल्कि अलग-अलग मंदिरों में स्थापित शिवलिंग को तोड़ने का काम किया है। लोगों में मंदिर में शिवलिंग तोड़े जाने की घटना के बाद काफी आक्रोश फैल गया है। इस मामले के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बिल्लेश्वर महादेव मंदिर की घटना
जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के पुरवा थान क्षेत्र बिल्लेश्वर महादेव मंदिर और बिहार थाना क्षेत्र के वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर की बताई जा रही है। यहां पर रोजना की तरह जब लोग भगवान को जल चढ़ाने गए तो उन्हें दोनों प्राचीन मंदिर में शिवलिंग खंडित मिले। इसकी जानकारी लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। इस घटना से लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा और हिन्दू संगठनों से जुड़े लोग घटनास्थल पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने लोगों का आक्रोश बढ़ता देखा तो तुरंत इस मामले में कार्रवाई करते हुए अवधेश कुमार कुर्मी को हिरासत में लिया।
आरोपी हुआ गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पत्नी काफी दिनों से बीमार है। उसके ठीक न होने पर वो देवी-देवताओं से नाराज था। इसी वजह से उसने कुल्हाड़ी से शिवलिंग को नुकसान पहुंचाया है। आरोपी शख्स ने आगे बताया कि पहले वो बिल्लेश्वर महादेव मंदिर गया था। इसके बाद उसने शिवलिंग को क्षतिग्रस्त किया फिर बाइक से बिहार थाना क्षेत्र में सजनी वनखंडेश्वर मंदिर में भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में एएसपी अखिलेश सिंह का कहना है कि- आरोपी व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर है। उसको हिरासत में ले लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है, अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपी ने घटना को स्वीकार किया है।
भगवान श्रीकृष्ण ने कराया निर्माण
इस घटना को लेकर मंदिर के पुजारी राकेश कुमार गोस्वामी का कहना है कि-ये मंदिर द्वापर युग का है और इस मंदिर का निर्माण स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने कराया था। मंदिर के पुजारी राकेश कुमार गोस्वामी ने कहा कि-जिस समय मकरध्वज की परीक्षा लेने के लिए जा रहे थे, उस समय भगवान कृष्ण ने यहां पूजा की थी और इस शिवलिंग की स्थापना की थी। सावन और शिवरात्रि में महान मेला होता है और बाकी हर सोमवार को सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त आते है। लोगों की मान्यता है कि इस मंदिर पर पहला जलाभिषेक आज भी अश्वत्थामा ही करते है।
लखनऊ: यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए दो माह से ऊपर हो चुके हैं। ऐसे में एक हॉट सीट मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव नहीं हो पाया था। खबर आ रही है कि आज मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की घोषणा भी हो सकती है. बता दें कि 9 विधानसभा सीट के हाल ही में संपन्न उपचुनाव में 6 सीट जीतकर उत्साहित बीजेपी के लिए मिल्कीपुर सीट इज्जत का सवाल है और वह उसे जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने भी इस इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी है।
कैसा रहा पिछला उपचुनाव का परिणाम?
पिछले उपचुनाव में बीजेपी को सभी 9 विधानसभा सीटों में से 6 सीटों पर जीत मिली थी। अब ऐसे ही बीजेपी मिल्कीपुर सीट पर जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी। जबकि सपा इस हॉट सीट पर अपना कब्ज़ा बरकरार रखने की पूरी कोशिश में है। पिछले उपचुनाव में बीजेपी को अच्छा फीडबैक मिला वहीं उसके सहयोगी दल रालोद को एक सीट मिली। सपा ने करहल और सीसामऊ सीट पर जीत अपने नाम की मगर इन वोटिंग फीसदी की बात करें तो इन दोनों क्षेत्रों में काफी गिरावट आई।
इस वजह से है हॉट सीट
मिल्कीपुर सीट इसलिए भी हॉट सीट की लिस्ट में शामिल है क्योंकि यह अयोध्या लोकसभा क्षेत्र का भाग है जिस पर पिछले आमचुनाव में सामाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की थी. बता दें कि उससे पहले वह मिल्कीपुर विधानसभा सीट से MLA थे. सांसद बनने के बाद उनके इस सीट से इस्तीफा देने के कारण यहां उपचुनाव हो रहा है।
दलित वोटर का दबदबा
मिल्कीपुर सीट पर जातीय समीकरणों की बात की जाए तो इस सीट पर दलित मतदाताओं की संख्या अधिक है। सीट के 3.5 लाख योग्य मतदाताओं में से 1.2 लाख दलित, लगभग 55,000 यादव (ओबीसी) और 30,000 मुस्लिम हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना ​​है कि जिसे दलितों के साथ-साथ 60,000 ब्राह्मण, 25,000 क्षत्रिय और अन्य पिछड़े वर्ग का समर्थन मिलेगा, वही विजयी होगा. अब देखना होगा कि इस सीट पर सपा का PDA फार्मूला काम करेगा या बीजेपी जातिगत विभाजन को अपने हिस्से में करने में सफलता हासिल करती है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में आईएएस अधिकारियों के लिए बड़े पैमाने पर प्रमोशन का ऐलान किया गया है. 154 आईएएस को प्रमोशन और सेलेक्शन ग्रेड देने के लिए डीपीसी की बैठक हुई, जिसके बाद देर रात यह फैसला लिया गया. इस बैठक में चार अधिकारियों को छोड़कर 150 अधिकारियों को प्रमोशन देने पर सहमति बनी.
सात को मिलेगी प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी
2000 बैच के आठ आईएएस अधिकारियों में से सात को प्रमुख सचिव बनाया जाएगा. एक अधिकारी के खिलाफ चल रही विभागीय जांच के कारण उनके नाम पर विचार नहीं किया गया.1 जनवरी के बाद अधिकारी अपने पद का कार्यभार संभालेंगे.
2009 बैच के अधिकारियों को लेकर चर्चा
वर्ष 2009 बैच के 40 अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई. इसमें सुभ्रा सक्सैना, सूर्यपाल गंगवार, अदिति सिंह, डॉ. रूपेश कुमार, अनुज कुमार झा और माला श्रीवास्तव शामिल हैं।
अफसरों को प्रमोशन को लेकर हुई बैठक
दरअसल, 154 आईएएस अफसरों को प्रमोशन, सेलेक्शन ग्रेड और जूनियर प्रशासनिक वेतनमान देने के लिए मंगलवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में लखनऊ में डीपीसी हुई। इसमें चार नामों को छोड़कर बाकी सभी पर सहमति बन गई. साल 2000 बैच के 8 आईएएस अफसरों में से 7 को प्रमुख सचिव बनाया जाएगा. एक अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है, इसलिए बैठक में उनके नाम पर विचार नहीं किया गया.
लखनऊ: देवरिया में हत्या के एक मामले में तीन भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. साथ ही 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. इस मामले में तीनों की पत्नियां भी एक साल जेल में बिताएंगी. हत्या डेढ़ साल पहले जमीन बंटवारे के विवाद में हुई थी। मृतक अपराधियों का भतीजा लगता था.
बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद
इस मामले में अपर शासकीय जिला अधिवक्ता मनीष सिंह ने बताया कि 30 जून 2023 की सुबह देवरिया जिले के बघौचघाट गांव में बंटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ था. इस दौरान रामनरेश प्रसाद के दरवाजे पर उनके पट्टीदार मुन्ना घातक हथियार के साथ पहुंचे और मारपीट करने लगे.
इस मामले में दर्ज हुआ था केस
इसी बीच रामनरेश का बेटा अभिषेक और उसकी पत्नी बीच-बचाव करने आगे बढे, जिनके उपर सभी आरोपियों ने हमला कर दिया, जिससे अभिषेक के सिर में गंभीर चोट आयी. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई. इस मामले में मुन्ना प्रसाद, छेदी प्रसाद और भीम प्रसाद के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
आरोपियों को भेजा गया जेल
इस घटना को लेकर जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद, तमाम सबूतों के आधार पर कोर्ट ने तीनों भाइयों को दोषी बताया है. इस मामले में तीनों की पत्नियों को भी दोषी पाया गया है. इसलिए तीनों को आजीवन कारावास और उनकी पत्नियों पूनम, बिंदू और सुशीला को एक-एक साल कैद की सजा सुनाई गई है. सभी को कोर्ट से सीधे जेल भेज दिया गया है.
लखनऊ: सीतापुर खैराबाद स्थित बीआर हुंडई शोरूम के जीएम की आत्महत्या के मामले में गुडम्बा पुलिस ने शोरूम मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ नोटिस भेजा है। नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाने के साथ ही दस्तावेज भी मांगे गए हैं। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद जीएम विजय सिंह बिष्ट का अंतिम संस्कार बैकुंठ धाम में किया गया। मृतक विजय के छह साल के मासूम बेटे विद्युत ने उन्हें मुखाग्नि दी।
मौत के लिए मालिक को बताया जिम्मेदार
विजय सिंह बिष्ट (38) बीआर हुंडई मोटर्स, सीतापुर खैराबाद में जनरल मैनेजर थे। गुरुवार को विजय ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले उसने अपने पड़ोसी और रिश्तेदार पप्पू को एक मैसेज भेजा था और अपनी मौत के लिए शोरूम के मालिक सुरेश अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, उनके सहयोगी महेश अग्रवाल, संजय और ऑडिटर जितेंद्र को जिम्मेदार ठहराया था।शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
क्या है घटना
यह पूरा मामला लखनऊ जिले का है, जहां बीआर हुंडई कार शोरूम के जनरल मैनेजर ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फांसी लगाने से पहले मृतक ने अपने एक पड़ोसी को मैसेज भेजा था. इसके बाद जब पड़ोसी को इसकी जानकारी हुई तो उसने मृतक की पत्नी को इसकी जानकारी दी. हालांकि, जब तक उनकी पत्नी मौके पर पहुंची, उसके पति की मौत हो चुकी थी। पत्नी ने दो शोरूम मालिकों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है.
पत्नी ने लगाया आरोप
पत्नी सरिता ने शोरूम मालिक सुमित अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल और दो अन्य के खिलाफ गुडंबा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पत्नी का आरोप है कि उक्त लोग उसके पति विजय को बुरी तरह प्रताड़ित करते थे. अक्सर उनपर गैरकानूनी काम करने के लिए दबाव बनाते थे. जब उसका पति ऐसा करने से मना करता था तो वह उस पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देता और उसे जेल भी भेजने की धमकी देता था और कभी-कभी उन्हें नौकरी से भी हटाने की बात भी करते थे। यह बात वो घर पर बताया करते थे। पत्नी ने बताया कि उसका पति कई बार नौकरी छोड़ना भी चाहता था. आरोप है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
https://twitter.com/Inkhabar/status/1867890930851910126
आखिरी मैसेज में क्या लिखा था
आत्महत्या से पहले उसने अपने एक पड़ोसी रिश्तेदार को एसएमएस भेजा था. उन्होंने एसएमएस में लिखा, `मुझ पर गलत काम करने का दबाव बनाया जा रहा है। मना करने पर गबन के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी जाती है। मैं जान देने जा रहा हूं… मेरी मौत के जिम्मेदार सीतापुर खैराबाद स्थित बीआर हुंडई शोरूम के मालिक समेत पांच लोग हैं।’
पुलिस कर रही कार्यवाही
सरिता ने शोरूम मालिक सुरेश अग्रवाल और सुमित अग्रवाल समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. गुडम्बा पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही साक्ष्य जुटाए जाएंगे.
लखनऊ: नोएडा पुलिस ने जालसाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस और सीआरटी की संयुक्त कार्रवाई में विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर धोखाधड़ी करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने इस मामले में 76 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए हैं.
इन नामों पर की जाती थी ठगी
इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी अमेजन सपोर्ट, माइक्रोसॉफ्ट टेक सपोर्ट और पे-डे लोन जैसी प्रक्रियाओं के नाम पर विदेशी नागरिकों से ठगी करते थे. इन लोगों ने स्काइप ऐप के माध्यम से व्यक्तिगत डेटा खरीदा और डिजिटल मुद्रा (यूएसडीटी) का उपयोग करके इसके लिए भुगतान किया ।
इस तरह कस्टमर को फंसाया
पुलिस ने बताया कि अमेजन पार्सल के नाम पर विदेशी ग्राहकों को वॉइस नोट भेजे जाते थे. इसमें ग्राहकों को बताया गया कि उनका अकाउंट हैक हो गया है. डर का फायदा उठाकर नया अमेज़न अकाउंट बनाने के लिए उनसे डॉलर मांगे गए. ग्राहकों के कंप्यूटर में जानबूझकर तकनीकी खामियां पैदा की गईं. स्क्रीन पर दिख रहे नंबर पर कॉल करने पर आरोपी खुद को माइक्रोसॉफ्ट का अधिकारी बताते थे और समस्या के समाधान के लिए भुगतान मांगते थे।
लोन के नाम पर 100-500 डॉलर लिए जाते थे
पुलिस ने बताया कि लोन के लिए आवेदन करने वाले ग्राहकों को फर्जी मैसेज या कॉल किये जाते थे. लोन प्रक्रिया के नाम पर उनसे 100-500 डॉलर वसूले जाते थे. भुगतान न करने पर एक फर्जी चेक भेजा जाता था, जिसे ग्राहक के बैंक खाते में जमा करा दिया जाता था। पुलिस ने बताया कि गिरोह को मुख्य आरोपी कुरुनल रे, सौरभ राजपूत, सादिक और साजिद अली चला रहे थे. पकड़े जाने से बचने के लिए वे बारी-बारी से लैपटॉप और मोबाइल का इस्तेमाल करते थे.
खासकर विदेशी नागरिकों को बनाया जाता निशाना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये लोग ज्यादातर विदेशी नागरिकों को निशाना बनाते थे ताकि उनके खिलाफ भारत में शिकायत दर्ज न हो सके. डीसीपी शक्ति अवस्थी के मुताबिक, मुख्य आरोपी पहले भी इसी तरह के धोखाधड़ी के मामलों में शामिल रहे हैं और उन्हें गुजरात पुलिस ने जेल भेजा है। अब उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे. पीएम मोदी ने आगामी महाकुंभ की सफलता के लिए कुंभ कलश की पूजा की. इस दौरान पीएम मोदी ने लेटे हुए हनुमानजी के दर्शन किए और अक्षयवट की परिक्रमा भी की. अभी वो जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
कुंभ मनुष्य की आंतरिक चेतना का नाम
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कुंभ मनुष्य की आंतरिक चेतना का नाम है। दुनिया का इतना बड़ा आयोजन, हर दिन लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत और सेवा की तैयारी, लगातार 45 दिनों से चल रहा महायज्ञ, नया शहर बसाने का महाअभियान, प्रयागराज की धरती पर एक नया इतिहास रचा जा रहा है। यह एकता का इतना बड़ा बलिदान होगा, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में होगी. मैं इस आयोजन की भव्य और दिव्य सफलता के लिए आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं।
महाकुंभ को लेकर सफाईकर्मियों का जताया आभार
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'प्रयागराज में संगम की इस पावन भूमि को मैं श्रद्धापूर्वक प्रणाम करता हूं. महाकुंभ में पधार रहे सभी साधु-संतों को भी नमन करता हूं. महाकुंभ को सफल बनाने के लिए दिनरात परिश्रम कर रहे कर्मचारियों का, श्रमिकों और सफाईकर्मियों का मैं विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं। प्रयाग वो है, जहां पग पग पर पवित्र स्थान हैं. जहां पग-पग पर पुण्य क्षेत्र है.'
उनके साथ रहे सीएम योगी
बता दें कि प्रधानमंत्री सुबह करीब साढ़े 11 बजे अपने हेलीकॉप्टर से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे और फिर क्रूज पर सवार होकर संगम तट पर पहुंचे. इस दौरान उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद रहे. यहां उन्होंने साधु-संतों से मुलाकात की और गंगा तट पर पूजा-अर्चना की और महाकुंभ के लिए कलश स्थापित किए।
लखनऊ: योगी सरकार के शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को नये साल का तोहफा दिया है! छह महीने में दूसरी बार म्यूचुअल ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. बेसिक शिक्षा परिषद ने शीतकालीन अवकाश के दौरान एक जिले से दूसरे जिले में पारस्परिक पोस्टिंग की तैयारी शुरू कर दी है। छह माह में यह दूसरा मौका होगा जब शिक्षकों को अंतरजिला पारस्परिक ट्रांसफर का मौका मिलेगा।
इस तरह है पोस्टिंग की तैयारी
शिक्षक सेवा नियमावली के अनुसार ग्रीष्म एवं शीतकालीन अवकाश के दौरान पोस्टिंग का प्रावधान है। इस बार भी जिला से जिला के बजाय स्कूल से स्कूल में स्थानांतरण की योजना है. यह प्रक्रिया शीतकालीन अवकाश के दौरान 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक पूरी की जाएगी।
जून में हुआ था इतने शिक्षकों का ट्रांसफर
इससे पहले इसी साल गर्मी की छुट्टियों के दौरान 19 जून को 2796 परिषदीय शिक्षकों (1398 जोड़े) का तबादला किया गया था. हालांकि स्थानांतरण आदेश 2 जून 2023 को जारी किया गया था, लेकिन कानूनी बाधाओं के कारण शिक्षकों को एक साल तक इंतजार करना पड़ा।
परिषद ने भेजा था प्रस्ताव
ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद बड़ी संख्या में शिक्षक दोबारा स्थानांतरण की गुहार लगा रहे हैं। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी का कहना है कि शासन से अनुमति मिलने के बाद शीतकालीन अवकाश के दौरान अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया की जाएगी।
लखनऊ: इन दिनों साइबर क्राइम की घटनाएं हद से ज्यादा सामने आ रही है। इस बीच नोएडा में साइबर अपराधियों ने एक महिला को पांच घंटे तक 'डिजिटल अरेस्ट' कर उनसे 1.40 लाख रुपये की ठगी कर ली. थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि बीती रात नोएडा सेक्टर 77 की स्मृति सेमवाल ने शिकायत दर्ज कराई कि 8 दिसंबर को कथित तौर पर प्रिया शर्मा नाम की महिला ने उन्हें फोन किया और खुद को साइबर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया. फोन करने वाले ने कहा कि स्मृति के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर मनी लॉन्ड्रिंग, मानव तस्करी और ड्रग तस्करी जैसी अवैध गतिविधियां की जा रही हैं।
दो किस्तों में 1.40 लाख रुपये मंगवाएं
थाना प्रभारी के मुताबिक, प्रिया ने स्मृति की बात 'उच्च अधिकारियों' से कराई और उसे धमकाया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि डर के मारे पीड़ित ने आरोपी के बताए खाते में दो किस्तों में 1.40 लाख रुपये भेज दिए. शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसे लगभग पांच घंटे तक 'डिजिटल गिरफ्तारी' में रखा गया और बाद में एहसास हुआ कि वह साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गई है।
साइबर अरेस्ट होने के बाद गवां रहे लाखों रुपये
गौरतलब है कि हाल के दिनों में जैसे-जैसे देश में साइबर क्राइम के मामले बढ़े हैं, वैसे-वैसे 'डिजिटल अरेस्ट' का मुद्दा भी सामने आया है. यह किसी को मानसिक रूप से नियंत्रित करने जैसा है और जो लोग सिर्फ एक फोन कॉल से इसके जाल में फंस जाते हैं और लाखों रुपये भी गंवा देते हैं. कुछ समय पहले सोनभद्र जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया था.
लखनऊ: इन दिनों युवा हो या बच्चा सबके जुबान पर पुष्पा-2 का नाम सुनने को मिल रहा है। इस वजह से यह फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. यह मूवी लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ दर्शकों के बीच इसका क्रेज भी अधिक बढ़ा हुआ है। सिनेमा घरों के बाहर दर्शकों की भीड़ लगी हुई है और हर कोई इस फिल्म को देखने की कोशिश में हैं। सिनेमा घरों में फिल्म के टिकट को लेकर झगड़े भी हो रहे हैं। इस बीच यूपी के उन्नाव में पुष्पा-2 के टिकट मामले में पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जानें पूरा मामला
फिल्म पुष्पा 2 यूपी के उन्नाव गंगाघाट स्थित सरस्वती टॉकीज में भी दिखाई जा रही है, जिसे देखने के लिए दर्शकों के बीच टिकट खरीदने की होड़ भी मची रही. मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर दर्शकों को वहां से हटाया.
खूब हुई मारामारी
बता दें कि यूपी के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र लखनऊ मार्ग स्थित सरस्वती टॉकीज में शाम 6 से 9 बजे तक फिल्म पुष्पा-2 का शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। दर्शकों के बीच पहले टिकट खरीदने की होड़ मच गई। टिकट खरीदने को लेकर लोग आपस में बहस करने लगे. इसके बाद आपसी झड़प विवाद में बदल गया और मौके पर खूब हंगामा हुआ।
पुलिस ने दर्शकों को समझाया
इस विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पहले तो दर्शकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब दर्शक नहीं माने और शोर मचाने लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और दर्शकों की भीड़ को वहां से खदेड़ दिया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदरसा अधिनियम 2004 में संशोधन करने का बड़ा फैसला सुनाया है। इसके तहत, मदरसों में 12वीं कक्षा के बाद दी जाने वाली कामिल (ग्रेजुएशन) और फाजिल (पोस्ट ग्रेजुएशन) की डिग्री को अधिनियम के दायरे से बाहर कर दिया जाएगा. जो मदरसे 12वीं कक्षा से आगे कामिल और फाजिल सर्टिफिकेट देंगे, उन्हें मान्यता नहीं दी जाएगी. इसको लेकर सरकार की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है.
इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को पलटते हुए मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा था। हाई कोर्ट ने इस एक्ट को असंवैधानिक करार दिया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया और कहा कि मदरसा एक्ट के सभी प्रावधान संविधान के मूल ढांचे का उल्लंघन नहीं करते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी साफ कर दिया कि मदरसों में मदरसा एक्ट और नियम केवल 12वीं कक्षा तक ही सीमित रहेंगे. इससे आगे कामिल और फाजिल सर्टिफिकेट देने वाले मदरसों को मान्यता नहीं दी जाएगी, क्योंकि उच्च शिक्षा यूजीसी एक्ट के तहत संचालित होती है.
योगी सरकार तैयार कर रही है प्रस्ताव
कोर्ट के आदेश से साफ है कि मदरसों से फाजिल और कामिल की डिग्रियां नहीं दी जा सकेंगी, ये डिग्रियां अब सिर्फ यूनिवर्सिटीज द्वारा ही मान्यता प्राप्त हो सकेंगी. जिसके बाद अब यूपी सरकार की ओर से भी इसकी तैयारी शुरू हो गई है. सरकार की ओर से एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसके बाद जल्द ही मदरसा एक्ट में संशोधन किया जा सकता है.
यूपी मदरसा अधिनियम 2004 के अनुसार
वहीं यूपी मदरसा अधिनियम 2004 के अनुसार, मदरसा बोर्ड मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा आयोजित करता है. इसी आधार पर 2016 में यूपी के गैर सरकारी अरबी और फारसी मदरसों के लिए मान्यता और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ी नियमावली भी तैयार की गई थी. मदरसा एक्ट में संशोधन के बाद अब मदरसों में केवल 12वीं कक्षा तक ही शिक्षा की अनुमति होगी और उच्च शिक्षा की डिग्री केवल विश्वविद्यालयों से ही मिलेगी।
लखनऊ: आजमगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां ऑनलाइन आर्डर पर अवैध हथियार बनाए जा रहे थे. इतना ही नहीं इन हथियारों की होम डिलीवरी भी की जा रही थी. सूचना के आधार पर जब पुलिस ने छापेमारी की तो मौके से कई हथियार और कारतूस बरामद किये गये. फिलहाल इस मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
आजमगढ़ एसपी ने दिया बड़ा बयान
इस मामले को लेकर आजमगढ़ एसपी हेमराज मीना ने बताया कि इन लोगों से लाइसेंसी हथियार धारकों ने भी खरीदारी की थी. उनकी पहचान की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बीती रात की गई छापेमारी में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सिधारी पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है.
आरोपियों पर पहले से भी हैं केस दर्ज
बता दें कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की एक लाइसेंसी बंदूक समेत 68 जिंदा कारतूस, 69 चले हुए कारतूस और अर्धनिर्मित पिस्तौल, दो बाइक आदि बरामद हुए हैं। आरोपियों में रविकांत उर्फ ​​बड़क सिधारी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर करीब 9 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं जहानागंज थाना क्षेत्र निवासी संजय विश्वकर्मा के खिलाफ भी सिधारी थाने में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।
इन जिलों में की जाती थी हथियारों की सप्लाई
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे काफी समय से अलग-अलग सुनसान जगहों पर अवैध हथियार बनाने का काम कर रहे हैं. वह कबाड़ी की दुकान से अपने उपयोग के लिए उपयुक्त लोहे के पाइप और अन्य सामान चुनकर खरीदता था, फिर बाकी सामान बाजार से खरीदता था और उनका उपयोग पिस्तौल बनाने में करता था। जब हथियार और कारतूस तैयार हो जाते थे तो पंकज निषाद, रविकांत और मुंशी उन्हें मांग के अनुसार बाइक से अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करते थे। आज़मगढ़, ग़ाज़ीपुर और आसपास के जिलों में हथियारों की सप्लाई की जाती थी.
लखनऊ: इन दिनों देशभर में शादियों की सीजन स्टार्ट है. इस बीच एक अजीबोगरीब खबर यूपी के लखनऊ शहर से आई है। बीते दिन लखनऊ स्थित आईटी चौराहे के पास रामाधीन मैरिज लॉन में एक शादी हो रही थी, जिसमें लखनऊ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से कुछ लड़के बिना किसी निमंत्रण के खाना खाने पहुंच गए, जिसे लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें टोका, इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि यूनिवर्सिटी के बच्चों ने मौके पर तोड़-फोड़ शुरू कर दी.
रात 11 बजे की घटना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को रामाधीन मैरेज हॉल में शादी समारोह चल रहा था। रात करीब 11 बजे लखनऊ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के कुछ लड़के शादी समारोह में खाना खाने के लिए घुस आए. जहां कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया. जिसके बाद उसकी शादी वाले परिवार से बहस हो गई. बहस के बाद छात्र वापस हॉस्टल चले गये. जिसके बाद उन्होंने हॉस्टल से अन्य छात्रों को बैंकेट हाल में बुला लिया। इस दौरान लड़के वालों ने बारातियों के साथ मारपीट की। यहां से फायरिंग और बमबाजी की घटनाएं भी सामने आईं है।
छात्रों ने किया हंगामा
कुछ ही देर में हॉस्टल से 100 से अधिक छात्र शादी समारोह में पहुंच गये, जिन्होंने शादी समारोह में घुसकर हंगामा करना शुरू कर दिया और खाने के काउंटर पलट दिये और कुर्सियां ​​फेंकने लगे. इतना ही नहीं उन्होंने मौके पर खड़ी कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए. जब मेहमानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई. इसके बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गई. बदमाशों ने राहगीरों को भी नहीं बख्शा। जो भी उनके सामने आया, उन्होंने उसे पीटा और बारातियों पर पथराव किया।
फिलहाल स्थिति सामान्य
इस घटना की जानकारी मिलते ही सेंट्रल जोन पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को वहां से भगाया. पुलिस ने कुछ आरोपी छात्रों को हिरासत में भी लिया है. हालांकि पुलिस ने गोलीबारी की खबरों से इनकार किया है. सामने आया है कि बवाल के दौरान कई लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. फिलहाल स्थिति सामान्य है.
लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रागिनी गायन का बड़ा महत्व है। दुख हो या सुख सभी समय में रागिनी गाई जाती है। यमुना, नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के हजारों किसान दिल्ली कूच के लिए दिल्ली बॉर्डर पर धरना दिए हुए हैं। वहां बैठे सभी किसान अपनी रात रागिनी गायन गीत गाकर काट रहे हैं। आखिर चलिए जानते है रागिनी गायन का क्या है महत्व।
यूपी लोकसंगीत के लिए भी जाना जाता
भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। इस राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था। उत्तर प्रदेश अपनी कई प्रसिद्धि के साथ-साथ अपने लोक संगीत के लिए भी जाना जाता है और लोक गीत यहां की संस्कृति को भी दर्शाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम यहां के लोकगीत के बारे में जानेंगे।
लोकगीत किसे कहते है?
लोकगीत एक प्रकार का पारंपरिक और ग्रामीण संगीत है। लोककथाओं की अवधारणा मूल रूप से परिवारों और अन्य छोटे सामाजिक समूहों के माध्यम से पेश की गई थी।कहा जाता है कि लोक साहित्य की तरह लोक संगीत भी भारत के विभिन्न राज्यों में आज भी देखने को मिलता है और वहां की शैली के अनुरूप देखा जाता है। हर राज्य में लोकगीतों को नाम भी दिये जाते हैं।
यूपी का लोकगीत
उत्तर प्रदेश सबसे बड़े राज्यों में से एक है और यहां का राज्य काफी मशहूर है। लोक संगीत उत्तर प्रदेश और अन्य क्षेत्रों में लोक मनोरंजन का एक हिस्सा है। इसमें लोकगीत भी शामिल हैं इसलिए उत्तर प्रदेश के लोकगीतों के बारे में यहां बताया जा रहा है:
रागिनी
रागिनी या ढोला उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र का एक लोक गीत है। यह उत्तर प्रदेश के रोहिलखंड क्षेत्र का एक प्रमुख लोक गीत है। उत्तर प्रदेश में ढोला के नाम पर कुछ लोकगीत भी गाए जाते हैं।
बिरहा
पूर्वी उत्तर प्रदेश की लोक संगीत शैलियों में बिरहा विशेष रूप से लोकप्रिय है। बिरहा उन महिलाओं की मनःस्थिति को दर्शाता है जो आजीविका की तलाश में अपने पतियों से अलग हो जाती हैं।
सोहर
उत्तर प्रदेश के लोकगीतों में सोहर सर्वाधिक लोकप्रिय है। ये गीत क्षेत्रों में प्रचलित धार्मिक संस्कृति से संबंधित हैं। सोहर मुख्यतः बच्चे के जन्म के समय किया जाता है। आमतौर पर भोजपुरी क्षेत्र में लोकगीतों को लोकप्रिय बनाने का श्रेय भिखारी ठाकुर को दिया जाता है।
कजरी
कजरी भी प्रमुख लोकगीतों में से एक है और सावन के महीने में महिलाओं द्वारा गाया जाता है। यह अर्ध-शास्त्रीय गायन के रूप में भी विकसित हुआ और इसकी गायन शैली बनारस से जुड़ी हुई है। कजरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध लोकगीत भी माना जाता है।
चुनावी दौर में भी गाई जाती रागिनी
उत्तर प्रदेश में जब भी चुनावी बिगुल बजता है तो नेता के आगमन से पहले सभी जनसभाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, आपने भी कभी न कभी लोक संगीत जरूर सुना होगा. उस संगीत को रागिनी कहा जाता है। चुनाव के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत की लोक गायन शैली और उसके भूले-बिसरे गायकों की याद आती है.
किसान आंदोलन में सुनने को मिल रहा रागिनी
देश के कई राज्यों के किसान हजारों की संख्या में अपनी मांगो को लेकर नोएडा से दिल्ली कूच करने की तैयारी में हैं। चिल्ला बॉर्डर, महामाया फ्लाईओवर समेत अन्य बॉर्डर पर किसानों का झुंड लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। वहीं ठिठुरन भरी रात में भी वो अपना प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। इस दौरान सभी किसान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गाई जाने वाली लोकगीत रागिनी को गा कर रात काट रहे हैं।
लखनऊ: वाराणसी शहर दक्षिणी से लगातार सात बार विधायक रहे भाजपा नेता श्याम देव राय चौधरी (85) का मंगलवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। भाजपा के एक दिग्गज नेता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दादा के नाम से मशहूर चौधरी कुछ दिनों से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।
पीएम मोदी समेत सीएम योगी ने पूछी थी खैरियत
हाल ही में पीएम मोदी ने बीजेपी नेता की खैरियत पूछी थी। साथ ही यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी अपने वाराणसी दौरे के दौरान चौधरी को देखने अस्पताल पहुंचे थे. बीजेपी महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने भाजपा नेता की खैरियत को लेकर बताया कि उनको ब्रेन हेमरेज की इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया.
श्याम देव को प्रोटेम स्पीकर भी बनाया गया था
बीजेपी नेताओं ने कहा कि श्याम देव राय चौधरी 1989 से 2017 तक लगातार सात बार शहर दक्षिणी के विधायक रहे. बीजेपी सरकार में मंत्री रहे श्याम देव राय 2007 और 2012 में प्रोटेम स्पीकर भी रहे.
पीएम मोदी ने कहा हम उन्हें दादा कहते थे
पूर्व विधायक के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जीवन भर जनसेवा के लिए समर्पित रहे वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामदेव राय चौधरी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। स्नेह भाव से हम सभी उन्हें 'दादा' कहते थे. उन्होंने ना केवल संगठन को सींचने और संवारने में अहम योगदान दिया, बल्कि काशी के विकास के लिए भी वे पूरे समर्पण भाव से जुटे रहे.'
दो तस्वीर पोस्ट कर लिखा
पीएम मोदी ने एक्स पर उनके साथ दो फोटो पोस्ट कर लिखा, 'उनका जाना काशी के साथ-साथ पूरे राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों और समर्थकों को संबल प्रदान करे. ओम शांति!'
लखनऊ: योगी सरकार नए साल पर यूपी कैडर के अफसरों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। जिसके लिए दिसंबर माह में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विभागीय पदोन्नति बैठक आयोजित की जायेगी. इस बैठक में 2000, 2009, 2012, 2016 और 2021 बैच के आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन और उनकी सैलरी बढ़ाने से जुड़े प्रस्ताव रखे जाएंगे.
2012 बैच के 51 अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड
वहीं 2012 बैच के 51 अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड दिया जाएगा. 13 वर्ष तक लगातार सेवा करने वालों को सेलेक्शन ग्रेड दिया जाता है। लेकिन सरकार अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड देते हुए 8700 ग्रेड पे भी देगी. साथ ही 2016 बैच के 38 अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान दिया जाएगा. यह उन अधिकारियों को दिया जाता है जिन्होंने नौ साल तक लगातार सेवा की हो। जिन्हें सरकार 7600 रुपये ग्रेड पे भी देगी. चार साल तक सेवा देने वाले अधिकारियों को 6600 रुपये ग्रेड पे दिया जाएगा.
2000 बैच के आईएएस अधिकारियों को मिला मौका
बता दें कि इस बैठक में 2000 बैच के आईएएस अधिकारियों को सचिव से प्रमुख सचिव बनाने का भी प्रस्ताव रखा जाएगा. हालाँकि, 25 साल तक लगातार सेवा देने वाले अधिकारियों को सचिव से प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत किया जाता है। 25 साल से लगातार सेवा दे रहे इस बैच के अधिकारियों के नाम हैं दीपक अग्रवाल, सौरभ बाबू, अनुराग यादव, रंजन कुमार, मनीष चौहान, अमित गुप्ता, धनलक्ष्मी के और रणवीर प्रसाद.
ये अफसर बनेंगे विशेष सचिव से प्रमुख सचिव
बैठक में कुल 41 अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव बनाने का भी प्रस्ताव रखा जायेगा. देखें लिस्ट।  राकेश कुमार मिश्रा, रमाकांत पांडेय, अनुराग पटेल, आनंद कुमार सिंह द्वितीय,राजेश प्रकाश, प्रमोद कुमार उपाध्याय, जगदीश, डॉ. अखिलेश डॉ. नितिन बंसल, मासूम अली सरवर, भूपेंद्र एस चौहान, वैभव श्रीवास्तव, अजीत कुमार, बृजेश नारायण सिंह, कुमार मिश्रा, डॉ. अनिल कुमार, मानवेंद्र सिंह, अटल कुमार राय, नरेंद्र प्रसाद पांडेय ,  विजय किरण आनंद, इंद्र विक्रम सिंह, डॉ. हीरालाल, शैलेंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह द्वितीय, अमर नाथ उपाध्याय, डॉ. अनिल कुमार सिंह, साहब सिंह, भानु चंद्र गोस्वामी, प्रकाश बिंदु, राम केवल, राजेश कुमार द्वितीय, मार्कंडेय शाही, अविनाश कृष्ण सिंह, एस राजलिंगम, विवेक, सुभ्रा सक्सेना, सूर्यपाल गंगवार, अदिति सिंह, डा. रूपेश कुमार, अनुज कुमार झा व माला श्रीवास्तव हैं.
पटना: यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर कल यानी बुधवार को होने वाले उपचुनाव के मतदान से पहले बुर्के को लेकर विवाद बढ़ गया है. चुनाव में वोट देने जा रही महिलाओं के बुर्के की जांच के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला था. उन्होंने ऐसी जांचों पर रोक लगाने की मांग की. अब इस मामले में भाजपा नेता गिरिराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।
गिरिराज सिंह ने क्या कहा?
बुर्का वाली मांग पर केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता गिरिराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की पार्टी के नेता ने वोट जिहाद का नारा दिया है. आज कांग्रेस और मौलवियों द्वारा वोट जिहाद के नारे लगाये जा रहे हैं। भारत के धर्मगुरु भी आवाज दे रहे हैं. अब उनकी बात भी सुनी जानी चाहिए. अब देश में समय आ गया है कि सभी एकजुट रहें।
सभी वोटरों की जांच की जाएं
गिरिराज सिंह ने कहा है कि वोट देने वाले सभी वोटर की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बुर्का हटाकर मतदान करने का विरोध नहीं होना चाहिए।मतदान से पहले मतदान केंद्र पर मौजूद पार्टियों के पोलिंग एजेंट के स्तर पर हर मतदाता की पहचान की जाती है. उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि फर्जी वोटिंग नहीं होनी चाहिए. प्रत्येक मतदाता की पहचान के बाद ही मतदान की अनुमति दी जानी है। विरोध करने वालों को चुनाव आयोग से शिकायत करनी चाहिए.
सपा की तरफ से लिखी गई चिट्ठी
इसके बाद समाजवादी पार्टी ने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर बुर्के मामले की जांच की मांग की थी. समाजवादी पार्टी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि महिलाएं बुर्का उतारकर टेस्ट कराने से डरती हैं. वे मतदान केंद्रों पर वोट डालने नहीं पहुंचते. इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अब बड़ी बात कही है।
सपा ने चिठ्ठी में क्या लिखा?
सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्‌ठी लिखकर मांग की है कि वोटिंग बूथ पर महिलाओं की जांच बुर्का हटाकर नहीं की जाए। पुलिसकर्मियों को महिला वोटर्स की वोटर आईडी चेक करने से रोका जाए. पीठासीन अधिकारी का बुर्का हटाने और वोटर आईडी की जांच करने की मांग की गई है.
बीजेपी पर लगाए कई आरोप
सपा ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि पुलिस बीजेपी सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रही है। पार्टी ने दावा किया है कि आमचुनाव 2024 के दौरान सपा को इस कारण से कई तरह की मुसीबत का सामना करना पड़ा। पार्टी को वोट देने वाले बड़ी संख्या में मतदाता अपने घर से नहीं निकल सके.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन (UPPCL) अपने उपभोक्ताओं को जीएसटी कटौती के रूप में दिवाली का तोहफा देने जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने या बिजली से जुड़ें अन्य कामों को करने में आसानी होगी। अब उपभोक्ता को बिजली विभाग से जुड़े कामों में कम पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
उपभोक्ता को इतने फीसदी का डिस्काउंट
बिजली विभाग ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए बिजली से जुड़ें17 कामों पर 18 फीसदी जीएसटी में छूट दी है. अब उपभोक्ता को मीटर चार्ज 872 पर जीएसटी नहीं देना होगा। इसका सीधा फायदा नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को होगा। इसके अलावा उपभोक्ताओं को कई अन्य कामों पर भी जीएसटी का सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनके बिजली बिल में कमी आएगी।
17 बिजली संबंधित कामों पर 18 फीसदी छूट
दिवाली को देखते हुए बिजली विभाग ने बिजली उपभोक्ताओं को 17 तरह के कामों पर 18 फीसदी जीएसटी छूट देने का ऐलान किया है. बिजली विभाग के अधिकारी भी इसके प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं ताकि अधिक से अधिक लोग विभाग का बकाया जमा कर नये कनेक्शन ले सकें.
ग्रामीण इलाकों के लिए ये है लागू
वहीं, अगर ग्रामीण इलाकों की बात करें तो ग्रामीण इलाकों में 1 किलो वॉट का घरेलू कनेक्शन लेने पर 1365 रुपये शुल्क में से 144 रुपये जीएसटी वसूला जाता था. 2 किलो के लिए भी 184 रुपये जीएसटी देना पड़ता है.
शहरी इलाकों में इस तरह है नियम
जबकि शहरी इलाकों में 1 किलो वॉट का कनेक्शन लेने पर 228 रुपये 60 पैसे और 5 किलो वॉट का घरेलू कनेक्शन लेने पर 892 रुपये जीएसटी लगता था. वहीं, 1 से 4 किलो वॉट का कमर्शियल कनेक्शन लेने पर 892 रुपये जीएसटी लगता है, जो अब नहीं लगेगा.
लखनऊ: हरियाणा में कांग्रेस को मिली हार के बाद कांग्रेस के लिए गुड न्यूज़ आई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज गुरुवार, 10 अक्टूबर यूपी की पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर कहा कि उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भी सपा और कांग्रेस का गठबंधन आगे भी रहेगा।
सैफई पहुंचकर परिवार के संग दी श्रद्धांजलि
आज गुरुवार को अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल और परिवार के साथ सैफई में मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने कहा, यह बेहद भावुक क्षण है। हम सभी नेता जी को याद कर रहे हैं। इस बीच देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाले उद्योगपति रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे। मैं उनसे कई बार मिला. उन्होंने व्यवसाय में सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1844249394708955144
नेताजी का जीवन राष्ट्र को समर्पित- अखिलेश
अखिलेश यादव ने आगे कहा, ''नेताजी इसी धरती पर पैदा हुए, यहीं से लड़े और धरती पुत्र कहलाये. उन्होंने समाज को समाजवादी विचारधारा से जोड़कर नई दिशा दी है। आज उनकी पुण्य तिथि पर हम सब उनके समाजवादी मूल्यों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाकर लोगों के जीवन में बदलाव लाने का संकल्प लेते हैं। नेताजी ने अपना पूरा जीवन लोगों का जीवन बदलने में बिताया।
लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रतन टाटा का पूरा जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास के लिए समर्पित था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अलावा कई नेताओं ने दुख जताया है.
सीएम योगी ने किया दुःख व्यक्त
सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'भारत के प्रख्यात उद्योगपति, 'पद्म विभूषण' श्री रतन टाटा जी का निधन अत्यंत दुखद है। वह भारतीय उद्योग जगत के एक महान नेता थे। उनका निधन उद्योग जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका पूरा जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास के लिए समर्पित था। वह सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे।"
https://twitter.com/myogiadityanath/status/1844091794453299699
श्री चरणों में दिवंगत पुण्यात्मा को स्थान दें
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके शोक संतप्त परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।' ओम शांति!'
केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'विश्व प्रसिद्ध उद्योगपति, टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन श्री रतन टाटा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है.'
औद्योगिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति
डिप्टी सीएम ने कहा, 'देश के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण तथा औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाने वाले रतन टाटा जी का आकस्मिक निधन औद्योगिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
देर रात चल बसे टाटा साहब
बता दें कि रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है और उनके योगदान की सराहना की है. गौरतलब है कि रतन टाटा का पार्थिव शरीर कोलाबा स्थित उनके आवास पर लाया गया।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे एनकाउंटर पर सवाल उठ रहे हैं. इस पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की प्रमुख और कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है.
लगातार हो रहे एनकाउंटर के दौरान आया बयान
भानवी सिंह का ये बयान तब आया है जब यूपी में कई एनकाउंटर की घटनाएं चर्चा में हैं. इस मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी बहस छिड़ गई है. आगे की खबर में जानिए भानवी सिंह ने ऐसा क्या कहा है जिससे हंगामा मच गया है.
राजा भैया की पत्नी ने एक्स पर ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया
राजा भैया की पत्नी भावनी सिंह ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा, 'अपराधियों का रियल एनकाउंटर होगा तो सवाल नहीं उठेंगे लेकिन भरोसे का एनकाउंटर हो जाए तो सवाल उठना लाजिमी है. रामराज की पहली शर्त है जनता का विश्वास न डिगे.’
तलाक का मामला भी चल रहा
बता दें कि भवानी सिंह और राजा भैया के बीच विवाद चल रहा है और दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. यहां तक ​​कि भवानी सिंह का राजा भैया के करीबी अक्षय प्रताप सिंह से भी विवाद चल रहा है और कोर्ट में केस भी दायर है. इस बीच भवानी सिंह ने एक बार फिर एनकाउंटर का जिक्र कर अपने दिल का दर्द बयां किया है.
राजा भैया की शादी 1995 में भानवी सिंह से हुई
राजा भैया और भानवी सिंह की शादी 1995 में हुई थी। भानवी सिंह बस्ती राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। आपको बता दें कि भानवी सिंह बस्ती के राजा के छोटे बेटे कुंवर रवि प्रताप सिंह की बेटी हैं। रवि प्रताप सिंह की 4 बेटियां हैं, जिनमें से भानवी उनकी तीसरी बेटी है। भानवी सिंह की प्रारंभिक शिक्षा बस्ती में ही हुई। उन्होंने आठवीं तक की शिक्षा सेंट जोसेफ स्कूल, बस्ती से पूरी की।
4 बेटे और बेटियां हैं
इसके बाद वह अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए अपनी मां मंजुल सिंह के साथ लखनऊ चली गईं। आपको बता दें कि राजा भैया और भानवी सिंह के 4 बेटे और बेटियां हैं। शादी के इतने साल बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए और मामला तलाक तक पहुंच गया।
लखनऊ। यूपी के स्थानीय निवासी नवीन सिंह 'नवीन सिंह स्केच' के नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है। इस चैनल पर उसने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का वीडियो एडिट कर पोस्ट कर दिया। इस वीडियो के पोस्ट होने से योगी के समर्थकों काफी गुस्साए है। यूट्यूबर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर योगी के समर्थक आवाज उठा रहे हैं। अब इस कड़ी में राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में यूट्यूबर नवीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है।
गंभीर धाराओं के साथ केस दर्ज
शिकायतकर्ता धर्मपाल सिंह ने नवीन के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली। एफआईआर के मुताबिक नवीन पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। यूट्यूबर के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 लगाई है। नवीन के यूट्यूब पर योगी आदित्यनाथ के कई वीडियो पोस्ट किए गए हैं।
छवि को धूमिल करने का प्रयास
इसमें योगी आदित्यनाथ की AI द्वारा वीडियो एडिट कर पोस्ट की गई है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक वीडियो को 6 लाख लोगों ने देखा हैं। शिकायतकर्ता धर्मपाल सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि नवीन सिंह स्केच नाम के यूट्यूब चैनल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। यह वीडियो जनता में रोष उत्पन्न करने और सामाजिक समरसता को बिगाड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री की फोटो एडिट कर वीडियो पोस्ट किया गया है। वहीं, पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर नवीन सिंह स्केच नाम के यूट्यूब चैनल के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
https://twitter.com/Inkhabar/status/1822210447765872813
लखनऊ। यूपी पुलिस ने लखनऊ में सीएम आवास के पास महिला के आग लगाने के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक आत्मदहन की कोशिश करने वाली महिला को भड़काया गया था। पुलिस ने भड़काने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। जो उन्नाव के पुरवा इलाके का रहने वाला है।
थाने में दर्ज की शिकायत
यूपी पुलिस के मुताबिक सुनील ने सरकार की छवि धूमिल करने, पुलिस और सरकार के खिलाफ जनाक्रोश फैलाने के उद्देश्य से महिला क़ो आत्मदाह करने के लिए भड़काया था। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के पास एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली थी। महिला ने सुनील कुमार के कहने पर इस वारदात को अंजाम दिया था। गौतम्पल्ली पुलिस ने महिला और सुनील कुमार के खिलाफ इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। गौतम्पल्ली थाने के दरोगा बागेश कुमार की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108, 49, 226, 131 और 61 के तहत गौतम्पल्ली थाने में शिकायत दर्ज की गई है।
बदला लेने का मकसद
पुलिस को महिला के मोबाइल से चार मुख्य वॉइस रिकॉर्डिंग मिली हैं, जिनमें सुनील महिला को आग लगाकर मरने के लिए उकसाता और उसकी पूरी प्लानिंग बताता है। सुनील कुमार ने महिला से कहा था कि यदि तुम सीएम आवास के पास आग लगाओगी तो पूरा थाना खाली हो जाएगा। नए अधिकारी जो आएंगे वो तुम्हारे आगे-पीछे घूमेंगे। आरोपी ने उन्नाव के पुरवा थाने के पुलिसकर्मियों को सबक सिखाने के लिए ऐसा किया था। स्वयं को आग लगाने वाली महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। वह अभी भी लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
लखनऊ। आजकल के समय में मोबाइल फोन लोगों की एक अहम जरूरत बन चुका है। मोबाइल फोन ज्यादातर लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। फोन में बहुत सारी सुविधाएं है, जो लोगों के जीवन को काफी बेहतर और आसान बना देती है, लेकिन वही फोन अपने साथ कुछ खतरे भी लेकर आता है।
बैटरी फटने से हाथ जख्मी
फोन के कुछ फीचर इतने खतरनाक होते हैं कि आम लोगों की जान तक ले सकते हैं। ऐसे ही एक घटना सामने आई है। ये यूपी के शहर ग्रेटर नोएडा में देखने को मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के स्थानीय निवासी 15 साल के एक बच्चे के हाथ में मोबाइल फोन की बैटरी फट गई, जिसके कारण उसका हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया है। ग्रेट नोएडा जहां मोबाइल की एक पुरानी बैटरी में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसके कारण एक बच्चे का हाथ बुरी तरह से घायल हो गया। मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक इस बच्चे की उम्र केवल 15 साल है। जिस मोबाइल फोन की बैटरी में ब्लास्ट में हुआ, उस फोन में एक दिन पहले ही नई बैटरी लगाई गई थी।
पुरानी बैटरी के कारण हादसा
नई बैटरी लगने के बाद उसके अगले ही दिन बच्चा मोबाइल फोन की पुरानी बैटरी को कूड़े में फेंकने जा रहा था, तभी वो पुरानी बैटरी बच्चे के हाथ में फट गई। इससे बच्चे का हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया। इस घटना की कुछ तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चे के हाथ पर कितनी गहरी चोट आई है। हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि यह बैटरी किस फोन की थी, लेकिन फटी हुई बैटरी की तस्वीर को देखने के बाद लग रहा है कि ये बैटरी किसी फीचर फोन की थी, जो शायद पुरानी होने के कारण फूल भी गई थी।
लखनऊ। देश की राजनीति में 5 दशक से सक्रिय नेता राजनाथ सिंह भाजपा सरकार में अपनी अहम भूमिका निभाते आए हैं। लखनऊ से लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के साथ ही लगातार तीसरी बार केंद्रीय मंत्रिंडल में शामिल होने का रिकार्ड भी राजनाथ सिंह के नाम दर्ज किया गया हैं। इसी के साथ ही रविवार को राजनाथ सिंह ने 5वीं बार केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लगातार पांच बार लखनऊ के सांसद रहे थे। लखनऊ से कांग्रेस की शीला कौल तीन बार सासंद रही लेकिन लगातार नहीं।
1974 से आए राजनीति में
देश की राजनीति में लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह बड़ चेहरा माने जाते हैं। चंदौली के भभौरा गांव में 1951 में जन्में राजनाथ सिंह ने भौतिकी में परास्नातक करने के बाद मिर्जापुर के कन्हैया लाल बंसत लाल पीजी कॉलेज(केबी कॉलेज) में भौतिक विभाग में प्रवक्ता के रूप में कार्य की शुरूआत की। 1974 में उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आपातकाल के विरोध के चलते 2 साल जेल में भी रहे। यहीं से उनकी राजनीति का सितारा चमक उठा। वह राजनीतीत में मंत्री, मख्यमंत्री, केंद्र में कैबिनेट जैसे कई पदों के पदाथिकारी बनें। इस बार की सरकार में भी वह कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। राजनाथ सिंह के शपथ ग्रह करने के बाद से राजनीतिक फलक पर एक बार फिर से लखनऊ की चर्चा तेज हो गई है।
रक्षा के क्षेत्र में महिलाओं को 33 प्रतिशत की घोषणा
राजनाथ सिंह बड़े फैसलों के लेने के लिए जाने जाते हैं। यूपी में शिक्षामंत्री रहते हुए यूपी बोर्ड में परीक्षा में नकल अध्यादेश लागू किया था। इसमें छात्रों के साथ शिक्षकों,केंद्र व्यवस्थापकों को जिम्मेदार ठहराया गया। इस अध्यादेश से वह यूपी की राजनीति में चर्चा में आ गए थे। तमाम विरोध प्रदर्शन करने के बावजूद भी परिक्षा में नकल अध्यादेश को नही हटाया गया। इस अध्यादेश के साथ ही परिक्षा व्यवस्था को पटरी पर ला दिया गया। 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा की सरकार बनी तो राजनाथ सिंह को गृहमंत्री और 2019 में रक्षामंत्री बनाए गए। 2015 में केंद्रीय गृहमंत्री के तौर पर सीआईएसएफ सहित अर्ध्द सैनिक बलों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की घोषणा की गई थी।
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को संपन्न हुई थी। वहीं दूसरे फेज की तैयारियां जोरों पर है। वहीं दूसरी तरफ आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव के मैनपुरी में चुनाव प्रचार का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इसे लेकर सपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी जातिवाद और वंशवाद की पार्टी है. समाजवादी पार्टी में किसी बाहरी यादव को टिकट नहीं मिला है, बल्कि सिर्फ अखिलेश यादव परिवार के 5 सदस्यों को ही टिकट मिला है.
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि समाजवादी पार्टी व्यक्तिवाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद, परिवारवाद और वंशवाद की पार्टी है। यह जहां पर रहेगा वहां पर भ्रष्टाचार होगा. लूट और खसोट होगा. उन्होंने कहा है कि जनता जनार्दन ने समाजवादी पार्टी को नकार दिया है और मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि BJP एक तरफा चुनाव जीत रही है. योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने PM मोदी के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि कांग्रेस जब-जब सत्ता में आई है, गरीबों और बड़े लोगों की संपत्ति हड़पने का काम किया है
विकास का एजेंडा नहीं- स्वतंत्र देव सिंह
स्वतंत्र देव सिंह ने आगे कहा है कि कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है. सिर्फ लूट और भ्रष्टाचार है. कांग्रेस शासन काल में 2014 के पहले बुंदेलखंड इलाके में भूख के कारण लोगों की मौतें हो रही थी. पीएम मोदी कोरोना की वैश्विक महामारी से लेकर आज तक गरीबों को मुफ्त राशन दे रहे हैं. आज कोई भूखा सो नहीं सकता है और कोई भूख के कारण नहीं मर सकता है।
स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस, बसपा और सपा पर सत्ता में आने पर लूट खसोट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस, सपा और बसपा की राजनीति भ्रष्टाचार की राजनीति है. भाजपा जब- जब सत्ता में आई देश और प्रदेश का विकास हुआ है. बीजेपी कोई भेदभाव नहीं करती है, बल्कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के साथ आगे बढ़ रही है. उन्होंने दावा किया है कि UP की सभी 80 सीटों पर बीजेपी और सहयोगी जीत दर्ज करेंगे।
सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स को करेंगे संबोधित
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज संगम नगरी प्रयागराज में फूलपुर लोकसभा सीट पर BJP के सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स BJP का एक मजबूत संगठन है. सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जा रहा है. इस टीम के जरिए विपक्षी दलों के दुष्प्रचार का जवाब भी दिया जाता है.
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को 8 सीटों के लिए संपन्न हुई। वहीं दूसरे फेज की तैयारियां जोरो पर है। इसी के मद्ददेनजर पार्टी के नेता रैली और जनसभाएं कर रहे है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को शहर में होंगे। वह अपराह्न चार बजे के बाद लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद मोतीझील पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे। गृह मंत्री काशी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। साथ ही चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
ढोल और नगाड़े के साथ होगा स्वागत
जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार से पीएम नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। संसदीय क्षेत्र के 5 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। मोतीझील मैदान में जनसभा भी करेंगे। पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्षों से भी जानकारी लेंगे। गृहमंत्री का बीजेपी कार्यकर्ता ढोल और नगाड़े बजाकर उनका स्वागत करेंगे। बाद में महमूरगंज स्थित तुलसी उद्यान में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
अमित शाह शाम 5 बजे हवाई अड्डे पर आएंगे
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री शाम 5 बजे लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आएंगे। एयरपोर्ट से महमूरगंज तक पुष्पवर्षा करके उनका स्वागत किया जाएगा। गृह मंत्री काशी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, संयोजक सुरेंद्र नारायण सिंह, प्रभारी सतीश द्विवेदी और मेयर अशोक तिवारी ने गृहमंत्री के आगमन की तैयारियां सोमवार को ही परखी हैं।