ज़िम्मेदारियों से कैसे बच सकते हैं?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम योगी ने एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर से कहा कि आपके ऊपर इतनी बड़ी जिम्मेदारी है. आप अपनी ज़िम्मेदारियों से कैसे बच सकते हैं? सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी न कि अपनी जिम्मेदारी दूसरों पर डालनी होगी। सीएम योगी एडीजी ट्रैफिक सत्यनारायण से बेहद नाराज दिखे. बैठक में मुख्यमंत्री ने एडीजी से पूछा कि जब इतना ट्रैफिक था तो आप और आपकी टीम क्या कर रही थी. आपका कार्य सस्पेंशन वाला है.
आपलोगों ने क्या व्यवस्था की?
बैठक के दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों से बात करते हुए पूछा सभी को पता होता है कि छुट्टियों वाले दिन महाकुंभ में अधिक भीड़ पहुंचती है। आप लोगों ने क्या व्यवस्था की? इस दौरान उन्होंने आगे कहा अमृत स्नान पर आलाधिकारी मेले क्षेत्र में मौजूद नहीं होते हैं। ऐसे में तो सस्पेंशन की कार्रवाई तो जरूर बनती है।
भीषण जाम
बता दें कि पिछले कई दिनों से प्रयागराज के महाकुंभ की वजह से लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस वजह से सड़क यातायात बाधित हो रहा है। कई मेन रास्तों पर भारी ट्रैफिक जाम नजर आ रहा है। सीएम योगी ने इसके निपटान के लिए अपने अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं। वहीं माघ पूर्णिमा पर अमृत स्नान पर भीड़ से निपटने के लिए सतर्क और तैयार रहने का निर्देश भी दिया है।
सुबह 6 बजे से शुरू थी परीक्षा
यूपी पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा सुबह 6 बजे से उत्तर प्रदेश के 12 स्थानों पर आयोजित की गई थी। इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड डीजी राजीव कृष्णा ने बताया कि सभी परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हो गई हैं. कहीं से किसी गड़बड़ी या समस्या की खबर नहीं है. पहले दिन 6000 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था. शारीरिक दक्षता परीक्षा का दूसरा चरण 25 फरवरी तक चलेगा.
सोमवार से डॉउनलोड हो रहा एडमिट कार्ड
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के डीजी ने बताया कि दूसरे चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सोमवार से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड करना शुरू हो गए हैं. अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आती है तो वह बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 8867786192 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकता है.
60244 पदों के लिए हुई परीक्षा
ठाकुर द्वार के फरीदनगर गांव की घटना
यह पूरी घटना मुरादाबाद के ठाकुर द्वार के फरीदनगर गांव की बताई जा रही है. वहां रहने वाले राजपाल सिंह के बेटे विपिन कुमार का विवाह समारोह था। विपिन एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। उनकी बारात उत्तराखंड के महुआ खेड़ागंज गांव से आई थी। इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों से विशेषज्ञों और रिश्तेदारों को बुलाया गया था. शाम करीब पांच बजे दावत शुरू हुई। दावत के लिए सब्जियाँ, मिठाइयाँ, रायता और गाजर का हलवा बनाया गया था। मेहमानों ने दावत की, जिसके बाद वह बीमार पड़ने लगे।
हालत बेहद खराब बताई जा रही
लग्न का खाना खाने के बाद दर्जनों लोगों को पेट दर्द, उल्टी व दस्त के साथ चक्कर आने लगा. देखते ही देखते फूड प्वाइजनिंग से दोनों पक्षों के कई लोग बीमार पड़ने लगे। जिसके बाद बीमार परिवार वालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी, जिसके बाद वे आसपास के विभिन्न अस्पतालों में पहुंचने लगे। इनमें से कई की हालत बेहद खराब बताई जा रही है. इतनी बड़ी संख्या में लोगों को फूड प्वाइजनिंग होने से हड़कंप मच गया. जिसके बाद कई लोगों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ा.
डॉक्टर ने दी जानकारी
इन्हें मिली जिम्मेदारी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीएस कार्तिकेय सिंह, जो एसडीएम लखीमपुर खीरी हैं, को महाकुंभ की विशेष ड्यूटी के लिए प्रयागराज भेजा गया है। वर्तमान में एसडीएम न्यायिक सिधौली सीतापुर के पद पर कार्यरत पीसीएस शैलेन्द्र कुमार मिश्र को महाकुंभ में विशेष ड्यूटी पर प्रयागराज भेजा गया है।
तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर
बता दें कि कुल मिलाकर यूपी के 28 पीसीएस अफसरों को तत्काल प्रभाव से महाकुंभ के लिए विशेष ड्यूटी पर प्रयागराज भेजा गया है. उत्तर प्रदेश के तीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रैंक के आईएएस अधिकारियों को भी कुंभ की विशेष ड्यूटी के लिए प्रयागराज जाने को कहा गया है.
बेहतर सुविधा दिलाने के लिए लगाई गई ड्यूटी
कुंभ में बेहतर व्यवस्था के लिए इन अधिकारियों की तैनाती की गई है. योगी सरकार ने कुंभ में वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की है ताकि भीड़ के दौरान स्थिति को संभाला जा सके. यूपीपीसीएल चेयरमैन को कुंभ में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी दी गई है. यूपीपीसीएल के चेयरमैन आशीष गोयल के साथ 28 अधिकारी वहां भेजे गए हैं. 17 फरवरी तक कुंभ में बड़े पैमाने पर अधिकारियों की तैनाती रहेगी.
इन अफसरों का महाकुंभ में स्पेशल ड्यूटी
एडीएम न्यायिक बागपत सुभाष सिंह कुंभ में तैनात
एडीएम न्यायिक हाथरस शिवनारायण कुंभ में तैनात
एडीएम न्यायिक शामली परमानंद झा कुंभ में तैनात
संयुक्त मजिस्ट्रेट बाराबंकी राल्लापल्ली जगत साई कुंभ में तैनात
संयुक्त मजिस्ट्रेट अलीगढ़ शाश्वत त्रिपुरारी कुंभ में तैनात
संयुक्त मजिस्ट्रेट मेरठ कंडारकर कमल किशोर कुंभ में तैनात
ओएसडी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अभिषेक पाठक कुंभ में तैनात
ओएसडी नोएडा प्राधिकरण क्रांति शेखर सिंह कुंभ में तैनात
एडीएम न्यायिक संभल सतीश कुमार कुशवाहा कुंभ में तैनात
एडीएम नमामि गंगे बांदा मदन मोहन वर्मा कुंभ में तैनात
सचिव विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर आदित्य कुमार प्रजापति कुंभ में तैनात
एडीएम नमामि गंगे झांसी योगेंद्र कुमार कुंभ में तैनात
एडीएम गाजियाबाद भूमि अध्यप्ति विवेक कुमार मिश्रा कुंभ में तैनात
एसडीएम सीतापुर कुमार चंद्रबाबू कुंभ में तैनात किए गए
एसडीएम सीतापुर शैलेंद्र मिश्रा कुंभ में तैनात किए गए
एसडीएम मऊ अशोक कुमार कुंभ में तैनात किए गए
एसडीएम सहारनपुर सुरेंद्र कुमार कुंभ में तैनात किए गए
एसडीएम हमीरपुर राजेश चंद्र कुंभ में तैनात
एसडीएम रायबरेली आशुतोष कुमार राय कुंभ में तैनात
एसडीम आगरा रतन कुंभ में तैनात
एसडीएम आगरा संजीव कुमार शाक्य कुंभ में तैनात
एसडीएम गाजियाबाद चंद्रेश कुमार कुंभ में तैनात
एसडीएम उन्नाव देवेंद्र प्रताप सिंह कुंभ में तैनात किए गए
एसडीएम उन्नाव प्रमेश श्रीवास्तव कुंभ में तैनात किए गए
एसडीएम मुजफ्फरनगर संजीव सिंह कुंभ में तैनात किए गए
एसडीएम मुजफ्फरनगर प्रवीण कुमार कुंभ में तैनात किए गए
एसडीएम मुजफ्फरनगर जयेंद्र सिंह कुंभ में तैनात किए गए
लखनऊ। यूपी के बहराइच जिले में 90 मदरसों पर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई अपार आईडी कार्ड ना बनाने को लकेर की गई है। प्रशासन ने 90 मदरसों की मान्यता रद्द करने की सिफारिश की गई है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने प्रशासन को पत्र लिखा है। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 24 स्कूलों को नोटिस जारी किया है।
मान्यता रद्द करने के लिए पत्र लिखा
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों की डिजिटल पहचान के लिए अपार आईडी कार्ड अनिवार्य किया गया है। यूपी के बहराइच में ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी कार्ड न बनवाने वाले 90 मदरसों की मान्यता रद्द करने के लिए जिले के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने शासन को पत्र लिखा। इसके अतिरिक्त बहराइच प्रशासन ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के 24 स्कूलों की मान्यता रद्द करने के लिए इन विद्यालयों को नोटिस भी जारी किया।
आईडी कार्ड को लेकर कोई काम नहीं
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों की डिजिटल पहचान बनाने और उनके शैक्षिक दस्तावेज एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने देशभर के विद्यालयों को छात्रों का 'अपार' आईडी (APAAR ID) बनाने के निर्देश दिया है। अपार आईडी बनने के बाद सभी छात्रों के शैक्षिक दस्तावेज एक ही स्थान पर डिजिटल रूप से मौजूद होंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार जिले के 301 मान्यता प्राप्त मदरसों को पत्र लिखकर अपार आईडी बनवाने के लिए कहा गया है।
मदरसों और स्कूलों पर होगी कार्रवाई
इसमें से 90 मदरसों ने अपार आईडी बनवाने की दिशा में कोई भी काम शुरू नहीं किया है। इसलिए उन्होंने जिले के इन 90 मदरसों की मान्यता रद्द करने के लिए कार्रवाई की। जिले के मदरसों के साथ ही जिले के माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित 24 विद्यालयों पर इसी के तहत कार्रवाई की जाएगी। 24 विद्यालयों पर भी अपार आईडी न बनवाने को लेकर मान्यता रद्द करने का नोटिस जारी है।
मान्यता रद्द करने के लिए जारी नोटिस
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार अहिरवार ने बताया कि शासन द्वारा स्कूली बच्चों की अपार आईडी बनवाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए जा रहे हैं, लेकिन जिले के 306 माध्यमिक विद्यालयों में से 24 विद्यालयों ने अभी तक अपार आईडी नहीं बनवाई है, जिसके लिए उन्होंने इन विद्यालयों की मान्यता रद्द करने का नोटिस जारी किया है।
लखनऊ। प्रयागराज महाकुंभ में तैनात उप निरीक्षक अंजनी कुमार राय की मौत हो गई हैं। वह बहराइच जिले में कार्यरत थे। उनकी महाकुंभ में ड्यूटी लगाई गई थी। बुधवार को ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इस मामले में बहराइच जिले के एडिशनल एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि महाकुंभ में तबीयत खराब होने से उप निरीक्षक अंजनी कुमार की मौत हुई है। उनके परिवार वालों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हम लोग स्थानीय पुलिस के संपर्क में है। परिवार वालों को जिस तरह की मदद चाहिए, हम उस तरह की मदद मुहैया कराएंगे।
अफवाह थी कि मौत महाकुंभ में हुई
बकौल एडिशनल एसपी-29 जनवरी को सूचना मिली की जनपद बहराइच में नियुक्ति उप निरीक्षक अंजनी राय जिन्हें महाकुंभ में तैनात किया गया था। उनकी दोपहर 12 बजे तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इसकी सूचना तत्काल से परिजन को दी गई। फिलहाल बहराइच पुलिस प्रयागराज पुलिस से बात-चीत कर रही है। पुलिस स्तर पर हर जरूरी कार्यवाई की जा रही है।
लखनऊ: मंगलवार देर रात महाकुंभ मेला क्षेत्र में भक्तों की अधिक भीड़ होने की वजह से भगदड़ मच गई. जिसमें कई लोगों की मौत हुई। आज मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान के कारण लोगों की काफी भीड़ संगम में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इस बीच जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा, "देश के तीनों शंकराचार्य आज यहां पवित्र स्नान करने जा रहे हैं। कल देर रात हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और सभी दुखी हैं लेकिन हमें सतर्क रहना चाहिए कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो। उधर स्थिति पहले से ठीक है, मौनी अमावस्या के मौके पर त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान कर रहे साधु-संतों पर फूलों की बारिश की गई है.
श्रद्धालुओं से किया अपील
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आगे कहा मैं श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि वे धैर्य रखें और कुंभ क्षेत्र में कहीं भी पवित्र स्नान करें। ऐसा कोई विशेष स्थान नहीं है जहां श्रद्धालु डुबकी लगाने के लिए एकत्र हों।
https://twitter.com/AHindinews/status/1884541160892633103
भारत को एकजुट रहने की जरुरत
वहीं आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने भी इस घटना को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि हमने सोचा कि हमारी वजह से भक्तों को परेशानी न हो, इसलिए हमने स्नान करने से मना कर दिया है। अब स्थिति नियंत्रण में है तो हम संगम में डुबकी लगाने आये हैं. सभी अखाड़े एक साथ स्नान करने जा रहे हैं. मेरा संदेश है कि भारत को एकजुट रहना चाहिए और हमें जातियों के आधार पर विभाजित नहीं होना चाहिए।' हम हिंदू हैं, हम सनातनी हैं।”
नीतीश कुमार ने जताया दुःख
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी इस घटना पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि प्रयागराज महाकुंभ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दुखद, शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना है।
लखनऊ: महाकुंभ में आज तड़के सुबह मौनी अमवस्या पर भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों के मरने की खबर है। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अफवाह न फैलाएं और जहां हैं वहीं स्नान करें। बता दें कि महाकुंभ में श्रद्धालुजनों की भारी भीड़ है.आज आठ से दस करोड़ लोगों ने स्नान किया था। यह देखते हुए प्रशासन काफी अलर्ट मोड पर है। इस बीच भगदड़ की स्थिति बनने के कारण काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रदेश के मुखिया योगी का बड़ा बयान सामने आया है।
सीएम योगी ने कहा
सीएम योगी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा कि
रात एक से दो बजे के बीच अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेडिंग पार करने से कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गये. उनके इलाज की व्यवस्था की गयी है. प्रशासन लगातार स्थानीय स्तर पर सुरक्षित स्नान की व्यवस्था कर रहा है. प्रयागराज में महाकुंभ में उनके सुरक्षित स्नान को सुनिश्चित करने, अमृत स्नान के लिए देशभर से आए लोगों के लिए व्यवस्था करने और उनकी कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी सुबह से चार बार उनका हालचाल पूछ चुके हैं.
सीएम योगी ने आगे कहा
सीएम योगी ने आगे कहा गृहमंत्री, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया है। जो भी श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं, वे लोग सुरक्षित स्नान कर सकें, इसके लिए प्रयागराज में अहम बैठक भी चल रही है। संतों से बात हुई है। पूज्य संतों ने बड़ी ही विनम्रता से कहा है कि पहले श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाएंगे और जब थोड़ी भीड़ कम होगी तब हमलोग संगम की तरफ जायेंगे। सीएम योगी ने आगे कहा लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। यह आयोजन सभी लोगों का है। प्रशासन लोगों की सेवा के लिए लगे हुए हैं। केंद्र और राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ सहयोग करने के लिए जुटी हुई है।
https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1884463859047764094
लखनऊ। प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ का प्रभाव पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। बुधवार को चंदौली के पंडित दीनदायल उपाध्‍याय स्टेशम पर भी भगदड़ का असर दिखा। भगदड़ की सूचना मिलने के बाद यहां से प्रयागराज के लिए खुलने वाली ट्रेनों को अस्थाई रूप से रद्द कर दिया है। इसमें महाकुंभ स्पेशल ट्रेन भी शामिल है। ट्रेनों के निरस्त होने पर यात्रियों में आक्रोश है।
ट्रेनों से यात्रियों को निकाला
रेलवे भी यात्रियों से सहयोग करने का आग्रह कर रहा है। मौनी अमावस्‍या को देखते हुए मंगलवार रात से ही डीडीयू स्‍टेशन पर यात्रियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। ऐसे में बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद डीडीयू स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है। डीडीयू स्टेशन से प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनों को अस्थाई तौर पर रद्द कर दिया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों से यात्रियों को भी उतार दिया गया, इससे यात्रियों में गुस्सा देखने को मिला।
ट्रेनों को कई स्टेशनों पर रोक दिया
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सभी यात्री सर्कुलेटिंग एरिया में चले जाएं। रेलवे को हालात सामान्य होने का इंतजार है, जिसके बाद ट्रेनों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। फिलहाल, हजारों यात्री अभी जंक्शन और प्लेटफार्म पर फंसे हुए हैं। बुधवार की सुबह, प्रयागराज में हुई भगदड़ के बाद कुंभ स्पेशल ट्रेन को प्रयागराज के पहले जहां-तहां स्टेशनों पर रोक दिया गया है। डीडीयू स्टेशन से बुधवार की सुबह 7 बजे कुंभ स्पेशल ट्रेन को प्रयाग राज के लिए रवाना किया गया।
भीड़ नियंत्रण के लिए उठाए कदम
बाद में इसे मेजारोड में रोक दिया गया। डीडीयू स्टेशन के बाहर बैरीकेडिंग लगाकर यात्रियों को रोका गया है। इस मामले में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। स्थिति सामान्य होने पर कुम्भ स्पेशल ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जाएगा।
लखनऊ। आज मौनी अमावस्या है। इस दिन महाकुंभ में भगदड़ मचने से 17 लोगों के मरने और कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। भगदड़ में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। महाकुंभ मेला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजय सक्सेना कि 24 घायल लोगों को मेला से ट्रामा सेंटर लाया गया है। सभी को इलाज जारी है।
आज 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया स्नान
अधिकतर मरीजों को सीने में चोट आई है। भगदड़ के कारण लोगों की सांसे फूलने लगी जिससे वह बेहोश हुए हैं। आज मौनी अमावस्या के दिन लोगों का संगम में स्नान जारी है। अब तक 3.61 करोड़ से ज्यतादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में पवित्र डुबकी लगाई है। 28 जनवरी तक कुल 19.94 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में स्नान किया हैं। यह जानकारी उत्तर प्रदेश सूचना विभाग की ओर से जारी की गई है। सीएम योगी ने आदेश दिया है कि पहले आम जनता स्नान करेंगी, फिर उसके बाद सभी अखाड़े स्नान करेंगे।
सीएम योगी का बयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी लगातार हादसे की जानकारी ले रहे हैं। प्रयागराज में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन भीड़ अभी भी काफी है। विभिन्न अखाड़ों के संतों ने विनम्रता से कहा है कि श्रद्धालु पहले पवित्र स्नान कर ले। भीड़ कम होने पर अखाड़े पवित्र स्नान के लिए संगम की ओर बढेंगे। संगम नोज, संगम मार्ग और नाग वासुकी मार्ग पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। मेरी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। पूरे कुंभ क्षेत्र में घाट बनाए गए हैं, श्रद्धालुओं को संगम की ओर जाने की आवश्यक्ता नहीं है।
कुछ श्रद्धालु गंभीर रुप से घायल
श्रद्धालुओं को अपने नजदीकी घाटों पर ही स्नान करना चाहिए। हम घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित कर रहे हैं। रेलवे ने प्रयागराज क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए खास ट्रेनें चलाई हैं।" सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, प्रयागराज में स्थिति नियंत्रण में है। आज प्रयागराज में लगभग 8-10 करोड़ श्रद्धालु मौजूद हैं। संगम नोज की ओर श्रद्धालुओं के आने से लगातार दबाव बना हुआ है। अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेडिंग लांघने की कोशिश में कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
लखनऊ। महाकुंभ में जहां पूरी कैबिनेट के साथ सीएम योगी ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई। भारत समेत पूरे विश्व में न केवल सनातन का संदेश दिया बल्कि, महाकुंभ विरोधियों को आईना भी दिखाया है। एक ओर जहां महाकुंभ से पूरे विश्व में हिंदुत्व की आस्था फैल रही है। वहीं, दूसरी ओर हिंदू आस्था पर चोट भी हो रही है।
नॉनवेड फूड की देने गए डिलीवरी
मथुरा में सनातन प्रेमियों के धर्म और आस्था को भ्रष्ट करने की साजिश रची जा रही है। धर्म क्षेत्र की पवित्रता को अपवित्र करने का काम किया जा रहा है। हम बात कर रहे हैं धर्मनगरी मथुरा के वृंदावन की। जहां ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप के माध्यम से नॉनवेज खाने की डिलीवरी का मामला सामने आया है। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब मथुरा से नॉन वेज फूड की डिलीवरी लेकर पहुंचे डिलीवरी बॉय को इससे भावना इतनी आहत हुई कि उसने नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया।
नॉन वेज खाना ऑर्डर किया
मथुरा का वृंदावन बहुत पवित्र धार्मिक क्षेत्र है। जहां योगी सरकार ने अल्कोहल और नॉन वेज खाने पर रोक लगा रखी है, लेकिन इसके बाद भी यहां नॉन खाना बनाया और परोसा जा रहा है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप के माध्यम से गेस्ट हाउस और होटल में नॉन वेज मंगाया जा रहा है। धर्मनगरी में 'पाप' की डिलीवरी की पड़ताल धर्मनगरी मथुरा से लेकर हरिद्वार तक रियलिटी तकी की रियलिटी चेक किया गया। इस ऑपरेशन में हमारे सामने चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है।
खबर सच निकली
कृष्ण नगरी वृंदावन में ऑनलाइन फूड ऐप के जरिए, नॉनवेज परोसने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। धर्म क्षेत्र में ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप से ,नॉनवेज फूड की सप्लाई की खबर की पड़ताल की। इसके बाद जब मंदिर के पास ऑनलाइन नॉनवेज मंगाया गया तो उसने लॉकेशन देख रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। जिससे साबित हो गया कि इस खबर में सच्चाई है।
लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबंधित विभागों को प्रदेश के छात्रों को जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया है. जिसके बाद समाज कल्याण विभाग की ओर से इस पर तेजी से काम किया जा रहा है. विभाग एक से दो दिन के अंदर 33 हजार अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के खाते में राशि भेज देगा. ये छात्र 11वीं और 12वीं कक्षा के हैं।
इस सप्ताह के अंत तक होगा भुगतान
इन छात्रों के साथ-साथ इस वर्ग के 12वीं कक्षा से ऊपर के दस हजार छात्रों के खाते में भी पैसे भेजे जाएंगे. इन छात्रों के डाटा का अंतिम सत्यापन हो चुका है। इसका भुगतान भी इसी सप्ताह के अंत में कर दिया जायेगा.
छात्रों के डाटा का परीक्षण
बता दें कि जैसे-जैसे छात्रों का डेटा सत्यापित हो रहा है, उनकी छात्रवृत्ति भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है। समाज कल्याण विभाग के मुताबिक अनुसूचित जाति के 33 हजार छात्र-छात्राओं के खाते में पैसा भेजने की प्रक्रिया बुधवार से ही शुरू कर दी गयी है.
जल्द 33 हजार छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति
समाज कल्याण विभाग का कहना है कि एक से दो दिन के भीतर छात्रों के खातों में पैसे पहुंचनी शुरू हो जाएगी. इसी तरह, नौवीं और दसवीं कक्षा में 4.5 लाख सामान्य और एससी छात्र हैं, जिन्हें भी भुगतान करना होगा। इन छात्रों को अगले माह फरवरी के अंत तक राशि भेजने की तैयारी की जा रही है. इन छात्रों के डेटा का भी परीक्षण किया जा रहा है.
हर साल 50 लाख से ज्यादा छात्रों को छात्रवृत्ति
बता दें कि योगी सरकार हर वर्ष 50 लाख से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति और शुल्क राशि देती है. इनमें अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा धनराशि प्रदान की जाती है, जबकि पिछड़ा वर्ग के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक वर्ग के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को धनराशि प्रदान की जाती है। भुगतान आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है। इस योजना के तहत 2.5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले एससी और एसटी परिवार और 2 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले सामान्य और अन्य वर्ग के छात्र पात्र माने जाते हैं।
लखनऊ: मेरठ STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार की गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार देर रात शामली में चार बदमाशों से मुठभेड़ में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी रही, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. आज बुधवार को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
सोमवार को हुए घायल
बता दें कि शामली में सोमवार रात एसटीएफ और चार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर सुनील कुमार बदमाशों की गोली का शिकार हो गये. उन्हें तुरंत इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन वह जीवन से हार गए।
ड्यूटी के दौरान कई बड़े काम किये
सुनील कुमार ने एसटीएफ में रहते हुए कई बड़े ऑपरेशनों को अंजाम दिया था और अपराधियों के खिलाफ निडर होकर लड़ाई लड़ी थी. उनकी शहादत से एसटीएफ और पुलिस विभाग में शोक की लहर है. सुनील कुमार की शहादत को सलाम करते हुए विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दुखद घटना से मेरठ एसटीएफ और पुलिस विभाग के अधिकारी बेहद दुखी हैं। सुनील कुमार का बलिदान पुलिस बल की कर्तव्य के प्रति समर्पण और अपराधियों के खिलाफ उनकी अटूट लड़ाई का प्रतीक है। उनकी शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा।'
लखनऊ: प्रयागराज महाकुंभ में चल रही यूपी कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं. इस बैठक के बाद सीएम योगी ने खुद यह जानकारी दी. सीएम योगी ने कहा कि यूपी में नये निवेश प्रस्ताव आये हैं. सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज और वाराणसी समेत सात जिलों को दिया गया नया प्राधिकरण बनाया जाएगा. इसके साथ ही राज्य में तीन नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे और राज्य में नई एयरोस्पेस रक्षा नीति बनाई जाएगी.
विकास क्षेत्र विकसित करने की तैयारी
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के जिलों को मिलाकर एक विकास क्षेत्र विकसित किया जाएगा, इसी तरह प्रयागराज और चित्रकूट को मिलाकर एक विकास क्षेत्र बनाया जाएगा. इसके इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जो महत्वपूर्ण होगा वह एक गंगा एक्सप्रेसवे का एक्सटेंशन हम लोग देंगे गंगा एक्सप्रेसवे प्रयागराज से मिर्जापुर मिर्जापुर से भदोही होते हुए संत रविदास नगर होते हुए यह काशी चंदौली वाराणसी और गाजीपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा इसके अलावा वाराणसी और चंदौली से यही एक्सप्रेसवे सोनभद्र को जोड़ते हुए नेशनल हाईवे के साथ जुड़ेगा. इंफ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से यह बड़ा काम है।
सीएम योगी ने महाकुंभ को लेकर कहा
सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ में अब तक 9.15 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. उन्होंने समस्त मंत्रिपरिषद की ओर से महाकुंभ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. राज्य के विकास से संबंधित नीतिगत निर्णय लिये गये हैं। इनमें से तीन जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाने की मंजूरी मिल गयी है. जिसके तहत बागपत, हाथरस और कासगंज में मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे.
लखनऊ: यूपी कैबिनेट बैठक खत्म हो चुकी है। इसके बाद सीएम योगी ने कई प्रस्तावों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आज यहां कई मुद्दों पर चर्चा हुई. उन मुद्दों पर राज्य के विकास से संबंधित नीतिगत निर्णयों पर चर्चा की गई। हमने नीति 2024 के तहत 2018 में उत्तर प्रदेश की एयरोस्पेस और रक्षा से संबंधित नीति बनाई थी। इस नीति को 5 साल पूरे हो गए हैं, अब इसे नए सिरे से बनाने की व्यवस्था की गई है।
मंत्रियों को मिलेगा गिफ्ट
यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक में शामिल होने वाले मंत्रियों को कुंभ संगम की तस्वीर वाली थाली और कलश दिया जाएगा. मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि आज तीर्थ नगरी प्रयागराज के त्रिवेणी संकुल में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई. कुंभ-2019 के बाद दूसरी बार उत्तर प्रदेश कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक संगमनगरी में हुई है. बैठक में प्रदेश की प्रगति और जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं।
केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा- महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में भाग लिया. कुंभ-2019 के बाद दूसरी बार महाकुंभ-2025 के संगम मेला क्षेत्र में ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक हुई.
लखनऊ: उत्तराखंड के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी समान नागरिक संहिता लागू होने की संभावना है. UCC फॉर्मेट के लिए एक कमेटी के गठन की घोषणा हो सकती है. दरअसल, आज बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ में सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होने जा रही है.
कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
बता दें कि योगी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी. इस बैठक में योगी सरकार के सभी कैबिनेट स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्रियों को बुलाया गया है. 2019 कुंभ के दौरान योगी सरकार यहां कैबिनेट बैठक भी कर चुकी है.
UCC सिविल कोड?
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मतलब है कि पूरे देश में हर धर्म, जाति, संप्रदाय, वर्ग के लिए एक नियम होना चाहिए। दूसरे शब्‍दों में कहें तो समान नागरिक संहिता का मतलब है कि यदि किसी राज्य में नागरिक संहिता लागू हो जाती है, तो वहां विवाह, तलाक, बच्चा गोद लेना और संपत्ति के बंटवारे जैसे सभी विषयों में प्रत्येक नागरिक के लिए समान कानून होगा।
यूपी में क्या बदल जाएगा?
अगर उत्तर प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू हो गई तो हर धर्म के लिए एक समान कानून बन जाएगा. हालाँकि, कानून में एक शब्द का प्रयोग कई बार किया जाता है। समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। धामी सरकार ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले इसकी घोषणा की थी. अब यूपी में भी समान नागरिक संहिता को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है.
लखनऊ। कानपुर के सचेंडी हाईवे पर एक भयानक हादसा हुआ। कैब चालक के ओवरटेक करने के चक्कर में एक कार डिवाइडर में जा घुसी। वहीं पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के बोनट के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार परिवार घायल हो गया है। इस हादसे में महिला का पैर टूट गया। मौके पर कोहराम मच गया।
पुलिस ने क्रेन से गाड़ी हटवाई
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को किनारे किया। गाड़ी की वजह से रास्ता रास्ता जाम हो रखा था। वहीं पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। तुलसीपुर औरैया के निवासी सुनील की पत्नी, बहन और बेटी के साथ औरैया से कानपुर ग्रामीण आए थे। जहां पर एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद घर वापिस लौटने के लिए सभी एक कैब में बैठकर कानपुर देहात से कानपुर शहर आ रहे थे।
नीलिमा के सिर पर आई चोट
लोगों ने बताया कि चौहान ढाबा सचेंडी के पास कैब ड्राइवर ने एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी ओवरटेक करने में कार डिवाइडर से टकरा गई। वहीं पीछे से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सचेंडी इंस्पेक्टर के मुताबिक सुनील सुरक्षित है। संतोषी नाम की महिला को चोट आई है। वहीं अनीता नाम की महिला का हाथ टूट गया है। संतोषी की बेटी नीलिमा के सिर पर चोट आई है। सिर पर टांके लगाए गए हैं।
घायलों का इलाज जारी
बच्चे पूरी तरह सुरक्षित है। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल जारी है।
लखनऊ। यूपी के कानपुर से एक ज्योति मौर्या जैसा की एक केस सामने आया है। जहां एक महिला ने सरकारी नौकरी मिलते ही अपनी पति को छोड़ दिया। पति ने महिला को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए अपने दिन-रात एक कर दिए। पति के त्याग,मेहनत पर पत्नी ने पानी फेर दिया।
सरकारी टीचर बनने की इच्छा जताई
कानपुर में एक महिला ने सरकारी नौकरी मिलने के बाद अपने पति के साथ रहने के लिए एक करोड़ रुपये की मांग की, जिसके बाद पीड़ित पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हालिया दिनों एसडीएम ज्योति मौर्या और उनके पति के बीच हुआ विवाद काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी तरह का एक मामला कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां बजरंग नाम के एक युवक की शादी साल 2023 में गाजियाबाद के लक्षिता नाम की युवती से हुई थी। शादी के बाद लक्षिता ने अपने पति बजरंग से सरकारी टीचर बनने की बात कही।
दोनों के बीच रिश्ते खराब होने लगे
पत्नी के सपने को पूरा करने के लिए पति ने जी जान लगा दी। उसको खूब पढ़ाया लिखाया। सरकारी टीचर बनाने के लिए पत्नी अलग-अलग संस्थानों में महंगी फीस देकर उसे कोचिंग दिलाई। पति की मेहनत और हौसले से लक्षिता ने जल्द अपने सपने को सच कर दिया। वह जल्दी ही सरकारी टीचर बन गई। टीचर के पद पर तैनात होते ही लक्षिता ने पति बजरंग से किनारा करना शुरू कर दिया। धीरे धीरे दोनों के रिश्ते खराब होने लगे।
माता पिता से बात करने का कोई फायदा नहीं
परेशान होकर बजरंग ने पत्नी लक्षिता के साथ अपने रिश्तों को सुधारने की बात कही। इसके बाद लक्षिता मायके चली गई। मायके पहुंचकर उसने बजरंग से कहा कि मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकती, तुम्हारी मेरे आगे कोई हैसियत नहीं है। पत्नी ने बजरंग से कहा कि अगर तुम मुझे एक करोड़ रुपया दोगे तो मैं तुम्हारे साथ पहले जैसे रह सकती हूं। पत्नी लक्षिता की ये बातें सुनकर बजरंग के पैरों तले से जमीन खिसक गई। परेशान होकर उसने लक्षित के माता-पिता से बात की, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ।
लखनऊ: महाकुंभ क्षेत्र में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। इस दौरान कई टेंट और सामान जलकर राख हो गए. बताया जा रहा है कि महाकुंभनगर के सेक्टर 19 में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लगी है. इस बीच सिलेंडर फटने की भी खबर है. मेला क्षेत्र में आग इतनी भीषण है कि दूर से ही दिखाई दे रही है. इससे मेले में अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. दमकल की कई गाड़ियां भी आग बुझाने में जुटी हुई हैं. फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है.
सीएम योगी ने ल‍िया संज्ञान
महाकुंभ में आग लगने की घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने राहत एवं बचाव के निर्देश दिये हैं. मेला अधिकारी विजय किरण भी मौके पर पहुंच गए हैं।
लखनऊ: गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र स्थित कंचन पार्क कॉलोनी में 3 मंजिला मकान में भीषण आग लग गई, जिससे एक ही परिवार के 4 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों और पुलिस ने घर की दीवार तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने की घटना के वक्त घर के अंदर परिवार के 8 सदस्य मौजूद थे। मृतकों में एक महिला और 3 बच्चे शामिल हैं.
मृतकों की पहचान हुई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों की पहचान गुलबहार 32, जान 9 साल, शान 8 साल, जीशान 7 साल के रूप में हुई है। वहीं, घर में मौजूद आयशा, पत्नी शमशाद और 4 साल के अयान को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त घर में शाहनवाज और शमशाद भी मौजूद थे, जिनकी हालत सामान्य है. बताया जा रहा है कि परिवार घर में सिलाई का काम करता था, घर में सिलाई और कपड़ा काटने की मशीनें भी रखी हुई थीं.
अग्निशमन अधिकारी ने बताया
इस घटना को लेकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। जानकारी मिली है कि 3 मंजिला मकान में आग लग गई और घर में सो रहे लोग झुलस गए. धुएं और आग की लपटों से लोगों को पता चला कि घर में आग लग गई है, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घर में चार लोग मृत पाए गए, जबकि अन्य चार मामूली रूप से झुलस गए। पुलिस ने बताया कि घर में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज दौरे पर हैं. रविवार को प्रयागराज पहुंचकर सीएम योगी ने हेलीकॉप्टर से महाकुंभ मेला क्षेत्र का जायजा लिया. कुछ देर बाद वह अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान मौनी अमावस्या यानी 29 जनवरी को जब 8 से 10 करोड़ श्रद्धालु मेला क्षेत्र में पहुंचेंगे तो भीड़ को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से कैसे संभाला जाए, इस पर चर्चा होगी. इसके अलावा 22 जनवरी को महाकुंभ के दौरान होने वाली कैबिनेट बैठक की तैयारियों और प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी.
अबतक 8 करोड़ लोगों ने लगाईं संगम में डुबकी
अब तक कुल 8 करोड़ लोग महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं. रविवार को दोपहर 12 बजे तक 31 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया. 27 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह भी कुंभ आएंगे.
लखनऊ: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अब ये परीक्षाएं 1 फरवरी से 16 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी. यहां आप यूपी बोर्ड कक्षा 12 प्रैक्टिकल परीक्षा की नई तारीख देख सकते हैं। वहीं दूसरे चरण की परीक्षा 9 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित की जाएगी.
इस तरह होगा एग्जाम
पहले चरण में मुरादाबाद ,कानपुर , अलीगढ़, मेरठ, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल के सभी जनपदों में एग्जाम होगा. जेईई मेन परीक्षा के चलते यूपी की इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया गया है. प्रैक्टिकल परीक्षा और जेईई मेन परीक्षा एक साथ आयोजित होने के कारण कई छात्रों की परीक्षा तिथियां एक-दूसरे से टकरा रही थीं।
इन मंडलों में पहला और दूसरा चरण
बता दें कि पहले चरण में प्रेक्टिकल एग्जाम, मेरठ, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, अलीगढ़, मुरादाबाद, कानपुर और गोरखपुर. जबकि दूसरे चरण में चित्रकूट, बरेली, लखनऊ, अयोध्या, आगरा, सहारनपुर, झांसी, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती में आयोजित होगी.
प्रायोगिक परीक्षाओं में नई व्यवस्था
बता दें कि उत्तर प्रदेश बोर्ड इन प्रैक्टिकल परीक्षाओं में एक नई प्रणाली लेकर आया है, जहां परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को उसी केंद्र पर अंक अपलोड करने होंगे जहां परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इसके लिए बोर्ड का एक खास ऐप भी तैयार है जो बोर्ड परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में ही काम करेगा. इसके अलावा अभ्यर्थियों को इस दौरान अपनी सेल्फी भी अपलोड करनी होगी।
क्यों बदली गई डेट?
बता दें कि जेईई मेन परीक्षा के चलते यूपी की इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया गया है. प्रैक्टिकल परीक्षा और जेईई मेन परीक्षा एक साथ आयोजित होने के कारण कई छात्रों की परीक्षा तिथियां टकरा रही थीं, इसलिए बोर्ड ने छात्रों की समस्याओं को हल करने के लिए यह निर्णय लिया है।
सचिव ने बताया
सचिव ने कहा कि जेईई परीक्षा में बड़ी संख्या में यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा के अभ्यर्थी भी शामिल होते हैं, इसलिए प्रैक्टिकल परीक्षा (UP Board Practical Exam) की तारीख में बदलाव किया गया है ताकि अभ्यर्थी अलग-अलग समय पर दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं.
लखनऊ। प्रयागराज में भाजपा नेता मनोज पासी के साथ थाने में पिटाई के मामले में एक्शन लिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई करते हुए 3 दरोगा और एक हेड कॉन्स्टेबल को उनके पद से निलंबित कर दिया है। भाजपा नेता के भाई अपनी जमीन पर बाउंड्री की दीवार बना रहे थे। इस जमीन पर एक व्यक्ति ने अपना दावा ठोक दिया। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।
अपनी शर्ट उतारकर चोट दिखाई
पुलिस ने काम रुकवा दिया। बुधवार को भाजपा नेता थाने गए। पुलिस के काम दोबारा चालू करवाने को कहा । आरोप है कि इस पर पुलिस कर्मचारी भड़क गए और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उन्हें इतना मारा कि बेहोश हो गए। जब उन्हें होश आया तो उन्होंने थाने के बाहर अपनी शर्ट उतारकर चोट दिखाई। इस पर सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस ने क्या केवल इसलिए एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटा क्योंकि उसका नाम ‘मनोज पासी’ है। यूपी में पीडीए समाज का व्यक्ति हमेशा ही भाजपा की प्रभुत्ववादी सोच का शिकार होगा, चाहे वह सत्तादारी दल के साथ हो, तब भी।
पुलिस कमिश्रनर को रिपोर्ट सौंपी
मनोज की पत्नी सन्नो ने पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र लिखा। इसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया। डीसीपी सिटी अभिषेक भारती से मामले की जांच करने को कहा। देर रात उन्होंने पुलिस कमिश्नर को जांच की रिपोर्ट सौंपी। जिसके बाद कमिश्नर ने जय नारायण, श्रीराम यादव, दरोगा संतोष सिंह और हेड कॉन्स्टेबल जे यादव को निलंबित कर दिया। मनोज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष हैं।
जूतों से बुरी तरह से पीटा गया
मनोज ने बताया कि उनके छोटे भाई रोशन लाल ने गंगादीप कॉलोनी में जमीन रजिस्ट्री कराई थी। 12 जनवरी को बाउंड्री बनवा रहे थे। इस दौरान जमीन पर अपना दावा ठोंकते हुए रहिमापुर निवासी रामा ने पुलिस को शिकायत देकर करके काम रुकवा दिया। जिसके बाद मैं थाने गया था। मैने पुलिस से कहा कि काम क्यों रोका। इस पर कर्मचारियों ने मेरे साथ अभद्रता का व्यवहार किया मेरी जूतों से पिटाई की गई। इतना मारा गया कि मैं बेहोश हो गया, जिसके बाद मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पटना। गोपालगंज में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक बड़ा फैसला लिया है। फैसले में कहा गया कि 0-8 तक से सभी बच्चों की छुट्टी रहेगी। यह फैसला जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सी एच ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया है। 18 जनवरी तक नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश दिया है।
ठंड में स्कूल जाना हानिकारक
आदेश के मुताबिक 16 से 18 जनवरी तक कक्षा 8 तक की सभी स्कलू और आंगनबाड़ी बंद रहेंगे। हालांकि कक्षा 8 से ऊपर की सभी कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेंगी। बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित गतिविधियां इस आदेश से प्रभावित नहीं होंगी। जिला प्रशासन का यह फैसला बढ़ती ठंड और प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि कड़ाके की ठंड में छोटे बच्चों का स्कूल जाना उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
8वीं तक के सभी विद्यालयों पर कानून लागू
प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्रभारियों को इस आदेश को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिया है। बुलंदशहर में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी बच्चों को छुट्टी देने का आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी 8वीं तक के स्कूलों को 16 से 18 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया। यह आदेश जनपद के सभी माध्यमिक, सीबीएसई, बेसिक शिक्षा विभाग और आईसीएसई बोर्ड के अंतर्गत आने वाले कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों पर लागू होगा।
लखनऊ। वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम के 2 किलोमीटर दायरे में आने वाली मीट मांस की दुकानों पर वाराणसी नगर निगम और खाद्य विभाग ने मिलकर कार्रवाई की है। जनवरी 2024 में मिनी सदन वाराणसी नगर निगम द्वारा यह प्रस्ताव पारित किया गया। पारित प्रस्ताव में काशी विश्वनाथ धाम के 2 किलोमीटर की परिधि में मीट मांस की दुकाने बंद रहेंगी।
आदेश के तहत कार्रवाई की
इसी निर्णय को आगे बढ़ाते हुए वाराणसी नगर निगम और खाद्य विभाग की ओर से मांस की दुकानों पर कार्रवाई की जा रही है। मीडिया से बातचीत के दौरान वाराणसी नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संतोष पाल ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम के दायरे में आने वाली मीट मांस की दुकानों को पूर्व में भी नोटिस दिया जा चुका है। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के साथ पर्सनली जाकर भी उन्हें इस बात के बारे में जानकारी दी गई थी, लेकिन उन पर इस बात का कोई असर नहीं हुआ है।
26 दुकानों को किया चिन्हित
सदन ने आदेश दिया था और उसी के तहत कार्रवाई की गई है। 26 दुकानों को चिन्हित किया गया है, जिसमें नोटिस का जवाब न देने और सहयोग न करने के मामले में 16 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास है कि काशी का प्रमुख धार्मिक स्थल काशी विश्वनाथ धाम का 2 किलोमीटर क्षेत्र मीट मांस की दुकानों से मुक्त हो। वहीं इस मामले को लेकर स्थानीय दुकानदारों का मेयर और नगर निगम के अधिकारियों से मुलाकात जारी है। उनका कहना है कि इस मामले में कोई वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए।
मामले का समाधान निकाले
इस बात का ध्यान रहे कि कहीं से भी लोगों की भावना को ठेस ना पहुंचे। वह तकरीबन कई पीढियां से यह काम कर रहे हैं। यह उनके रोजगार का सवाल है, इसलिए इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की जरुरत है और उनके लिए कोई समाधान निकालने की।
लखनऊ। 14 जनवरी यानी आज मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान का बहुत महत्व होता है। प्रयागराज में महाकुंभ का पहला बड़ा स्नान 14 जनवरी को है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आज भी घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है।
लोगों को हो रही दिक्कत
आज सुबह नदियों में डुबकी लगाने वाले लोगों को हिम्मत दिखाकर पानी में उतरना होगा। मौसम विभाग की ओर से यूपी के 43 जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ मेले की शुरूआत हो गई है। संगम नगरी में कल न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास था। क्षेत्र में कई जगह देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिब्लिटी 50 से 200 मीटर तक की रही, जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
7 दिनों के लिए बताया मौसम का हाल
14 जनवरी को मकर सक्रांति के मौके पर महाकुंभ का पहला अमृत स्नान है। मंगलवार को प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सुबह और देर रात को घना कोहरा होने से विजिब्लिटी में कमी आई। बुधवार 15-16 जनवरी को भी मौसम और तापमान 14 जनवरी जैसा ही रहने के आसार है। मौसम विभाग ने महाकुंभ को लेकर अगले सात दिनों का मौसम का हाल बताया है। मौसम विभाग ने 13,14,15,16,17,18,19 जनवरी तक मौसम एकसमान रहने की संभावना जताई है।
ठंड में होगी वृद्धि
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है। इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। प्रयागराज में अगले सात दिनों में धूप, बादल और कोहरे के साथ ज्यादा ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग की माने तो 13 जनवरी को धूप खिलेगी। 14 जनवरी को आसमान में बादलों छाए रहेंगे। 5 जनवरी को भी आसमान में काले बादल होंगे। 16 जनवरी को भी आसमान में काले बादल मंडराएंगे।
आसमान में छाएंगे काले बादल
17 जनवरी को मौसम साफ होगा। एक बार फिर धूप निकलेगी। 18 जनवरी को भी आसमान साफ रहेगा, कोई काले बादल नहीं छाएंगे। 19 जनवरी की बात करें तो एक बार फिर आसमान में काले बादल छा सकते हैं.
लखनऊ: संभल में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। अब जिला प्रशासन ने संभल में मस्जिद के बगल में बनी अवैध दुकानों को ध्वस्त करने का आदेश दिया है। इनमें से एक दुकान को ध्वस्त भी कर दिया गया है। यह कार्रवाई एक पुराने कुएं की खुदाई के दौरान की गई। यह भी जानकारी मिली है कि दुकानें सरकारी ज़मीन पर बनी थीं लेकिन मस्जिद कमेटी उनका किराया वसूल रही थी। उन्हें 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है।
खुदाई के दौरान दिखा अतिक्रमण
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संभल कोतवाली के सामने बनी मस्जिद के कुएं की खुदाई के दौरान डीएम राजेंद्र पैंसिया को इसके आसपास अतिक्रमण दिखा। रविवार (12 जनवरी 2024) को जब उन्होंने इसकी जांच कराई तो पता चला कि यहां बनी 12 दुकानें अवैध हैं। इनमें से एक दुकान को तत्काल ढहा दिया गया। इसके अलावा बाकी बची 11 दुकानों को भी अल्टीमेटम दिया गया।एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया कि ये दुकानें सड़क पर कब्जा करके बनाई गई थीं और पैमाइश के दौरान ये अवैध पाई गईं।
दुकानदारों के साथ बैठक
कार्रवाई के दौरान दुकानदार इससे संबंधित कोई कागज नहीं दिखा पाए। इसके बाद संभल एसडीएम वंदना मिश्रा ने दुकानदारों के साथ बैठक की। दुकानदारों को 24 घंटे के अंदर यह अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया, नहीं तो प्रशासन बुलडोजर चलाकर सभी दुकानों को ध्वस्त कर देगा। यह भी सामने आया कि मस्जिद कमेटी ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाई गई दुकानों से किराया वसूला था। इसके बाद कुछ दुकानदारों ने अपना सामान हटाना शुरू कर दिया है।
SDM वंदना मिश्रा ने दिया बयान
इस मामले पर SDM वंदना मिश्रा ने कहा है कि जिस जगह पर दुकाने बनी हुई है, उस जगह पर सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। इससे यह मालूम हो रहा है कि दुकानें सरकारी जमीन पर ही बनाई गई हुई हैं। इसी संबंध में बैठक की गई है। बैठक में यह कहा गया है कि खुद ही आप अपनी दुकानों को हटा लें। इस मामले में अबतक 12 दुकानें को निर्देश दिए गए हैं। इन लोगों के मुताबिक 12 दुकानों में से 11 दुकानों का किराया मस्जिद की तरफ से ही लिया जाता है.
लखनऊ: नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा में प्लास्टिक बैग बनाने वाली कंपनी में आग लगी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां पहुंची हुई है। इस घटना से इलाके में अफरातफरी मची हुई है। नोएडा के सेक्टर-80 में यह घटना हुई है। हालांकि, आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। वहीं इस घटना में किसी जानहानि की जानकारी नहीं है।
नोएडा फेस-2 की घटना
बता दें कि नोएडा फेस-2 में आज भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी कंपनी आग की पूरी चपेट में आ गई। जिसके बाद आनन-फानन में फायर विभाग को इसकी जानकरी दी गई। मौके पर दमकल की 20 से अधिक गाड़िया पहुंच चुकी हैं। अभी तक आग लगने के कारण से किसी भी जानहानि की जानकरी नहीं है।
तेजी से हो रहा वीडियो वायरल
वहीं, प्लास्टिक बैग बनाने वाली कंपनी में लगी आग का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग की लपटों के साथ-साथ कंपनी से धुआं भी उठ रहा है।आग लगने से आसपास रहने वाले लोग और कंपनी के लोग डरे हुए हैं। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में जरूरतमंद लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे जनता की परेशानियों को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनें। जिन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक मदद की जरूरत है तो उनके हॉस्पिटल की इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरी कराकर शासन को दिया जाए।
100 से ऊपर जरूरतमंदों से मुलाकात
बता दें कि आज सीएम योगी ने जनता दर्शन में करीब 100 से ऊपर जरूरतमंदों से मुलाकात की. सबके पास जा कर उनकी परेशानियों को सुनीं और जल्द से जल्द निस्तारण के लिए अपने अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाय। उन्होंने आगे कहा किसी भी कीमत पर उनकी परेशानियों का समाधान कर उन्हें संतुष्ट किया जाए। इस कार्य में कोई कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी।
पैसे के कारण नहीं रुकेगा आपका इलाज
हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे। योगी ने सभी को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार किसी भी जरूरतमंद के इलाज में पैसे की कमी को बाधा नहीं बनने देगी। विवेकाधीन कोष से मदद दिलाई जाएगी। इस दौरान एक महिला ने पीजीआई लखनऊ में अपने परिजन का इलाज कराने में आर्थिक दिक्कतों का जिक्र किया। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद एस्टीमेट बनवा लें। चिंता करने की जरूरत नहीं है, इलाज का खर्च सरकार उठाएगी।
लखनऊ: कन्नौज रेलवे स्टेशन पर एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इमारत गिरने से करीब दो दर्जन मजदूर मलबे में दब गए. इस घटना में 23 लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. उत्तर पूर्व रेलवे (NER) ने इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है. रेलवे की तरफ से हादसे में घायलों को मुआवजे का ऐलान किया गया है.
अब तक इतने लोग घायल
वहीं, रेलवे ने हादसे के बाद रेस्क्यू के लिए उपकरण भेजे. हादसे में अब तक 23 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 14 को मामूली चोटें आई हैं, जबकि 9 की स्थिति गंभीर है. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
दिया जाएगा मुआवजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए। हादसे के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। घायलों के इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई । रेलवे ने मामूली रूप से घायल श्रमिकों को 50 हजार रुपये और गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को 2.5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
रेल मंत्री का बयान
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कन्नौज स्टेशन पर एक निर्माणाधीन इमारत गिरने की घटना की जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें कम से कम 23 लोग घायल हो गए हैं। वैष्णव ने कहा कि बहुत दुखद घटना हुई है, और तत्काल कार्रवाई की गई है, वहां एक जांच समिति भी बनाई गई है। बता दें कि यह हादसा कन्नौज रेलवे स्टेशन के नए टर्मिनल के निर्माण के दौरान हुआ, जिसे अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (AMRUT) योजना के तहत बनाया जा रहा था।
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिर कलम करने की धमकी देने वाले आरोपी मेहनाज उर्फ ​​फैज को शुक्रवार रात प्रेमनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूरी रात लॉकअप में रहा। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया।
मेहनाज का वीडियो वायरल
बता दें कि लॉकअप से बाहर आते समय आरोपी मेहनाज का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगती नजर आ रहा है। वीडियो में वह कह रहा हैं कि उनसे गलती हो गई है और वह दोबारा ऐसा काम नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह दोबारा सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करेगा।
बरेली का रहने वाला है आरोपी
दरअसल, मेहनाज उर्फ फैज बरेली के किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी का निवासी है। उसकी सोशल मीडिया आईडी से सनातन धर्म, राम मंदिर, महाकुंभ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी। पोस्ट में उसने राम मंदिर के लिए अभद्र भाषा का उपयोग किया था। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने सीएम योगी को लेकर भी अभद्र कमेंट की थी। उसने अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया और लिखा था कि 2025 में राम मंदिर का आखिरी साल होगा। इसके आलावा महाकुंभ 2025 को लेकर भी अभद्र टिप्पणी की थी।
पुलिस रख रही नजर
वहीं पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नजर रख रही थी। इसी बीच शुक्रवार रात प्रेम नगर थाने की पुलिस ने उसे लोको कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
लखनऊ: यूपी के कन्नौज में रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन लिंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दबे 6 लोगों को बचा लिया गया है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इस हादसे में कई अन्य मजदूर भी मलबे में फंसे हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है। यह हादसा रेलवे स्टेशन पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान हुआ। जब लिंटल गिरा तो तेज आवाज सुनाई दी। फ़िलहाल कई मजदूर मलवे में दबे हुए हैं।
बचाव अभियान जारी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान शुरू कर दिया है. मलबे से अबतक 15 से अधिक मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है। कई मजदूरों की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। डॉक्टरों ने दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई है।
और मजदूरों के फंसे होने की आशंका
बता दें कि मलबे में और भी मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और दमकल की टीमें मिलकर मलबे को हटाने और बाकी मजदूरों को सुरक्षित निकालने का काम कर रही हैं। घटनास्थल पर बचाव अभियान के दौरान बचावकर्मी बहुत सावधानी से काम कर रहे हैं ताकि किसी और की जान को खतरा न हो।
कंस्ट्रक्शन के दौरान हादसा
यह हादसा उस समय हुआ जब कन्नौज रेलवे स्टेशन पर सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण का काम चल रहा था। रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण के तहत विभिन्न निर्माण कार्य किए जा रहे थे, जिसमें इस लिंटल का निर्माण भी शामिल था। सौंदर्यीकरण कार्य में कई श्रमिक लगे हुए थे और दुर्घटना उस समय हुई जब लिंटेल का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में था।
लखनऊ: अयोध्या राम मंदिर में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की आज पहली वर्षगांठ है. इस मौके पर रामनगरी में भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंकर श्री रामलला का अभिषेक करेंगे। इस दौरान सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर किया है, जिसमें वो प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में एक फोटो प्राण प्रतिष्ठा सामारोह की भी शामिल है जहां वो पीएम मोदी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
एक्स पर शेयर किए तस्वीर
राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर सीएम योगी ने देशवासियों को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई का जिक्र किया और कैप्शन में लिखा- 'हम चाकर रघुवीर के…जय श्री राम!' इन पंक्तियों का अर्थ है कि हम सिर्फ भगवान श्रीराम के सेवक हैं.
तीन दिवसीय मेगा कार्यक्रम का आयोजन
राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर आज से श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा तीन दिवसीय मेगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव को हिंदू कैलेंडर के अनुसार प्रतिष्ठा द्वादशी नाम दिया गया है। इस अवसर पर आज से राम मंदिर परिसर में कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ आज सबसे पहले मंत्रोच्चार के साथ रामलला का अभिषेक करेंगे, दोपहर 12.20 बजे आरती होगी।
दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे साथ
बता दें कि सीएम योगी आज दोपहर 2 बजे रामजन्मभूमि परिसर के पास स्थित अंगद टीला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए सौ फिट लंबा पंडाल बनाया गया है। इस पुरे कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री मौजूद होंगे।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/1877879618364920233
लखनऊ: इन दिनों उत्तर भारत भीषण सर्दी की चपेट में हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां के अधिकांश जिलों में अधिक ठंड पड़ रही है। वहीं आज शनिवार को यूपी के 38 जिलों में भीषण सर्दी के बीच बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का मानना है कि बारिश होने के बाद सर्दी अधिक बढ़ेगी। गाजियाबाद, आगरा, नोएडा समेत कई जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में आगामी दिनों में ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। सोमवार की बात करें तो उस दिन ठंड अधिक होने के आसार हैं।
आज का मौसम
आईएमडी के अनुसार आज पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, देर रात और सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। 13 जनवरी से एक बार फिर मौसम शुष्क हो जाएगा। लेकिन तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में आज भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश में आज गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, अलीगढ, संभल, मथुरा, बदायूं, कांशीरामनगर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, रायबरेली, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव और फतेहपुर, एटा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, ओरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर में आज बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश के आसार हैं।
सीएम योगी ने दी सहाल
बता दें कि कड़ाके की सर्दी के बीच सीएम योगी ने लोगों को ठंड से बचने की सलाह भी दी है और प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी बेघर व्यक्ति खुले में रात न गुजारे और वे रैन बसेरों में रहें।
लखनऊ: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 को लेकर योगी सरकार सक्रिय है। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। इस बीच खबर है कि योगी सरकार 20 जनवरी को प्रयागराज में कैबिनेट बैठक करेगी और उसी दिन मुख्यमंत्री योगी समेत पूरी कैबिनेट संगम में डुबकी लगाएगी।
योगी के मंत्री करेंगे अमृत स्नान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रयागराज में यूपी की योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित होगी, इसके लिए तैयारी भी कर ली गई है. बैठक खत्म होने के बाद उम्मीद है कि उसी दिन मुख्यमंत्री योगी और उनके मंत्री संगम में डुबकी भी लगाएंगे. इसके साथ-साथ पूरे कैबिनेट के खाने की व्यवस्था भी नाथ संप्रदाय के शिविर में होगी। फिलहाल, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
इससे पहले भी लगा चुके हैं डुबकी
हालांकि, ऐसा पहली बार यह नहीं होगा जब सीएम योगी गंगा में डुबकी लगाएंगे. कुंभ मेले 2019 के दौरान उन्होंने संगम में डुबकी भी लगाई थी. उस समय यूपी के सीएम योगी के अलावा कई मंत्रियों ने गंगा में डुबकी लगाई थी. जिसकी तस्वीरें खूब चर्चा में रही थीं. उस समय प्रयागराज में यूपी कैबिनेट की बैठक भी बुलाई गई थी.
13 जनवरी से शुरू
बता दें कि महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से शुरू होगा जो 26 फ़रवरी को समाप्त होगा। ऐसे में इस बार के मेले में करोड़ों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस भव्य आयोजन के लिए योगी सरकार पूरी तरह से तैयार है। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जगह-जगह पर खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। हर परिस्थिति से निपटने के लिए योगी सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है.
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करते हुए 38 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत 11 केस दर्ज किए हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इन 38 आरोपियों में से 32 को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, वहीं बाकी 6 लोगों के खिलाफ जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।
कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना
पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक भूकर के मार्गदर्शन में जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। एसपी भूकर के निर्देश पर जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद ही कार्रवाई की गई है। जिन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है, वे लूट, गौकशी व कई अन्य जघन्य अपराधों में शामिल हैं।
लापरवाही करने पर कार्रवाई
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कोई भी थानाध्यक्ष लापरवाही करता है तो उसे तत्काल थाने से हटा दिया जाएगा। पुलिस की इस सख्ती से पुलिस विभाग ने जिले में अपराधियों की सूची तैयार कर उनका विस्तार से विश्लेषण किया। इन 38 लोगों में कई ऐसे हैं, जो पहले से ही गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं। पुलिस ने इन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कर एक्शन लिया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
तलाशी अभियान चलाएंगे
इसके अतिरिक्त जिले में अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए सघन्य तलाशी अभियान चलाया जाएगा। अपराधियों में डर पैदा करने के लिए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। आम जनता को सुरक्षित माहौल मिल सकेगा।
लखनऊ: सुप्रीम कोर्ट ने संभल में शाही जामा मस्जिद के पास स्थित कुएं को हरि मंदिर का कुआं घोषित करने वाली नगर पालिका की अधिसूचना पर रोक लगा दी है। मस्जिद समिति ने मामले में यथास्थिति बनाए रखने की मांग की थी। समिति का कहना था कि अगर कुएं की खुदाई कर उसे मंदिर का कुआं घोषित कर दिया जाए तो वहां पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार से स्थिति रिपोर्ट मांगी और कहा कि अगली सुनवाई 21 फरवरी को होगी।
सभी लोग कर सकते हैं कुएं का इस्तेमाल
सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने साफ किया कि कुएं का इस्तेमाल कोई भी कर सकता है। इस पर कोई रोक नहीं है। दरअसल मस्जिद पक्ष के वकील इसे सिर्फ मस्जिद का कुआं बता रहे थे और वहां किसी भी तरह की अन्य गतिविधि पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। लेकिन कोर्ट ने कहा कि यह सार्वजनिक स्थान पर बना कुआं है, मस्जिद के अलावा अन्य लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
कुआं सार्वजनिक जमीन पर है
यूपी सरकार की ओर से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज ने कहा कि कुआं सार्वजनिक भूमि पर है। मस्जिद पक्ष के वकील ने कहा कि आधा कुआं मस्जिद के अंदर है और आधा बाहर। कोर्ट ने कुएं को लेकर फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसका आदेश केवल एक कुएं तक सीमित है जो मस्जिद के प्रवेश द्वार के पास है। संभल में अन्य कुओं और बावड़ियों की खुदाई पर कोई प्रतिबंध नहीं है जो प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
हिंदू पक्ष के वकील ने बताया
इस मामले की सुनवाई के बाद मीडिया से बात करते हुए हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि 2006 तक हिंदू उस कुएं में पूजा करते थे। इलाके में एक समुदाय विशेष की आबादी बढ़ने के कारण हिंदुओं ने वहां जाना बंद कर दिया। अब यह साबित करने की कोशिश की जा रही है कि यह मस्जिद का कुआं है। वे अगली सुनवाई में कोर्ट के सामने इस संबंध में सबूत पेश करेंगे।
लखनऊ। यूपी के गाजियाबाद से हैरान कर देने मामला सामने आया है। जहां एक मैकेनिकल इंजीनियर अपने वैवाहिक जीवन को बुरी तरह से बर्बाद कर दिया। अपने पति के साथ वैवाहिक जीवन जी रही महिला का जीवन अचानक से बदल गया। शादी के आठ साल बाद पति ने अपनी पत्नी से कहा कि वह उसकी तरह साड़ी पहनना चाहता है और मेकअप करना चाहता है।
वह बीवी की तरह कपड़े पहनेगा
पत्नी को लगा कि पति मजाक कर रहा हैं, लेकिन पति ने जब बार-बार इस बात को कहा तो महिला को यकीन हो गया। पति ने अपनी पत्नी से कहा अब वह रोज अपनी बीवी के कपड़े पहनेगा और उसकी तरह मेकअप करेंगा। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके चलते पति ने अपना चेंजर चेंज करवाने की प्रक्रिया शुरू की। जिसके बाद दोनों का मामला तालाक तक पहुंच गया। महिला ने अपने पति को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ फायदा नहीं हुआ। उसने महिला बनने के लिए अपने इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी।
पति ने अपना नाम बदल लिया
पति ने अपना नाम भी बदल लिया। इन सबसे परेशान होकर महिला ने तलाक लेने की सोची। दोनों ने सहमति से कोर्ट में तलाक की अर्जी दी। राजनगर एक्सटेंशन की निवासी लड़की की शादी मई 2013 में मैकेनिकल इंजीनियर लड़के से हुई थी। शादी से दोनों को एक बेटा भी है। सबकुछ सही चल रहा था, इसी बीच कंपनी के काम से पति को 2021 में बेंगुलुरू जाना पड़ा। वापस आने के बाद उसका व्यवहार बदला दिख रहा था। वापस आने के बाद वह पत्नी की तरह कपड़े पहनने, मेकअप करने और चलने लगा।
दोनों तलाक के लिए राजी हो गए
इतना ही नहीं पति जेंडर डिस्फोरिया की गोली खाने लगा। पति को गोली खाते देख पत्नी ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसका पति समझने को तैयार नहीं था। परिवार के लोगों ने भी उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। थक हारकर महिला पति से तलाक लेने की बात कहकर अपने मायके चली गई। पति ने पहले तलाक के लिए मना किया, लेकिन बाद में दोनों मान गए। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दायर कर दी।
लखनऊ। यूपी में 9 जनवरी को मौसम शुष्क और ठंडा हो सकता है। कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत पर 10 जनवरी से अपना प्रभाव दिखाने वाला है, जिससे 11-12 जनवरी को यूपी के कुछ हिस्से में हल्की बारिश होने की संभावना है।
कल छाए रहेंगे बादल
लखनऊ में 9 जनवरी 2025, गुरुवार का मौसम ठंडा हो रह सकता है। रात के समय मौसम का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन के समय तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार जताए है। कल आंशिक रूप से प्रदेश के कई जिलों में काले बादल छाये रहेंगे। मेरठ में 9 जनवरी 2025, गुरुवार रात के समय 6 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। वहीं दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कल मेरठ में आंशिक रूप से आसमान में काले बादल छाए रह सकते है।
तापमान में आएगी गिरावट
वाराणसी में 9 जनवरी 2025, की बात करें तो रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने के आसार है। वहीं दिन के तापमान की बात करें तो तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह के समय आसमान में कोहरे छाया रहेगा। दोपहर में धूप के खिलने की संभावना है। रात की बात करें तो कोहरा बढ़ सकता है। जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है। कोहरे छाए रहने से विजिबिलिटी में कमी आएगी।
लोगों को महसूस होगी ठिठुरन
प्रयागराज गुरुवार का मौसम भी ठंडा रहेगा। गुरुवार के दिन तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। आसमान में काले बादल छा सकते है और तेज हवाएं चल सकती है। जिस वजह से लोगों को ठिठुरन का एहसास हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी भाग के कुछ जगहों पर घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे को लेकर मौसम विज्ञान ने येलो अलर्ट जारी किया है।
लखनऊ। भारतीय शहरों में 2019 से 2024 तक प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। प्रदूषण के स्तर में औसतन 27 फीसदी की कमी आई है, जिनमें से राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत आने वाले शहरों में वायु प्रदूषण में 24 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। एक नयी रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि जलवायु प्रौद्योगिकी कंपनी ‘रेस्पिरर लिविंग साइंसेज’ की रिपोर्ट के मुताबिक वाराणसी और मुरादाबाद में पीएम 2.5 का स्तर क्रमशः 76 फीसदी और 58 फीसदी कम हुआ है।
इन शहरों के प्रदूषण में आई कमी
इनके अतिरिक्त मेरठ (57.1 प्रतिशत), कलबुर्गी (57.2 प्रतिशत), आगरा (54.1 प्रतिशत), कटनी (56.3 प्रतिशत), कानपुर (51.2 प्रतिशत), बागपत (53.3 प्रतिशत) और जोधपुर (50.5 प्रतिशत) में भी प्रदूषण में कमी पाई गई। रिपोर्ट की माने तो ‘‘जिन शहरों पर नजर रखी गई, उन सभी में 2019 से पीएम 2.5 के स्तर में 27 प्रतिशत की कमी के साथ वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। एनसीएपी (राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम) शहरों में 24 फीसदी की कमी आई है, जो वायु प्रदूषण से निपटने में प्रगति को दिखाता है। ’’
इन शहरों में ज्यादा प्रदूषण
इन सुधारों के बाद भी कई शहर अत्यधिक प्रदूषण वाले हैं। दिल्ली में 2024 में पीएम 2.5 का स्तर 107 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर पाया गया था, वहीं असम के बर्नीहाट में यह 127.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। अत्यधिक प्रदूषित शहरों में फरीदाबाद (87.1 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर), गुरुग्राम (96.7 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर), ग्रेटर नोएडा (83.9 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर) और श्री गंगानगर (85.5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर) शामिल हैं।
भारत की वायु की कहानी
सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में दुर्गापुर (82.0 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर), मुजफ्फरनगर (83.2 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर), गाजियाबाद (79.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) और आसनसोल (80.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) भी शामिल हैं। ‘रेस्पिरर लिविंग साइंसेज’ के संस्थापक रौनक सुतारिया का कहना है कि ‘‘भारत की वायु गुणवत्ता आशा और सावधानी दोनों की कहानी कहता है। ’’
लखनऊ: यूपी में महाकुंभ से पहले कुछ बड़े अधिकारियों को ट्रांसफर कर दिया गया है. विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक राज्य में 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें 8 शीर्ष IAS अधिकारी भी शामिल हैं, उन्हें नए विभाग मिले हैं. इस संबंध में आज मंगलवार दोपहर आदेश जारी कर दिया गया है.
आलोक कुमार को प्रभारी प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी
जारी आदेश के मुताबिक, आलोक कुमार को यूपी की योगी सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रभारी प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा लीना जौहरी को अब प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। जबकि अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिरीक्षक पंजीयन, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
मनीष चौहान को नई जिम्मेदारी
इसके अलावा मनीष चौहान को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है. वहीं मुथु कुमार स्वामी को उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है. विजेंद्र पंड्या को कानपुर मंडल के कमिश्नर पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. बालकृष्ण त्रिपाठी को विंध्याचल मंडल के आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है.
तीन दिन पहले भी हुआ था तबादला
बता दें कि 3 जनवरी को जब 42 वरिष्ठ IAS अफसरों की पोस्टिंग हुई थी तो उसमें सबसे अहम नाम IAS संजय प्रसाद का था. लोकसभा चुनाव के समय गृह विभाग के प्रधान सचिव पद से हटाये गये संजय प्रसाद को एक बार फिर गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है. ट्रांसफर के बाद उन्हें गृह, गोपनीयता, वीजा, पासपोर्ट और सतर्कता विभाग मिले। उससे पहले वह प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, प्रोटोकॉल और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पद पर थे, जबकि गृह विभाग अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार के पास था.
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 3 साल पहले एक बच्चा कूड़े के ढेर में मिला था। उस बच्चे का पालन-पोषण अब अमेरिका में किया जाएगा। दरअसल, एक बड़ी अमेरिकी कंपनी के सीईओ ने कचरे में पड़े बच्चों को गोद लिया है। गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रशासन स्तर से बच्चे को रखने की मंजूरी भी मिल गई है।
पासपोर्ट का काम बचा है
अब बस बच्चे का पासपोर्ट बनवाने का काम बचा हुआ है। पासपोर्ट बनने के बाद जल्द ही बच्चा विदेश चला जाएगा। जहां उसकी पढ़ाई-लिखाई सब अमेरिका में होगी। आपको बता दें कि इस बच्चे का नाम विवेक है। 3 साल पहले, जब वह नवजात था तो इसे कूड़े में फेंक दिया गया था। कूड़े के ढेर से विवेक पहले शिशु संरक्षण गृह पहुंचा। जहां से अब वह अमेरिका जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि विवेक को गोद लेने के लिए अमेरिका के एक परिवार ने एप्लिकेशन दी थी।
अमेरिका में बच्चे का पालन-पोषण
गोद लेने वाले उसके पिता अमेरिका की एक बड़ी कंपनी में सीईओ के रुप में कार्य करते हैं। सीईओ अपनी पत्नी के साथ कई बार लखनऊ आ चुके हैं। इस अमेरिकी कपल ने विवेक के बारे में पहले जानकारी इक्ट्ठा की फिर उसे गोद लेने के बारे में सोचा। पिछले सप्ताह विवेक को गोद देने की कार्रवाई एडीएम के यहां शुरू हुई। जिसमें अमेरिकी कपल भी मौजूद थे। विवेक को गोद लेने की सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आदेश भी जारी कर दिया गया है। विवेक का पासपोर्ट बनवाने का काम जारी है।
अमेरिकी दंपत्ति के परिवार का नया सदस्य
पासपोर्ट बनते ही हफ्ते भर के अंदर विवेक अपने नए पैरेंट्स के साथ विदेश चला जाएगा और वहीं रहेगा। इस मामले को लेकर अमेरिकी दंपति ने बताया कि उनके दो उद्देश्य हैं- एक तो बेसहारा विवेक को परिवार मिल जाए और दूसरा उनके बेटे को एक भाई मिल जाए। गोद लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विवेक दंपत्ति के परिवार का नया सदस्य होगा।
लखनऊ। पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरा जारी है। इस बीच बारिश ने भी दस्तक दे दी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, शामली, हापुड़, मथुरा में बूंदाबांदी हुई। कई जिलों में हल्की बारिश के साथ कहीं- कहीं ओले भी पड़े। यूपी का फतेहपुर जिला सबसे ठंडा पाया गया।
इन जिलों में हुई लोगों की मौत
फतेहपुर जिले का तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, ठंड से प्रदेश में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें 3 मौत महोबा में हुई। वहीं एक-एक चित्रकूट और बांदा में हुई है। कानपुर देहात में 2 लोगों की जान गई। जबकि कानपुर शहर में 3 लोगों ने दम तोड़ा। बरेली में भी एक सड़क किनारे सो रहे एक व्यक्ति की जान चली गई। घने कोहरे के चलते बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, अमेठी और आजमगढ़ में दृश्यता जीरों तक पहुंच गई। जिससे लोगों को सुबह से समय काफी परेशानी हुई।
इन जिलों में ठंड का अलर्ट जारी
बहराइच, बलिया, सोनभद्र, चुर्क और उरई में दृश्यता 50 मीटर से भी कम पाई गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को 13 जिलों में भीषण ठंड और 32 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के सीनियर वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना है। मंगलवार से पश्चिम-उत्तर यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद तापमान नीचे लुढ़का। ठिठुरन भरी ठंड और मध्यम से घने कोहरे का दौर अगले 3-4 दिनों तक ऐसे ही जारी रहेगा।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज यानी 6 जनवरी को ITV नेटवर्क की तरफ से होटल ताजमहल में शौर्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पहुंचे हैं। इसके साथ-साथ यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी इस कार्यक्रम में पहुंचे हुए हैं। कार्यक्रम में प्रदेश की बड़ी हस्तियों सहित सिनेमा जगत के कई सितारों ने भी शिरकत की है। इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने यूपी के वीर सपूतों को सम्मानित किया है।
सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता
सीएम योगी ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को सम्मानित किया। सीएम योगी ने मंच से सभी शहीदों को याद किया। सीएम योगी ने कहा- देश-धर्म के बलिदान होने वाली श्रृंखला समाज को एक नया जीवन देती रही है। भारत को एक विकसित भारत बनाने के लिए गुलामी के प्रतीकों को समाप्त करना, महापुरुषों पर गौरव की अनुभूति करना और सुरक्षाबलों के जवानों का सम्मान करना बहुत महत्वपूर्ण है।
-10 डिग्री सेल्सियस में तैनात हैं हमारे जवान
समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने आगे कहा एक जवान सर्दी, गर्मी और बरसात का परवाह किये बिना देश की रक्षा करता है। देश की सीमाओं पर अभी का तापमान -10 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन भारत के जवान दिन रात सजक होकर हमें सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। पूरे भारत में शीतलहर होने के बावजूद पुलिस बल, सुरक्षा बल दिन-रात पेट्रोलिंग करके आम जनता के मन में सुरक्षा का भाव पैदा कर रहे हैं।
वीर सपूतों को नमन करने का मंच
ITV नेटवर्क द्वारा आयोजित शौर्य सम्मान कार्यक्रम देश के उन वीर सपूतों और शहीदों को समर्पित है, जिन्होंने अपने पराक्रम और बलिदान से भारत को सुरक्षित और भयमुक्त बनाने में योगदान दिया। यह आयोजन देश की सेना, सुरक्षाबलों, पुलिस और खासकर यूपी पुलिस के समर्पण और साहस को सम्मानित करने का मंच है।
कार्तिकेय शर्मा ने नींव रखी थी
बता दें कि ITV नेटवर्क के फाउंडर,कार्तिकेय शर्मा ने 2015 में इस पहल की नींव रखी थी। इस कार्यक्रम में समाज और देश के लिए योगदान देने वाली महान हस्तियों को सम्मानित किया जाता है। यह आयोजन न केवल शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर है, बल्कि देश के युवाओं को प्रेरित करने का माध्यम भी है।
लखनऊ: योगी सरकार ने बुन्देलखण्ड के कायाकल्प के लिए एक और काम शुरू कर दी है। इस काम के तहत यूपी सरकार झांसी और जालौन को जोड़ने वाला एक और लिंक एक्सप्रेसवे बनाएगी। सरकार ने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे को चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की पहल पहले ही कर दी है। वर्ष 2024 तक झांसी-जालौन लिंक एक्सप्रेस-वे की सौगात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संकल्पना के अनुरूप बुन्देलखण्ड के कायाकल्प का एक और माध्यम बनेगी।
एक्सप्रेस-वे की लंबाई 115 km
झांसी-जालौन लिंक एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 115 किलोमीटर होगी. इससे डिफेंस कॉरिडोर के औद्योगिक इको सिस्टम को और बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा सरकार द्वारा झांसी और कानपुर के बीच 36 हजार एकड़ में नोएडा से भी बड़े बनाए जा रहे औद्योगिक शहर में भी निवेशकों का आकर्षण बढ़ेगा, जिसमें झांसी के 33 गांव भी शामिल हैं. इसके लिए सरकार ने बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के गठन का काम भी शुरू कर दिया है. सीधी और तेज कनेक्टिविटी प्रदान करने से डिफेंस कॉरिडोर के लखनऊ, कानपुर, आगरा, चित्रकूट और झांसी के नोड्स को इसका लाभ मिलेगा।
चित्रकूट के विकास के लिए काम शुरू
इसी प्रकार, 15.2 किलोमीटर लंबे चित्रकोट लिंक एक्सप्रेसवे के बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद इस नोड में स्थापित होने वाली चित्रकूट की पर्यटन और रक्षा गलियारा इकाइयों को भी महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। सरकार ने चित्रकूट के विकास के साथ-साथ इसे एयरपोर्ट से भी जोड़ दिया है। अब बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से चित्रकूट में पर्यटकों की आवाजाही और बढ़ेगी। इससे स्थानीय लोगों को भी फायदा होगा.
झांसी-जालौन लिंक एक्सप्रेस-वे चार लेन का
ललितपुर में दो चरणों में लगभग 1500 एकड़ में बन रहे फार्मा पार्क में मजबूत कनेक्टिविटी के कारण औद्योगिक माहौल भी तेजी से तैयार होगा। इस पर तेजी से काम भी शुरू हो गया है. इस संबंध में जिन गांवों की भूमि चिन्हित की गई थी, उनमें से लगभग 70 प्रतिशत का अधिग्रहण किया जा चुका है। करीब 1300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला झांसी-जालौन लिंक एक्सप्रेस-वे शुरुआत में चार लेन का होगा। भविष्य में इसे छह लेन तक बनाया जा सकता है। इसमें भूमि अधिग्रहण की अनुमानित लागत ही 228 करोड़ रुपये है. सरकार ने इस संबंध में दो किस्तों में 220 करोड़ रुपये की मंजूरी भी दे दी है.
लखनऊ। अगर आप गाड़ी का कई बार चालान कटवा चुके है तो आपके लिए बुरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी ने नए साल के पहले दिन बुधवार को सड़क सुरक्षा परिषद की मीटिंग ली। इसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बार-बार सड़क सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज कर रहे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जागरुकता कार्यकर्म चलाना
सीएम योगी ने कहा कि जिनकी गाड़ी का कई बार चालान कट चुका हैं, उनके ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होंगे। बैठक में उन्होंने सभी विभागों को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 5 जनवरी तक हर हाल में बैठक पूरी कर ली जाए। 6 से 10 जनवरी तक सभी स्कूलों-कॉलेजों में सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि महाकुम्भ में बेहतर यातायात मुहैया कराने के लिए पीआरडी और होमगार्डों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
लोगों की मौत राज्य के लिए क्षति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में हर साल हो रही 23-25 हजार मौतें देश और राज्य दोनों के लिए हानि है। यह दुर्घटनाएं जागरूकता की कमी में होती हैं। सड़क सुरक्षा माह केवल लखनऊ तक ही सीमित न रही, बल्कि इसे प्रदेश के सभी 75 जनपदों में सुचारू रूप से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी हर महीने जनपदों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा की बैठक हो।
बैठक में यह लोग रहे मौजूद
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, आरटीओ, नगर आयुक्त, जिला विद्यालय निरीक्षक, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदि सभी मौजूद रहे।
लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नए साल पर निर्देश दिया कि 6 से 10 जनवरी तक सभी स्कूलों और कॉलेजों में सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को यह निर्देश दिया। राज्य सड़क सुरक्षा परिषद. योगी ने कहा कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हर हाल में 5 जनवरी तक कर ली जाए.
जागरूकता की कमी
सीएम योगी ने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण हर साल सड़क दुर्घटनाओं में हजारों मौतें होती हैं. उन्होंने इस कार्यक्रम को प्रदेश के सभी 75 जिलों में सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिये। योगी ने कहा कि इसके अलावा जिलों में हर माह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक हो, जिसमें सभी संबंधित अधिकारियों का मौजूद रहना अनिवार्य है।
समाधान की कार्ययोजना बनाई जाएं
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिला स्तर पर किये गये कार्यों की प्रगति का हर तीन माह में शासन स्तर पर मूल्यांकन किया जाये. योगी ने यह भी कहा कि उन जिलों और स्थानों को चिन्हित किया जाए जहां अधिक दुर्घटनाएं होने की संभावना है और कारणों का पता लगाकर उनके समाधान की कार्ययोजना बनाई जाए.
जनता को जागरूक किया जाएं
योगी ने कहा कि राहगीरों और आम जनता को जागरूक किया जाए कि वे दुर्घटना देखकर भागें नहीं बल्कि घायलों को जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर ले जाएं. बैठक में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में साल 2025 की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई है. राज्य में शीतलहर जारी है और तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है. मौसम विभाग ने 1 जनवरी को कई जिलों में कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की है. अगर आप नए साल का जश्न मनाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं यूपी के किन जिलों में सबसे ज्यादा ठंड है.
आज ऐसा रहा मौसम
1 जनवरी को पूरे उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है. लखनऊ, कानपुर और आगरा जैसे शहरों में सुबह विसिविलिटी कम थी, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट आएगी।
सावधानी बरतने की सलाह
बता दें कि अधिक ठंड और कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है. मौसम विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अधिक सावधानी बरतने को कहा है. इस दौरान गर्म कपड़े पहनें, घर के अंदर ही रहें और अत्यंत जरुरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। किसानों को भी अपनी फसलों को शीतलहर से बचाने के लिए उपाय करने चाहिए।
लखनऊ: 2025 आ चुका है और नए साल का स्वागत पूरे जोश और उत्साह के साथ किया जा रहा है. ऐसे में अगर आप इस साल की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक अनुभवों के साथ करना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश के ये पांच मंदिर आपके लिए खास हैं।
साल की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ
बता दें कि अपनी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए मशहूर यूपी नए साल के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं का स्वागत करता है. इन मंदिरों के दर्शन से न सिर्फ आपको अपने जीवन में शांति और समृद्धि का अनुभव होगा, बल्कि साल की शुरुआत भी नई ऊर्जा के साथ होगी।
देखें मंदिरों का लिस्ट
काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी - गंगा के तट पर स्थित, काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर न केवल धार्मिक बल्कि ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या- भगवान राम के जन्मस्थान पर स्थित यह मंदिर आस्था और भक्ति का केंद्र है।
गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर- यह मंदिर नाथ संप्रदाय के प्रमुख केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है। साल के पहले दिन यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।
बांके बिहारी मंदिर, वृन्दावन- भगवान कृष्ण को समर्पित यह मंदिर प्रेम और भक्ति का अद्भुत संगम है।
देवीपाटन शक्तिपीठ, बलरामपुर- यह मंदिर मां दुर्गा के शक्तिपीठों में से एक है और नए साल की शुरुआत करने के लिए आदर्श स्थान है।
लखनऊ। नए साल की पहली सुबह यूपी में लोग मंदिरों में दर्जन करने के लिए पहुंचा। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। काशी में मंगला आरती के बाद बाबा विश्वनाथ मंदिर के कपाट खोले गए। मंदिर के सभी गेट पर ​श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। मंदिरों में लोगों की डेढ़ किमी की लंबी लाइन लगी हैं।
मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़
सुबह 3- 4 बजे से देशभर से आए भक्त गंगा स्नान करने के बाद दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे हैं। लाइनों में भक्त बढ़ते ही जा रहे हैं। सड़कें गाड़ियों से खचाखच भरी हैं। वहीं, मथुरा में बांके बिहारी जी के दर्शनों के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है। पहले दिन बांके बिहारी जी की गलियों में पैर रखने की जगह नहीं है। लोगों की 1 किलोमीटर तक लंबी लाइन है। अयोध्या में मंगला आरती के बाद रामलला के कपाट भी खोल दिए गए है। जहां सुबह से लंबी लाइन लगी है। संभावना है कि एक से डेढ़ लाख भक्त रामलला के दर्शन के लिए आएंगे।
1 किलोंमीटर तक लंबी लाइन
अयोध्या में चारों तरफ भक्त ही भक्त दिखाई दे रहे हैं। राम मंदिर के बाहर लंबी कतार लगी है। मंदिर जाने वाले रास्तों में खचाखच भीड़ है। रात को ही हजारों की संख्या में लोग अयोध्या पहुंच गए थे। अयोध्या में रामलला के कपाट खुलते ही जयकारे से मंदिर गूंज उठा। एक दिन पहले यहां लगभग दो लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। आज दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। हनुमानगढ़ी के बाहर सड़क पर अभी लगभग 1 किलोमीटर तक लाइन लगी है।
बैरिकेडिंग से लोगों को भेजा जाएगा
रोड के बीच में बैरिकेडिंग कर रखी है। इसी से श्रद्धालुओं को मंदिर के भीतर प्रवेश करने दिया जा रहा है। रोड के दोनों किनारे मार्केट में आने-जाने के लिए रास्ता खाली छोड़ा गया है। भीड़ ऐसी है कि 100 मीटर आगे बढ़ने में लोगों को लगभग 30 मिनट का समय लग रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर के द्वार खुलते ही नम: पार्वती पतये हर-हर महादेव के जयकारे लगाए गए। इन दिनों भीड़ ज्यादा हैं, इसलिए बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन पर 3 जनवरी तक के लिए रोक लगा दी गई है।
मंदिर कॉरिडोर से नए साल की बधाई दी
श्रद्धालु बाहर से झांकी दर्शन कर रहे हैं। बाहर से ही बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक के लिए अरघे लगाए लगे हैं, जिनमें जल डालने पर वह शिवलिंग पर जा गिरेगा। काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर श्रद्धालुओं ने मंदिर कॉरिडोर से नए साल की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान कॉरिडोर में ऊं नम: पार्वती पतये हर-हर महादेव गूंजन होती रही।
https://twitter.com/AHindinews/status/1874280435662115140