एक हफ्ते में होगा शेड्यूल जारी
बता दें कि स्पोर्ट्स तक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI की ओर से करीब एक हफ्ते में आईपीएल का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया जाएगा. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई टूर्नामेंट के 18वें सीजन के शेड्यूल की घोषणा कब करेगा.
ईडन गार्डन में फाइनल मैच
रिपोर्ट में बताया गया कि टूर्नामेंट का फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा सकता है. टूर्नामेंट के पहले दो प्लेऑफ़ हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे। फिर दूसरा प्लेऑफ और फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा.
यहां खेलेगी मैच
इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें अपने दो घरेलू मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेंगी. राजस्थान की टीम अपने पांच घरेलू मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलेगी. बाकी 2 घरेलू मैचों का स्थान अभी तय नहीं हुआ है. वहीं दिल्ली अपने 2 घरेलू मैच विजाग के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेल सकती है। दिल्ली ने पिछले सीज़न में अपने कुछ घरेलू मैच भी इसी मैदान पर खेले थे।
सऊदी अरब में मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ था
लखनऊ: महाकुंभ में आज तड़के सुबह मौनी अमवस्या पर भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों के मरने की खबर है। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है. इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं.
https://twitter.com/narendramodi/status/1884486027215266267
AAP ने कि सीएम योगी की इस्तीफे की मांग
वहीं इस घटना पर विपक्षी दलों के नेता का बयानबाजी भी तेज हो चुकी है। इस बीच आम आदमी पार्टी की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। AAP ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, "यह बहुत गंभीर मामला है. UP सरकार ने महाकुंभ में पूरे देश और लाखों लोगों को आमंत्रित किया. लेकिन, राज्य के मुख्यमंत्री, जिन्हें व्यवस्थाओं की देखरेख करनी चाहिए थी, वे यूपी छोड़कर भाग गये और दिल्ली में राजनीतिक रैलियां करने लग गए. यह बहुत बड़ी भूल है. BJP सरकार ने धार्मिक आयोजनों को राजनीतिक बना दिया है. वहां VIP और अरबपतियों की चाटुकारिता की जाती है, यह आम श्रद्धालुओं के साथ अन्याय है. वहाँ जो स्थिति बनी, उसके लिए योगी आदित्यनाथ और प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार हैं, उन्हें इसके लिए इस्तीफा दे देना चाहिए."
DIG का बयान
DIG महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा कि पहला अखाड़ा आगे बढ़ने जा रहा है और सभी अखाड़े अमृत स्नान के लिए निर्धारित क्रम में आगे बढ़ेंगे. आज का कार्यक्रम तय था, लेकिन अखाड़ों ने खुद हमें बताया कि भारी भीड़ के कारण वे ऐसा नहीं कर रहे हैं. अनुमान है कि इसमें करीब 10 करोड़ लोग पहुंचे हुए हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि हमें भीड़ प्रबंधन के बजाय सबसे पहले भीड़ नियंत्रण पर ध्यान देना चाहिए. भीड़ नियंत्रित होने के बाद वे स्नान के लिए आगे बढ़ेंगे. प्रशासन किसी को नहीं रोक रहा है.
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. यह 2025 की पहली मन की बात थी. इस दौरान पीएम ने महाकुंभ 2025 की तारीफ की. कहा कि प्रयागराज में धर्म सभा 'अनेकता में एकता' का प्रतीक है. यहां किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं है.
कुंभ में कई दिव्य योग
नरेंद्र मोदी ने कहा, "इस बार कुंभ में कई दिव्य योग बन रहे हैं. कुम्भ का यह पर्व अनेकता में एकता का उत्सव है। संगम की रेती पर पूरे भारत और पूरी दुनिया से लोग जुटते हैं। हजारों सालों से चली आ रही इस परंपरा में कोई भेदभाव नहीं है, कोई जातिवाद नहीं है, लोग भारत के दक्षिण, पूर्व और पश्चिम से आते हैं। कुम्भ में अमीर और गरीब दोनों एक हो जाते हैं। दुकानों में एक साथ खाना खाएं. कुंभ एकता का महाकुंभ है। कुंभ का उत्सव हमें यह भी बताता है कि कैसे हमारी परंपराएं पूरे भारत को एक साथ बांधती हैं। "विश्वास रखने के तरीके उत्तर से दक्षिण तक एक जैसे हैं।"
कुंभ में युवाओं की भागीदारी अधिक दिख रही
उन्होंने कहा, "इस बार कुंभ में युवाओं की भागीदारी बड़े पैमाने पर देखने को मिल रही है. जब युवा पीढ़ी अपनी सभ्यता से जुड़ती है तो उसकी जड़ें मजबूत होती हैं। इस बार हम कुंभ का डिजिटल फ़ुटप्रिंट भी इतने बड़े पैमाने पर देख रहे हैं। कुंभ की यह वैश्विक लोकप्रियता हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, ''इस बार कुंभ में युवाओं की भागीदारी व्यापक रूप से देखने को मिल रही है. जब युवा पीढ़ी अपनी सभ्यता से जुड़ती है तो उसकी जड़ें मजबूत होती हैं। इस बार हम कुंभ का डिजिटल फ़ुटप्रिंट भी इतने बड़े पैमाने पर देख रहे हैं। कुंभ की यह वैश्विक लोकप्रियता हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।
लखनऊ : देश के दूसरे प्रधानमंत्री और 'जय जवान, जय किसान' का नारा देने वाले नेता लाल बहादुर शास्त्री का निधन 11 जनवरी 1966 को हुआ था। अपनी साफ-सुथरी छवि और सादगी के लिए प्रशिद्ध शास्त्री जी ने 9 जून को प्रधानमंत्री का पद संभाला था।
18 माह तक पीएम पद पर रहे
वह करीब 18 महीने तक देश के प्रधानमंत्री रहे. उनके नेतृत्व में भारत ने 1965 के युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी. ताशकंद में पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद 11 जनवरी 1966 की रात को रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई।
शास्त्री जी की जीवनी
श्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश में वाराणसी से सात मील दूर एक छोटे से शहर मुगलसराय में हुआ था। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की सभी महत्वपूर्ण घटनाओं और आंदोलनों में सक्रिय भाग लिया और परिणामस्वरूप उन्हें कई बार जेलों में भी रहना पड़ा। स्वतंत्रता संग्राम के जिन आंदोलनों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उनमें 1921 का असहयोग आंदोलन, 1930 का दांडी मार्च और 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन उल्लेखनीय हैं।
11 जनवरी का अन्य इतिहास
ग्रीस के पूर्व और अंतिम राजा कॉन्स्टेंटाइन का 11 जनवरी 2023 को एथेंस के एक निजी अस्पताल हाइजीया में निधन हो गया। कॉन्स्टेंटाइन 82 वर्ष के थे। 1964 में, 23 वर्ष की आयु में, उन्होंने कॉन्स्टेंटाइन द्वितीय के रूप में सिंहासन ग्रहण किया। नौकायन में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने के कारण वह पहले से ही बहुत लोकप्रिय थे और राजा बनने के बाद उनकी प्रसिद्धि और बढ़ गई।
1973 में राजशाही को समाप्त किया
हालांकि, 1967 में एक सैन्य तख्तापलट के बाद, कॉन्स्टेंटाइन ने सैन्य शासकों की अवहेलना की और निर्वासन का सामना किया। तानाशाही ने 1973 में राजशाही को समाप्त कर दिया, और 1974 में लोकतंत्र बहाल होने के बाद आयोजित जनमत संग्रह ने कॉन्स्टेंटाइन के फिर से शासन करने की किसी भी उम्मीद को धराशायी कर दिया।
यात्रा के दौरान राजनीतिक भूचाल
इसके बाद के दशकों में, ग्रीस की उनकी यात्राएं कम होती गईं और प्रत्येक यात्रा के परिणामस्वरूप राजनीतिक तूफान पैदा हो गया। अपने जीवन के अंतिम कुछ वर्षों में वह अपने देश में बसने में सफल रहे। कॉन्स्टेंटाइन का जन्म 2 जून 1940 को एथेंस में हुआ था। उनके पिता प्रिंस पॉल और मां हनोवर की राजकुमारी फेडेरिका थीं।
लखनऊ: पिछले दिन गुजरात में हेलीकॉप्टर दुर्घटना हुई, जिसमें कानपुर के कैप्टन सुधीर यादव शहीद हो गए। अब शहीद कैप्टन की पत्नी आवृति ने उनके शव पर एक भावुक पत्र रखते रखते हुए कहा, "सुधीर, कृपया इसे आप पढ़ लेना। आपने जो देश के लिए सेवा की है, उसके लिए हमें आप पर गर्व है।"
जज पत्नी ने यूं दी अंतिम विदाई
बता दें कि कानपुर में अपने शहीद पति को अंतिम विदाई देते हुए पटना, बिहार की न्यायिक न्यायाधीश वृति नैथानी ने कहा, "सुधीर, हमें आप पर गर्व है। आपने अपनी नौकरी के लिए जो कुछ भी किया वह सराहनीय है। आपके बिना हमारी ज़िंदगी अधूरी है। यह खालीपन कभी नहीं भरा जा सकता। आपने हमें हमेशा के लिए रुला गए। हम ठीक हैं, लेकिन आप जहां भी हो, अपना ख्याल रखना।''
दस माह पहले हुई थी शादी
सुधीर और आवृति नैथानी की शादी 10 महीने पहले हुई थी। वह उत्तराखंड की रहने वाली हैं। फिलहाल वह पटना में न्यायिक न्यायाधीश के पद पर तैनात हैं। वह बेहद दुखी हैं। शनिवार को वह पोरबंदर में उनसे मिलीं और वहां से पटना चली गईं। अगले ही दिन यानी रविवार को उन्हें सूचना मिली कि उनका पति उसे हमेशा के लिए छोड़कर चला गया है।
रविवार को हादसे में गई थी जान
बता दें कि पिछले रविवार को पोरबंदर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में कानपुर के कैप्टन सुधीर यादव समेत तीन लोग शहीद हो गए थे। सुधीर की शहादत की खबर मिलते ही घर में शोक की लहर दौड़ गई। कानपुर के श्याम नगर स्थित घर पर भारी भीड़ थी। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को नई दिल्ली के साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे अतिरिक्त दिल्ली खंड का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रेन में सफर के दौरान स्कूली बच्चों से मुलाकात की. बता दें कि आज शाम 5 बजे से यात्री परिचालन शुरू हो जाएगा और 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें मिलती रहेगी।
इस तरह होगा किराया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ साउथ तक का किराया स्टैंडर्ड कोच के लिए 150 रुपये और प्रीमियम कोच के लिए 225 रुपये है। नवनिर्मित 13 किमी खंड में से छह किमी भूमिगत है और इसमें गलियारे का एक प्रमुख स्टेशन आनंद विहार भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि यह पहली बार है कि नमो भारत ट्रेनें अंडरग्राउंड सेक्शन पर चलेंगी.
पिछले साल 17 km लंबे खंड का उद्घाटन
बता दें कि पीएम मोदी ने पिछले साल 2024 में 20 अक्टूबर को साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर लंबे खंड का उद्घाटन किया था। वर्तमान में, साहिबाबाद और मेरठ दक्षिण के बीच गलियारे का 42 किमी लंबा खंड चालू है, जिसमें नौ स्टेशन हैं। इस उद्घाटन के साथ, कुल 11 स्टेशनों के साथ नमो भारत कॉरिडोर की परिचालन अवधि बढ़कर 55 किमी हो जाएगी।
40 मिनट में तय होगा सफर
इस रेल के परिचालन शुरू होने से मेरठ शहर अब सीधे दिल्ली से जुड़ गया है। अधिकारियों ने बताया कि इससे यात्रा का समय एक तिहाई कम हो जाएगा, जिससे यात्री न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक का सफर महज 40 मिनट में कर सकेंगे.
लखनऊ। कवि कुमार विश्वास जितना अपनी कविताओं के लिए मशहुर है,उससे ज्यादा वह अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं। कुमार विश्वास एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार कुमार विश्वास ने सैफ अली खान पर तंज कसा है। कुमार विश्वास ने अपने बयान में कहा कि जिस लगड़े ने रेप किया उसी का नाम ले लिया।
किसी आक्रमणकारी का नाम
कुमार विश्वास हाल ही में यूपी के मुरादाबाद में किसी कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने बिना किसी का नाम लिए करीना कपूरी और सैफ अली खाने के बेटे तैमूर अली खान के नाम को लेकर तंज कसा है। कुमार विश्वास ने कहा कि मायानगरी में बैठे लोगों को समझने की जरूरत है कि आखिर देश क्या चाहता है। कुमार ने बिना नाम लिए कहा कि ये नहीं चलेगा कि पैसे और फेम भारत के लोगों से ली जाए और बच्चे होने पर उनका नाम बाहर से आक्रमणकारियों के नाम पर रखा जाए।
इतने नाम में से यही नाम मिला था
उन्होंने कहा कि ये नहीं चलेगा। इतने नाम है रिजवान, उस्मान कुछ भी रख लेते लेकिन क्या एक ही नाम मिला था। कुमार विश्वास ने आगे कहा कि तैमूर के नाम को लेकर सवाल किया कि जिस लंगड़े आदमी ने भारत आकर मां-बेटियों के साथ रेप किया। क्या वहीं लफंगा मिला इस प्यारे से बच्चे का नाम रखने के लिए। कुमार ने चेतावनी दी कि अगर इस बच्चे को हीरो बनाया जाए तो वह खलनायक तक नहीं बनने दिया जाएगा।
किसी का नाम नहीं लिया
उन्होंने कहा कि भारत जागा हुआ है ये नया हिंदुस्तान है। गौर करने वाली बात यह है कि सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर का नहीं लिया लेकिन उनके बयान में साफ थाकि वो किस लोगों को जिक्र करना चाह रहे थे।
लखनऊ। प्रयागराज के कुंभ मेले में लगातार देश-विदेश से संत-महात्मा और अखाड़ों के प्रमुख पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में आवाहन अखाड़े के शिविर में महंत इंद्र गिरी महाराज पहुंचे हैं। जिन्हें देखकर सब चौक गए हैं। डॉक्टर ने महंत इंद्र गिरी को बताया है कि उनके दोनों फेफड़े 97 फीसदी से ज्यादा खराब हो चुके हैं। वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर यहां आए हैं।
महाकुंभ आने का फैसला लिया
महंत इंद्र गिरी महाराज ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ हरियाणा के हिसार से कुंभ मेले में पहुंचे हैं। सांस लेने में दिक्कत होने के बावजूद भी महंत महाकुंभ में पहुंचे है। यह देखकर हर कोई हैरान है कि इतना बीमार होने के बाद भी वह महाकुंभ स्नान करने के लिए पहुंचे हैं। दोनों फेफड़े खराब होने के बाद महंत को 4 साल पहले डॉक्टरों ने सलाह दी थी कि वे आश्रम से बाहर न जाएं, लेकिन महंत ने अपनी इच्छाशक्ति और आस्था के दम पर महाकुंभ में आने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि यह कुंभ मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
स्नान करने के बाद ही वापस जाएंगे
चाहे कुछ भी हो जाए, वह तीनों शाही स्नान करने के बाद ही वापस जाएंगे वरना नहीं जाएंगे। हिसार हरियाणा से आए इंद्र गिरी 4 दशक से आवाहन अखाड़े से जुड़े हैं। इंद्र गिरी साल 2020 से ही पंच अग्नि धुनि तपस्या कर रहे हैं। साल 2000 में भी वो पांच तरफ कंडों से बने हवन कुंड के बीच बैठकर तपस्या करते हैं। तपती गर्मी में 5 तरफ से बड़े हवन कुंड की आग से शरीर तपने लग गया था। इस बीच उनके एक शिष्य ने अनजाने में उनके शरीर पर बाल्टी भरकर पानी डाल दिया था, जिसके बाद उन्हें तेज बुखार हो गया।
दोनों फेफड़े खराब हो गए है
उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें डॉक्टरों ने बताया कि उनके दोनों फेफड़े खराब हो गए हैं। सांस लेने में दिक्कत हुई तो ऑक्सीजन सिलेंडर से सांस लेने लगे, जिसके बाद से वे आज तक सिलेंडर के सहारे जी रहे हैं। महंत 1989 से लगातार कुंभ के मेले में आ रहे हैं। वे हर साल अपने शिविर में अपनी देखरेख में भंडारा करते हैं। इतना बीमार होने के बाद भी उन्होंने किसी परंपरा को नहीं छोड़ा है।
सभी को भंडारा खिलाते हैं
वे आवाहन अखाड़े में पहुंचने वाले प्रत्येक शख्स को पूछ-पूछकर पंगत में बैठाते हैं। भोग प्रसाद लेने के बाद उन्हें दक्षिणा भी देते हैं, वो भी अपने हाथों से। बाबा कहते हैं कि प्रयागराज के संगम तट पर कुंभ मेले में उनके प्राण भी चले जाएं तो उनके लिए मोक्ष के द्वार खुल जाएंगे।
लखनऊ: आज पीएम मोदी की मन की बात का 117वां एपिसोड है. वह सुबह 11 बजे से देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अगले महीने की 13 तारीख से प्रयागराज में महाकुंभ होने जा रहा है. फिलहाल संगम तट पर जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं.
प्रयागराज दौरे का जिक्र
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आगे कहा, मुझे याद है, अभी कुछ दिन पहले जब मैं प्रयागराज गया था, तो हेलीकॉप्टर से पूरे कुंभ क्षेत्र को देखकर मन आनंद से भर गया था. इतना विशाल! अति खूबसूरत! इतनी भव्यता! महाकुंभ की खासियत सिर्फ इसकी विशालता में नहीं है. कुंभ की विशेषता इसकी विविधता में भी निहित है।
विश्व के कोने-कोने में भारतीय संस्कृति की रोशनी
पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि भारतीय संस्कृति की रोशनी आज विश्व के कोने-कोने में किस प्रकार फैल रही है। आज मैं आपको तीन महाद्वीपों के ऐसे प्रयासों के बारे में बताऊंगा, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत के वैश्विक विस्तार के गवाह हैं। ये सभी एक-दूसरे से मीलों दूर हैं, लेकिन भारत को जानने और अपनी संस्कृति से सीखने की चाहत एक ही है।
बस्तर ओलंपिक की तारीफ में बोले
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, "बस्तर में एक अनोखा ओलंपिक शुरू हो गया है. पहली दफा बस्तर ओलंपिक से बस्तर में एक नई क्रांति का जन्म हो रहा है। यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि बस्तर ओलंपिक का सपना साकार हुआ है।आपको यह जानकर भी ख़ुशी होगी कि यह उस क्षेत्र में हो रहा है जो कभी माओवादी हिंसा का गवाह रहा है। बस्तर ओलंपिक के शुभंकर 'वन भैंसा' और 'पहाड़ी मैना' हैं। यह बस्तर की समृद्ध संस्कृति को दर्शाता है।”
लखनऊ: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई. विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग देश के लिए डॉ. मनमोहन सिंह के अतुलनीय योगदान को याद कर रहे हैं और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इस बीच एक ऐसी किस्सा जो पूर्व पीएम की वाराणसी से जुड़ी हुई है, जिसे हम अभी नीचे लिखी गई खबर में जानेंगे।
कांग्रेस के कार्यकर्ता भावुक
कल रात उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भावुक हो गये और उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए अगले दिन के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये. केंद्र सरकार की ओर से 7 दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गई है.
पूर्व पीएम को याद करते हुए राघवेंद्र चौबे ने कहा
पूर्व पीएम को याद करते हुए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद आहत हैं. हमने अपना मार्गदर्शक खो दिया, 2008 में डॉ. मनमोहन सिंह अपने परिवार के साथ वाराणसी आए थे।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का जिक्र
उन्होंने आगे बताया इस दौरान वो काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे. जहां उन्होंने दीक्षांत समारोह में उपस्थित लोगों के बीच आधे घंटे से अधिक समय तक संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने परिसर में मौजूद छात्रों को एक नई प्रेरणा दी. इसके अलावा उन्होंने काशी में अलग-अलग जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया.
आर्थिक संकट से बाहर निकालने में अहम योगदान
बता दें कि पूर्व पीएम साल 2008 में वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने अपने फैमली के साथ बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन व पूजन किया था। इसके साथ-साथ गंगा आरती में शामिल हुए. आरती देख कर वो काफी भाव विभोर हो उठे थे. आरती को एक नजर से निहारते रहे। आखिरकार जब उनकी मृत्यु की खबर काशी वालों को लगी तो लोग कहने लगे कि 90 के दशक में मनमोहन सिंह बतौर वित्तमंत्री रहते हुए देश को आर्थिक संकट से बाहर निकाला था.
लखनऊ: पीएम नरेंद्र मोदी को कुवैत में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है. कुवैत के बायन पैलेस में प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. समारोह के दौरान कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सबा भी मौजूद थे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत में गल्फ स्पाइक लेबर कैंप का दौरा किया. यहां उनकी मुलाकात भारतीय कामगारों से हुई. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय मजदूरों के साथ बैठकर खाना भी खाया.
पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
इस दौरान पीएम मोदी ने वहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित भी किये। इस कड़ी में उन्होंने कहा, ''आज का भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. आज दुनिया का नंबर वन फिनटेक इको-सिस्टम भारत में है. आज भारत के पास तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप है.''
कुवैत की भविष्य की यात्रा में भारतीय युवा देंगे योगदान
पीएम मोदी ने आगे कहा, “भारतीय स्टार्टअप फिनटेक से लेकर हेल्थकेयर, स्मार्ट सिटी से लेकर ग्रीन टेक्नोलॉजी तक कुवैत की हर जरूरत के लिए अत्याधुनिक समाधान तैयार कर सकते हैं। भारत के कुशल युवा कुवैत की भविष्य की यात्रा को भी नई ताकत दे सकते हैं। भारत में आज दुनिया की कौशल राजधानी बनने की भी क्षमता है। इसलिए, भारत में दुनिया की कौशल मांग को पूरा करने की क्षमता है।
एक्स पर शेयर किया गया वीडियो
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने X पर दोनों देशों के नेताओं की मुलाकात का डिटेल्स भी साझा किया. प्रधानमंत्री ने कहा, ''ऐतिहासिक यात्रा पर विशेष स्वागत!'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर के लिए कुवैत के बायन पैलेस पहुंचे. कुवैत के प्रधान मंत्री महामहिम शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। महामहिम अमीर, क्राउन प्रिंस और कुवैत के प्रधान मंत्री के साथ व्यापक बातचीत आगे है।
लखनऊ। हरियाणा के पूर्व सीएम और इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का आज निधन हो गया है। गुरुग्राम के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। 85 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
पार्थिव शरीर सिरसा ले जाया जाएगा
ओमप्रकाश चौटाला ने प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाई थी। हरियाणा के सीएम रुप में भी उन्होंने कई जिम्मेदारी निभाई थी। चौटाला की पहचान एक कद्दावर नेता के रूप में रही है। उनकी गिनती हरियाणा के प्रभावशाली नेताओं में की जाती है। साल 2022 में वह 12 वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे। जानकारी के मुताबिक ओपी चौटाला का पार्थिव शरीर सिरसा स्थित उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। जहां लोगों उनके अंतिम दर्शन कर पाएंगे। इसके बाद गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मनोहर लाल ने जताया दुख
चौटाला के निधन पर केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के निधन का दुखद समाचार मिला। प्रदेश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में जगह दें। ओम शांति!
ओपी चौटाला के 2 बेटे
ओपी चौटाला भारत के पूर्व डिप्टी पीएम देवीलाल के सबसे बड़े बेटे थे। वह 5 बार हरियाणा के सीएम बन चुके हैं। साल 1996 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने अपनी पार्टी का निर्माण किया था। ओमप्रकाश चौटाला के दो बेटे हैं, अजय चौटाला और अभय चौटाला। इन दोनों की भी 2-2 संताने हैं। अजय चौटाला के बेटों का नाम दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला है।
लखनऊ। यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 की तैयारी जारी है। जहां साधु-संतों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं ‘रुद्राक्ष वाले बाबा’ गीतानंद गिरि सुर्खियों में बने हुए है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा,” यह मेरी 12 सालों की तपस्या है। ‘रुद्राक्ष’ भगवान शिव को प्रिय है, मैंने इलाहाबाद अर्ध कुंभ मेले से इसकी शुरुआत की थी।
1.25 लाख रुद्राक्ष की प्रतिज्ञा
अब इसकी समाप्ति आगामी अर्ध कुंभ मेले में होगी। अभी 6 साल और बाकी हैं। मैंने तब से इसकी शुरुआत की थी जब इसका वजन 11 किलो था। आज इसका वजन 45 किलो हो चुका है। मैंने 1.25 लाख ‘रुद्राक्ष’ की प्रतिज्ञा ली थी- जो 925 मालाओं में आते हैं, मेरी ‘तपस्या’ राष्ट्र और सनातन के हित में है। 2025 का महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित हो रहा है। यह केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और खगोलीय महत्व भी रखता है।
सबसे बड़ा आध्यात्मिक मेला
इस आयोजन में शामिल होकर भक्त न केवल अपने पापों से मुक्ति पाते हैं, बल्कि मोक्ष की ओर अग्रसर भी होते हैं। महाकुंभ मेला हर 144 साल में एक बार में लगता है। इसका एकमात्र स्थान केवल प्रयागराज होता है। 12 पूर्णकुंभों के बाद आयोजित यह मेला एक ऐतिहासिक और दुर्लभ धार्मिक आयोजन में एक है। जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होने के लिए दूर-दूर से आते हैं। 2025 से लगने वाले दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक मेला है।
खगोलीय महत्व से लगता है मेला
कुंभ मेला हर 12 साल में एक बार लगता है। इसका स्थान चारों पवित्र स्थल (हरिद्वार, प्रयागराज, उज्जैन और नासिक) होता है। खगोलीय स्थिति की बात करें तो जब सूर्य, चंद्रमा और गुरु (बृहस्पति) खास खगोलीय स्थिति में होते हैं तो इसका आयोजन किया जाता है। इस समय इन स्थानों की नदियों (गंगा, क्षिप्रा, गोदावरी और संगम) का जल बेहद शुद्ध और पवित्र माना जाता है।
https://twitter.com/ANI/status/1868499632210498030
लखनऊ। फिल्म 'पुष्पा 2' के अभिनेता अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें 4 दिसंबर को पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में अरेस्ट किया है। इस हादसे में एक महिला की जान चली गई थी, वहीं एक बच्चा बेहोश हो गया था। इस दौरान अल्लू अर्जुन की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उनमें वह जो टीशर्ट पहने हुए हैं, उसमें हिंदी में लिखा है कि फ्लावर नहीं, फायर है मैं।
ससुर और भाई पहुंचे थाने
भगदड़ मामले में गिरफ्तार अभिनेता अल्लू अर्जुन के ससुर अल्लू अरविंद और उनके भाई पुलिस थाने पहुंचे हैं। हैदराबाद में चिक्कड़पल्ली के एसीपी एल. रमेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। हैदाराबाद में थियेटर में मची भगदड़ के मामले अल्लू अर्जुन के बाद अब उनके निजी बॉडीगार्ड संतोष को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हैदराबाद भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन के बयान को दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए उस्मानिया अस्पताल ले जाया जाएगा।
कई धाराओं में केस दर्ज
हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई। जिस मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके ससुर हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंच गए हैं। यहां अल्लू को 4 दिसंबर के भगदड़ मामले में पूछताछ के लिए लाया गया है। अल्लू अर्जुन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसमें अल्लू अर्जुन के अलावा संध्या थिएटर के मैनेजमेंट और स्टाफ का भी नाम दर्ज है। अल्लू अर्जुन के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, 118 (1) के तहत केस दर्ज किया गया है। यह गैर जमानती धारा है।
सिक्योरिटी टीम भी शामिल
अल्लू अर्जुन की सिक्योरिटी टीम का भी नाम शामिल किया है। अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने लाई है। महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन और उनकी टीम ने दुख भी व्यक्त किया था। साथ ही एक्टर अल्लू अर्जुन ने उनके परिवार से मुलाकात की थी और 25 लाख रुपये की मदद दी थी। 4 दिसंबर को फिल्म 'पुष्पा 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक 35 साल की महिला की मौत हो गई थी।
क्या है पूरा मामला?
इस स्क्रीनिंग का हिस्सा बनने अल्लू अर्जुन भी थिएटर पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए भीड़ नियंत्रित हो गई। पुलिस ने इस घटना के लिए अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर केस दर्ज किया था। अब इस मामले में अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिल्म 'पुष्पा 2' दुनियाभर के सिनेमाघरों में बवाल मचा रही है। इस बीच सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। हैदराबाद के संध्या थिएटर मामले में पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
Ahsan Rizvi
लखनऊ: बांग्लादेश के लोगों का रवैया इन दिनों अल्पसंख्यक हिंदुओं के प्रति बेहद खराब है। वहां हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही हैं. बांग्लादेश में कुछ हिंदू धार्मिक स्थलों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है. इस खबर से भारत समेत कई देशों में आक्रोश का माहौल हैं. यहां के लोगों में काफी गुस्सा है.
ऑफिस से छुट्टी लेकर पहुंचे थे लोग
इस बीच मंगलवार को राजधानी लखनऊ में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया. 'जन आक्रोश रैली' के बैनर तले एबीवीपी, विश्व हिंदू परिषद समेत 12 से ज्यादा संगठन और आम नागरिक इस रैली में शामिल हुए. आंदोलनकारियों का कहना था कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अन्याय हो रहा है. इस मामले में हम प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हैं. आंदोलन में शामिल कुछ लोगों ने बताया कि हमने आंदोलन के लिए अपने कार्यालय से छुट्टी लिए है.
लखनऊ विश्वविद्यालय से शुरू हुई जन आक्रोश रैली
बता दें कि इस जन आक्रोश रैली लखनऊ विश्वविद्यालय से शुरू की गई. विश्वविद्यालय के प्रांगण में सैकड़ों लोग हाथों में भगवा परचम और बैनर पोस्टर इत्यादि लेकर एकत्रित हुए थे. यह रैली विश्वविद्यालय से निकल कर विधानसभा के बाहर पहुंची. इस आंदोलन में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी हिस्सा लिया. इस दौरान रूट डाइवर्जन भी किया गया और भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा.
मुस्लिम समुदाय ने फूका बांग्लादेश का पुतला
बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ दुर्व्यवहार के विरुद्ध में केवल भारत का हिंदू ही नहीं बल्कि मुसलमान भी हैं. लखनऊ में शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी आंदोलन किया और बंगलादेश के नेता का पुतला फूका. इन आंदोलनकर्ताओं का कहना था कि हमारा इस्लाम सबसे पहले इंसानियत सिखाता है और बांग्लादेश में को कुछ भी हो रहा है वह इंसानियत के खिलाफ हैं. हम मजलूमों की आवाज़ बनना चाहते हैं.
एकता की ताकत का पैगाम
बांग्लादेश से नाराज लोगों को भारत में इकट्ठा होते देख उनका मकसद साफ नजर आ रहा है. मानवता के खिलाफ इकट्ठा हुए ये हर धर्म के लोग एकता के जरिए अपनी आवाज दूसरे देशों तक पहुंचाना चाहते हैं. भारतीयों का कहना है कि केंद्र सरकार को बांग्लादेश के साथ समन्वय करके वहां के हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए.
लखनऊ: यूपी के नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) ने सोमवार को पहला ट्रायल रन शुरू किया। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में रनवे पर एक विमान को देखा जा सकता है.
ट्रैवल रन 15 दिसंबर तक चलेगा
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ट्रैवल रन 15 दिसंबर तक जारी रहेगा. इस दौरान DGCA फ्लाइट्स के जरिए एयरपोर्ट डेटा रिकॉर्ड करेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्रैल 2025 तक जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू करने का लक्ष्य है. इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रायल शुरू किया गया है. यदि ट्रायल में कोई समस्या आती है तो उसका समाधान किया जाएगा।
2021 में पीएम मोदी ने रखी थी आधारशिला
बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जिसे जेवर एयरपोर्ट के नाम से भी जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधारशिला रखी. 3.9 किलोमीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा यह रनवे फिलहाल पूरा हो चुका है। कुछ और काम होने के बाद एयरपोर्ट को पूरी तरह से अंतिम रूप दे दिया जाएगा। गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित, इस हवाई अड्डे को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भीड़भाड़ कम करने और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ती हवाई यातायात मांग को पूरा करने के लिए तैयार किया जा रहा है।
1,334 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है यह हवाईअड्डा
यह हवाईअड्डा 1,334 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। बता दें कि नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का विकास यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) द्वारा किया जा रहा है, जो स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। यह भारत में एक प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में काम करेगा इसके साथ-साथ क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, आर्थिक विकास और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
लखनऊ: इन दिनों पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिरों को निशाना बना कर हमला किया जा रहा है। इस बीच श्री सनातन धर्म रक्षा समिति की ओर से आयोजित विशाल जनसभा में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई गई. नोएडा के सेक्टर 33 में आयोजित इस विरोध सभा में नोएडा के सांसद महेश शर्मा समेत कई हिंदू संगठनों के नेता और साधु-संत मौजूद रहे. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए नोएडा पुलिस भी तैनात दिखी.
प्रदर्शन की मुख्य बातें
सांसद महेश शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की कड़ी निंदा की जाती है. उन्होंने भारत सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की. विरोध सभा में बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग जुटे और अपना दर्द बयां किया.
बांग्लादेश में हिंदुओं की मौजूदा हालात
-बांग्लादेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं:
-हिंदू मंदिरों को तोड़ा जा रहा है
लगातार हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं
बड़ी संख्या में लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हैं
हिंदुओं के खिलाफ नरसंहार
नोएडा पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया था। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की मोदी सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. इस मुद्दे पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी अपनी चिंता जाहिर की है. उन्होंने यूनुस सरकार पर अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं के खिलाफ नरसंहार का आरोप लगाया है।
लखनऊ: बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिरों को निशाना बना कर हमला किया जा रहा है। इसको लेकर भारत में लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है. अब इस पर बसपा प्रमुख मायावती का भी बयान सामने आया है. इसे लेकर बसपा सुप्रीमो ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर चुप्पी को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं. मायावती ने कहा है कि कांग्रेस सिर्फ मुस्लिम वोटों के लिए संभल-संभल का नारा लगा रही है।
मायावती ने कहा
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, बांग्लादेश में हिंदू दलित सबसे ज्यादा हिंसा के शिकार हैं. सरकार को उन्हें वापस भारत लाना चाहिए. मायावती ने आगे कहा, बंटवारे के समय दलित बहुल इलाकों को पाकिस्तान को देने की जो साजिश कांग्रेस ने रची थी, आज उसका परिणाम बांग्लादेश हिंसा है. मायावती ने आगे कहा कि बांग्लादेश के हालात को देखते हुए केंद्र सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए, ताकि दलितों और अन्य कमजोर वर्गों को शोषण का शिकार न होना पड़े.
अंबेडकर के साथ हुए दुर्व्यवहार पर बोलीं
बंटवारे के समय बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर भी मायावती ने कांग्रेस पर तंज कसा. बसपा सुप्रीमो ने कहा, विभाजन के समय बाबा साहेब बंगाल के जयसोर-खुलना इलाके से चुने गए थे, जो दलित और हिंदू बहुल इलाका था. लेकिन कांग्रेस ने वो भी पाकिस्तान को दे दिया.
बांग्लादेश के मौजूदा स्थिति पर भड़की
इसके साथ ही मायावती ने बांग्लादेश के आज के हालात के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया. मायावती ने कहा, विभाजन के समय कांग्रेस पार्टी ने दलितों के प्रति अपनी संकीर्ण जातिवादी मानसिकता के कारण जो गलत कार्य किये थे, उन्हें सुधारना चाहिए। मायावती ने आगे कहा, दलित वर्ग के कई लोग आज वहां उत्पीड़न के शिकार हैं, ऐसे में उन्हें हर तरह की सुरक्षा और संरक्षण देने का प्रयास किया जाना चाहिए और यदि संभव हो तो उन्हें भारत लाया जाना चाहिए.
लखनऊ: पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में इन दिनों हिन्दुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। हिन्दुओं को मारा पीटा जा रहा है। हिन्दू महिलाओं को निशाना बना कर उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। इस बीच हाल ही में हिंदू धर्मगुरु एवं इस्कॉन के प्रमुख चेहरे चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को अरेस्ट कर लिया गया। आज एक और बड़ी ख़बर पड़ोसी देश से सामने आई कि चिन्मय कृष्ण दास प्रभु के वकील रमन रॉय पर जानलेवा हमला किया गया, जिसके बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल वो ICU में भर्ती हैं। इस दौरान यूपी की पूर्व सीएम व बसपा चीफ ने केंद्र की मोदी सरकार से बंगलादेशी हिन्दुओं के लिए बड़ी मांग कर दी हैं।
मायावती ने की मांग
बसपा मुखिया मायावती ने एक्स अकाउंट पर लिखा, "पड़ोसी देश बांग्लादेश में तख़्ता पलट होने के बाद वहाँ नई सरकार में ख़ासकर हिन्दू अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा व जुल्म-ज्यादती आदि तथा उससे वहाँ बिगड़ते हालात अति-दुखद व चिन्ताजनक। इसको लेकर भारत के लोगों में काफी आक्रोश। सरकार इस पर संसद में वक्तव्य दे व उचित कदम भी उठाए।"
https://twitter.com/Mayawati/status/1863804080382263307
बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन
भारत के अलग-अलग राज्यों में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में लगातार विरोध हो रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और बांग्लादेश सरकार की निंदा की.
आज 12 बजे हिंदू समुदाय करेंगे प्रदर्शन
इधर, बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के खिलाफ अलीगढ़ में हिंदू समुदाय के लोगों ने आज दोपहर 12 बजे प्रदर्शन का ऐलान किया है. इस प्रदर्शन में 50 हजार से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग करेंगे. बता दें कि यह प्रदर्शन बांग्लादेश अल्पसंख्यक सुरक्षा मंच के बैनर के साथ होगा. इस प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है.
लखनऊ। कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ में भारत-इजरायल ड्राइव 3.0 के तहत पीएम विश्वकर्मा योजना का आरंभ किया। इसको ध्यान में रखते हुए यूपी के युवाओं को इजरायल में काम करने के लिए भेजा जा रहा है। वर्तमान में इजरायल में कुशल भारतीय युवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है। भारत-इजरायल ड्राइव 3.0 में 5 हजार कुशल भारतियों को विदेश भेजा जाएगा।
रोजगार के नए अवसर
राजकीय आईटीआई, लखनऊ में आयोजित स्किल टेस्ट में लोगों का हौसला बढ़ाया गया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल का कहना है कि कुशल भारतीय युवा के हाथों में नया इजरायल है। वह नए इजरायल का निर्माण करेंगे। कुशल श्रमिकों को इजरायल में काम के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे। जिससे उन्हें वैश्विक मंच पर एक नई पहचान मिलेगी। जिससे वह बेहतर भविष्य का मार्ग तैयार कर पाएंगे। इजरायल सरकार के साथ एमओयू के तहत अब तक 9 हजार से ज्यादा श्रमिकों को इजरायल में रोजगार मिल चुका है।
भवन निर्माण जैसे क्षेत्रों में काम
उन्होंने कहा कि श्रमिकों को भवन निर्माण, मॉल मैनेजमेंट और टेक्निकल क्षेत्र में काम के मौके दिए जा रहे हैं। जहां उन्हें 1.25लाख से 1.5 लाख तक का मासिक वेतन प्राप्त हो रहा है। श्रमिकों की भाषा और कौशल क्षमता को बेहतर बनाने के लिए खास तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ताकि उन्हें कार्यस्थल पर किसी प्रकार की परेशानी न हो। युवाओं को डिमांड के आधार पर प्रशिक्षण देकर उन्हें ऐसे क्षेत्रों के लिए तैयार किया जा रहा है जहां उनकी सक्षमता और हुनर का सही इस्तेमाल हो।
नए रोजगार का सृजन करना
कौशल विकास मंत्री का कहना है कि यह पहल केवल रोजगार देने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इजरायल से अनुभव प्राप्त कर वापिस देश लौटने वाले श्रमिक नए रोजगार सृजन करें इसके लिए भी हैं। इतना ही नहीं अपने व्यवसाय को और ज्यादा उन्नत बनाने में भी सक्षम हो रहे हैं। योगी सरकार का यह अनुभव कदम राज्य के युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने, जीवन स्तर में सुधार लाने और आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूरण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
लखनऊ। 26 नवम्बर को भारत के संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारतीय संविधान को 1949 में स्वीकृति दी गई थी। इस दिन को स्मरण करते हुए हम भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने भारतीय समाज को एक नई दिशा दिखाने के लिए अपने महत्वपूरण योदान दिया था।
इस चीज को बताया शेरनी का दूध
जिनके अद्वितीय योगदान से इतिहास रचा गया। बाबा साहब अंबेडकर ने भारतीय समाज के लिए एक समान और न्यायपूर्ण व्यवस्था स्थापित की। बता दें डॉ. भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा को शेरनी का दूध बताया था। उन्होंने कहा था इस दूध को जो पियेगा वो दहाड़ेगा। बाबा साहेब का मानना था कि शिक्षा ही गरीब और वंचित समाज को आगे बढ़ने का एकमात्र माध्यम है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से कहा था कि अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं। उनका मानना था कि जिस परिवार में शिक्षा होगी, उस परिवार में कभी अंधेरा नहीं होगा।
शिक्षा पूरी कर कई डिग्री हासिल की
बता दें बाबा साहेब, भारतीय संविधान के जनक थे और वह स्वतंत्र भारत के पहले विधि और न्याय मंत्री थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रोत्साहित किया था। अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया था। बाबा साहेब को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है। 14 अप्रैल को देशभर में जयंती मनाई जाती है। निचले कुल में जन्म लेने और भेदभाव का सामना करते हुए बाबा साहेब ने अपनी शिक्षा पूरी कर तमाम डिग्रियां प्राप्त की थी।
लखनऊ। यूपी और दिल्ली की प्रदूषित हवा लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। हवा में घुले जहर ने सांसों पर संकट ला दिया है। एक अध्ययन में पता चला है कि प्रदूषित हवा से यूपी-दिल्ली में रहने वाले लोगों की औसत उम्र 5 साल घट गई है। उद्योग और फैक्ट्रियों से निकलने वाला प्रदूषण और वाहन हवा को जहरीला बना रहे हैं।
AQI रिपोर्ट डब्लूएचओ पर आधारित
जहर घोल रहे स्रोतों का अध्ययन कर एयर क्वालिटी लाइफ इंडेक्स ने डब्लूएचओ के मानकों पर आधारित एक रिपोर्ट तैयार की है। इसमें कहा गया है कि यूपी में पार्टिकुलेट मैटर (पीएम 2.5) राष्ट्रीय मानक 40 के बराबर आ जाए तो, लोगों की उम्र 2.5 साल बढ़ जाएगी। अगर पीएम स्तर डब्ल्यूएचओ के मानक पर आए तो उम्र में 6 साल की वृद्धि होगी। दिल्ली में उम्र 4.3 साल और एनसीआर में उम्र 8.9 वर्ष बढ़ जाएगी। रिपोर्ट की माने तो 55 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाला भारत का उत्तर क्षेत्र में सबसे प्रदूषित है।
वायु प्रदूषण से 3 साल कम हो रही जिंदगी
वायु प्रदूषण से औसत भारतीय की उम्र 3.6 साल कम हो रही है। वहीं तंबाकू से 1.5 साल और अशुद्ध पानी और गंदगी से 8.4 महीने का नुकसान हो रहा है। सबसे साफ हवा की श्रेणी में लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप और केरल आता है। आंखों से दिखाई देने वाली धूल नाक में जाकर म्यूकस में मिल जाती है, जिसे धोकर साफ किया जा सकता है। पीएम 2.5 का आकार इतना छोटा होता है कि इसे आंखों से नहीं देखा जा सकता। ये कण फेफड़ों के लिए हानिकार होते हैं।
400 के पार AQI खतरनाक
पीएम 2.5 के कण इतना सूक्ष्म होते हैं, कि बाल की मोटाई भी उनसे 40 गुना ज्यादा होती है। रेत का एक कण भी पीएम 2.5 के कण से 35 गुना ज्यादा होता है। 50 तक एक्यूआई अच्छा माना जाता है। 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच ठीक-ठाक, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच खतरनाक होता है।
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को 115वीं बार मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के बारे में अहम जानकारी दी और लोगों को जागरूक किया. पीएम ने कार्यक्रम में एक वीडियो दिखाया जिसमें पुलिस की पोशाक पहने एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से पूछताछ कर रहा है और आधार कार्ड दिखाने की मांग कर रहा है.
डर से लोगों ने गंवा दिए लाखों रुपये
डिजिटल गिरफ्तारी को लेकर पीएम मोदी ने कहा, हर उम्र और वर्ग के लोग डिजिटल गिरफ्तारी का शिकार हो रहे हैं. लोगों ने डर के कारण अपनी मेहनत से कमाए लाखों रुपये गंवा दिए हैं. पीएम मोदी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा, अगर आपके पास कभी ऐसा फोन आए तो आप डरना नहीं चाहिए. आपको पता होना चाहिए कि कोई भी जांच एजेंसी कभी भी फोन कॉल या वीडियो कॉल पर इस तरह से पूछताछ नहीं करती है.
https://twitter.com/PMOIndia/status/1850414995655340415
डिजिटल सुरक्षा के ये तीन स्टेज
पीएम मोदी ने कहा कि जब भी आपके पास डिजिटल गिरफ्तारी के लिए ऐसी कोई फ्रॉड कॉल आए तो सबसे पहली बात तो आपको घबराना नहीं चाहिए. पीएम मोदी ने डिजिटल सुरक्षा के तीन चरण भी बताए. रुको, सोचो और एक्शन लो.
अपनी निजी जानकारी किसी को न दें
पीएम ने कहा कि अगर ऐसा कुछ होता है तो आप शांत रहें, जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं, अपनी निजी जानकारी किसी को न दें, हो सके तो स्क्रीनशॉट लें और रिकॉर्डिंग कर लें. दूसरा कदम है सोचना. पीएम ने कहा कि आपको सोचना चाहिए कि कोई एजेंसी फोन पर ऐसी धमकी नहीं देती, न वीडियो कॉल पर पूछताछ करती, न इतने पैसे मांगती. अगर आपको डर लगता है तो समझ लें कि कुछ गड़बड़ है.
राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 की मदद लें
आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण तीसरे चरण के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, तीसरा चरण एक्शन लेने का है. राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 डायल करें। साइबर अपराध वेबसाइट पर भी रिपोर्ट करें। परिवार और पुलिस को सूचित करें.
इस तरह करें कम्प्लेन
पीएम ने कहा कि इस तरह की धोखाधड़ी करने वाली हजारों वीडियो आईडी को ब्लॉक कर दिया गया है. लाखों सिम कार्ड और बैंक खाते भी ब्लॉक कर दिए गए हैं। पीएम ने कहा, एजेंसियां ​​अपना काम कर रही हैं, लेकिन डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर होने वाले घोटालों से बचने के लिए हर नागरिक की जागरूकता बहुत जरूरी है. इस चुनौती का मुकाबला करने के लिए, सोशल मीडिया पर हैशटैग #SAFEDIGITALINDIA के साथ अपने साथ हुए घोटाले को साझा करें और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें।
लखनऊ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने यह मैच 8 विकेट से जीता. न्यूजीलैंड को जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने खेल के पांचवें दिन आज (20 अक्टूबर) लंच से पहले हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा.
36 साल बाद न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
देखा जाए तो न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद भारतीय धरती पर टेस्ट जीत हासिल की है। इससे पहले उसने नवंबर 1988 में वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत को 136 रनों से हराया था. कुल मिलाकर भारतीय धरती पर न्यूजीलैंड की यह तीसरी टेस्ट जीत थी. न्यूजीलैंड को भारत में पहली टेस्ट जीत 1969 में नागपुर में मिली थी। तब उसने मेजबान टीम को 167 रनों से हराया था.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने मुलाकात की। इस मौके पर इजराइल और भारत, खासकर उत्तर प्रदेश के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई.
स्किल्ड मैनपावर की क्षमता बढ़ाने पर चर्चा
बता दें कि इस बैठक में इजराइल में यूपी की स्किल्ड मैनपावर की क्षमता को बढ़ाने के संबंध में चर्चा हुई. उत्तर प्रदेश से 5,000 से अधिक लोग कुशल जनशक्ति के रूप में इज़राइल गए हैं। वहां पर उन सभी लोगों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. इजराइली सरकार वहां दूसरे लोगों को भी नौकरी देने के लिए लगातार तैयार है.
सीएम योगी ने क्या कहा?
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि हम प्रदेश की जनता के हित के लिए सहयोग के नये रास्ते खोजने को तैयार हैं. उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी इजरायली राजदूत से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रौद्योगिकी और विपणन के बेहतर उपयोग के लिए कैसे सहयोग किया जाए, इस पर चर्चा हुई।
दो उत्कृष्टता केंद्रों में से एक का दौरा आज
यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि, "वर्तमान में दो उत्कृष्टता केंद्र कन्नौज और बस्ती में सक्रिय हैं और एक इजरायली प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कन्नौज में दो उत्कृष्टता केंद्रों में से एक का दौरा करेगा।
2025 'एग्रीटेक' प्रदर्शनी में भागीदारी की अपील
उन्होंने आगे कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कौशांबी और चंदौली में दो और उत्कृष्टता सेंटर शुरू करने की योजना है. इसके लिए फैसला हो चुका है." इस दौरान इजराइली राजदूत ने साथ ही कृषि मंत्री से 2025 में आयोजित होने वाली 'एग्रीटेक' प्रदर्शनी में राज्य की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया.
लखनऊ: लखीमपुर खीरी में बीजेपी विधायक योगेश वर्मा की पिटाई के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. घटना के छह दिन बाद विधायक की शिकायत पर पुलिस ने बार काउंसिल के चेयरमैन अवधेश सिंह, उनकी पत्नी और अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की पूर्व चेयरमैन पुष्पा सिंह समेत चार नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इससे पहले बीजेपी भी इन नेताओं पर कार्रवाई कर चुकी है.
बीजेपी विधायक की शिकायत पर मामला दर्ज
बीजेपी विधायक योगेश वर्मा की शिकायत पर लखीमपुर खीरी की सदर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में वकील अवधेश सिंह, उनकी पत्नी पुष्पा सिंह, संग्राम सिंह और नीरज सिंह को नामजद किया गया है, जबकि 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.
इस मामले में हुई थी कार्रवाई
पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ लूट, जानलेवा हमला और जान से मारने की धमकी समेत भारतीय न्याय संहिता की आधा दर्जन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में अवधेश सिंह, पुष्पा सिंह, अनिल यादव और ज्योति शुक्ला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निष्कासित कर दिया था.
जानें पूरा मामला
यह पूरा मामला अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर हुआ. इसके लिए 9 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने के दौरान बैंक मुख्यालय में अवधेश सिंह ने बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मार दिया था और उसके बाद उनके साथियों ने भाजपा विधायक पर हाथ उठाया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पहले जारी हुई नोटिस, फिर लिया गया एक्शन
पुष्पा सिंह ने आरोप लगाया था कि विधायक ने शराब के नशे में उनके साथ दुर्व्यवहार किया था, जबकि विधायक ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था. बीजेपी विधायक की पिटाई का पार्टी ने संज्ञान लिया था और इस घटना के अगले ही दिन यानी 10 अक्टूबर को बीजेपी के प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला ने इन चारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. इसके बाद विधायक ने सीएम योगी से मुलाकात की और न्याय की मांग की, जिसके बाद इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया.
दशहरे पर सामने आया वीडियो
इधर, विजयादशमी के दिन एक और वीडियो सामने आया. करणी सेना ने शस्त्र पूजन कार्यक्रम में वकील अवधेश सिंह को आमंत्रित किया था और जब वह वहां पहुंचे तो उन्हें शेर कहकर नारे लगाए गए और उनका सम्मान भी किया गया. इसका वीडियो सामने आने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बीजेपी पर निशाना साधा.
लखनऊ। पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अक्टूबर यानी आज 2024 इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन किया, जिसका आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपन में किया है। यह इंडिया मोबाइल कांग्रेस का 8वां संस्करण है, जिसमें भारत समेत दुनियाभर के कई टेक स्टार्टअप कंपनियां अपनी इनोवेटिव टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करेगी।
कार्यक्रम का आयोजन 15 से 18 अक्टूबर तक
इस कार्यक्रम का आयोजन 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक होगा। इसकी शुरुआत आज सुबह 10 बजे पीएम मोदी ने उद्घाटन के जरिए की। भारत के इस टेक इवेंट में दुनियाभर के 190 से भी ज्यादा देश भाग ले रहे हैं। इसमें भारत में विकसित हो रही 6G टेक्नोलॉजी पर अपडेट्स मिलने की संभावना है। इस इवेंट का थीम 'The Future is Now' है। इसमें टेलीकॉम कंपनियों द्वारा 5G उपयोग के मामलों के साथ-साथ क्लाउड और एज कंप्यूटिंग, IoT, साइबरसिक्योरिटी, ग्रीन टेक, सेमीकंडक्टर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और सैटकॉम से संबंधित घोषणाएं शामिल होंगी।
WTSA 2024 का उद्घाटन
आज पीएम मोदी वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टैंडर्डाइजेशन असेंबली का भी शुभारंभ करेंगे, जिसे पहली बार भारत में अंतर्राष्ट्रीय टेलीकम्युनिकेशन यूनियन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। भारत के संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस कार्यक्रम की शुरुआत संबोधन करते हुए कहा कि, "पिछले साल, भारत ने G20 समिट की जिम्मेदारी संभाली थी।
WTSA 2024 की मेजबानी
इसी तरह हमें WTSA असेंबली की मेजबानी करने का मौका मिला है, जो पहली बार भारत में आयोजित हो रही है, जहां हम खास रूप से टेलीकम्युनिकेशन्स और ग्लोबल फ्रेमवर्क्स और स्टैंडर्ड्स की शक्ति को सेलिब्रेट करेंगे। हमारे बीच 160 से अधिक देशों से 3,200 डेलीगेट्स शामिल हैं, जो किसी भी WTSA असेंबली के इतिहास में सबसे ज्यादा है।"
लखनऊ। देश के दिग्गज बिजनेस मैन रतन टाटा ने देर रात मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। रतन टाटा के निधन की खबरों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। देश की कई बड़ी हस्तियों और उद्योगपतियों ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है। रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देने के लिए मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्टस हॉल में रखा गया।
अंतिम यात्रा में आगे दिखे शांतनु
रतन टाटा के पार्थिव शरीर को हॉल तक ले जाते वक्त सबसे आगे शांतनु नायडू दिखाई दिए। अंतिम यात्रा में शांतनु बाइक से आगे-आगे चल रहे थे। शांतनु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर रतन टाटा के निधन पर शोक जताया। भारत के चेयरमैन रतन टाटा का 86 की उम्र में निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार थे। 31 साल के शांतनु मुंबई के निवासी है। शांतनु ने रतन टाटा को  काफी प्रभावित किया था।
सबसे युवा असिस्टेंट
शांतनु टाटा ट्रस्ट के सबसे युवा असिस्टेंट है। वह पहली बार साल 2014 में रतन टाटा से मिले थे। जब शांतनु ने रात के समय सड़क दुर्घटनाओं के अवारा कुत्तों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कॉलर तैयार किया था। इसके बाद ही रतन टाटा ने शांतनु को अपनी टीम में रख लिया था। पिछले 10 सालों में शांतनु रतन टाटा के सबसे नजदीकी और भरोसेमंद दोस्त माने जाते थे।
लखनऊ: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे, 86 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम अंतिम सांस लिया। रतन टाटा का नाम भारतीय इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। भारत में जब भी उद्योगपतियों का जिक्र होता है. रतन टाटा का नाम सबसे पहले लिया जाएगा. उन्होंने अपने जीवन की सार्थक यात्रा में कई ऐतिहासिक कार्य किये।
पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है रतन टाटा
दरअसल, रतन टाटा को भारतीय उद्योग जगत का जनक भी कहा जाता है। उन्होंने अपने व्यक्तित्व से लोगों को प्रभावित किया. रतन टाटा ने इस दुनिया को कई अनमोल तोहफे दिये. उनका योगदान आज भारत समेत पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है। दरअसल, राष्ट्र निर्माण में रतन टाटा का अतुलनीय योगदान है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। लेकिन उनमें से कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने समय के क्षितिज पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है।
कोविड के दौरान चला था टाटा ट्रस्ट
बता दें कि जिस वक्त पूरी दुनिया कोरोना जैसी महामारी से जूझ रही थी, भारत भी स्वास्थ्य संकट से जूझ रहा था. संकट की इस घड़ी में रतन टाटा आगे आए और देश को 500 करोड़ रुपये की मदद दी. उन्होंने एक्स (x) पर लिखा था, कोविड-19 हमारे सामने आने वाली सबसे कठिन चुनौतियों में से एक है. टाटा ट्रस्ट और टाटा समूह की कंपनियां अतीत में भी देश की जरूरतों के लिए आगे आईं हैं. इस समय आवश्यकता अधिक है.
स्वभाव से थे बेहद सौम्य
रतन टाटा अपने सौम्य स्वभाव और उदार हृदय के लिए जाने जाते थे। उन्हें कुत्तों से बहुत प्यार था. अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने कुत्तों के लिए एक अस्पताल खोला है. अस्पताल खोलते समय उन्होंने कहा था कि मैं कुत्तों को अपने परिवार का हिस्सा मानता हूं.
जानवरों से था अधिक प्रेम
रतन टाटा ने आगे कहा था कि मैंने अपने जीवन में कई पालतू जानवर पाल रखे हैं। इस वजह से मुझे अस्पताल का महत्व पता है.' नवी मुंबई में उनके द्वारा बनाया गया अस्पताल 5 मंजिला है, जिसमें एक साथ 200 पालतू जानवरों का इलाज किया जा सकता है। इसे 165 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। रतन टाटा का कुत्तों के प्रति प्रेम इस बात से भी समझा जा सकता है कि एक बार वह मिनेसोटा यूनिवर्सिटी में एक कुत्ते को लेकर गए थे। जहां कुत्ते का जॉइंट रिप्लेसमेंट किया गया.
अपनी ब्रांड को लेकर बेहद पॉपुलर हैं टाटा
टाटा ग्रुप पहले बड़ी गाड़ियों के निर्माण के लिए ही जाना जाता था। लेकिन 1998 में रतन टाटा ने छोटी गाड़ियों की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया और उन्होंने टाटा इंडिका को बाजार में लॉन्च किया। टाटा इंडिका पूरी तरह से स्वदेशी कार थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया और इसने बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए बाजार में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। करीब एक दशक बाद टाटा ने एक और प्रयोग किया और 2008 में नैनो कार बाजार में उतारी, जिसकी कीमत 1 लाख रुपये से भी कम थी.
ऐसी है टाटा मोटर्स की कहानी
कहते हैं अगर आप ठान लें तो कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता, टाटा इंडिका की हालत इतनी खराब हो रही थी कि साल 1999 में टाटा ने इसे बेचने का फैसला किया। जुनूनी रतन टाटा के लिए यह एक बड़ा झटका था। वह अपनी कार कंपनी बिल फोर्ड को भी बेचना चाहते थे।
लेकिन बिल फोर्ड ने व्यंग्य करते हुए कहा कि जब उन्हें यात्री कार बनाने का कोई अनुभव नहीं था तो फिर उन्होंने यह बचकानी हरकत क्यों की? इससे उन्हें ठेस पहुंची और उन्होंने कंपनी बेचने से इनकार कर दिया. एक दशक बाद समय बदला और फोर्ड मोटर्स की हालत खराब हो गई। जिसके कारण फोर्ड को बेचना पड़ा और रतन टाटा ने इसे खरीद लिया।
लोगों के दिमाग में पहला नाम TCS
जब लोग भारत में सॉफ्टवेयर कंपनियों का जिक्र करते हैं तो उनके दिमाग में सबसे पहला नाम टीसीएस का आता है। टीसीएस दुनिया की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी और बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग सेवा कंपनियों में से एक है। जिसने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रोजगार भी पैदा किया है।
लखनऊ: केंद्र की मोदी सरकार ने आज बुधवार, 9 अक्टूबर को कई योजनाओं को हरी झंडी दे दी है. कैबिनेट ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेएवाई) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत जुलाई 2024 से दिसंबर 2028 तक मुफ्त फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति जारी रखने को मंजूरी दी।
इन योजनाओं के लिए मोदी सरकार करेगी खर्च
बता दें कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि इसका पूरा खर्च 17,082 करोड़ रुपये होगा, जिसे केंद्र सरकार खर्च करेगी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य विकास को बढ़ावा देना और पोषण सुरक्षा बढ़ाना है.
तीन चरणों में हुआ लागू
अप्रैल 2022 में, आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने मार्च 2024 तक चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में चावल फोर्टिफिकेशन पहल को लागू करने का निर्णय लिया था। अब तक इसे तीन चरणों में सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि गरीबों को मुफ्त फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति से एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी कम होगी।
राजस्थान और पंजाब में 2,280km की बनेंगी सड़कें
कैबिनेट ने राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सड़कों को भी मंजूरी दे दी है. केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, इन इलाकों में 2,280 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई जाएंगी, जिस पर 4,406 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
गुजरात के लिए इन चीजों की घोषणा
इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएमएचसी) के विकास को मंजूरी दे दी है। यह प्रोजेक्ट दो चरणों में पूरा किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य समृद्ध और विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना और दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री विरासत परिसर बनाना है।
लखनऊ: यूपी के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के विवादित बयान के बाद गाजियाबाद समेत देशभर का माहौल गरमा गया है. पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के बाद यूपी समेत कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन शुरू है, जिसके बाद गाजियाबाद से लेकर हैदराबाद तक कई जगहों पर नरसिंहानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गईं. सुरक्षा के लिए डासना मंदिर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.
इस वजह से महंत को नहीं किया गिरफ्तार
महंत यति नरसिम्हानंद के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में ऐसी धाराएं लगाई गई हैं जिनमें तीन साल से कम की सजा का प्रावधान है, इसलिए पुलिस ने डासना मंदिर के महंत को गिरफ्तार नहीं किया है.
नरसिंहानंद के बयान के बाद विवाद शुरू
बीते शुक्रवार रात नरसिंहानंद के भड़काऊ बयान का वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. मंदिर प्रमुख नरसिंहानंद के बयान को लेकर विरोध शुरू होने के बाद पुलिस ने मंदिर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है. इसके अलावा गाजियाबाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.
डासना मंदिर के बाहर पुलिस की तैनाती
डासना मंदिर के एंट्री गेट पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं. सुरक्षा जांच के बाद ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति है। मंदिर के बाहर गाजियाबाद पुलिस की 4-5 पीसीआर वैन खड़ी की गई हैं. नरसिंहानंद के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं, जिसमें दिसंबर 2021 में हरिद्वार में एक सम्मेलन में दिए गए कथित नफरत भरे भाषण का मामला भी शामिल है। इस मामले में वह जमानत पर थे।
कई राज्यों नरसिम्हानंद के खिलाफ मामला दर्ज
नरसिम्हानंद के खिलाफ तेलंगाना समेत कई राज्यों में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद को एक ज्ञापन सौंपकर नरसिम्हानंद की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन में 21 पुलिसकर्मी घायल
इतना ही नहीं उनके खिलाफ महाराष्ट्र के अमरावती शहर में भी एफआईआर दर्ज की गई है, जहां उनके बयान के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन में 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए और पथराव के दौरान 10 पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
लखनऊ। लेबनान के इजरायल हमले में हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत से ईरान आक्रोशित है। नरसल्लाह की मौत का बदला लेने के लिए ईरान ने इजरायल पर निशाना साधते हुए 180 से ज्यादा मिसाइले दागी। शुक्रवार को उनकी अंतिम यात्रा निकलने वाली है। जिसमें भारी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने की संभावना है।
सुप्रीम लीडर के शामिल होने की संभावना
नरसल्लाह के जनाजे में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के शामिल होने की संभावना है। खामेनेई जुमे की नमाज में सम्मिलित हो सकते हैं। इस कारण ऐसा कहा जा रहा है कि वह जुमे की नमाज से पूर्व नसरल्लाह के जनजे में शामिल हो सकते हैं, लेकिन इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। साथ ही यह भी पता नहीं चल पाया है कि नसरल्लाह का जनाजा कहां और कितने बजे निकाला जाएगा।
नसरल्लाह को भाग जाने को कहा
रिपोर्ट्स के मुाबिक ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनई ने लेबनान में इजरायली हमले से पूर्व नसरल्लाह को लेबनान से भाग जाने की चेतावनी दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक खामेनेई ने 17 सितंबर के पेजर हमले के बाद नसरल्लाह को मैसेज भिजवाया था कि, उन्हें अब ईरान आ जाना चाहिए। खामेनेई का कहना है कि हिज्बुल्लाह के अंतर्गत इजरायली एजेंट है और उन्हें मारने की योजना बना रहे हैं।
अब्बास को मैसेज देने को कहा
नसरल्लाह ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के टॉप कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अब्बास निलफोरुशन को हिजबुल्लाह चीफ को बेरुत जाकर यह मैसेज देने को कहा था। इजरायली हमले में उनकी मौत हो गई थी। उस समय वह नसरल्लाह के ही साथ था।
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को नवरात्रि की शुरूआत पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं है। मां दुर्गा से कामना की है कि शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभ होता है। इस बार नवरात्रि 3 अक्टूबर से आरंभ होकर 11 अक्टूबर को समाप्त होगा।
सोशल मीडिया पर दी बधाई
नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 रुपो की विधि-विधान से पूजा की जाती है। नवरात्रि पूरे देश में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। इसके बाद दशमी के दिन दशहरे का त्योहार मनाया जाता है। मोदी जी ने सोशल मीडिया के 'एक्स' प्लेटफॉर्म (X) पर देश वासियों को नवरात्रि की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'समस्त देशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभ हो, यही कामना है। जय माता दी।
पहला दिन शैलपुत्री को समर्पित
उन्होंने आगे कहा कि देवी शैलपुत्री की आराधना के साथ नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा, 'नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की करबद्ध प्रार्थना! उनकी कृपा से हर व्यक्ति का कल्याण हो।' प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही मां शैलपुत्री को समर्पित एक गीत का वीडियो को भी शेयर किया है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां भगवती के भक्त नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करते है। इसका पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है।
https://twitter.com/narendramodi/status/1841675566052966503
लखनऊ: याद है 2 अक्टूबर 1969, महात्मा गांधी का 100वां जन्मदिन. ये वो तारीख है जब पहली बार महात्मा गांधी की तस्वीर वाला नोट जारी किया गया था. इसमें गांधी जी को बैठे हुए दिखाया गया था. नोट पर पीछे सेवाग्राम आश्रम छपा हुआ था। आज 2 अक्टूबर 2024 है. महात्मा गांधी का 155वां जन्मदिन. ऐसे में आइए जानते हैं कि हमारे पास मौजूद नोटों में महात्मा गांधी की तस्वीर कैसे आई?
आजादी के 40 वर्ष बाद आया नोटो पर बापू की तस्वीर
बता दें कि आजादी के बाद भी करीब चालीस साल तक सभी नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर नहीं थी. 1996 में नोटों की नई सीरीज आई और इसके बाद ही करेंसी पर महात्मा गांधी की तस्वीर छपने लगी.
1949 में सबसे पहले 1 रुपए का नोट छपा
भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली, लेकिन 26 जनवरी 1950 को यह गणतंत्र बना यानी आधिकारिक तौर पर आजादी मिली। तब तक रिजर्व बैंक केवल चालू मुद्रा नोट जारी कर रहा था। रिजर्व बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, सरकार ने सबसे पहले 1949 में 1 रुपये के नोट का नया डिजाइन तैयार किया था. उस वक्त नोटों पर ब्रिटेन के महाराजा की तस्वीर छपती थी.
नोटों पर बापू की तस्वीर की मांग
एक रिपोर्ट के मुताबिक, उस वक्त इस बात पर सहमति बनी थी कि नोटों पर ब्रिटेन के महाराजा की जगह महात्मा गांधी की तस्वीर छापी जाएगी, लेकिन बाद में फैसला लिया गया कि नोटों पर अशोक स्तंभ की तस्वीर छापी जाएगी.
बापू की जगह अशोक स्तंभ की तस्वीर छपी
मालूम हो कि 2, 5, 10 और 100 रुपये के नोट पहली बार 1950 में छापे गए थे। इन सभी नोटों पर अशोक स्तंभ की तस्वीर छपी थी। 1953 में नोटों पर हिंदी प्रमुखता से छापी जाने लगी. इसके बाद 1954 में फिर से एक हजार, दो हजार और 10 हजार रुपये के नोट जारी किए गए लेकिन 1978 में इन्हें बंद कर दिया गया, यानी इन्हें चलन से बाहर कर दिया गया।
किस प्रकार आई बापू की तस्वीर?
1972 में रिजर्व बैंक ने 20 रुपये का नोट जारी किया और 1975 में 50 रुपये का नोट जारी किया. फिर 80 के दशक में नोटों की नई सीरीज जारी की गईं. 1 रुपए के नोट पर तेल का कुआं छपा था, 2 रुपए के नोट पर आर्यभट्ट का उपग्रह छपा था, 5 रुपए के नोट पर ट्रैक्टर से खेत जोतता किसान छपा था और 10 रुपए के नोट पर कोणार्क मंदिर चक्र, मोर और शालीमार गार्डन छपा था। यह वह दौर था जब अर्थव्यवस्था बढ़ रही थी और लोगों की क्रय शक्ति भी बढ़ रही थी। इसलिए रिजर्व बैंक ने 500 रुपये का नोट जारी किया. इस पर महात्मा गांधी की तस्वीर छपी थी. वॉटरमार्क में अशोक स्तंभ रखा गया था.
1996 में नए करेंसी जारी
1996 में रिज़र्व बैंक ने कई सुरक्षा सुविधाओं के साथ 'महात्मा गांधी श्रृंखला' के नए मुद्रा नोट जारी किए। वॉटरमार्क भी बदले गए. इसमें ऐसा फीचर भी जोड़ा गया, जिससे अंधा भी नोट को आसानी से पहचान सके.
मौजूदा समय में सभी नोटों पर गांधी जी
9 अक्टूबर 2000 को आरबीआई ने एक हजार रुपये का नोट जारी किया था. 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी हुई थी. महात्मा गांधी सीरीज के 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद दो हजार रुपये का नोट लाया गया. इसमें गांधीजी की तस्वीर भी छपी थी.
नोट पर जो बापू की तस्वीर है, वो कब की है?
यह सवाल अक्सर मन में आता है कि नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर कब छपती है? यह तस्वीर 1946 में ली गई थी। यह तस्वीर तब ली गई थी जब महात्मा गांधी लॉर्ड फ्रेडरिक पेथिक लॉरेंस के साथ विक्ट्री हाउस आए थे।गांधी जी की जो तस्वीर लगाई गई है, उसमें वह पेथिक लॉरेंस के साथ खड़े हैं. इस तस्वीर में गांधीजी की मुस्कान साफ नजर आ रही थी, इसलिए इसे नोट पर छापने के लिए चुना गया।
लखनऊ: भारत ने कानपुर टेस्ट मैच 7 विकेट से जीत लिया है. आखिरी दिन बांग्लादेश ने भारतीय टीम को जीत के लिए 95 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसे भारत ने महज 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. आउट होने से पहले यशस्वी जयसवाल ने अर्धशतक लगाया.
इस प्लेयर ने लिया अधिक विकेट
विराट कोहली नाबाद लौटे. पांचवें दिन बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में महज 146 रन पर सिमट गई. इस तरह भारतीय टीम को जीत के लिए 95 रनों का लक्ष्य मिला. भारत की ओर से बुमराह, अश्विन और जड़ेजा ने 3-3 विकेट लिए.
रोहित की कप्तानी में शानदार जीत
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच 280 रनों से जीत लिया. रविचंद्रन अश्विन ने कमाल का ऑलराउंड प्रदर्शन किया था.
जायसवाल ने आज बनाया अधिक रन
कानपुर टेस्ट में भारत को जीत के लिए 95 रन का स्कोर मिला. लेकिन भारतीय टीम को पहला झटका मेहदी हसन मिराज ने रोहित शर्मा (8) के रूप में दिया। इसके बाद आए शुबमन गिल (6) ने छक्का जड़ा लेकिन वह फिर मेहदी की फिरकी में फंस गये और एलबीडब्ल्यू आउट हो गये. इसके बाद यशस्वी जयसवाल ने आउट होने से पहले 51 रन बनाए.
बांग्लादेश की शुरुआत खराब
दूसरी पारी में बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही. मेहमान टीम ने 18 रन के स्कोर पर जाकिर हसन का विकेट खो दिया. जाकिर आर. अश्विन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. जाकिर ने 15 गेंदों का सामना किया और 10 रन बनाए. फिर अश्विन ने नाइटवॉचमैन हसन महमूद (4) को भी सस्ते में आउट कर दिया.
लखनऊ। आज से नए महीने अक्टूबर की शुरुआत हो गई है। हर माह की तरह इस माह भी कई बड़े परिवर्तन होने जा रहे है। 1 अकटूबर यानी आज से देशभर में आधार कार्ड, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना समेत इनकम टैक्स जैसे 10 बडे नियम में बदलाव किए जा रहे है। इन बदलावों का प्रभाव सीधे आम जनता की जेब पर पड़ने वाला है।
कई चीजों के दामों में परिवर्तन
महीने की पहली तारीख को पहला झटका एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लगने वाला है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अक्टूबर के पहले दिन 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी है। आइए जानते है कि महीने की शुरुआत में किन-किन चीजों के दामों में परिवर्तन किए गए है।
सिलेंडर के दामों में परिवर्तन
ऑयल रमार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम में परिवर्तन किया जाता है। इस महीने भी इसके दामों में बदलाव किया जाएगा। पहले 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। IOCL के मुताबिक सिलेंडर की कीमत 1691.50 से बढ़ाकर 1740 दी गई है।
ऑयल मार्केटिंग के दामों में परिवर्तन
महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमत में परिवर्तन के साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनिया हवाई ईधन एटीएफ और सीएनसी व पीएनसी के दाम में भी बदलाव किए गए है। अक्टूबर की शुरुआत में पिछले महीने के मुकाबले इस बार के दामों में कुछ रियायत बरती गई है। ऑयल मार्केटिंग के एटीएफ की कीमत इस महीने 87,597.22 रुपए प्रति किलोलीटर पर आ गई है।
क्रेडिट कार्ड के नियमों में परिवर्तन
HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड के नियमों मे बदलाव किया गया है। HDFC Bank के कुछ क्रेडिट कार्ड्स के लिए लायल्टी प्रोग्राम में परिवर्तन किया गया है। एचडीएफसी बैंक ने स्मार्टबॉय प्लेफॉर्म पर एप्पल प्रोडक्टर के लिए रिवार्ड प्वाइंडर के रिडम्पशन को एक प्रोडक्ट कैलेंडर तक सीमित कर दिया गया है।
सुकन्या योजना के नियमों में परिवर्तन
सुकन्या समुद्धि योजना में एक बड़ा बदलाव किया गया है। यह बदलाव 1 अक्टूबर से लागू हो चुका है। महीने की पहली तारीख से बेटियों के केवल कानूनी अभिभावक ही ये अकाउंट संचालित कर सकते है। नए नियम के मुताबिक किसी बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट ऐसे व्यक्ति के द्वारा खोला गया है जो उसका कानूनी अभिभावक नहीं है तो फिर उसे ये खाता अब नेचुरल अभिभावक को ट्रांसफर करना होगा।
लखनऊ: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। प्रतियोगिता के चौथे दिन सोमवार को मैच की शुरुआत हो चुकी है। इससे पहले लगातार दो दिन का खेल बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था.
सोमवार को खेली जा रही मैच
शनिवार और रविवार को एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. मैदान गीला होने के कारण मैच शुरू नहीं हो सका. मैच के पहले दिन बांग्लादेश ने पहली पारी में 107 रन बनाए थे. इसके बाद से खेल रुका हुआ था. वहीं आज सोमवार को रोहित शर्मा और यशस्वी की जोड़ी के साथ मैच की शुरुआत हुई। दोनों प्लेयर बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवरों में 50 रनों का आंकड़ा पार किया। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा 11 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए।
इंडिया को लगा पहला झटका
भारत का पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिरा. रोहित 11 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए. मेहदी हसन मिराज ने रोहित को पवेलियन का रास्ता दिखाया. भारत ने 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं.
भारत की कानपुर टेस्ट में प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश की कानपुर टेस्ट में प्लेइंग इलेवन
शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (व‍िकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद
लखनऊ: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम और नजमुल हुसैन शान्तो की कप्तानी वाली बांग्लादेश टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज (27 सितंबर) से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
चेन्नई टेस्ट में भारत ने 280 रनों से हराया
बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच 280 रनों से जीत लिया. रविचंद्रन अश्विन ने कमाल का ऑलराउंड प्रदर्शन किया था.
इससे पहले के आंकड़े
वहीं कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत के आंकड़े
पहला टेस्ट मैच 1952 में ग्रीन पार्क, कानपुर में खेला गया था। तब से अब तक यहां कुल 23 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. इन 23 मैचों में भारतीय टीम ने यहां 7 मैच जीते हैं.उसे 3 मैचों में हार मिली है. जबकि 13 मैच ड्रॉ रहे हैं. बांग्लादेश की टीम पहली बार कानपुर के मैदान पर टेस्ट मैच खेलने आ रही है.
भारत की कानपुर टेस्ट में प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश की कानपुर टेस्ट में प्लेइंग इलेवन
शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (व‍िकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद
लखनऊ: एक देश-एक चुनाव को मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है. केंद्रीय कैबिनेट ने आज बुधवार (18 सितंबर) को एक देश, एक चुनाव पर मुहर लगा दी है। केंद्रीय कैबिनेट के निर्णय की जानकारी देते हुए मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में वन नेशन-वन इलेक्शन पर बिल पेश किया जाएगा.
आमचुनाव से पहले पेश हुई थी रिपोर्ट
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मार्च में कैबिनेट के सामने अपनी रिपोर्ट पेश की थी. मोदी 3.0 के 100 दिन के एजेंडे में वन नेशन-वन इलेक्शन की रिपोर्ट कैबिनेट के सामने पेश करना भी शामिल था.
लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की सिफारिश
रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट में पूरे देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की अपील की गई है. इसके साथ ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव के 100 दिन के भीतर निकाय चुनाव कराने की भी वकालत की गई है.
रिपोर्ट में ली गई 62 सियासी दलों की राय
एक देश-एक चुनाव पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति ने 62 सियासी दलों से राय ली थी. इन राजनीतिक दलों में से 32 दलों ने समर्थन, 15 ने विरोध और 15 ने इस पर कुछ भी जवाब देने से मना कर दिया था.
इन पार्टयों ने दिया समर्थन
समर्थन देने वाली पार्टियों में बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (आर) जैसी पार्टियां शामिल हैं. वहीं इसके विरोध में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी समेत 15 पार्टियां शामिल हैं. वहीं, मोदी 3.0 में शामिल चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है.
17 सितंबर को अमित शाह ने दी थी संकेत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 17 सितंबर को कहा था कि बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल में वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करेगी. इससे पहले पिछले स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक देश, एक चुनाव की जोरदार वकालत की थी.
क्या है वन नेशन-वन इलेक्शन?
आसान शब्दों में बताए तो, इसका मतलब है कि एक ही साल में केंद्र और राज्य के प्रतिनिधियों को चुनने के लिए देश की जनता लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मतदान करेंगे। इतना ही नहीं वन नेशन वन इलेक्शन के लागू होते ही नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों के चुनाव भी एक साथ ही होंगे। मौजूदा समय में, केंद्र सरकार को चुनने के साथ-साथ एक नई राज्य सरकार के लिए भी जनता वोट देती हैं। ऐसे में एक देश, एक चुनाव लागू होने से संसाधनों की भी बचत होगी.
इसके लागू होने से ये सब परेशानी हो सकती है
वन नेशन वन इलेक्शन को लागू करने में अभी भी कई बाधाएं हैं. कैबिनेट से पास होने के बाद सरकार इस पर बिल लाएगी. इसे तब तक लागू नहीं किया जा सकता जब तक कि संविधान में संशोधन नहीं किया जाता और संशोधन को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों के साथ-साथ संभवतः प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा अनुमोदित नहीं किया जाता। सदनों के विघटन, राष्ट्रपति शासन या यहां तक ​​कि त्रिशंकु विधानसभा या संसद के कारण होने वाले व्यवधान से कैसे निपटा जाए, इस पर अभी भी कोई वास्तविक स्पष्टता नहीं है।
लखनऊ: यूपी के ग्रेटर नोएडा के एक्स्पो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया एक्स्पो का उद्घाटन आज बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया. इस दौरान प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. बता दें कि SEMICON इंडिया एक्सपो 13 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा. इस महत्वपूर्ण आयोजन में दुनिया भर की लगभग 26 प्रसिद्ध सेमीकंडक्टर कंपनियां भाग ले रही हैं।
पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा
बता दें कि SEMICON इंडिया एक्सपो का उद्घाटन आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. पीएम मोदी सुबह 10:30 बजे एक्सपो सेंटर पहुंचे. इस दौरान प्रधानमंत्री ने 26 देशों की कंपनियों के सामने अपनी परियोजनाओं और उत्पादों का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'भारत आपको एक इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम देता है.
https://twitter.com/narendramodi/status/1833757289301344668
डिजाइनिंग जगत में 20% प्रतिभा का योगदान
भारत डिजाइनिंग जगत में 20% प्रतिभा का योगदान देता है। यह बढ़ता ही जा रहा है. हम 85,000 तकनीशियनों, इंजीनियरों और आरएनटी एक्सपर्ट्स का एक सेमीकंडक्टर कार्यबल तैयार कर रहे हैं। इस एक्सपो का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को 50 फीसदी वित्तीय सहायता दी जाएगी.
करोड़ों लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का माध्यम है चिप
उद्घाटन समारोह के दौरान पीएम मोदी ने आगे कहा, 'चिप फॉर इंडिया चिप हमारी करोड़ों लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का एक माध्यम है। आज भारत चिप का एक बड़ा उपभोक्ता है। इस चिप पर हमने दुनिया का सबसे अच्छा डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा बनाया है। भारत में, यह छोटी सी चिप अंतिम मील डिलीवरी सुनिश्चित करने में बहुत उपयोगी हो गई है।
इन क्षेत्रों में निवेश करने का प्रोत्साहन
उद्घाटन समारोह के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपी ने आईटी सेक्टर, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग की ओर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है."प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह यात्रा विशेष महत्व रखती है, क्योंकि इस मंच के माध्यम से वह उद्यमियों को सेमीकंडक्टर उद्योग में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। उनके प्रयास भारत को शीर्ष सेमीकंडक्टर नियामकों के बीच स्थापित करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।"
लखनऊ:  सोमवार को ग्रेटर नोएडा के शहीद पथिक स्टेडियम में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट शुरू हुआ। टेस्ट का पहला दिन बारिश की वजह से धुल गया। वहीं इस मैच को लेकर फैन्स में काफी क्रेज भी देखने को मिला। हालांकि क्रिकेट स्टेडियम के भीतर पानी निकलने की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।
स्टेडियम के इंतजामों से नाराज अधिकारी
इस दौरान स्टेडियम में कुछ इंतजामों को लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के आलाकमान भी नाराज दिखें और उन्होंने इस पर अपनी तरफ से प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम स्टेडियम में किए गए इंतजाम से खुश नहीं है और उनकी टीम अब इस स्टेडियम में फिर कभी खेलने नहीं आएगी।
किसी भी चीज से खुश नहीं हैं प्लेयर
टीम के अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'उनके खिलाड़ी खाने से लेकर प्रशिक्षण सुविधाओं तक किसी भी चीज़ से खुश नहीं हैं। शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में कोई सुविधा नहीं है। हम यहां फिर कभी नहीं आएंगे। लखनऊ हमारी प्राथमिकता होगी। यहां कोई बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं और यह पूरी तरह से अव्यवस्थित जगह है।
इन जगहों पर घरेलू मैच का आयोजन
बता दें कि अफ़ग़ानिस्तान अपने घरेलू मैच भारत में तीन स्थानों पर आयोजित करता है, जिसमें ग्रेटर नोएडा, लखनऊ और देहरादून शामिल हैं। इसके अलावा, टीम के मैच संयुक्त अरब अमीरात में भी आयोजित किए जाते हैं।
मैच से पहले बोले अफगानिस्तानी कप्तान
बता दें कि अफगानिस्तान टीम के कैप्टन हशमतुल्लाह शाहिदी ने इस मैच की शुरुआत से पहले उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि हमें भारत में एक अच्छा वेन्यू मिलेगा और हम उसी पर टिके रहेंगे। अगर हम उसी वेन्यू पर टिके रहेंगे तो यह हमारे लिए ज्यादा कारगर होगा। उम्मीद है कि हमारा क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई हमें भारत में एक अच्छा जगह उपलब्ध कराएंगे और हम एक ही जगह पर काफी क्रिकेट खेलेंगे।
जानें अफगानिस्तान का टेस्ट रिकॉर्ड
अफगानिस्तान की टीम अब तक कुल 9 टेस्ट खेल चुके हैं। टीम ने 2018 में टेस्ट खेलना शुरू किया था और अब तक 9 मैच खेल चुकी है। इस दौरान टीम 2 मैच जीतने में सफल रही है। टीम ने इस साल 2 टेस्ट खेले हैं और दोनों ही अलग-अलग देशों में खेले गए हैं। इस तरह टीम 2021 के बाद टेस्ट में अपनी पहली जीत की तलाश में है।
लखनऊ। एशिया का सबसे बड़ा माने जाने वाला नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अप्रैल 2025 में अपनी पहली उड़ान की स्वागत करने के लिए तैयार है। यूपी के गौतम बुद्ध नगर में स्थित इस महत्वपूर्ण परियोजना में 6 रनवे होंगे। जो फिलहाल केवल इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ही मौजूद है। इसकी सलाना करोड़ो यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी।
जेवर एयरपोर्ट आकार ले रहा है
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जिसे जेवर हवाई अड्डे के नाम से भी जाना जाता है। यह तेजी से आकार लेता नजर आ रहा है। इसका पहला रनवे ही तैयार हो चुका है। साल 2021 में ही पीएम नरेंद्र मोदी ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी। यह रनवे 3.9 किलोमीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा होगा। यह रनवे अभी अपने अंतिम चरण में है। परियोजना प्रमुख दिनेश जामवाल के मुताबिक रनवे का काम तो पूरा हो गया है,लेकिन लाइटिंग का काम अभी बचा हुआ है।
2 महीनों में लाइटिंग का काम पूरा
उम्मीद की जा रही है कि लाइटिंग का काम अगले 2 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। रनवे को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमे जल निकास आराम से हो जाए। भारी बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उतपन्न न हो। बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल ढांचा भी आकार लेने लगा है। जिसका डिजाइन यूपी की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।
लखनऊ। मथुरा समेत पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। पूरे देश में जन्माष्टमी की धूम मची हुई है। सभी मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन की तैयारियां जोरो-शोरो से की जा रही है। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए भीड़ लगी पड़ी है। यह भगवान कृष्ण का 5251वां जन्मदिवस है।
जनता को किया संबोधित
जन्माष्टमी के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जन्मस्थान में मंदिर पर जाकर पूजा-अर्चना की। साथ ही भगवान कृष्ण के दर्शन किए। भागवत मंदिर में ठाकुर जी का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर मं लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर जो लोग जन्मस्थान के दर्शन के लिए यहां आए हैं। मैं उन सभी का यूपी सरकार और यूपी की जनता की ओर से स्वागत करता हूं।
देशवासियों को दी बधाई
जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री ने भी देशवासियों के लिए बधाई संदेश दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है- जय कन्हैया लाल की। कृपासिंधु, श्री बांके बिहारी जी के पावन अवतरण के दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। धर्म की स्थापना एवं अधर्म, अन्याय और अत्याचार की समाप्ति करने वाले संपूर्ण जगत के पालनहार, यशोदानंदन, भुवन कन्हैया चराचर जगत का कल्याण करें, यही कामना है।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/1827865910314459533
पीएम ने ट्वीट कर दी बधाई
जन्माष्टमी के मौके पर पीएम नरेद्र मोदी ने देश की जनता को बंधाई दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि आप सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की अनंत शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण।
https://twitter.com/narendramodi/status/1827896653556376065
ममता बनर्जी ने पोस्ट कर दी बधाई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी देश की जनता को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बधाई संदेश दिया है। उन्होने एक्स पर ट्वीट किया है कि जन्माष्टमी की देशवासियों को ढेर सारी बधाई।
https://twitter.com/MamataOfficial/status/1827885424221798530
लखनऊ। आज 21 अगस्त यानी बुधवार को भारत बंद रहेगा। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में बुधवार को भारत बंद की घोषणा की है। राजस्थान में एससी/एसटी समुदायों से महत्वपूर्ण समर्थन पाने वाले इस बंद में देश भर से व्यापक भागीदारी की उम्मीद कर रहे है।
जरूरतमंद को आरक्षण मिले
अधिकारियों को विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए है। सुप्रीम कोर्ट के राज्यों को एससी और एसटी ग्रुप में उप-वर्गीकरण को मंजूरी देने के फैसले ने व्यापक विवाद को पैदा किया है। इस फैसले का मकसद सबसे ज्यादा जरूरतमंद लोगों को आरक्षण देने को प्राथमिकता देना है, लेकिन अलग-अलग सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने इसका विरोध किया है। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने विरोध के साथ एकता दिखाने के लिए सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का आह्वान किया है।
इमरजेंसी सेवाएं जारी
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह अनिश्चित है कि क्या देश भर के बाजार इसका पालन करेंगे, क्योंकि बाजार समितियों की तरफ से इसको लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि बंद के कारण सार्वजनिक परिवहन और निजी क्षेत्र के परिचालन में परेशानी हो सकती है, लेकिन एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंद के आह्वान के बावजूद सरकारी कार्यालय, पेट्रोल पंप, बैंक, स्कूल और खुले रहेंगे। इसके अतिरिक्त चिकित्सा देखभाल, पेयजल, सार्वजनिक परिवहन, रेल सेवाएं और बिजली आपूर्ति समेत आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।
लखनऊ : पिछले 20 वर्षों से पीएम नरेंद्र मोदी को राखी बांधती आ रहीं पाकिस्तानी महिला कमर शेख आज यानी 19 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर एक बार फिर प्रधानमंत्री को राखी बांधेंगी. यह 30वीं बार होगा जब वह प्रधानमंत्री को राखी बांधेंगी.
रक्षाबंधन पर अपने हाथों से बनाती हैं राखी
बता दें कि कमर शेख प्रत्येक रक्षाबंधन पर अपने हाथों से राखी बनाती हैं और पीएम मोदी की कलाई पर बांधती हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''हर साल रक्षाबंधन से पहले, मैं अपने हाथों से कई राखियां बनाती हूं और अंत में जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है उसे पीएम मोदी की कलाई पर बांधती हूं.''
इस साल ख़ास अंदाज में बनाया गया राखी
मौके पर कमर शेख ने कहा कि उन्होंने अपने 30वें साल के मौके पर कुछ खास तैयार किया है. उन्होंने कहा, "इस साल मैंने जो राखी बनाई है, वह मखमल पर बनी है। मैंने राखी में मोती, धातु की कढ़ाई और टिक्की का इस्तेमाल किया है।" उनका कहना है कि वह कोविड-19 महामारी के दौरान 2020, 2021 और 2022 में यात्रा करने में सक्षम नहीं थीं और इस साल भी उन्होंने दिल्ली की यात्रा फिर से शुरू की।
शेख का जन्म कराची में मुस्लिम परिवार में हुआ
बता दें कि क़मर शेख का जन्म पाकिस्तान के कराची में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनकी शादी 1981 में मोशिन शेख से हुई थी। तब से वह भारत में ही बस गईं। शेख का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी पहली मुलाकात 1990 में गुजरात के तत्कालीन राज्यपाल स्वर्गीय डॉ. स्वरूप सिंह के जरिए हुई थी। उस पल को याद करते हुए उन्होंने दावा किया कि उनकी मुलाकात नरेंद्र मोदी से हवाईअड्डे पर हुई थी, जहां स्वरूप सिंह ने उन्हें प्रधानमंत्री से मिलवाया था. इसके बाद स्वरूप सिंह ने कहा कि वह कमर शेख को अपनी बेटी मानते हैं, जिस पर मोदी ने कहा कि वह उन्हें अपनी बहन मानेंगे। तभी से शेख रक्षाबंधन के त्योहार पर उन्हें राखी बांधती आ रही है।
लखनऊ : आज शनिवार (17 अगस्त) को उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ गाजीपुर के करमपुर दौरे पर रहे। जहां मेघबरन सिंह स्टेडियम में उन्होंने पेरिस ओलंपिक में देश का परचम लहराकर लौटे राजकुमार पाल और ललित उपाध्याय को सम्मानित किया. सीएम योगी ने ललित उपाध्याय के अभिवावक और राजकुमार पाल की मां मनाराजी देवी और उनके दो भाइयों राजू पाल और जोखन पाल को भी प्रोत्शाहित किया।
जिस स्टेडियम में ली प्रशिक्षण उसी में आज मिला सम्मान
राजकुमार पाल ग़ाज़ीपुर के करमपुर गांव के रहने वाले हैं और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे। राजकुमार पाल ने मेघबरन सिंह स्टेडियम से ही हॉकी का प्रशिक्षण लिया है। जहां आज सीएम ने उन्हें और उनके परिवार को सम्मानित किया. ललित उपाध्याय वाराणसी के रहने वाले हैं लेकिन उन्हें हॉकी का प्रशिक्षण भी मेघबरन सिंह स्टेडियम से मिला।
एक-एक करोड़ रुपये व पुलिस अधिकारी बनाने की घोषणा
सीएम योगी ने मेघबरन सिंह स्टेडियम से राजकुमार पाल और ललित उपाध्याय को एक-एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की और राजकुमार पाल को उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी का पद देने की भी घोषणा की. ललित उपाध्याय पिछले ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम का भी हिस्सा थे और उन्हें पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी का पद दिया गया था। सीएम योगी ने मेघबरन स्टेडियम के अन्य खिलाड़ियों और कोचों को भी सम्मानित किया.
ओलंपिक में देश का नाम रोशन किया
इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया, उन्होंने कहा कि वह प्रदेश सरकार और प्रदेशवासियों की ओर से ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल को बधाई देते हैं. प्रदेश के इन दोनों खिलाड़ियों ने ओलंपिक में देश का नाम रोशन किया है. पेरिस ओलंपिक में देश के खिलाड़ियों ने अपना पराक्रम दिखाकर देश को गौरवान्वित किया है. ओलंपिक में देश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. राज्य सरकार ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल को एक-एक करोड़ रुपये देगी. ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले यूपी के सभी खिलाड़ियों को यूपी सरकार 10-10 लाख रुपये देगी. सीएम योगी ने कहा कि यह ललित उपाध्याय के माता-पिता की मेहनत का नतीजा है कि वह आज इस पद पर हैं.
खिलाड़ियों की मां की भी सराहना
सीएम योगी ने कहा कि यह राजकुमार पाल की मां की साधना है कि उन्होंने देश का नाम रोशन किया. ललित उपाध्याय पहले ही डिप्टी एसपी बन चुके हैं, राजकुमार पाल जल्द ही डिप्टी एसपी होंगे। सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है और खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को लगातार वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।
खिलाड़ियों को लखनऊ में किया जाएगा सम्मानित
सरकार हर गांव में खेल के मैदान बना रही है और सरकार राज्य के हर जिले में स्टेडियम बनायेगी. ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा. आपको बता दें कि राजकुमार पाल ओलंपिक में पदक जीतने वाले गाजीपुर के पहले खिलाड़ी हैं। राजकुमार पाल ने 9 साल की उम्र में मेघबरन सिंह स्टेडियम से हॉकी खेलना शुरू किया और आज वह इस मुकाम पर हैं.
लखनऊ : आज शुक्रवार, 16 अगस्त को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा की जा रही है। इस समारोह में कई फ़िल्मी सितारों को उनके फिल्मों और उनके कैरेक्टर के लिए सम्मानित किया जा रहा है। ऐसे में ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर तो KGF 2 को बेस्ट कन्नड़ मूवी का अवार्ड मिला है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1824368113267400988
सीरीज 'गुलमोहर' के लिए मनोज बाजपेयी
नेशनल फिल्म अवार्ड 2024 में प्रशांत नील की फिल्म केजीएफ ने बाजी मारी है। उन्होंने दो श्रेणियों में पुरस्कार जीते हैं। वहीं, सीरीज 'गुलमोहर' के लिए मनोज बाजपेयी को नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। रणबीर कपूर स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' के लिए प्रीतम को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। फिल्म 'कंतारा' के लिए ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और निथ्या मेनन, मानसी पारेख को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
दोपहर 3 बजे जारी की जाएगी लिस्ट
बता दें कि विजेताओं की सूची दोपहर 3 बजे जारी की जाएगी. इस साल अवॉर्ड जीतने की रेस में कई फिल्में हैं। इनमें विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' से लेकर 'कथाल', ​​'ओएमजी 2' और 'थ्री ऑफ अस' जैसे नाम शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेस्ट एक्टर कैटेगरी के लिए विक्रांत मैसी, ममूटी और ऋषभ शेट्टी के नाम पर चर्चा हो रही है।
2023 में ऐसा रहा नेशनल फिल्म अवार्ड
अल्लू अर्जुन ने साल 2023 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। उन्हें यह सम्मान फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के लिए मिला। वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए आलिया भट्ट और 'मिमी' के लिए कृति सेनन ने जीता। राष्ट्रीय पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 1954 में हुई थी और तब इनका नाम राज्य पुरस्कार था। उस समय केवल क्षेत्रीय भाषाओं की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को ही सम्मानित किया जाता था।
देखें किस-किसने किस कैटिगरी में अवॉर्ड जीता
बेस्‍ट मराठी फिल्‍म - वाल्‍वी
बेस्‍ट बंगाली फिल्‍म - काबेरी अंतराधन
बेस्‍ट म्‍यूजिक अवॉर्ड - प्रीतम (ब्रह्मास्‍त्र)
बेस्‍ट लिरिक्‍स अवॉर्ड - नौशाद सादर खान (फौजा)
बेस्‍ट एडिटिंग अवॉर्ड - अट्टम (मलयालम)
बेस्‍ट कन्‍नड़ फिल्‍म - KGF चैप्‍टर 1
बेस्‍ट स्‍टंट कोरियोग्राफी - KGF चैप्‍टर 1
बेस्‍ट तमिल फिल्‍म - पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन 1
बेस्‍ट तेलुगू फिल्‍म - कार्तिकेय 2
स्‍पेशल मेंशन अवॉर्ड - मनोज बाजपेयी (गुलमोहर)
बेस्‍ट प्रोडक्‍शन डिजाइन - अपराजितो
बेस्‍ट डायरेक्‍टर - सूरज बड़जात्‍या (ऊंचाई)
बेस्‍ट एक्‍टर - ऋषभ शेट्टी (कांतारा)
बेस्‍ट एक्‍ट्रेस - नित्‍या मेनन (थिरुचित्रम्बलम), मानसी पारेख (कच्‍छ एक्‍सप्रेस)
बेस्‍ट फिल्‍म अवॉर्ड - अट्टम (मलयालम)
बेस्‍ट ताइवा फिल्‍म - सिकाइसल
बेस्‍ट मलयालम फिल्‍म - सऊदी वेल्लक्का
लखनऊ : 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस 2024) के अवसर पर पुलिस, होमगार्ड, फायर ब्रिगेड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के कुल 1037 पुलिस कर्मियों को वीरता एवं सेवा पदक के लिए चयनित किया गया है. गृह मंत्रालय ने आज बुधवार (14 अगस्त 2024) को स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक/उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक दिए जाने वाले की सूची जारी की है. इन सभी को 15 अगस्त के मौके पर इस पदक के साथ सम्मानित किया जाएगा. इस सूची में पहली बार उत्तर प्रदेश के 17 पुलिसकर्मियों का नाम शामिल है, जिन्हें गैलंट्री मेडल अवार्ड दिया जाएगा। वहीं माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का एनकाउंटर करने वाली टीम को भी गैलंट्री मेडल मिलेगा। इसकी मंजूरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी हैं।
यूपी के इन सुरक्षाबलों को मिलेगा सम्मान
उत्तर प्रदेश की बात करें तो 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्र सरकार यूपी पुलिस में बेहतर काम करने वाले 17 पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी. इनमें इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह चौहान, सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल हरिओम, कांस्टेबल विमल कुमार सिंह, सीओ नवेंदु सिंह शामिल हैं।
साल में दो बार दिया जाता है यह अवार्ड
बता दें कि वीरता पुरस्कार (गैलेंट्री अवार्ड) साल में दो बार दिए जाते हैं। हर बार इस पदक के लिए अलग-अलग कर्मियों का चयन किया जाता है। यह मेडल पहली बार 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर और दूसरी बार 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर दिया जाता है. इनमें से कुछ पुरस्कार केवल सैनिकों को दिए जाते हैं, जबकि कुछ पुरस्कार पुलिस, जेल कर्मियों और आम नागरिकों को दिए जाते हैं।
लखनऊ। मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद का ट्रायल इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार से शुरू होगा। मुकदमों का ट्रायल न्यायधीश मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच करेगी। सोमवार को पहले दिन मुकदमों के बाद बिंदु तय होंगे। हाईकोर्ट सोमवार को सबसे पहले यह तय करेगा कि मुकदमों की सुनवाई किन-किन बिंदुओं पर की जानी चाहिए। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अगस्त को दिए गए अपने अंतरिम फैसले में मुस्लिम पक्ष की आपत्तियों को रद्द कर दिया था और हिंदू पक्ष की सभी अठारह याचिकाओं को सुनवाई के लायक माना था।
विवाद की सुनवाई प्रत्यक्ष
अयोध्या विवाद की तर्ज पर श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद की सुनवाई अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रत्यक्ष तौर पर होगी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि याचिकाएं वक्फ एक्ट, लिमिटेशन एक्ट और स्पेसिफिक पजेशन रिलीफ एक्ट, प्लेसिस ऑफ वरशिप एक्ट से बाधित नहीं हैं। हिंदू पक्ष की ओर से दाखिल 18 याचिकाओं में मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद को श्री कृष्ण जन्म स्थान बताकर उसे हिंदुओं को सौंपने की मांग की गई है और विवादित परिसर में हिंदुओं को पूजा -अर्चना की अनुमति दिए जाने की मांग की गई है।
सर्वेक्षण कराएं जाने की मांग
इलाहाबाद राज्य न्यायालय में सोमवार को मथुरा के मंदिर मस्जिद विवाद के साथ ही आगरा की जामा मस्जिद का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से सर्वेक्षण कराने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर भी सुनवाई होगी। सोमवार की सुनवाई में अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह की ओर से दाखिल हलफनामे में शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी को पक्षकार न बनाने की मांग की जाएगी।
लखनऊ : अयोध्या नगरी में जब से भगवान राम को भव्य मंदिर में विराजमान किया गया है, तब से देश और दुनिया भर के राम भक्तों ने अपना खजाना खोल दिया है। भगवान रामलला को इतना चढ़ावा मिला है कि मंदिर निर्माण के साथ-साथ राम मंदिर की व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से चलती रहेंगी. राम मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, 5 अगस्त 2020 को मंदिर के भूमि पूजन के बाद से रामलला के भक्तों ने करीब 5000 करोड़ रुपये का दान दिया है. इतना ही नहीं रामलला के भक्तों ने चांदी और सोना भी दान किया है जिसे बैंकों में सुरक्षित रखा गया है.
निधि समर्पण अभियान के दौरान ही 3500 करोड़ रुपये आए
राम मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, भगवान रामलला के मंदिर के भूमि पूजन का 4 साल पूरा हुआ है. इन 4 सालों की बात करें तो रामलला के भक्तों ने 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का चढ़ावा चढ़ाया है. जिसमें से करीब 5000 करोड़ रु. निधि समर्पण अभियान के दौरान ही 3500 करोड़ रुपये आये. देश-विदेश से भगवान रामलला के भक्त अब दिल खोलकर रामलला के लिए दान कर रहे हैं. रामलला के लिए अब तक विदेश से 11 करोड़ रुपये का दान आ चुका है.
देश नहीं विदेशों से भी आ रहे खूब चढ़ावें
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर का भूमि पूजन हुआ और अब भगवान रामलला अपने विशाल भवन में विराजमान हो गए हैं. मंदिर के शिलान्यास के दिन से ही राम भक्त दिल खोलकर दान कर रहे हैं. राम मंदिर ट्रस्ट ने एक अभियान भी चलाया था, जिसमें देशभर के राम भक्तों ने निधि समर्पण के जरिए 3500 करोड़ रुपये से ज्यादा का दान दिया. राम मंदिर के लिए अब तक राम भक्तों द्वारा करीब 5000 करोड़ रुपये का दान दिया जा चुका है. उसी से मंदिर का निर्माण भी कराया जा रहा है। इतना ही नहीं विदेशों से भी रामभक्त खूब दान कर रहे हैं. कुछ माह पहले राम मंदिर ट्रस्ट ने विदेश में रहने वाले भक्तों के लिए दिल्ली में एक खाता खोला था, जिसमें अब तक राम भक्तों द्वारा लगभग 11 करोड़ रुपये का दान दिया गया है।