ट्रेनों में मारामारी
बिहार से कुंभ जाने वाली ट्रेनों में मारामारी है. सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में हुई तोड़फोड़ के बाद रेल प्रशासन ने मंगलवार को जयनगर से कुंभ स्पेशल ट्रेन चलायी. सुबह करीब दस बजे ट्रेन जयनगर से रवाना हुई. पहले से सूचना न होने के कारण ट्रेन में भीड़ नहीं थी, लेकिन शाम को स्वतंत्रता सेनानी में जाम लग गया। बेकाबू भीड़ ने सभी बोगियों पर कब्जा कर लिया.
कई महिलाएं बेहोश
इस दौरान अधिक भीड़ होने की वजह से 10 से अधिक महिलाएं बेहोश हो गईं। इस परिस्थिति में सभी को लोगों की मदद से सुरक्षा बलों ने गाड़ी से नीचे उतारा। यात्रियों ने भीड़ को देखते हुए बोगियों के गेट अंदर से बंद कर दिया था , जिस वजह से बाहर खड़े लोगों ने बोगियों का गेट खुलवाने के लिए लोकल पुलिस की मदद ली। इस कड़ी में एसएसबी भो गेट खुलवाने में लगे थे। भीड़ नियंत्रण के लिए जीआरपी और आरपीएफ भी अलर्ट मोड में थी। महाकुंभ अमृत स्नान के लिए नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
मंगलवार को हुई काफी परेशानी
रेल मंत्रालय के निर्देश पर मंगलवार को दरभंगा जंक्शन से प्रयागराज होकर जाने वाली सभी नियमित महत्वपूर्ण ट्रेनों का रूट बदल दिया गया। इस वजह से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को मायूस होना पड़ा। इस मामले में दरभंगा जंक्शन अधीक्षक मनोज कुमार ने जानकारी दी कि मंगलवार को दरभंगा स्टेशन से प्रयागराज होते हुए जाने वाली पवन एक्सप्रेस और स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट को कानपुर के रास्ते नई दिल्ली और मुंबई भेजा गया। भीड़ को देखते हुए गाड़ी को डाइवर्ट करना पड़ा।
समस्तीपुर स्टेशन पर एक ट्रेन के रुट में बदलाव
कुंभ स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मंगलवार को जयनगर से लोकमान्य टर्मिनल जाने वाली पवन एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया. दरभंगा, मधुबनी और जयनगर से चढ़ने वाले यात्रियों को माइकिंग कर समस्तीपुर स्टेशन पर उतारा गया। रेलवे बोर्ड ने कहा कि पवन एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को प्रयागराज से नहीं गुजरेगी. इस ट्रेन का रूट डायवर्ट कर दिया गया है. शाम सात बजे जयनगर से चलने वाली स्पेशल ट्रेन से सभी यात्रियों को समस्तीपुर स्टेशन से प्रयागराज भेजा गया. इस दौरान सहरसा से चलने वाली गरीबरथ ट्रेन जो अमृतसर जाती है। वह भी 6 घंटे की देरी से संचालन हुई और इसके भी रुट को बीच में डाइवर्ट किया गया।
आज सुबह हुआ हादसा
आज बुधवार की सुबह कानपुर प्रयागराज हाईवे पर दूधी कगार मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरी बस में डंपर ने टक्कर मार दी। तेज रफ्तार डंपर बस को करीब 2 किलोमीटर तक घसीटता ले गया. सड़क हादसे में बस चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि करीब एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गये.
घायलों की हालत नाजुक
इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। बता दें कि ट्रैवल्स बस श्रद्धालुओं को लेकर दिल्ली से प्रयागराज जा रही थी। बस जैसे ही कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दूधी कगार मोड़ पर पहुंची, दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस व डंपर को बीच सड़क से बाहर कर दिया है, जिससे यातायात बहाल हो सका।
कुछ इस तरह दिख रहा वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रसाद चढ़ाने को लेकर सेवादार और श्रद्धालुओं के बीच बहस हो गई. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और वे एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे. चीखने की आवाज सुनते ही कुछ सेवक और गोस्वामी भी आ गए और भक्तों को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट करने वाले युवकों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
दो युवक अरेस्ट
कंडीशनिंग सिस्टम ने तोड़ा दम
रेलवे ने स्लीपर कोच में एसी कोच का बोर्ड लगा दिया था, जिससे उस कोच में सफर करने वाले लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे की ओर से चलाई जा रही दिल्ली से फाफामऊ जाने वाली 04066 स्पेशल ट्रेन में बड़ी कमियां पाई गई है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से बरेली पहुंची थी। बरेली जंक्शन से निकलते ही स्पेशल ट्रेन के एयर कंडीशनिंग सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया था, जिससे कोच में लोगों को गर्मी और घुटन महसूस होने लगी। कोच में ज्यादा भीड़ होने की वजह से लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी।
विभाग से एसी काम ना करने की शिकायत की
यात्रियों ने ट्रेन में मौजूद तकनीकी कर्मचारियों से एसी काम ना करने की शिकायत की, लेकिन उनकी कोशिशों के बाद भी समस्या का हल नहीं हुआ। एसी सिस्टम बंद होने के बाद यात्रियों को गेट खोलकर सफर करने पर मजबूर होना पड़ा। इतना ही नहीं यात्रियों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा। जूझने के बाद भी रेलवे की ओर से बरेली जंक्शन पर पानी नहीं भरा गया। पानी ना होने के कारण लोगों को पीने से लेकर बाथरूम तक जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
कर्मचारियों ने लोगों के साथ की धोखाधड़ी
श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी
जानकारी के अनुसार यूपी के प्रयागराज महाकुंभ 2025 में जहां दुनिया की सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक बन गया है। वहीं, इस महाकुंभ में कई और रिकॉर्ड भी कायम कर लिए हैं। बता दें कि महाकुंभ ने महाजाम का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है। इन दिनों प्रयागराज दुनिया के सबसे ज्यादा जाम वाले शहरों में से एक बन गया है। बता दें कि प्रयागराज में 1-2 घंटे नहीं, बल्कि पिछले 72 घंटे से चारों तरफ भीषण जाम देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के रीवा से लेकर जबलपुर, सिवनी, कटनी तक भीषण जाम लगा हुआ है और इसके अलावा मध्य प्रदेश के बार्डर से लेकर प्रयागराज तक भयानक जाम की स्थिति बनी हुई है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के सतना और कटनी बॉर्डर से लेकर 300 किलोमीटर प्रयागराज तक महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के रेला जारी है।
सीएम ने की अपील
इस मामले में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने सभी श्रद्धालुओं से एक खास अपील की है, परंतु इसके बाद भी चारों तरफ जाम लगा हुआ है। प्रयागराज संगम में 2 दिन पहले ही मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे थे। मोहन यादव ने श्रद्धालुओं से अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक अपील की है और लिखा है कि-प्रयागराज महाकुंभ 2025 में शामिल होने जा रहे बड़ी संख्या में प्रदेश एवं अन्य प्रदेश के श्रद्धालुओं का चाकघाट रीवा से लेकर जबलपुर, कटनी और शिवनी जिले तक मार्ग अवरोध हो गया है।
वाहनों में महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चे
पीपा पुल के पास यह घटना हुई
आग लगने की घटना पीपा पुल संख्या 18 के पास हुई। घटना की सूचना मिलने पर आरएएफ, यूपी पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू कर लिया है। आग सेक्टर 18, शंकराचार्य मार्ग पर हरिहरानंद कैंप में लगी। मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 18 में आग लगने की घटना बढ़ गई, जिसे कुछ मिनटों के भीतर ही काबू पर पा लिया गया। बता दें कि इस घटना में किसी भी तरह कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आर्थिक नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
आग की वजह का पता लगाने में जुटे
फायर ब्रिगेड की स्पेशलाइज्ड टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आखिरकार आग किस वजह से लगी। एक पुलिस अधिकारी ने मौके पर अनाउंस करते हुए कहा कि कोई कैजुअलटी नहीं है और सब चीजें कंट्रोल कर ली गई है। सभी लोग असेंबली प्वाइंट पर आ जाएं। आग लगने के बाद पांटून पुल संख्या 18 पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। सेक्टर 18 में आग जिस जगह पर लगी थी, वहां बड़ी संख्या में संत और महात्मा मौजूद थे।
#WATCH | Prayagraj | A fire breaks out in Sector 18, Shankaracharya Marg of Maha Kumbh Mela Kshetra. Fire tenders are at the spot. More detail awaited pic.twitter.com/G4hTeXyRd9
— ANI (@ANI) February 7, 2025
आध्यात्मिक नेताओं से मुलाकात की
पाकिस्तान से आए श्रद्धालुओं ने शिविरों का दौरा करने और मेले में उपस्थित आध्यात्मिक नेताओं से मुलाकात करने पर अपनी खुशी जाहिर की है। साथ ही महाकुंभ में अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यक्रम के आयोजन की भी तारीफ की हैं। कई श्रद्धालुओं ने यह भी बताया कि पाकिस्‍तान में तो उनको मंदिर में भी इजाजत नहीं है। एक श्रद्धालु गोविंद राम मखीजा ने उम्मीद जताई कि भारत सरकार पाकिस्तान से आने वाले भक्तों को वीजा देना जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा, हम यहां हैं और बहुत खुश हैं।
पाकिस्तानी लोगों ने व्यवस्था की तारीफ की
महाकुंभ बहुत अच्छी तरह से व्यवस्थित है और हमें बहुत अच्छी तरह से सेवा दी गई है। हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसा भी संभव भी हो सकता है। वह जो खुशी महसूस करते हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। एक अन्य तीर्थयात्री ईश्वर लाल मखीजा ने उनके लिए की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की है। मखीजा ने कहा, हम भारत सरकार के आभारी हैं जिन्होंने स्टेशन से शिविरों तक हमारे लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की ।
महाकुंभ मेले का हिस्सा बनकर खुश
देवेंद्र के सपनो पर लगा पूर्ण विराम
यह तीनों अपने सपने को पूरा करने के लिए भारत से अमेरिका गए थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उन्हें वापिस भारत ही आना पड़ेगा। मुजफ्फरनगर के 38 साल के किसान देवेंद्र को अपने परिवार के गन्ने के खेतों से कुछ ज्यादा चाहिए था। उसे चमकदार नियॉन लाइटें, डॉलर गन्ने से ज्यादा अच्छे लग रहे थे, लेकिन उसे डिपोर्ट विमान में सीट मिली, जिसमें 103 अन्य लोग बैठे हुए थे। अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने के बाद देवेंद्र के सपनों पर प्रवेश निषेध का चिह्न लग गया है। उसकी सारी जमा पूंजी खर्च हो चुकी है, भविष्य अनिश्चित हो गया है।
यात्रा में 30 घंटे से ज्यादा का समय
लखनऊ। संभल हिंसा के ढ़ाई महीने बाद राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा संभल पहुंचे है। जहां उन्होंने संभल हिंसा की मस्जिद का निरीक्षण किया हैं। इकबाल सिंह लालपुरा ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अल्पसंख्यकों से मुलाकात भी की। मुलाकात करने के बाद हिंसा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे और उसके बाद जमा मस्जिद के अंदर मस्जिद कमेटी और अधिकारियों से बातचीत की।
मस्जिद के अंदर रुककर बात की
गुरुवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा संभल के चंदौसी रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। इस दौरान एएसपी (उत्तरी) श्रीश्चंद्र, एसडीएम डॉ. वंदना मिश्रा, एडीएम प्रदीप वर्मा, सीओ संभल अनुज चौधरी और इंस्पेक्टर संभल अनुज कुमार तोमर मौके पर मौजूद रहें। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से बातचीत करने के बाद अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने हिंसा वाले क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने संभल की शाही जामा मस्जिद के अंदर 15 मिनट रुककर कमेटी के लोगों से बात की।
जामा मस्जिद को बताया श्रहरि मंदिर
हिंसा प्रभावित वाले क्षेत्र की गलियों को अवलोकन किया। साथ ही अधिकारियों से हिंसा के बारे में जानकारी भी ली। जानकारी में जाना कि हिंसा कैसे शुरू हुई, भीड़ कहां से आई, पथराव और गोलीबारी कैसे शुरू हुई। बता दें कि बीते 19 नवंबर 2024 को हिंदू पक्ष की तरफ से सिविल सीनियर डिवीजन चंदौसी कोर्ट में दावा किया गया था कि संभल की शाही जामा मस्जिद श्री हरिहर मंदिर है। 19 नवंबर की शाम को मस्जिद के पहले चरण का सर्वे हुआ और दूसरे चरण का सर्वे 24 नवंबर को हुआ।
कई गाड़ियो को किया था आग के हवाले
मस्जिद में चल रहे सर्वे के दौरान हजारों की संख्या में लोग मस्जिद के बाहर जमा हो गए। लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी और गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इस हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं भीड़ ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। हिंसा की जांच के लिए सीएम ने त्रिस्तरीय न्यायिक जांच आयोग की टीम का गठन किया था। टीम तीन बार संभल का दौरा कर चुकी है। टीम ने हिंसा पीड़ित लोगों और अधिकारियों का बयान भी दर्ज किया।
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गए हैं। सुबह 9:30 बजे योगी देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचे। जहां उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रेमचंद अग्रवाल उनके स्वागत के लिए मौजूद रहें। सीएम योगी यहां से हेलिकॉप्टर के जरिए यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव पहुंचे। जहां वह मां गढ़वासिनी मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए।
हेल्थ और वेलनेस का अच्छा केंद्र
इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। दुनिया भर के लोग इस भूमि को इसी सम्मान की नजर से देखते हैं। मुझे भी इसी भूमि में जन्म लेने का सौभाग्य मिला। आज यूपी के अंदर सेवा करने का मौका प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि हेल्थ और वेलनेस का सबसे अच्छा केंद्र देवभूमि उत्तराखंड है। यहां के लोगों ने प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण को संरक्षित करने का शानदार काम किया है।
50 करोड़ लोगों के पहुंचने की उम्मीद
सीएम योगी ने आगे कहा कि उत्तराखंड से निकली 2 पवित्र नदियां गंगा और यमुना प्रयागराज में जाकर त्रिवेणी संगम बनती हैं। जहां आज महाकुंभ का आयोजन हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि 22-23 दिनों में महाकुंभ में 39 करोड़ लोगों ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई है। दुनिया की तीसरी बड़ी आबादी के बराबर महाकुंभ में लोग संगम में स्नान कर चुके हैं। इससे ज्यादा संख्या या तो भारत की है या फिर चीन की। 26 फरवरी तक महाकुंभ चलना है। तब तक 50 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचने की उम्मीद है।
शादी समारोह में होंगे शामिल
योगी आदित्यनाथ 2 दिन तक अपने पैतृक गांव पंचूर में ही रहेंगे। यहां वह कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उनके गांव पंचूर में भी भारी सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। आज यानी गुरुवार की शाम को योगी आदित्यनाथ अपनी भतीजी के मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 7 फरवरी को अपने परिवार के साथ अपनी भतीजी की शादी समारोह में हिस्सा लेंगे। उसके बाद प्लेन के जरिए लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
लखनऊ। प्रयागराज महाकुंभ का आज 25वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 40 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। मेले में आज गाड़ियों और बाइक को एंट्री दी जा रही है। गाड़ियों को मेले से ठीक पहले वाली पार्किंग में खड़ा करवाया जा रहा है। जैसे जो व्यक्ति लखनऊ की ओर से आ रहे हैं, वह सिविल लाइंस और सीएमपी तक अपने वाहन से आ-जा रहे हैं।
आयोग ने मांगी भगदड़ की जानकारी
गाड़ी पार्क कर संगम घाट तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को लगभग 3 किलोमीटर पैदल चलना होगा। मेले के अंदर की बैरिकेडिंग को हटा दिया गया हैं। भीड़ अब एक से ज्यादा रास्तों से अलग-अलग घाटों तक पहुंच रही है। वहीं, मौनी अमावस्या की रात संगम पर मची भगदड़ की जांच कर रहे है। न्यायिक आयोग ने लोगों से भगदड़ की जानकारी मांगी है। लोग अपनी जानकारी और शपथ पत्र 10 दिन के भीतकर न्यायिक आयोग के लखनऊ में जनपथ मार्केट स्थित सचिवालय में दे सकते है।
ये प्रमुख नेता पहुंचेंगे महाकुंभ
आज संगम में डुबकी लगाने के लिए कई VVIP महाकुंभ आ रहे हैं। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी अपने परिवार और प्रतिनिधिमंडल के साथ संगम में डुबकी लगाएंगे। इसके अतिरिक्त, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी नल्लू, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, राज्यसभा सांसद अरुण सिंह समेत ओडिशा, बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद, झारखंड और मध्य प्रदेश के मंत्री और कई प्रमुख नेता भी संगम में डुबकी और गंगा पूजन के लिए महाकुंभ पहुंच रहे हैं।
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज महाकुंभ गए। इस दौरान पीएम मोदी ने महाकुंभ पहुंचकर संगम घाट पर पवित्र स्नान किया। हाथों में रुद्राक्ष की माला लेकर पीएम मोदी ने गंगा की पूजा की। गंगा की विधि-विधान से पूजा के बाद संगम में डुबकी लगाई। इससे पहले पीएम मोदी ने 6 साल पहले संगम स्नान किया था।
पीएम ने किया था कर्मचारियों का स्वागत
साल 2-19 के कुंभ में पीएम मोदी ने सफाई कर्मचारियों का स्वागत किया था। वहीं पीएम मोदी महाकुंभ के शुरू होने से पहले 13 दिंसबर को भी प्रयागराज दौर पर आए थे। जहां उन्होंने कई योजनाओं का उद्घाटन किया था। मौनी अमावस्या पर स्नान की रात भगदड़ मच गई थी। जिसमें मारे गए श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए अखिल भारतीय महर्षि साधु अखाड़ा महामृत्यंजय जाप का आयोजन किया गया था। अखाड़ा सेक्टर 17 में स्थित शिविर परिसर में 11 ब्राह्मणों के मार्गदर्शन में 51 हजार मंत्रों का जाप किया गया था।
भगदड़ में दरोगा की मौत को बताया गलत
यह आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक चला था। मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ के बीच ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस वाले की मौत हो गई थी। सोशल मीडिया पर भगदड़ के बीच ड्यूटी पर तैनात पुलिस अंजनी कुमार राय की मौत की खबर तेजी से वायरल हो रही थी, जिसे पूरी तरह से गलत और भ्रामक बताया है। महाकुंभ में देश-विदेश से लोग महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। हाथरस के टुकसान गांव के सचिन 10 दिन में 485 किलोमीटर पैदल यात्रा कर सोमवार को महाकुंभ पहुंचे हैं।
बैरिकेडिंग को उखाड़ा जा रहा
महाकुंभ पहुंचकर वह काफी खुश थे। महाकुंभ के संगम में उन्होंने पवित्र डुबकी लगाई और गंगा मइया को प्रणाम किया। अखाड़ों के अमृत स्नान के लिए की गई बैरिकेडिंग को अब उखाड़ा जा रहा है। यह बैरिकेडिंग अखाड़ों के स्नान के समय आम श्रद्धालुओं को संगम नोज तक जाने से रोकने के लिए की गई थी।
लखनऊ। महाकुंभ का आज 24वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 38.66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई हैं। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा कि कुछ माताओं-बहनों ने उन्हें बताया कि कच्छा बनियान गैंग और यू-ट्यूबर गैंग के लोगों ने मेले को खराब करने की साजिश रची है। इसकी जांच करना बेहद जरूरी है।
साइना नेहवाल ने प्रशासन की तारीफ की
आज PM मोदी ने संगम में स्नान किया। साथ ही गंगा की पूजा-अर्चना की। अखाड़े के साधु-संत कैंप में अपने सामान को पैक कर रहे हैं। दो दिन बाद यानी 7 फरवरी को सभी अखाड़े काशी और हरिद्वार के लिए रवाना हों जाएंगे। पूजा कर धर्म ध्वजा उतारी जाएगी। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा कि आज मैं त्रिवेणी संगम आई हूं। यूपी सरकार को सलाम कि उन्होंने इतनी मेहनत की है और इतनी अच्छी व्यवस्था की है। अखाड़ा सेक्टर में अखिल भारतीय श्रीपंच तेरह भाई खालसा के बाहर संतों ने अग्नि साधना शुरू की। श्रद्धालु संतों की तपस्या देख अभिभूत दिखाई दिए।
एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी पहुंची महाकुंभ
साउथ की ब्लॉकबस्टर मूवी 'KGF' में रॉकी की हीरोइन रही एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी भी महाकुंभ पहुंचीं। जिसकी तस्वीरे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने संगम में आस्था की पवित्र डुबकी लगाई। वह अपने पिता के साथ महाकुंभ आई हैं। इस दौरान उन्होंने चेहरे पर मास्क पहनकर अपनी पहचान छिपाए रखी। महाकुंभ से साधु-संत काशी और हरिद्वार के लिए जाने की तैयारी में लगे हैं। संतों ने शिविर से अपना सामान पैक करना शुरू कर दिया है। संत ने बताया कि वह 7 फरवरी को महाकुंभ से हरिद्वार की ओर रवाना होंगे। पूजा कर धर्म ध्वजा उतारी जाएगी।
मोदी-योगी ने की अच्छी व्यवस्था
अखाड़ा सेक्टर में अखिल भारतीय श्रीपंच तेरह भाई खालसा के बाहर संतों ने ​​​​​​​अग्नि साधना शुरू की। भक्त संतों की तपस्या देख अभिभूत होते नजर आए। जयपुर की रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं दूसरी बार कुंभ आई हूं। उन्होंने महाकुंभ आकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। इससे पहले वह साल 2019 के अर्ध कुंभ में आई थी। उन्होंने कहा कि इस बार मोदी-योगी ने बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की हैं।
लखनऊ। रामलला के दर्शन की अवधि में एक बार फिर बदलाव किया गया है। दर्शन अवधि में छह फरवरी से परिवर्तन किया जाएगा। मंदिर छह फरवरी से सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक के लिए ही खुलेगा। यह समय कल यानी 6 फरवरी से लागू हो जाएगा। राम मंदिर प्रतिदिन 15 घंटे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। रात 10 बजे शयन आरती की जाएगी।
भीड़ के चलते किया बदलाव
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते राम मंदिर की दर्शन के समय में बदलाव किया है। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि समय में इसलिए बदलाव किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकें। यहीं कारण है कि राम मंदिर के दर्शन अवधि को बढ़ाकर 18 घंटे कर दिया गया है। अभी तक मंदिर सुबह पांच बजे से रात 11:00 तक दर्शन के लिए खुला रहता था।
दर्शन और आरती के समय में परिवर्तन
अब श्रद्धालुओं की भीड़ में कमी आ रही है, इसलिए छह फरवरी से दर्शन और आरती के समय में परिवर्तन किया गया है। अवधि में बदलाव होने से सुबह 4:00 बजे मंगला आरती की जाएगी। इसके बाद मंदिर के द्वार बंद हो जाएंगे, फिर सुबह छह बजे श्रृंगार आरती होगी। छह बजे से ही राम मंदिर को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। दर्शन लगातार रात 9 बजे तक चलता रहेगा। इस बीच शाम 7 बजे शयन आरती के लिए मंदिर के पट 15 मिनट के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
रात 9 बजे के बाद एंट्री नहीं
रात 9 बजे के बाद राम मंदिर में श्रद्धालुओं को एंट्री नहीं दी जाएगी। जो श्रद्धालु राम मंदिर में मौजूद रहेंगे उन श्रद्धालुओं को दर्शन करने दिया जाएगा। रात 10:00 बजे रामलला की शयन आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे, जो अगले दिन सुबह 6 बजे खोले जाएंगे।
लखनऊ। प्रयागराज महाकुंभ के सेक्टर-17 में निर्मोही अनी अखाड़े से जुड़ा साईं मां आश्रम है। यह आश्रम शक्ति धाम नाम से भी जाना जाता है। इस आश्रम में 40 से ज्यादा देशों के भक्त हैं, नौ महामंडलेश्वर हैं। सभी सदस्य विदेशी हैं। एक को छोड़कर बाकी हिंदी नहीं जानते, लेकिन संस्कृत के श्लोक सभी को आते हैं।
विदेशी लोग कर रहे धर्म का प्रचार
इस आश्रम में कोई अमेरिका में डॉक्टर रहा, तो कोई जापान में शिक्षक। ये सभी अपने-अपने देशों में ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए सनातन धर्म का प्रचार करते हैं। विदेशी मूल के 6 महामंडलेश्वर भी हैं। आश्रम को भव्य तरीके से बनाया गया है। गेट और उसके आसपास साईं मां के पोस्टर लगाए गए हैं। आश्रम में विदेशी भक्तों का एक ग्रुप था। जो थोड़ी देर बाद गंगा स्नान के लिए निकल गया।
9 विदेशी शिष्यों को अखाड़े से जोड़ा
ग्रुप के सदस्यों से बात हुई तो पता चला की सभी महामंडलेश्वर भी गए हैं। इस दौरान हमने साईं मां और आश्रम के बारे में लोगों से जाना। विष्णु-स्वामी वंश के अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े से जुड़ी हैं। साल 2019 में साईं मां ने 9 विदेशी शिष्यों को अपने निर्मोही अनी अखाड़े से महामंडलेश्वर बनाया था। इसमें 3 महिला और 6 पुरुष शामिल हैं। सभी सनातन धर्म को स्वीकार कर चुके हैं और इसके प्रचार-प्रसार के काम में लगे हैं। इन्हीं में से एक है अनंत दास।
प्रयागराज कुंभ में संन्यास लिया
वह कहते हैं कि उन्होंने 2010 में यूएस की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में फाइनेंस की पढ़ाई की थी। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि जीवन में आगे क्या करना है, मैं अपने जीवन में उदास था। उस समय मुझे एक गुरु की जरूरत थी, तभी मुझे साई मां मिली। उनसे अनंत दास ने साधना, मंत्र और सत्संग करना सीखा। इसके बाद समझ आया कि सनातन ही सत्य है और इसे अपनाया जाए। साल 2013 में प्रयागराज कुंभ में संन्यास ले लिया।
लखनऊ। अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिन्हें लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है, जिस वजह से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ रेफर किया
बीती रात आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत बिगड़ने पर पहले उन्हें अयोध्या के सिटी न्यूरो केयर हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ के अस्पताल में रेफर कर दिया। एम्बुलेंस से उन्हें लखनऊ लाया गया, यहां PGI के न्यूरोलॉजी विभाग की इमरजेंसी यूनिट में उन्हें भर्ती किया गया। जानकारी के मुताबिक, आचार्य सत्येंद्र दास के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए डॉक्टरों की खास टीम का गठ किया गया है। अभी तक ऑपरेशन को लकेर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
पुजारियों ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
आचार्य सत्येंद्र दास के साथ राम जन्मभूमि मंदिर के सहायक पुजारी प्रदीप दास उपस्थित हैं। उन्होंने बताया कि आचार्य जी की तबीयत अचानक से खराब हो गई थी। डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत लखनऊ ले जाने की सलाह दी। मंदिर के पुजारियों और भक्तों ने आचार्य सत्येंद्र दास के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही मंदिर में स्वस्थ होने के लिए हवन और प्रार्थना शुरू कर दी है। राम जन्मभूमि मंदिर प्रशासन ने कहा है कि मंदिर में पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक अनुष्ठान पहले की तरह ही जारी रहेंगे।
संन्यासी बनने की इच्छा जताई
सहायक पुजारियों की देखरेख में मंदिर की सभी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास संत कबीरनगर के निवासी हैं। अपने पिताजी के साथ बचपन में अयोध्या में अभिराम दास जी के यहां आते थे। अभिराम दास ने राम जन्मभूमि में साल 1949 में गर्भगृह में मूर्तियां स्थापित कराई थी। 8 फरवरी 1958 को वह अयोध्या आ गए। परिवार में दो भाई और एक बहन थी। जब उनके पिताजी को पता चला कि वह संन्यासी बनना चाहते हैं तो उन्हें बड़ी खुशी हुई। उन्होंने कहा कि एक बेटा घर पर रहेगा और एक भगवान की सेवा में जाएगा।
लखनऊ। महाकुंभ में बसंत पंचमी के दिन तीसरा शाही स्नान किया जा रहा है। श्रद्धालुओं द्वारा संगम में डुबकी लगाने का कार्यक्रम जारी है। साथ ही अखाड़े भी हाथों में तलवार-गदा, डमरू और शंख के साथ संगम में डुबकी लगा रहे हैं। अखाड़े के साधु-संत शरीर पर भभूत लगाकर, आंखों पर काला चश्मा पहनकर और घोड़े और रथ पर सवार होकर स्नान के लिए संगम पहुंच रहे हैं।
13 अखाड़ें करेंगे अमृत स्नान
साथ ही हर-हर महादेव नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। सबसे पहले पंचायती निरंजनी अखाड़े के संतों ने संगम में स्नान किया। फिर सबसे बड़े जूना अखाड़े के साथ किन्नर अखाड़े ने त्रिवेणी संगम में अमृत स्नान किया। एक-एक करके 13 अखाड़े स्नान करने के लिए संगम तट पर पहुंचेंगे। वहीं साधुओं का आशीर्वाद लेने के लिए लाखों श्रद्धालु संगम तट पर मौजूद हैं। नागा साधुओं चरण के छूकर माथे पर लगा रहे हैं। 20 से ज्यादा देशों के लोग भी अमृत स्नान देखने के लिए महाकुंभ पहुंच रहे हैं। हेलिकॉप्टर के जरिए श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जा रही है।
हेलिकॉप्टर के जरिए भीड़ की निगरानी
संगम जाने वाले सभी रास्तों पर 10 किमी तक श्रद्धालुओं की भीड़ है। प्रयागराज स्टेशन से 8- 10 किमी पैदल चलकर लोग संगम पहुंच रहे हैं। भीड़ देखते हुए लेटे हनुमान मंदिर के द्वार बंद कर दिए गए है। मेला क्षेत्र के सभी रास्ते वन-वे हैं। महाकुंभ मेले में 60 हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया हैं। भीड़ संभालने के लिए 100 से ज्यादा नए IPS को भी उतारा गया है। हेलिकॉप्टर के जरिए भीड़ की निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 2750 CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं।
3- 4 करोड़ लोग करेंगे संगम स्नान
लखनऊ में सीएम आवास पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। DGP, प्रमुख सचिव गृह और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ योगी सुबह 3 बजे से खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वसंत पंचमी पर सुबह 10 बजे तक 81.24 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। महाकुंभ का आज 22वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 34.97 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में स्नान कर चुके हैं। प्रशासन का अनुमान है कि आज 3 से 4 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान करेंगे।
लखनऊ। आज महाकुंभ का तीसरा और आखिरी अमृत स्नान है। अमृत स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में डुबकी लगा ली है। इस बीच मेला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने पुलिस बल को तैनात किया गया है।
लोगों के लिए बसों और शटल की सुविधा
वहीं लखनऊ से आए प्रशासनिक अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी और आशीष गोयल अपने पिछले अनुभवों को साझा कर मेला प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। पिछले कुंभ (2019) में गोस्वामी प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे। वहीं गोयल उस समय प्रयागराज के मंडलायुक्त थे। यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम ने प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर लगे आस्था के जन समागम में बसंत पंचमी स्नान पर्व के लिए शटल और आरक्षित बसों की व्यवस्था की है। महाकुंभ में 2 फरवरी की शाम तक लगभग 35 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में स्नान किया है।
श्रद्धालुओं की वापसी के लिए 2500 बसें
यूपी रोडवेज ने बसंत पंचमी के पर्व में आगंतुकों की वापसी के लिए 2500 बसें अलग से आरक्षित करके रखी हैं। महाकुंभ क्षेत्र से चार अस्थाई बस स्टेशन पहुंच रहे आगंतुकों के लिए हर 15 मिनट में रोडवेज बस मिलेगी। बयान में कहा गया कि इसमें सबसे ज्यादा 1500 बसें झूसी में बनाए गए रोडवेज के अस्थाई बस स्टेशन के लिए निर्धारित की गई हैं। वहीं, लखनऊ की ओर जाने के लिए बेला कछार में बनाए गए बस स्टेशन में 600 बसें, कानपुर की ओर जाने वाले आगंतुकों के लिए नेहरू पार्क बस स्टेशन में 300 आरक्षित है।
बस पर भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था
इसके साथ ही मिर्जापुर बांदा की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लेप्रोसी अस्थाई बस स्टेशन में 100 रोडवेज बसें आरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त नजदीक के स्थानों तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए 550 शटल बसें मौजूद हैं। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक हर दो मिनट में शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। बस स्टेशन पर भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बसंत पंचमी पर सभी श्रद्धालुओं की बधाई दी है। महाकुंभ में तीसरे भव्य अमृत स्नान के दौरान कई संतों और श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई।
सीएम योगी ने एक्स पर किया पोस्ट
योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, महाकुम्भ-2025 प्रयागराज में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर पवित्र त्रिवेणी संगम में पावन अमृत स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने वाले पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, सभी अखाड़ों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई।
सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ शिकायत
महाकुंभ को बदनाम करने के लिए अफवाहें और फर्जी खबरें फैलाने के आरोप में मेला पुलिस ने रविवार शाम 7 सोशल मीडिया अकाउंट धारकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। एसएसपी (कुंभ मेला) राजेश द्विवेदी ने बताया कि मेला कोतवाली पुलिस स्टेशन में 7 सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसके मुताबिक कार्रवाई शुरू की जाएगी। साइबर अपराध और मेला पुलिस की एक संयुक्त टीम को मामले की जांच करने और उसके मुताबिक कार्रवाई करने का काम सौंपा गया है।
अब तक 43 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया
यूपी सूचना विभाग के मुताबिक आज सुबह 8 बजे तक 62.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डूबकी लगाई। 2 फरवरी तक 34.97 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ 2025 का आखिरी अमृत स्नान आज बसंत पंचमी के मौके पर किया जा रहा है। एडीजी भानु भास्कर स्वयं मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। मौनी अमावस्या को संगम नोज पर हुई भगदड़ की घटना के बाद शनिवार को प्रयागराज आए मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
शातिपूर्वक स्नान संपन्न कराने के आदेश
अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना । इस बीच, मुख्यमंत्री ने बसंत पंचमी स्नान के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों को शून्य त्रुटि के साथ स्नान संपन्न कराने के निर्देश दिए थे।
लखनऊ। प्रयागराज महाकुंभ से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में महाकुंभ में बन रहे भंडारे में एक पुलिसकर्मी ने जमीन से उठाकर मिट्टी डाल दी। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस वीडियो को अपने अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया।
जमीन से एक बर्तन में मिट्टी उठाई
अखिलेश यादव ने वीडियो के साथ लिखा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग महाकुंभ में फंसे लोगों के लिए खाने की व्यवस्था कर रहे हैं। उनके द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्य के ऊपर राजनीतिक विद्वेष वश ने मिट्टी डाल दी है। वीडियो की जांच के बाद पता चला है कि यह वीडियो प्रयागराज के सोरांव इलाके के फाफामऊ-सोरांव सीमा के मलाक चतुरी गांव की बताई जा रही है। यहां सड़क किनारे पटरी पर तीन बड़े-बड़े भगोनों में श्रद्धालुओं के लिए खाना बनाया जा रहा था। इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने एक बर्तन में जमीन से मिट्टी उठाई और बन रहे भोजन में उड़ेल दी।
पैदल श्रद्धालुओं के लिए भोजन
मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में हुए हादसे के बाद प्रयागराज आ रही गाड़ियों को रास्तों पर ही रोक दिया गया। लोग घंटों-घंटों अपनी गाड़ियों में बैठे दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग पैदल भी जा रहे थे। इन्हीं लोगों के लिए कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं ने रास्ते में भोजन की व्यवस्था की थी। डीसीपी गंगापार कुलदीप सिंह गुनावत ने कहा कि प्रयागराज-प्रतापगढ़ मार्ग पर सोरांव मलाक चतुरी गांव के सामने भी कुछ ग्रामीणों ने महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारे का तैयार करवाया था।
मामले की जांच जारी
उसी समय काफी संख्या में श्रद्धालु भंडारा खाना आए थे। हाईवे किनारे भंडारे के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पुलिस जाम की समस्या दूर करने के लिए घटना पहुंची थी। भंडारा बंद कराने के लिए पुलिस टीम दबाव बनाया गया। ग्रामीणों ने जब भंडारा बंद करने से मना किया तो एक पुलिसकर्मी को गुस्सा आ गया और जमीन पर पड़ी मिट्टी और राख को चूल्हे पर बन रहे भंडारे के खाने में डाल दिया। उन्होंने कहा कि एसीपी सोरांव से जांच कराकर दोषी को सजा मिलेगी।
लखनऊ। महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान से पहले भगदड़ मच गई थी। यह भगगदड़ देर रात लगभग 2 बजे मची। इस हादसे में 30 लोगों की जान चली गई, वहीं 60 लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में 25 लोगों की पहचान हो गई है। 36 घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
अस्पताल से 24 मरीजों को मिली छुट्टी
शुरुआती इलाज के बाद 24 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं। भगदड़े में कई अन्य राज्य के लोगों ने भी अपनी जान गंवाई थी। भगदड़ में कर्नाटक के 4, असम और गुजरात के 1-1 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सरकार ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवार वालों को 25-25 लाख रुपये देने का ऐलान किया। भगदड़ के बाद से पुलिस और प्रशासन सतर्क है। इस बीच खबर मिली है कि चार फरवरी तक प्रदेश में सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं।
महाकुंभ में वाहनों की एंट्री बंद
शहर में चार पहिया वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा है। महाकुंभ मेला में वाहनों को ले जाने की मनाही है। प्रयागराज से सटे जिलों से आने वाली गाड़ियों को जिले की सीमा पर ही रोका जा रहा है। रास्ते को वन-वे कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम बनाने के लिए एक तरफा मार्ग व्यवस्था लागू कर दी गई है। महाकुंभ भगदड़ के बाद सभी तरह के VVIP पास को रद्द कर दिया गया है। किसी भी खास पास के जरिए गाड़ियों को एंट्री नहीं मिलेगी। मेला क्षेत्र पूरी तरह नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है।
भीड़ की वजह से लगा ट्रैफिक जाम
सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा है। मौनी अमावस्या पर बुधवार को साढ़े 7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। वहीं, अब तक संगम में 27 करोड़ से ज्यादा लोग पहुंच चुके हैं। आज भी स्नान के लिए गुरुवार सुबह से ही लोग संगम पहुंच रहे हैं। आज प्रयागराज में सुबह घना कोहरा भी छाया रहा है। अंबेडकरनगर में 30 और 31 जनवरी को इंटरमीडिएट तक के सभी स्‍कूल बंद रहेंगे। महाकुंभ में पहुंची भारी भीड़ की वजह से ट्रैफिक की समस्‍या हो गई है। इसे देखते हुए डीएम ने छुट्टी का आदेश दिया है।
जांच के लिए आयोग का गठन
अयोध्या और प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के भीड़ से ट्रैफिक जाम बढ़ा है। महाकुंभ में मौनी अमावस्‍या पर हुई भगदड़ की वजहों का पता लगाने के लिए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार गुरुवार को प्रयागराज में स्नान के लिए जाएंगे। दोनों अधिकारी अपनी रिपोर्ट सीएम को सौंपेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में मंगलवार देर रात हुए हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन होगा। जो हादसे की जांच करेगी।
लखनऊ। महाकुंभ में भगदड़ के बाद लखनऊ से प्रयागराज के लिए बुधवार सुबह से बसों के संचालन पर रोक लगा दी है। इस बीच कई बसें बछरावां और रायबरेली के जाम में फंसी है। आगे जाने की परमिशन ना मिलने पर बसें वापस हो गई। वहीं, रेलवे स्टेशनों पर अलग-अलग राज्यों और शहरों से आए यात्री नहीं जा पा रहे हैं।
कई बसे यात्री लेकर रवाना
इस बीच लखनऊ से शाम के समय प्रयागराज जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है। निजी वाहनों से जाने वालों को भी टोल प्लाजा पर रोक दिया गया। ऐसे में 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु लखनऊ की सीमा पर ही फंसें हैं। वहीं, लखनऊ वापस आने वाले 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालु भी ट्रेनें और बसे ना चलने की वजह से प्रयागराज में फंसे हैं। प्रशासन की ओर से रोडवेज को सुबह ही बसों का संचालन रोकने के निर्देश दे दिए गए थे। हालांकि, 80 से ज्यादा बसें आलमबाग बस स्टेशन से यात्री लेकर रवाना हो चुकी थीं।
20 बसों के संचालन को रोका
अफसरों ने आनन-फानन में आलमबाग बस स्टेशन पर खड़ी लगभग 20 बसों के संचालन को रोक दिया गया है। इनमें बैठे यात्रियों को भी उतारने के साथ ही बताया गया कि अगला आदेश आने तक बसों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे में यात्रियों ने रेलवे स्टेशन का रुख किया, तब तक इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुकी थी। दूसरी ट्रेनों से पहुंचे श्रद्धालुओं के पास भी कोई विकल्प नहीं बचा। ऐसे में दोपहर तक यात्री बस और रेलवे स्टेशनों के चक्कर काटते रहे।
साधन ना मिलने से परेशान लोग
परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि सूचनाएं मिल रहीं हैं कि हर थाने की पुलिस अपने क्षेत्र में पड़ने वाले हाइवे पर नाकाबंदी करें। नाकाबंदी करने के साथ ही बसों को वापस लौटा दें। ऐसे में यात्रियों को रिफंड किया जा रहा है। वहीं, रायबरेली के आगे पहुंच चुकी बसों के कई यात्री वापसी होती देख दूसरे साधन अपनाने को मजबूर है। वह दूसरे साधन से जाने की उम्मीद में उतर गए। हालांकि, घंटों इंतजार के बाद कोई साधन नहीं मिल रहा है, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं।
लखनऊ: महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्न्नान है। इस मौके पर अखाड़ों का अमृत स्नान जारी है. भगदड़ के बाद अखाड़ा परिषद ने पहले अमृत स्नान से इनकार कर दिया था. हालांकि, बाद में स्थिति सामान्य होने के बाद अखाड़ों ने फैसला किया कि वे अमृत स्नान करेंगे. अब संगम में स्नान करने जा रहे साधु-संतों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जा रही है. अब तक जूना अखाड़ा, निर्वाणी अखाड़ा, पंच दशनाम, पंचायती महानिर्वाण, अखिल भारती श्री पंच निर्वाण अखाड़ा अमृत स्नान कर चुके हैं।
आज 10 करोड़ का आकड़ा हो सकता है पार
बता दें कल मंगलवार देर रात मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान होने के कारण अधिक संख्या में भक्तों की भीड़ संगम किनारे पहुंची, जहां भीड़ अधिक होने की वजह से भगदड़ मच गई। जिसमें कई लोगों की मौत व कई लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज पास के अस्पताल में जारी है। हालांकि स्थिति पहले से बेहतर है। लेकिन लोगों की भीड़ अभी भी अधिक हैं। लोग संगम में डुबकी लगाने के लिए वहां मौजूद है। अनुमान है कि आज मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ भक्त संगम में पवित्र स्नान करेंगे।
दोपहर 2 बजे तक 5.04 करोड़ लोग डुबकी लगाएं
महाकुंभ शुरू होने से लेकर अभी तक संगम में करीब 20 करोड़ लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं. वहीं आज की आंकड़ा को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह रिकॉर्ड तोड़ सकती है। आज दोपहर 2 बजे तक 5.04 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं. 13 जनवरी को महाकुंभ की शुरुआत के बाद से अब तक कुल करीब 25 करोड़ स्नानार्थी महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं.
लखनऊ: महाकुंभ में आज तड़के सुबह मौनी अमवस्या पर अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों के मरने की खबर है। इस घटना पर देशभर में राजनेताओं की बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच इस घटना पर भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने राज्य की मौजूदा योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि प्रशासन बीजेपी नेताओं को VIP स्नान कराने में मस्त हैं। भोली भाली जनता को महाकुंभ में बुलाकर मरने के लिए छोड़ देने वाली इनकी सरकार महान हैं।
बीजेपी नेताओं के स्नान में व्यस्त है प्रशासन
लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने कहा कि बीजेपी नेताओं का VIP स्नान में प्रशासन व्यस्त हैं। बीजेपी ने इस महाकुंभ में सिर्फ पाप कमाया है। भगदड़ में जो लोग मरे उनका खून इस सरकार के माथे पर डाला जाना चाहिए. नेहा राठौड़ ने कहा, "आम जनता भगदड़ में मर रही है. प्रशासन बीजेपी नेताओं को वीआईपी स्नान कराने में व्यस्त है. ये कुंभ मेले की सच्चाई है. ये उनकी सरकार है जो भोले-भाले लोगों को महाकुंभ में बुलाती है और फिर मरने के लिए छोड़ देती है."
बीजेपी पर साधा निशाना
भोजपुरी गायक ने पूछा कि कुंभ जैसे आस्था के पर्व को राजनीतिक कार्यक्रम बनाने वालों से सवाल क्यों नहीं पूछा जाना चाहिए? जब लोग मरते हैं तो सवाल क्यों नहीं पूछे जाने चाहिए? उन्होंने कहा कि मैं दो टूक कहूंगी कि बीजेपी सरकार ने कुंभ मेले से सिर्फ पाप कमाए हैं और मेले के दौरान भगदड़ में मरने वालों के खून के लिए इस सरकार को दोषी ठहराया जाना चाहिए.
सपा चीफ ने इस्तीफे की कर दी मांग
इस घटना को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी से इस्तीफे की मांग की है। मेले की सुरक्षा को सेना को देने की मांग की है। अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ का प्रशासन और प्रबंधन यूपी प्रशासन के बजाय तुरंत सेना को सौंप देना चाहिए. इस हादसे में हत हुए लोगों की नैतिकता को देखते हुए उन्हें अपना पद त्याग देना चाहिए।
लखनऊ: महाकुंभ में आज तड़के सुबह मौनी अमवस्या पर भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों के मरने की खबर है। अनुमान है कि आज सात से आठ करोड़ लोगों ने संगम में स्नान किया है। मंगलवार से ही प्रयागराज की सड़कों पर चींटी ससरने की भी जगह नहीं थी। अब अमृत स्नान के बाद यहां पहुंचे लोगों को उनके गंतव्य स्थान पर छोड़ने की जिम्मेदारी प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण हो चुका है। हालांकि भारतीय रेलवे लोगों के लिए स्पेशल प्लान लागू किया है।
यात्रियों को बाहर निकालने में मदद
रेलवे के अनुसार, आज प्रयागराज के स्टेशनों से विशेष ट्रेनें केवल यात्रियों को प्रयागराज से बाहर निकालने का काम करेंगी यानी शहरों से स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज नहीं आएंगी। कल तक प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेनें चल रही थीं, लेकिन आज ये सिर्फ प्रयागराज से ही देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए चलेंगी. ऐसी कुल 360 ट्रेनें प्रयागराज के स्टेशनों से चलेंगी. हालाँकि, प्रयागराज से आने-जाने वाली नियमित ट्रेनें निर्धारित समय पर चलेंगी।
जानें पूरी घटना
महाकुंभ में संगम किनारे अमृत स्नान से ठीक पहले यानी मंगलवार रात करीब 1 बजे भगदड़ मच गई। इसमें कई लोगों के मरने की खबर है। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं। महाकुंभ से आज रूह कंपा देने वाली कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि इस घटना के बाद भी लोगों की आस्था नहीं रुकने का नाम ले रही है। आज करोड़ों की संख्या में लोग संगम में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। अखाड़ों का शाही स्नान भी अब शुरू हो चुका है। घटना के बाद से प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।
लखनऊ। प्रयागराज महाकुंभ में देर रात 2 बजे भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई लोगों की मौत और घायल होने की सूचना मिली है। मेला प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में लगा है। पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सभी अखाड़ों को अमृत स्नान करने से रोक दिया गया है। मेला प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह ना फैलाने की अपील की है।
पीएम मोदी ने सीए योगी से की बात
साथ ही प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और सहयोग करने का आग्रह किया है। सभी अखाड़ों ने मौनी अमावस्या पर होने वाले अमृत स्नान को रद्द कर दिया है। भगदड़ में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस से महाकुंभ में बने अस्पताल ले जाया जा रहा है। घायलों का इलाज जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर बात की है। वहीं, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग संगम में ही स्नान करना चाहते हैं, जिस वजह से ये हादसा हुआ है।
सीएम योगी ने एडीजी से की बात
अखाड़ा परिषद ने लोगों से अपील की है कि जहां साफ जल दिखने पर स्नान कर लें। महाकुंभ मेला प्रशासन बचाव कार्य में जुटा पड़ा है। बताया जा रहा है कि यह हादसा मंगलवार देर रात लगभग 2 बजे हुआ। आज मौनी अमावस्या पर करोड़ों लोगों के पहुंचने की संभावना है। महाकुंभ में हुई भगदड़ पर सीएम योगी और पीएम मोदी की सुबह से तीसरी बार बात हुई है। सीएम योगी ने इस मामले में एडीजी अमिताभ यश और डीजीपी प्रशांत कुमार से बात की हैं।
सीएम आवास पर हुई बैठक
एडीजी अमिताभ यश और डीजीपी प्रशांत कुमार ने लखनऊ में सीएम आवास पर पहुंचकर सीएम योगी के साथ बैठक की हैं। महाकुंभ में मौनी अमावस्‍या स्‍नान से पहले भगदड़ मच गई थी। भगदड़ के बाद सीएम योगी और पीएम नरेंद्र मोदी की हादसे को लेकर बात हो रही है।
लखनऊ। विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान जारी है। मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान करने के लिए एक दिन पहले ही जन सैलाब उमड़ पड़ा। मौनी अमावस्या पर बुधवार को लगभग 10 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना है।
अमावस्या का शुभ मुहूर्त
मौनी अमावस्या के एक दिन पहले मंगलवार को पावन त्रिवेणी तट पर आस्था का ऐसा जनसमुद्र उमड़ा कि भक्ति भाव की लहरों से सारे बंध टूट गए। एक दिन पहले ही लगभग पांच करोड़ श्रद्धालुओं ने पावन संगम में स्नान किया। थल, जल, नभ से कड़ी निगरानी के बीच मौनी अमावस्या के पहले दिन रात लोग डूबकी लगाते रहे। मौनी अमावस्या का योग मंगलवार देर शाम 7 बजकर दस मिनट से ही शुरू हो गया। ज्योतिषविद पंडित देवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी के मुताबिक बुधवार शाम 6.27 बजे तक अमावस्या रहेगी।
श्रद्धालु संगम मार्ग तक जा सकेंगे
उन्होंने बताया कि यह अमृत योग है। चंद्रमा और सूर्य मकर राशि में और बृहस्पति जब वृष राशि में प्रवेश करते हैं तो यह पूर्ण योग बनता है। ज्योतिषविद ने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त का स्नान सुबह 4 बजे से ही शुरू हो गया। अखाड़ों का अमृत स्नान भी सुबह 5 बजे से शुरू हो जाएगा और देर शाम तक चलेगा। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों को जीटी जवाहर से प्रवेश कर काली सड़क आकर काली रैम्प से होते हुए संगम अपर मार्ग से संगम तक जा सकेंगे।
हनुमान मंदिर के दर्शन कर सकेंगे
संगम क्षेत्र से अक्षयवट मार्ग होते हुए इन्टर लॉकिंग वापसी मार्ग त्रिवेणी मार्ग होते हुए अपने गंतव्य को वापस जा सकेंगे। जवाहरलाल नेहरू मार्ग काली सड़क और निकास मार्ग त्रिवेणी मार्ग प्रस्तावित है। आज प्रमुख स्नान पर्व के दिन में अक्षयवट दर्शन के लिए बंद रहेगा, लेकिन लेटे हनुमान मंदिर का शिखर दर्शन कर सकेंगे।
लखनऊ। प्रयागराज में महाकुंभ में आज दूसरा अमृत स्नान जारी है। मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने के लिए भोर में अखाड़ों के साधु-संत शिविर से निकले थे। भगदड़ की घटना और संगम पर बेकाबू भीड़ होने के बाद प्रशासन ने अखाड़ों से अपील की कि वह स्नान के लिए न जाएं।
बसंत पंचमी के दिन करेंगे स्नान
इसके बाद अखाड़े के साधु-संत शिविर में वापस लौट आए। जहां साधु-संतों ने बैठक की। बैठक में तय हुआ कि अखाड़ों के साधु-संत मौनी अमावस्या पर डूबकी लगाने नहीं जाएंगे। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा कि मेला प्रशासन का मेरे पास फोन आया था। मुझसे जुलूस रोकने की अपील की है। मैंने अपने अखाड़े का जुलूस अंदर ही रोक लिया है। सभी 13 अखाड़े, अब 3 फरवरी यानी बसंत पंचमी के दिन स्नान करने जाएंगे।
स्नान के लिए शिविर से निकले थे
13 अखाड़ों में से सबसे पहले बैरागी, संन्यासी और फिर उदासीन अखाड़े को संगम में डूबकी लगानी थी। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा के नागा साधु और संत स्नान करने के लिए भोर में सबसे पहले अखाड़े से निकले थे। इनकी स्नान का समय 5 बजे रखा गया था। मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने के लिए भोर में अखाड़ों के नागा साधु और संन्यासी शिविर से निकले थे।
लखनऊ। कल यानी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या है, जिसके लिए काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में डूबकी लगाने के लिए महाकुंभ पहुंच रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे ने मौनी अमावस्या पर्व के अवसर पर 28 से 31 जनवरी तक प्रयागराज क्षेत्र के लिए 154 मेला खास गाड़ियां चलाई जाएंगी।
इन जिलों से चलेंगी ट्रेन
यह बनारस, गोरखपुर, भटनी, अयोध्या धाम, छपरा, दोहरीघाट, आजमगढ़ दोहरीघाट और गोमीती नगर स्टेशन से प्रयागारज रामबाग और झूसी के लिए चलाई जाएंगी। इसमें 28 जनवरी को 23 और वापसी यात्रा के लिए 21 स्पेशल ट्रेने चलाई जाएंगी। 29 जनवरी को कुल 23 और वापसी यात्रा के लिए भी 24 गाड़ियां चलाई जाएंगी। 31 जनवरी को कुल 7 और वापसी यात्रा के लिए भी टोटल 14 गाड़ियां चलाई जाएंगी।
शटल बसों में यात्रा मुफ्त
वहीं मौनी अमावस्या पर संगम स्नान करने आ रहे लोगों को 28 से 30 जनवरी तक शटल बसों में किराया नहीं देना होगा। शटल बसें 28 से 30 जनवरी तक के लिए फ्री होंगी। अगर शहरों में 13 रूटों पर शटल बसों का संचालन होगा। सभी अस्थाई बस अड्डों और हवाई अड्डों से शटल बसों को संचालित किया जाएगा। 40-45 शटल बसें प्रयागराज स्टेशन और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के पास रिजर्व रखी गई है। सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से 40 ब से यात्रियों के लिए मुहैया कराई जाएंगी।
30 शटल बसों का संचालन
वहीं प्लेटफार्म नंबर 6 से 30 शटल बसों का संचालित किया जाएगा। वहीं 80 बसे डीएफसी मैदान पर आरक्षित रखी गई है। जरूरत पड़ने पर यहां से भी बसों को लोगों के लिए संचालित किया जाएगा।
लखनऊ। प्रयागराज महाकुंभ पहुंचकर गृहमंत्री अमित शाह ने संगम में स्नान किया। अब तक 13.21 करोड़ ने संगम में डूबकी लगाई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यूपी के सेल्फी पॉइंट अरैल घाट पहुंचे। वह कुछ ही देर में प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में पवित्र स्नान करेंगे। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केपी मौर्य और अन्य लोग मौजूद रहे।
देवकीनंदन ठाकुरजी से आया निमंत्रण
श्री श्री रविशंकर कहते हैं कि मुझे देवकीनंदन ठाकुरजी से निमंत्रण आया। उन्होंने कुछ मुद्दे उठाए हैं। मैं कुछ कारणों से इस कार्यक्रम (धर्म संसद) में शामिल नहीं हो पा रहा हूं, लेकिन हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ हैं। सनातन धर्म को अक्षुण्ण रखने के लिए संतों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भारत में रहने वाले ही नहीं, बल्कि भारत के बाहर रहने वाले सनातन धर्मावलंबियों के बारे में भी सोचना ज़रूरी है। हम ऐसा करना जारी रखेंगे।
सनातन बोर्ड के गठन पर चर्चा
भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "यह सभी सनातनियों के लिए गर्व की बात है कि प्रयागराज में 144 साल बाद महाकुंभ हो रहा है। 27 जनवरी को देवकी नंदन ठाकुर के नेतृत्व में धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सनातन बोर्ड के गठन और सनातन धर्म की रक्षा पर चर्चा होगी" महाकुंभ में स्नान करने पहुंची चंडीगढ़ की बिनिका ठाकुर ने कहा कि “हम यहां सुबह 4 बजे ही पहुंच गए । हमारे पूरे परिवार ने एक साथ संगम में डुबकी लगाई।
सीएम ने गृहमंत्री का स्वाग किया
यह बहुत अच्छा लगा। शुरू में हमें लगा कि ठंड के कारण हम डूबकी नहीं लगा पाएंगे, लेकिन जब हम पानी में गए, तो बेहतर महसूस हुआ। यह अनुभव बहुत ही सुखद था। जब हम भगवान के लिए कुछ करते हैं, तो वह कठिन नहीं लगता…। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रयागराज पहुंचे हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। गृह मंत्री अमित शाह आज महाकुंभ 2025 में संगम में स्नान करेंगे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ के संगम में डुबकी लगाई। साथ ही पूजा-अर्चना भी की। इसके बाद अखिलेश यादव महाकुंभ के इस्कॉन शिविर भी गए। जहां अखिलेश यादव ने सेक्टर-19 में अडाणी और इस्कॉन के सहयोग से चल रहे महाप्रसाद सेवा किचन में महाप्रसाद तैयार किया।
सेवा किचन का जायजा लिया
अखिलेश यादव ने महाप्रसाद सेवा किचन का जायजा लिया। अखिलेश यादव के प्रसाद बनाने की खबरे तेजी से वायरल हो रही है। इस्कॉन के किचन में हर दिन एक लाख श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद तैयार किया जाता है। अखिलेश यादव ने स्वयं अपने हाथों से महाप्रसाद बनाया। साथ ही सेवा में भी भाग लिया। सपा सुप्रीमों ने लोगों को खाना खिलाने के साथ ही खुद भी प्रसाद ग्रहण किया। महाकुंभ में मौजूद श्रद्धालुओं ने अदाणी ग्रुप और इस्कॉन की इस पहल की खूब तारीफ की हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
अडानी और इस्कॉन के महाप्रसाद शिविर में अखिलेश यादव के महाप्रसाद बनाने की खबर चर्चा का विषय बन गई है। बता दें कि महाकुम्भ की आलोचना को लेकर अखिलेश अडानी और इस्कॉन के महाप्रसाद शिविर में अखिलेश यादव के महाप्रसाद बनाने की खबर अब तेजी से वायरल हो रही है। अखिलेश यादव ने महाप्रसाद बनाने की तस्वीरे सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।
लखनऊ। भारत में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह कर्तव्य पथ पर आयोजित हुआ। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इस समारोह में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत के मुख्य अतिथि हैं। परेड में इंडोनेशिया के मार्चिंग दस्ते ने भी कर्तव्य पथ पर परेड किया।
परेड में फ्लाइपास्ट किया गया
भारतीय वायुसेना के विमानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ परेड के दौरान फ्लाइपास्ट किया। इस फ्लाइपास्ट में 40 विमान, 22 लड़ाकू विमान और 11 ट्रांसपोर्ट विमान और सात हेलीकॉप्टर शामिल थे। भारतीय सेना के जांबाज मोटरसाइकिल राइडर्स ने कर्तव्य पथ पर कई तरह के करतब दिखाए। कर्तव्य पथ पर विभिन्न राज्यों की झांकियां भी निकली। इन झांकियों से भारत की सांस्कृति की झलक दुनिया ने देखी। कर्तव्य पथ पर पहली बार प्रलय मिसाइल को पेश किया गया। इसे भारत में ही डीआरडीओ और आरसीआई ने मिलकर बनाया है।
झांकी में बिरसा मुंडा की झलक
कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी भी निकाली गई। इस झांकी में राज्य की संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन को दर्शाया गया। कर्तव्य पथ पर हरियाणा की भी झांकी पेश की गई। गणतंत्र दिवस के जश्न में कर्तव्य पथ पर गोवा की झांकी भी दर्शाई गई। साथ ही तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना की झांकी भी निकाली गई। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सामाजिक न्याय मंत्रालय की झांकी प्रदर्शित की गई। इस झांकी में आदिवासी विकास और भगवान बिरसा मुंडा के जीवन की झलक भी देखने को मिला।
बैंड ने हम रक्षक की धुन बजाई
बीएसएफ के ऊंट दस्ते के मार्चिंग की परेड ने वहां बैठे लोगों को अभिभूत कर दिया। परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर कई रंग बिखर गए। कर्तव्य पथ पर दुनिया ने भारत की सामरिक ताकत के साथ ही सांस्कृतिक विविधता की भी झलक देखने को मिली। कर्तव्य पथ में भारतीय सशस्त्र बल की वेटरन झांकी को प्रदर्शित किया। सीआरपीएफ के बैंड ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इस दल में 51 पुरुष और 49 महिला बैंडवादक शामिल रहे। बैंड ने देश के हम हैं रक्षक की धुन बजाई।
https://twitter.com/ANI/status/1883405517214924959
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महाकुम्भ में आयोजित विश्व हिंदू परिषद के विराट संत सम्मेलन में हिसा लिया। महाकुंभ में दुनिया के कोने कोने से आए संतों और धर्माचार्यों के सानिध्य में मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म की एकता और इसकी अखंडता को सुदृढ़ करने की बात कही है।
आध्यात्मिक शक्ति का द्योतक
मुख्यमंत्री ने इस मंच से महाकुम्भ को सनातन धर्म की अद्भुत ऊर्जा और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बताया है। महाकुंभ ने पूरे विश्व को सनातन का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में महाकुम्भ को विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन बताया है। सीएम योगी ने कहा कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन परंपरा की भव्यता और दिव्यता का प्रमाण है। उन्होंने 45 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन को भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति का द्योतक बताया।
श्रद्धालु की संख्या में वृद्धि होगी
सीएम योगी ने बताया कि अब तक 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया है। आगामी दिनों में यह संख्या बढ़कर 45 करोड़ होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने संतों के आशीर्वाद को भारत की उन्नति का आधार बताते हुए कहा कि संतों के मार्गदर्शन और उनके संकल्पों के परिणामस्वरूप अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण पूरा हो सका। उन्होंने बताया कि साल 2016 में अयोध्या में 2.36 लाख श्रद्धालु आए थे, वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 12 से 15 करोड़ हो गई है। अविरल और निर्मल गंगा इन पूज्य संतों की साधना का ही नतीजा है।
सनातन धर्म एक वटवृक्ष
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म की जड़ें इतनी गहरी हैं कि यह किसी एक संप्रदाय, जाति या क्षेत्र तक सीमित नहीं है। यह धर्म सभी उपासना विधियों को समान सम्मान देता है। यही कारण है कि सिख गुरुओं, जैन मुनियों और अन्य संत परंपराओं के अनुयायियों ने भी सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म एक विराट वटवृक्ष है। इसे जाति, क्षेत्र, भाषा या संप्रदाय के आधार पर बांटा नहीं जा सकता।
लखनऊ: कल यानी रविवार को देशभर में गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिलने वाली है। इस मौके पर वीरता पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है. गणतंत्र दिवस के मौके पर कुल 942 जवानों को सम्मानित किया जाएगा. इसमें 95 जवानों को वीरता पदक, 101 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, 746 को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाएगा.
नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात जवानों को अधिकतर पुरस्कार
95 वीरता पुरस्कारों में से अधिकतर पुरस्कार नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात जवानों को दिए जाएंगे। जिसमें सर्वाधिक नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात जवानों को सम्मानित किया जाएगा. इसमें नक्सली इलाकों से 28, जम्मू-कश्मीर से 28, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र से 03 और अन्य क्षेत्रों से 36 जवानों को उनके वीरतापूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा. इन पुरस्कारों में 78 पुलिसकर्मी और 17 अग्निशमन सेवा कर्मी शामिल हैं।
विशिष्ट सेवा के तहत कुल 101 पदक
बता दें कि, विशिष्ट सेवा के तहत कुल 101 पदक प्रदान किये गये। इसमें पुलिस सेवा के 85, अग्निशमन सेवा के 05, नागरिक सुरक्षा-होमगार्ड के 07 और सुधार सेवा के 04 कर्मियों को पदक प्रदान किये जायेंगे। वहीं सराहनीय सेवा के लिए 746 मेडल दिए गए. इनमें से 634 पदक पुलिस सेवा, 37 पदक अग्निशमन सेवा, 39 पदक नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड और 36 पदक सुधार सेवा कर्मियों को दिए जाएंगे।
गैलेंट्री अवार्ड की लिस्ट:-
जम्मू और कश्मीर: 15 जवान
असम राइफल्स: 1 जवान
बीएसएफ: 5 जवान
छत्तीसगढ़: 11 जवान
ओडिशा: 6 जवान
उत्तर प्रदेश: 17 जवान
सीआरपीएफ: 19 जवान
जम्मू-कश्मीर फायर विभाग: 1 जवान
एसएसबी: 4 जवान
उत्तर प्रदेश फायर विभाग: 16 जवान
विशिष्ट सेवा पुरस्कार का विवरण
विशिष्ट सेवा पुरस्कार के तहत विभिन्न राज्यों एवं विभागों को सम्मानित किया गया।इनमें सिक्किम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, असम राइफल्स, अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, एनएसजी, एनडीआरएफ, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड, रेलवे प्रोटेक्शन, कर्नाटक, ओडिशा के कर्मियों को एक-एक पुरस्कार मिलेगा।
आईबी को आठ पुरस्कार
कुछ राज्यों और विभागों को दो-दो पुरस्कार भी दिए गए, जैसे बिहार, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, सीआईएसएफ, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, एसएसबी और केरल (फायर डिपार्टमेंट)। दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी, उत्तर प्रदेश (सुधार सेवा) को तीन पुरस्कार मिले, जबकि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश पुलिस को चार-चार पुरस्कार दिए गए। सीआरपीएफ, सीबीआई को छह और आईबी को आठ पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
इन कारणों से दिया जाएगा सम्मान
जानकारी के लिए बता दें कि, यह सम्मान उन कर्मियों को दिया जाएगा जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों और साहसी प्रयासों से समाज की सुरक्षा और कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
लखनऊ। महाकुंभ का आज 12वां दिन है। अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में स्नान कर चुके हैं। आज से महाकुंभ में बाहरी गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। शाम को पहली बार ड्रोन शो का आयोजन होगा। डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी आज महाकुंभ में ही ठहरेंगे।
2035 तक देश का पीएम एक मुस्लिम
गुरुवार को डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि अगर देश में मौजूदा परिस्थितियां नहीं बदलीं, तो 2035 तक देश का प्रधानमंत्री एक मुस्लिम होगा। अगर आप एक ही बच्चा पैदा करते हैं, तो समाज के लिए काफी नहीं। उन्होंने कहा- एक बेटा पैदा करने से अच्छा है कि कोई संतान ही मत करो। आज संसद में कोई भी ऐसा नेता नहीं है, जो हिंदुओं की समस्याओं को उठाए, केवल यूपी के सीएम योगी ही ऐसे नेता हैं, जो अंत तक हमारे साथ खड़े रहेंगे।
सभी काम खड़े होकर करते है
वहीं काशी विद्वत परिषद ने हिंदुओं के लिए नई आचार संहिता तैयार की है। इस नियमावली में लिखा है कि सनातन धर्म के लोग क्या करें? क्या न करें। इसे महाकुंभ में जारी किया जाएगा। जूना अखाड़ा में उत्तराखंड के चम्पावत से आए खड़ेश्वरी बाबा रूपेशपुरी हठ योग कर रहे हैं। उन्होंने बताया- मैं गुरु से आशीर्वाद लेकर 6 साल से यह तपस्या कर रहा हूं। यह साधना मानव कल्याण के लिए कर रहा हूं। खड़ेश्वरी बाबा खड़े रहकर ही अपने सारे काम करते है। चाहे वो भोजन करना हो यात्रा करना।
स्टॉल पर लगा अनोखा शंख
अखाड़ा नगर सेक्टर 20 के पास नासिक से आए इंद्र पवार ने शंख की दुकान लगाई है। जहां दुकान पर एक अनोखा शंख रखा है, जो लगभग दो फीट लंबा और 10 इंच गोलाई वाला है। उसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपए है। यह शंख गुजरात के जामनगर स्थित बेट द्वारिका के समुद्र में पाया जाता है। इस शंख से शंख ध्वनि नहीं बजाई जाती, बल्कि इस शंख से मंदिरों में जल अर्पण किया जाता है। महाकुंभ में आज से ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। ड्रोन भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और महाकुंभ के महत्व को दर्शाने वाले दृश्य आकाश में प्रदर्शित किए जाएंगे।
लखनऊ। मुगल बादशाह शाहजहां के 370वें उर्स के अवसर पर एक खास ऑफर है। 3 दिन तक मुफ्त में ताजमहल को देख सकते है। 26 से 28 जनवरी तक ताजमहल में शाहजहां का उर्स चलेगा। जिस वजह से 3 दिन तक मुफ्त में ताजमहल का दीदार किया जा सकता है। पहले 2 दिन दोपहर दो बजे के बाद और आखिरी दिन 28 को पूरे दिन ताजमहल को देखना बिल्कुल निशुल्क होगा।
कव्वाली और मुशायरा भी शामिल
इन तीनों दिन में तहखाने में मौजूद शाहजहां, मुमताज की असली कब्रें भी देखना का मौका मिलेगा। ताजमहल में गुरुवार को तीन दिवसीय उर्स की व्यवस्थाओं के लिए बैठक का आयोजन किया गया है। इसमें बताया गया कि 26 जनवरी को उर्स के पहले दिन दोपहर 2 बजे तहखाने को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। असली कब्रों पर गुस्ल फातिहा और दुआ की रस्म अदा की जाएगी। 27 जनवरी को दोपहर 2 बजे संदल की रस्म अदा की जाएगी। साथ ही कव्वाली मुशायरा भी होगा।
दुआ के बाद चढ़ाई जाएगी चादर
28 जनवरी को कुरानख्वानी, क़ुल फातिहा और दुआ के बाद सतरंगी चादर चढ़ाई जाएगी। पूरे दिन चादरपोशी की रस्म चलेगी। पहली चादर उर्स कमेटी की होगी। सहायक पुरातत्वविद नीरज वर्मा, अलका सिंह, संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी, सीआईएसएफ कमांडेंट वैभव कुमार, तरुण शर्मा आदि उपस्थित रहेंगे। उर्स के पहले और दूसरे दिन जायरीन और पर्यटकों की दोपहर से फ्री एंट्री रहेगी। वहीं तीसरे दिन पूरे दिन के लिए सभी की ताजमहल में फ्री एंट्री रहेगी। ताजमहल के विवाद के कारण उर्स में सुरक्षा के खास इंतजाम किए जाएंगे।
हिंदू नेता कर रहे विरोध
हिंदूवादी नेता ताजमहल में उर्स मनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), एम्मरर शाहजहां उर्स सेलिब्रेशन कमेटी, ताज सुरक्षा पुलिस और सीआईएसएफ के अधिकारियों की बैठक इंतजाम के लिए चर्चा हो चुकी है। मुगल बादशाह शाहजहां का उर्स हर साल हिजरी कैलेंडर के रजब माह के 25, 26 और 27 तारीख को मनाया जाता है। इस साल यह 26, 27 और 28 जनवरी को मनाया जाएगा।
लखनवऊ। यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ मेला के बीच यूपी पुलिस ने आपसी सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए एक पहल की गई है। जिसमें सभी पुलिसकर्मी मिलकर खाना बनाते और खाते दिख रहे हैं। ऐसा इसलिए किया गया ताकि एक परिवार जैसा अनुभव किया जा सके। महाकुंभ मेले को लेकर पुलिस विभाग की ओर से बड़ा खाना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भाईचारे को मजबूत करना
पुलिस विभाग ने इस आयोजन के जरिए एकता और भाईचारे को मजबूत करने का काम किया। महाकुंभ मेला के 56 पुलिस थानों में बड़ा खाना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांस्टेबल से आईपीएस अधिकारी के साथ बाकी पुलिसकर्मियों ने एक टेबल पर बैठे और खाना खाया। कार्यक्रम के दौरान एडीजी और आईजी कचौड़ी तलते नजर आए। वहीं एसएसपी मेज पर बैठे पुलिसकर्मियों के बीच भोजन परोस नजर आए। डीजीपी प्रशांत कुमार भी कार्यक्रम के दौरान पहुंचे। उन्होंने सभी रैंक के पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर एक साथ भोजन का आनंद लिया।
परंपरा मनोबल को बढ़ाती है
दरअसल बड़ा खाना यूपी पुलिस की एक पुरानी परंपरा है। इसका मकसद विभाग के हर सदस्य को यह महसूस कराना है कि वे एक बड़े परिवार का अहम हिस्सा हैं। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह परंपरा पुलिस के हर सदस्य को एकजुट करती है। उनकी मेहनत को मान्यता देती है। डीआईजी वैभव कृष्णा कुंभ मेले में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बड़ा खाना को एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन में यह परंपरा पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाती है।
कर्तव्यों का पालन करना
यह परंपरा पुलिसकर्मियेां को बेहतर ढंग से अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करती है। डीआईजी ने यह भी कहा कि पुलिसकर्मियों की मेहनत और समर्पण महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाती है।
लखनऊ। महाकुंभ का आज 9वां दिन है। सुबह से ही लोगों ने संगम में स्नान करना शुरू कर दिया। सुबह 8 बजे 16 लाख लोगों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। अब तक 9 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। 1 फरवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 5 को पीएम मोदी और 10 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी महाकुंभ में आएंगी।
जांच में ATS और डॉक्टर शामिल
आज बिजनेसमैन गौतम अडाणी महाकुंभ आए। गौतम अडाणी संगम में पूजा-अर्चना कर बड़े हनुमानजी के दर्शन करेंगे। वह इस्कॉन पंडाल में भंडारे में शामिल होकर महाप्रसाद वितरित करेंगे। वहीं आतंकियों द्वारा केमिकल अटैक की धमकी को ध्यान में रखते हुए महाकुंभ में ATS ने गंगाजल की जांच की। जांच का काम सुरक्षा की निगरानी में किया गया। पहले भी संगम पर पानी की जांच रोज कराई जाती रही है, हालांकि अब इसमें ATS और डॉक्टरों को भी शामिल किया गया है।
दोनों डिप्टी सीएम पहले से मौजूद
हर्षा रिछारिया अब महामंडलेश्वर कैलाशानंद के साथ नहीं, बल्कि निरंजनी अखाड़े के साथ रहेंगी। महाकुंभ में कल मुख्यमंत्री योगी कैबिनेट की बैठक करेंगे। बैठक में शामिल लेने के लिए कई मंत्री आज महाकुंभ पहुंच रहे हैं। डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, राज्यमंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी पहुंचेंगे। इसके अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, ए.के शर्मा, रामकेश निषाद और राज्यमंत्री अनिल राजभर पहले से यहां मौजूद हैं।
संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
संगम घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। 13 जनवरी से अब तक 9 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके है। 1 फरवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 5 को पीएम मोदी और 10 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ मेले में आएंगी।
लखनऊ: प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ का भव्य आयोजन शुरू हो गया है. अब तक लाखों श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर चुके हैं. 45 दिनों तक चलने वाले इस प्रयागराज महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए भारत के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु आ रहे हैं.
रेलवे ने की पूरी तैयारी
भारतीय रेलवे ने भी इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. भारतीय रेलवे द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में महाकुंभ के लिए प्रयागराज पहुंचने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।आज यानी 19 जनवरी को भी भारतीय रेलवे 49 स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. आइए हम आपको बताते हैं. ये स्पेशल ट्रेनें किस रूट पर चलाई जा रही हैं और इनकी टाइमिंग क्या है? पूरी सूची देखें.
आज महाकुंभ के लिए चलाई जा रहीं स्पेशल ट्रेनें
भारतीय रेलवे महाकुंभ 2025 में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को शीर्ष सुविधाएं भी प्रदान कर रहा है। भारतीय रेलवे प्रयागराज महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं के लिए 3 हजार से अधिक विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। महाकुंभ में आने के लिए रेलवे की ओर से देश के अलग-अलग शहरों से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. रेलवे की ओर से आज यानी 19 जनवरी को 49 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं.
देखें कौन सी ट्रेन किस समय किस शहर से चल रही
ट्रेन नंबर- 07711, टाटानगर जंक्शन-टूंडला जंक्शन, टाइम- 20:55
ट्रेन नंबर- 02418, दिल्ली जंक्शन-सूबेदारगंज, टाइम- 09:30
ट्रेन नंबर- 04065, फाफामऊ-दिल्ली जंक्शन, टाइम- 23:30
ट्रेन नंबर- 04315, फाफामऊ-देहरादून, टाइम- 06:30
ट्रेन नंबर- 04662, अमृतसर जंक्शन-फाफामऊ, टाइम- 20:10
ट्रेन नंबर- 04811, बाड़मेर-बरौनी जंक्शन, टाइम- 17:30
ट्रेन नंबर- 09609, उदयपुर सिटी-धनबाद जंक्शन, टाइम- 13:00
ट्रेन नंबर- 04315, मौला अली-गया जंक्शन, टाइम- 17:50
ट्रेन नंबर- 04526, बठिंडा जंक्शन-फाफामऊ, टाइम- 04:30
ट्रेन नंबर- 03032, भिण्ड-हावड़ा, टाइम- 03:30
ट्रेन नंबर- 03689, गया-प्रयागराज, टाइम- 02:20
ट्रेन नंबर- 09018, गया-वापी, टाइम- 22:00
ट्रेन नंबर- 01901, आगरा किला-सूबेदारगंज, टाइम- 06:31
ट्रेन नंबर- 01902, सूबेदारगंज-आगरा किला, टाइम- 14:30
ट्रेन नंबर- 03220, प्रयागराज-पटना, टाइम- 22:35
ट्रेन नंबर- 03690, प्रयागराज-गया, टाइम- 11:00
ट्रेन नंबर- 05560, टूण्डला-सहरसा, टाइम- 11:20
ट्रेन नंबर- 03410, प्रयागराज रामबाग मालदा टाउन, टाइम- 19:15
ट्रेन नंबर- 03219, पटना-प्रयागराज, टाइम- 14:25
ट्रेन नंबर- 04201, आलमनगर-प्रयागराज संगम, टाइम- 19:15
ट्रेन नंबर- 06603, बीना मालखेड़ी-कटनी मुड़वारा, टाइम- 14:00
ट्रेन नंबर- 08562, विशाखपट्टणम-गोरखपुर, टाइम- 22:20
ट्रेन नंबर- 04206, प्रयागरा-प्रयागराज संगम, टाइम- 14:15
लखनऊ: प्रयागराज में इस साल का महाकुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू हो चुका है और यह 26 फरवरी तक चलने वाला है. इसका 7वां दिन 19 जनवरी को है. वहीं, प्रशासन का दावा है कि पहले शाही स्नान (14 जनवरी) के दिन 3.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई. पिछले तीन दिनों में 6 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं.
45 करोड़ लोगों के पहुंचने की संभावना
इन 45 दिनों में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ये आंकड़ा ट्विटर पर शेयर किया था, लेकिन सवाल उठता है कि इतनी बड़ी भीड़ की सही गिनती कैसे है? आइये समझते हैं.
19वीं सदी से श्रद्धालुओं की गिनती
कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की गिनती की प्रक्रिया 19वीं सदी में शुरू हुई थी. 1882 के कुम्भ में अंग्रेजों ने प्रमुख मार्गों पर बैरियर लगाकर गिनती कर ली थी। मेले में पहुंचने वाले लोगों की संख्या का अनुमान रेलवे टिकट बिक्री के आंकड़ों से भी लगाया गया. उस वक्त संगम पर करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद थी. 1906 के कुंभ में करीब 25 लाख लोगों ने हिस्सा लिया था. इसी तरह 1918 के महाकुंभ में करीब 30 लाख लोगों ने संगम में डुबकी लगाई थी.
AI और CCTV से गिनती
इस बार कुंभ मेले में भीड़ का आकलन करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल किया जा रहा है. मेले में 200 स्थानों पर अस्थायी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके अलावा पूरे प्रयागराज शहर में 268 स्थानों पर 1107 अस्थायी कैमरे लगाए गए हैं.100 से अधिक पार्किंग स्थलों पर 700 से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जो वाहनों और श्रद्धालुओं की गिनती में मदद करते हैं।
इन चीजों से भी लगाया जाता हैं अनुमान
नावों, ट्रेनों, बसों और निजी वाहनों से आने वाले लोगों की गिनती से भी भक्तों की संख्या का अनुमान लगाया जाता है। कुल आंकड़ों में अखाड़ों में आने वाले साधु-संतों और श्रद्धालुओं की गिनती भी जोड़ी जाती है. हालाँकि, एक ही व्यक्ति को कई बार गिना जा सकता है, क्योंकि कई लोग अलग-अलग घाटों पर स्नान करते हैं या मेले के विभिन्न हिस्सों में घूमते हैं।
पहले किस तरह होती थी गिनती?
2013 से पहले डीएम और एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर मेले में आने वाले लोगों की संख्या का अनुमान लगाया जाता था. इसमें बसों, ट्रेनों और निजी वाहनों का डेटा शामिल था। अखाड़ों से उनके भक्तों के बारे में भी जानकारी ली गई। पहले गिनती करना थोड़ा आसान था लेकिन अब शहर में बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक प्रबंधन के कारण यह काम काफी जटिल हो गया है।
2013 में कैसे हुआ था गिनती?
डीडब्ल्यू की रिपोर्ट के मुताबिक, 2013 के कुंभ में पहली बार सांख्यिकीय तरीकों का इस्तेमाल किया गया था. इसमें स्नान के लिए आवश्यक स्थान और समय को आधार माना गया। आंकड़ों के मुताबिक, एक व्यक्ति को नहाने के लिए 0.25 मीटर जगह और 15 मिनट का समय चाहिए होता है।
इस आधार पर भी होती है गिनती
इस तरह एक घंटे में एक घाट पर करीब 12,500 लोग स्नान कर सकते हैं. इस साल प्रयागराज में स्नान के लिए 44 घाट तैयार किये गये हैं. अगर इन सभी घाटों पर लगातार 18 घंटे तक स्नान होता है तो भी यह संख्या प्रशासन द्वारा दिए गए आंकड़ों से काफी कम है.
लखनऊ। टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज रिंकू सिंह की शादी तय हो गई है। क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी जौनपुर के मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ तय हुई है। दोनों के इंगेजमेंट की खबरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। खबर वायरल होते ही लोगों ने दोनों को बधाइयां देना शुरू कर दिया है। प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने कहा, अभी ऐसी कोई बात नहीं है। बेटी की सगाई की बात चल रही है।
बड़े दामाद से की थी रिंकू के रिश्ते की बात
वहीं जब अलीगढ़ में रिंकू सिंह ने अपना नया घर बनवाया था, तब अप्रैल 2024 में इसे देखने सपा सांसद प्रिया सरोज पहुंची थी। उन्होंने घर के बारे जानकारी ली थी। साथ ही कुछ इंटीरियर में बदलाव बारे में बात की थी और अपने सुझाव दिए थे। तभी से सपा सांसद प्रिया सरोज और रिंकू सिंह नजदीक आने लगे थे। दोनों की पिछले एक साल से मुलाकात का दौर चल रहा है। प्रिया के पिता ने बताया कि रिंकू सिंह के घर वालों ने हमारे बड़े दामाद जो अलीगढ़ में न्यायिक अधिकारी हैं, उनसे रिश्ते को लेकर बात की थी।
पिछले साल लिया था 3 करोड़ का घर
हम इस रिश्ते पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रहे हैं। शादी का मामला है, इसीलिए बहुत सोच समझकर फैसला लेना होगा, लेकिन दोनों की सगाई की खबर सही नहीं है। रिंकू सिंह ने अलीगढ़ के ओजोन गोल्डन स्टेट में साढ़े तीन करोड़ का बंगला खरीदा है। उनके बंगले में 6 बेडरूम है। घर में एक बड़ा सा मंदिर भी है। साथ ही क्रिकेट जर्नी से जुड़ी उनकी यादें हैं। यहां उनका बैट भी रखा गया है, जिससे उन्होंने 6 छक्के लगाए थे। उनके घर में स्विमिंग पूल भी है। बता दें रिंकू सिंह का जर्सी नंबर 35 है और उनके घर का नाम 38 है।
शाहरुख खाने ने किया था कॉल
अप्रैल 2023 में रिंकू सिंह के छक्कों के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक अभिनेता शाहरुख खान ने उन्हें कॉल किया। शाहरुख खाने ने पूछा कि वह कब शादी करेंगे। उनसे कहा था कि वह ज्यादा किसी की शादी में नहीं जाते, लेकिन उनकी शादी में जरुर शामिल होंगे। शादी में आकर डांस भी करेंगे। तभी से उनकी शादी की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है। प्रिया सरोज वाराणसी जनपद के पिंडरा तहसील के करखियांव की निवासी हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था।
भाजपा नेता को हराकर पहुंची लोकसभा
18 साल की उम्र पार करते ही सपा की न केवल सक्रिय सदस्य बन गई थी बल्कि पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रियता से हिस्सा लेती है। अब वह मछली शहर से सपा सांसद है। 25 साल की आयु में वह भाजपा के कद्दावर नेता बीपी सरोज को हराकर लोकसभा तक पहुंची थी।
लखनऊ। महाकुंभ का आज छठा दिन है। महाकुंभ में ब्लास्ट करने की धमकी मिली है। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सुबह त्रिवेणी संगम में स्नान किया। अब तक 7.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम स्नान डुबकी लगाई । आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रयागराज आ रहे हैं। वह संगम में डुबकी लगाएंगे। साथ सेना के अफसरों के साथ बैठक भी करेंगे।
बम की सूचना से परेशान सुरक्षा एजेंसी
राजनाथ सिंह के आने से पहले देर रात शहर और महाकुंभ क्षेत्र में सुरक्षा के जवान उतरे थे। पुलिस ने बम की जांच-पड़ताल शुरू की। मेला क्षेत्र में जाने वाली गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। 18 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से कुछ के पहचान के तौर पर आधार कार्ड नहीं थे। कुछ अपने बारे में सही जानकारी नहीं दे सके। वहीं कई युवकों को चोरी के शक में गिरफ्तार किया गया है। सेक्टर-18 में बम की सूचना से देर रात तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां परेशान रहीं।
सफाईकर्मी को आया था धमकी का कॉल
पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वायड की टीमों ने सेक्टर-18 समेत महाकुंभ के एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कहीं कुछ हासिल नहीं हुआ। सफाईकर्मी के पास दोपहर में कॉल आई थी कि सेक्टर-18 में बम रखा गया है। इसके कुछ देर बाद ही ब्लास्ट की धमकी मिली थी। पुलिस कॉल करने वाले की डिटेल निकलवा रही है। आज से कुछ रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। शहर से नैनी की ओर जाने वाले वाहन बैरहना, मेडिकल चौराहा और बांगड़ धर्मशाला चौराहे से होते हुए नए यमुना पुल की ओर निकलेंगे।
2 दिन का महाकुंभ कार्यक्रम टला
वहीं, झूंसी की दिशा में जाने वाले वाहन दोपहर 2 बजे के बाद हाशिमपुर पुल, बालसन चौराहे, बक्शी बांध, नागवासुकि से ओल्ड जीटी पांटून पुल होकर जाएंगे। शहर से नैनी जाने वाले वाहन पुराने यमुना पुल होते हुए जाएंगे। CM योगी का आज महाकुंभ आने के कार्यक्रम को टाला गया है। मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा के लिए वह जल्द ही प्रयागराज आएंगे। योगी का शनिवार और रविवार को महाकुंभ का कार्यक्रम था।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित
अखाड़ों के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने का कार्यक्रम भी तय किया गया था। गुरुवार को आए मुख्य सचिव ने इसकी घोषणा करने के साथ तैयारी के निर्देश दिए थे। शुक्रवार रात मेल अधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित हो गया है।
लखनऊ। यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज हो चूका है। लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं महाकुंभ संगम में स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं 75 जिलों के कारीगरों और उद्यमियों को इससे रोजगार मिला है।
10 हजार को ऑर्डर छोटे कारीगरों को
केवल 45 दिन में 35 देशों के बराबर आबादी आकर्षित करने वाला यह धार्मिक महापर्व उद्योगों के लिए किसी दिवाली से कम नहीं है। 10 हजार करोड़ रुपये के ऑर्डर तो केवल छोटे कारीगरों को दिए गए हैं।
25 हजार करोड़ के राजस्व की संभावना
महाकुंभ के लिए राज्य सरकार का 7,500 करोड़ रुपये का बजट है। इस खर्च से लगभग 25 हजार करोड़ रुपये के राजस्व और 2 लाख करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना है। महाकुंभ में जूता-चप्पल सिलने वाले कारीगर से लेकर हेलीकॉप्टर चलाने वाली कंपनी तक के लिए बंपर कमाई के रास्ते खुल गए है। इसके अतिरिक्त किराने के सामान से 4000 करोड़ रुपये, सब्जियों से 2200 करोड़, खाद्य तेल से 2500 करोड़, दूध और अन्य डेयरी उत्पाद से 4200 करोड़, हॉस्पिटैलिटी से 2500 करोड़ बिस्तर, गद्दे, चादर, तकिया और कंबल आदि से 900 करोड़, और कई अन्य क्षेत्रों से कम से कम 3000 करोड़ रुपये की कमाई होगी।
इन जिलों को मिला सीधा लाभ
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के यूपी प्रमुख महेंद्र गोयल के मुताबिक महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की बुनियादी जरूरत से जुड़ी चीजों से ही 17,310 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन के मुताबिक कपड़े, पूजा सामग्री, रेडीमेड, स्मृति चिह्नों की खरीदारी में हस्तशिल्प और खाद्य पदार्थों का व्यापार काफी तेजी से फल-फूल रहा है। इनका लाभ हर जिले को हस्तशिल्पियों को मिल रहा है। कपड़े में गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, कानपुर, मिर्जापुर, बनारस और उन्नाव के कारीगरों और उद्यमियों को सीधा लाभ मिला है।
टेंट सिटी को भी मिला फायदा
स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन, बिजली व पानी आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था के क्षेत्र में कई जिले मालामाल किया है। जिनमें मेरठ, गोरखपुर, सीतापुर, हापुड़, कन्नौज, लखनऊ, इटावा और झांसी है। परिवहन, पर्यटन, पानी, पूजापाठ की सामग्री आदि ने वाराणसी, मथुरा, हरदोई, कानपुर सिटी, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात और बागपत को करोड़ों रुपये का रोजगार दिया है। प्रदेश के 82 बड़े ब्रांड्स और देश के 178 ब्रांड्स ने भी अस्थाई रूप से 9000 युवाओं को काम दिया है। टेंट सिटी ने स्थाई रूप से 2000 से ज्यादा रोजगार दिए हैं।
लखनऊ। यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज हो चुका है। 26 फरवरी तक चलने वाले इस महापर्व में करोड़ों श्रद्धालु हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज पहुंचे है। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए मेला परिसर में कई तरह के खास इंतजाम किए गए है। इसी क्रम में श्रद्धालुओं को अपनों से जोड़े रखने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने भी श्रद्धालुओं को खुशखबरी है।
श्रद्धालुओं को देगी खास सुविधा
टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल मेले में जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को फ्री में कॉल्स, डेटा और SMS की सुविधा देगी। BSNL ने बताया है कि उसने मेला परिसर में 50 बेस ट्रांसीवर स्टेशन(BTS) स्थापित किए हैं। BTS मोबाइल डिवाइस को नेटवर्क से जोड़ने का काम करते है। इनके जरिये BSNL लोगों को डिजिटल सेवा का फायदा उठाने का मौका दे रही है। दरअसल, BSNL कंपनी कुंभ मेला के लिए एक खास सुविधा लेकर आई है। इसमें इच्छुक श्रद्धालु फ्री वॉइस, डेटा और SMS स्पॉन्सर कर सकते हैं।
लोगों को नाम वाले SMS भेजे जाएंगे
इसके बदले कंपनी मेला परिसर में आए सभी लोगों को उनके नाम वाले SMS भेजेगी। BSNL ने इस सर्विस के तहत 4 तरह की स्पॉन्सशिप निकाली है। अगर कोई व्यक्ति 1 BTS में श्रद्धालुओं के लिए फ्री डेटा, कॉल और SMS स्पॉन्सर करना चाहता है तो उसे 10,000 रुपये देने होंगे। इसी तरह 5 BTS के लिए यह रकम 40,000, 30 BTS के लिए 90,000 और 50 BTS के लिए 2.5 लाख रुपये की रकम चुकानी पड़ेगी।
व्यक्तियों को करना होगा स्पॉन्सर
इसके बाद सर्विस के हिसाब से स्पॉन्सर व्यक्ति की जानकारी देते हुए संबंधित BTS में मौजूद सभी लोगों के पास कंपनी की ओर से SMS भेजे जाएंगे। इस सर्विस के तहत श्रद्धालु बिना कोई पैसा दिए कुंभ मेले से अपनों के साथ जुड़े रहने के लिए फ्री में SMS, डेटा और कॉलिंग सुविधा पा सकते हैं।
लखनऊ। मोदी सरकार ने बजट 2025 से पहले ही 8वें आयोग के गठन को अपनी मंजूरी दे दी है। जिसकी शुरूआत साल 2026 में होगी। 8वें वेतान आयोग को मंजूरी मिलना सरकार कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 53 फीसद हो गया था। जाहिर है कि आठवां वेतन आयोग लागू होते से इसमें और अधिक वृद्धि होगी।
2026 तक लागू हो सकती है शर्तें
8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी मिलने के बाद अब राज्य सरकारों, पीएसयू से इस पर सलाह ली जाएगी। अब जल्द ही आठवें वेतन आयोग के अध्यक्ष और दो सदस्यों के नामों की घोषणा की जाएगी। गठन के बाद 2026 तक आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। साल 2026 तक आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने की संभावना है। केंद्रीय कर्मचारियों को तो वेतन बढ़ने की आस बंध गई है, लेकिन यूपी समेत दूसरे राज्यों के कर्मचारी के मन अभी भी यही सवाल है कि 8वें वेतन आयोग का फायदा उन्हें कब तक मिलेगा।
आयोग के लागू होने में 10 साल का अंतर
यूपी सरकार के कर्मचारियों तक आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें कब तक पहुंचेंगी? इसका अनुमान लगाने के लिए हमें सातवें वेतन के लागू होने की प्रक्रिया को समझना होगा। वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के इतिहास पर गौर किया जाए तो सातवां वेतन आयोग 2016 में लागू हो गया था, जो 10 साल 2026 में जाकर पूरा हो रहा है। इससे पहले चौथा, पांचवां और छठा वेतन आयोग भी 10 साल के अंतराल पर लागू हुआ था। सातवें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था।
मूल वेतन में हुई थी वृद्धि
जिसके तहत केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मूल वेतन में 2.57 फीसदी की बढ़ोत्तरी होगी। वहीं इससे पहले छठे वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.86 था, जिसके चलते केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 1.86 फीसद की बढ़ोत्तरी हुई थी।
लखनऊ। महाकुंभ 2025 का आगाज हो चुका है। इस बीच महाकुंभ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस बीच प्रयागराज पहुंची एक साध्वी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोग अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वायरल वीडियों में साध्वी ने गले में रुद्राक्ष और फूलों की माला पहन रखी है। और माथे पर तिलक लगा रखा है।ॉ
पेशे से एक सोशल मीडिया इन्फ्लुंएसर
साध्वी ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। वायरल वीडियो में दिख रही साध्वी का सच भी सामने आ गया है। दरअसल अपनी खूबसूरत की वजह से चर्चा में आई साध्वी पेशे से सोशल मीडिया इन्फ्लुंएसर हैं। उनका नाम हर्षा रिछारिया है। महाकुंभ में अमृत स्नान करने पहुंची इस साध्वी ने खुद ही अपना सच बता दिया। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि “ये सुनकर अच्छा लग रहा है कि दुनिया की सबसे खूबसूरत, लेकिन साध्वी का कहीं न कहीं मुझे टैग दिया जा रहा है, जो उचित नहीं है।
मैने खुद को साध्वी नहीं कहा
क्योंकि मैं अभी पूरी तरह से साध्वी नहीं बनी हूं। लोगों ने मेरी वेशभूषा को देखते हुए एक साध्वी समझ लिया, लेकिन मैंने खुद को कभी साध्वी नहीं कहा। ” उन्होंने कहा मैंने कभी नहीं कहा कि मैं बचपन से साध्वी हूं। मैंने केवल मंत्र की दीक्षा ली है। मैं सनातन संस्कृति की ओर आगे बढ़ रही हूं। उन्होंने आगे कहा कि अगर मैं एक्टिंग, मॉडलिंग और एंकरिंग की दुनिया से आई हूं, तो इसमें बुराई क्या है। साध्वी के रूप में महाकुंभ में वायरल हो रहीं हर्षा रिछारिया ने host_harsha नाम से इंस्टाग्राम से अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है, जो वेरिफाइड अकाउंट है।
खुद को बताया एक एंकर
हर्षा के अकाउंट पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। बताया जा रहा है कि एक दिन में उसने 1 मिलियन फॉलोअर्स जुटा लिए हैं। अपने अकाउंट में हर्षा ने स्वयं को एक एंकर बताया है। साथ ही निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंदगिरी जी महाराज की शिष्या भी बता रही है।
लखनऊ। संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ का आज तीसरा दिन है। एक दिन पहले यानि मकर संक्रांति पर 3.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने अमृत स्नान किया था। अभी भी यहां तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से ही है। लोग इस दौरान नागा साधुओं से आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। महानिर्वाणी अखाड़े के 68 महामंडलेश्वर और हजारों साधुओं ने त्रिवेणी संगम में डूबकी लगाई।
इन अखाड़ों ने किया अमृत स्नान
वहीं निरंजनी अखाड़े के 35 महामंडलेश्वर और हजारों नागा साधुओं ने अमृत स्नान में हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त आवाहन अखाड़ा, जूना अखाड़ा और पंचाग्नि अखाड़े के हजारों संतों ने भी अमृत स्नान किया। शाही स्नान के दौरान हजारों नागिन साध्वियां भी इसमे शामिल रहीं। आइए आपकों बताते है कौन है ये नागिन साध्वियां?
महिला साधू का महाकुंभ में योगदान
प्रयागराज महाकुंभ में हर बार की तरह इस बार भी नागा साधुओं ने सुर्खियां बटोरी है। पुरुषों के समान ही महिला नागा साधू भी महाकुंभ में अपनी अहूती दे रही हैं। महिला नागा साधु ने गृहस्थ जीवन को छोड़कर साध्वी का जीवन अपनाया है। इनके दिन की शुरुआत और समाप्ति दोनों पूजा-पाठ से होती है। महिला नागा साधु का जीवन कई तरह की परेशानियों से भरा होता है। महिला नागा साधु, पुरुष नागा साधुओं से कई मायनों में अलग होती, वे दिगंबर नहीं रहतीं।
पीरियड्स के दौरान नहीं करती स्नान
वे सभी केसरिया रंग के वस्त्र पहनती हैं, लेकिन वह वस्त्र सिला हुआ नहीं होता। इसलिए उन्हें पीरियड्स के दौरान कोई समस्या नहीं होती। कुंभ मेले में नागा साध्वियां भी हिस्सा लेती हैं। अगर पीरियड्स चल हो रहे हो तो वह गंगा में डुबगी नहीं लगाती। केवल शरीर पर गंगा जल छिड़क लेती हैं। महिला नागा साधु बनने के बाद सभी साधु-साध्वियां उन्हें माता कहती हैं। माई बाड़ा में महिला नागा साधु रहती हैं, जिसे अब दशनाम संन्यासिनी अखाड़ा कहा जाता है।
पुरुष साधु से अलग है महिला नागा साधु
पुरुष नागा साधु नग्न रह सकते हैं, लेकिन महिला नागा साधु को नग्न रहने की अनुमति नहीं है। पुरुष नागा साधुओं में वस्त्रधारी और निर्वस्त्र दो तरह के नागा साधु होते हैं। सभी महिला नागा साधु वस्त्रधारी होती हैं। महिला नागा साधुओं को अपने माथे पर तिलक लगाना जरूरी है। महिला नागा साधु गेरुए रंग का केवल एक कपड़ा पहनती हैं, जो सिला हुआ नहीं होता है। महिला नागा साधु के इस वस्त्र को गंती कहा जाता है। महिला नागू साधू पूरी जिंदगी केवल गंती पहनकर गुजारती हैं।
लखनऊ। यूपी के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में अनोखे और तरह-तरह के साधु-संतों देखने को मिल रहे हैं। महाकुंभ में ऐसे ही एक साधु ने बाइक से एंट्री मारी। बाबा के बाइक से ही एंट्री करने पर बवंडर मच गया। अपने इसी अंदाज के लिए इन बाबा को बवंडर बाबा के नाम से जाना जाता है। वैसे बवंडर बाबा का दस्तावेज में नाम कुछ और है। बंवडर बाबा का डॉक्यूमेंट में नाम विनोद सनातनी है।
12ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी की
बंवडर बाबा मध्य प्रदेश के निवासी हैं। बाबा फर्राटेदार इंग्लिश बोलते हैं। बवंडर बाबा ने बताया कि मैं कि वह अब तक 1.15 लाख किमी की सनातनी यात्रा बाइक से पूरी कर चुके हैं। 14 साल की उम्र में ही उन्होंने संन्यास का रास्ता अपना लिया था। देश के 12 ज्योतिर्लिंग, 29 शक्तिपीठ समेत 25 राज्यों का दौरा वह अपने बाइक से पूरी कर चुके हैं। बवंडर बाबा किसी अखाड़े से संबंधित नहीं हैं। उनका पूरा जीवन उनकी बाइक पर बीतता है। उन्होंने बताया कि वह एक बड़े मिशन पर निकले हैं। यह मिशन देवी-देवताओं की तस्वीर से संबंधित है।
कलाकार ने गले में लपेटा अजगर
महाकुंभ में अपनी एंट्री पर उन्होंने कहा कि शायद यहां से मेरा मिशन पूरा हो जाएगा। प्रयागराज महाकुंभ में श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़े की छावनी प्रवेश यात्रा निकाली गई। शुक्रवार के दिन झांकी में शिव के रूप में कलाकार ने गले में अजगर लपेटकर आया। कलाकार ने नरमुंड की माला भी पहन रखी थी। पेशवाई में 500 से ज्यादा साधु-संत शामिल हुए। जो शिव आराधना के साथ गुरुबाणी का पाठ करते चल रहे थे। शवाई मुंशी की राम बगिया मुठ्ठीगंज की ओर से चली थी। इस दौरान जगह-जगह फूल बरसाकर साधु-संतों का स्वागत किया गया।
वैचारिक मतभेद से स्थापित नया अखाड़ा
कई लोग साधुओं के साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए। महाकुंभ मेला क्षेत्र में एंट्री के बाद संत संगम की रेती पर जप-तप करेंगे। 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ में लगभग 50 करोड़ लोग आएंगे। श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा लगभग 111 साल पुराना है। इसका रजिस्ट्रेशन 1913 में हुआ था। अखाड़ों के महंत बताते हैं, बड़ा उदासीन अखाड़े के संतों से वैचारिक मतभेद होने के बाद महात्मा सूरदास जी की प्रेरणा से एक अलग अखाड़ा स्थापित किया गया। जिसे श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा (हरिद्वार) नाम दिया गया।
लखनऊ। सोलापुर के पूर्व मेयर और एनसीपी नेता महेश कोठे की बीते दिन प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करते समय दिल का दौरा पड़ गया। जिससे उनकी मौत हो गई। 60 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। यह घटना गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी के संगम त्रिवेणी पर सुबह 7:30 बजे के आसपास हुई।
अंतिम संस्कार किया जाएगा
बता दें कि मकर संक्रांति पर कोठे अमृत स्नान में शामिल होने के लिए त्रिवेणी संगम गए थे। उन्हें नदी के पानी में अचानक से दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें इलाज के लिए पास के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार यानी आज महेश कोठे के शव को अंतिम संस्कार के लिए सोलापुर लाया जाएगा। कोठे ने 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में सोलापुर (उत्तर) से चुनाव लड़ा था। उनका मुकाबला भाजपा के विजय देशमुख के था, लेकिन वह इस चुनाव में हार गए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है।
शदर पवार ने जताया दुख
प्रयागराज में कड़ाके की ठंड से लोगों को ठिठुरन हो रही है। विभिन्न 'अखाड़ों' से संबंधित संतों ने 'मकर संक्रांति' के मौके पर महाकुंभ में पहला 'अमृत स्नान' किया, जिसमें सुबह 8.30 बजे तक 1.38 करोड़ भक्तों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। एनसीपी (सपा) प्रमुख शरद पवार ने कोठे के निधन पर शोक जताया है। पवार ने ट्वीट किया, सोलापुर के सबसे युवा पूर्व मेयर और मेरे पुराने सहयोगी महेश कोठे का दुखद निधन महाकुंभ में हो गया।
दुख की घड़ी में साथ है
महेश कोठे ने सोलापुर शहर के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके निधन से सोलापुर ने एक गतिशील और समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है। दुख की घड़ी में हम सभी कोठे परिवार के साथ खड़े हैं।
लखनऊ। यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की शुरूआत हो चुकी है। जिसमें करोड़ों श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग अमृत स्नान के लिए महाकुंभ पहुंच रहे हैं। वहीं महाकुंभ पर प्रचंड ठंड का प्रकोप भी जारी है। अमृत स्नान के बाद तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 हजार से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए हैं।
तबीयत खराब होने से हुई मौत
श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने पर शरद पवार की पार्टी के नेता को उनके दोस्त को इलाज के लिए सुबह 8:30 बजे उप केंद्रीय अस्पताल झूंसी ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही कोटा राजस्थान के एक अन्य व्यक्ति सुदर्शन सिंह पंवार की भी स्नान के बाद मौत हो गई। सुदर्शन सिंह भी अपने दोस्तों के साथ महाकुंभ में स्नान के लिए पहुंचे थे। स्नान के बाद तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए उन्हें उप केंद्रीय अस्पताल झूंसी ले जाया गया। कार्डियक अरेस्ट होने की वजह से उनकी मौत हो गई।
262 मरीजों को किया भर्ती
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा। इसके अतिरिक्त 85 साल के अर्जुन गिरी को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल ले जाया जा रहा था। उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। केंद्रीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कौशिक ने बताया कि 13 जनवरी, 2025 को लगभग 3 हजार से ज्यादा लोग तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए ओपीडी पहुंचे थे। इनमें से 262 मरीजों को भर्ती किया गया।
37 मरीजों को रेफर किया
37 मरीजों की गंभीर हालात देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। इन लोगों को मेला इलाके के झूंसी और अरैल अस्पताल से एसआरएन में रेफर कर दिया गया।