सीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
जूनियर छात्रों को फर्जी कॉल और सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से परेशान करने के लिए आरोपी माना गया है। प्रत्येक आरोपी पर 10,000 का जुर्माना लगाया है। गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल (जीएसवीएम) मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि साइबर सेल की जांच से पता चला है कि इन छात्रों ने फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाए थे। जिससे इन्होंने जूनियर छात्रों को मैसेज भेजकर रैगिंग की थी। सीसीटीवी फुटेज के माध्‍यम से सीनियर छात्रों की करतूतों का खुलासा हुआ।
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
लखनऊ। वाराणसी में एक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। तेज रफ्तार में आ रही एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी बस में जा घुसी। हादसे में बिहार के भाजपा नेता और उनके ससुर की मौके पर ही जान चली गई। परिवार की 2 महिलाओं समेत 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लाशें सीट से चिपक गईं।
पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी
इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा वीरभानपुर मोड़ के पास गुरुवार की सुबह हुआ। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। सभी लोग महाकुंभ से स्नान कर वापस बेगूसराय जा रहे थे। हादसे का शिकार देवेंद्र प्रताप सिंह सोनबरसा में भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष थे। हादसे के चलते वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर 2 किमी लंबा जाम लगा था। पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार और ट्रक को सड़क से हटवाया।
चालक की नींद की वजह से हुआ हादसा
शुरुआती जांच में पता चला हादसा ड्राइवर की झपकी की वजह से हुआ। कार रफ्तार तेज थी जिस वजह से वह बेकाबू हो गई। जब तक ड्राइवर को कुछ पता चलता तब तक कार ट्रक में घुस गई। बेगूसराय के बछवाड़ा के निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह परिवार और रिश्तेदारों के साथ 5 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने महाकुंभ पहुंचकर संगम में स्नान किया। फिर सुबह संगम स्नान करके वापसी के लिए निकल गए। उसी वक्त यह हादसा हो गया।
लखनऊ। इटावा में गुरुवार को सुबह एक बड़ा बस हादसा हो गया। इस हादसे में 40 लोग घायल हो गए है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बस 56 यात्रियों को लेकर महाकुंभ जा रही थी तभी अचनक से यह हादसा हो गया। इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेवा नेशनल हाईवे पर यह हादसा हुआ।
40 श्रद्धालुओं को आई चोटें
हादसे में महाकुंभ जा रही प्राइवेट बस और एक ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे का कारण ड्राइवर को लगी झपकी बताई जा रही है। सुबह लगभग 7 बजे हुए इस हादसे में बस में सवार 56 श्रद्धालुओं में से 40 लोगों को चोटे आई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल लोगों में से चार श्रद्धालुओं हालत गंभीर है, उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया है। बाकी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।
घालयों को इलाज के लिए भर्ती कराया
बस में सवार एक श्रद्धालु ने बताया कि इटावा से निकलने के बाद एक ढाबे पर चाय पीकर जब वे आगे बढ़ा, तभी यह हादसा हुआ। सभी यात्री बस में सो रहे थे, जब अचानक तेज झटका लगा। जिससे बस में अफरा-तफरी मच गई। जिला अस्पताल के डॉक्टर सौरभ गुप्ता ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां उनका तत्काल उपचार शुरू कर दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यात्रियों ने बताया कि बस ड्राइवर को नींद आ गई, जिससे यह हादसा हुआ।
लखनऊ। यूपी में फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के पांभीपुर में दिल्ली हावड़ा रेल रूट एक हादसे हो गया है। हावड़ा रेल रूट पर 2 मालगाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों मालगाड़ियों के ड्राइवर घायल हो गए हैं। इस घटना की सूचना रेल विभाग को दी गई। दुर्घटना के बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत- बचाव कार्य में लग गए हैं।
हादसे की सूचना रेल विभाग को दी
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दोनों मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर आगे बढ़ रही थी। दोनों ट्रेनें एक-दूसरे के आमने-सामने आई और हादसा हो गया है। इस हादसे के दोनों गाड़ियों के इंजन बुरी तरह से बेकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पहुंचते ही राहत व बचाव कार्य में लग गए। घायल चालकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस हादसे के कारण रेलवे यातायात प्रभावित हो गया है।
उच्च स्तरीय जांच के आदेश
रेलवे प्रशासन जल्द से जल्द ट्रैक क्लियर कर देगा। जिससे यातायात पहले की तरह की सामान्य हो जाएगा। हादसे के कारणों की जांच चल रही है। रेलवे प्रशासन ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
लखनऊ। गाजियाबाद जिले के थाना टीला मोड़ क्षेत्र से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। दिल्ली-वजीराबाद रोड पर भोपुरा चौक पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई। जिसके बाद एक -एक कर सभी सिलेंडर फटने लग गए, जिससे भीषण विस्फोट हो गया। वहां लोगों ने इस घटना की सूचना दमकल विभाग को दी।
दमकल विभाग आग बुझाने में लगी
सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग बुझाने के प्रयास में लग गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड के अधिकारी और कर्मचारी मौके पहुंचे, लेकिन लगातार सिलेंडर फटने के कारण दमकल कर्मी ट्रक तक नहीं पहुंच पा रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने की वजह से आस-पास की दुकानें भी इसकी चपेट में आ गई। धमाके का शोर इतना ज्यादा था कि लोग किसी तरह से वहां से बाहर निकले। लोग विस्फोट के कारण घर छोड़कर जा रहे हैं।
हो रहे ब्लास्ट में लोगों में डर का माहौल
सीएफओ राहुल कुमार ने कहा कि सिलेंडर विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनी जा सकती है। वीडियो में धमाकों की आवाज साफ सुनी जा रही है, जिसे घटनास्थल से 2-3 किमी दूर से कैप्चर किया गया था। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। गैस सिलेंडर में रुक-रुक हो रहे ब्लास्ट से लोगों में भय का माहौल है। पूरे इलाके में धुआं-धुंआ है, जिससे लोगों का सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।
घटना में कई सिलेंडर फट गए
एक स्थानीय ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग 4.30 बजे हुई। घटना में कई सिलेंडर फट गए। जिसकी वजह से पास के लकड़ी के गोदाम और एक घर में भी आग लग गई। एक और स्थानीय ने कहा कि पास का होटल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके शीशे टूट गए हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1885506708614898012
लखनऊ। IIT कानपुर में साइबर सुरक्षा प्रोजेक्ट पर काम करने वाली 25 साल की महिला इंजीनियर ने अपने प्रोजेक्ट मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने अपने प्रोजेक्ट मैनेजर पर धोखाधड़ी और शोषण के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि आरोपी ने पहले महिला से दोस्ती की।
शादी का झूठा वादा किया
फिर शादी का झूठा वादा कर उसे अपने परिवार से मिलवाया। जन्मदिन की पार्टी के बहाने उसे अपने फ्लैट बुलाया। जबरन शराब पिलाई और दोस्तों के सामने नाचने को कहा। महिला ने अपनी शिकायत में यह भी कहाहै कि आरोपी ने लंबे समय तक उसका शोषण किया। जब शादी की बात आई, तो उसे अपमानित करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने मारपीट की और धमकी देने लगा। पीड़िता ने पहले आईआईटी प्रशासन से शिकायत की, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई न होने पर थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।
महिला को जांच के लिए मेडिकल भेजा
आखिरकार पुलिस ने शिकायत दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेजा। IIT प्रशासन ने मामले की जांच के लिए समिति का गठन किया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि यह मामला आईआईटी कानपुर में हाल के दिनों में सामने आई दूसरी घटना है। इससे पहले, एक रिसर्च स्कॉलर ने भी शादी के नाम पर यौन शोषण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल, पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
IIT प्रशासन का आधिकारिक बयान
आईआईटी कानपुर के प्रशासन ने अपने बयान में कहा कि वह समुदाय के सभी सदस्यों के लिए एक सुरक्षित, समावेशी और सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हम इस तरह के आरोपों को अत्यंत गंभीरता से लेते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि उनकी निष्पक्षता से जांच की जाए।
लखनऊ। वाराणसी में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। वहां गंगा में नाव पलट गई, जिसमें 58 लोग सवार थे। यह हादसा मान मंदिर घाट के सामने की बताई जा रही है। इस घटना की जानकारी एनडीआरएफ की टीम और पुलिस की दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम और जल पुलिस बचाव कार्य में लगी है।
सभी लोगों को बचा लिया गया
हादसे के कारणों फिलहाल बता नहीं चल पाया है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि एक बड़ी नाव छोटी नाव से टकरा गई थी। दोनों में टक्‍कर के बाद छोटी नाव अनियंत्रित होकर पानी में पलट गई, लेकिन एनडीआरएफ और जल पुलिस की मदद से सभी को बचा लिया गया है। सभी ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि बोट पर कुल 58 लोग सवार थे। सभी को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है।
2 लोगों का उपचार जारी
अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा के मुताबिक बड़ी नाव में 58 लोग थे। वहीं छोटी नाव में छह लोग सवार थे। बड़ी नाव की टक्कर से छोटी नाव पलट गई। उसमें सवार छह लोगों को 11 एनडीआरएफ टीम ने सुरक्षित बचा लिया। दो लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों नाव संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। बचाव कार्य में जुटे नाविक विनोद निषाद ने बताया कि लगभग 11 बजे उड़ीसा के दर्शनार्थियों से भरी नाव मणिकर्णिका घाट से अस्सी की ओर जा रही थी।
इस तरह हुआ हादसा
विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य डीजल नाव से टकरा गई। डीजल वाली नाव में राजस्थान के लोग सवार थे। उसकी टक्कर हो गई। दोनों नावों का संतुलन बिगड़ गया। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। उड़ीसा के दर्शनार्थियों वाली नाव में संख्या ज्यादा होने के कारण नाव असंतुलित हो गई और पानी में पलट गई। नाव को पलटते देखे दोनों किनारों से नाविक नाव लेकर बचाव के लिए निकल गए।
लखनऊ। सुल्तानपुर के कुड़वार थानाक्षेत्र में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस पर हमला करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उनमें से एक बदमाश अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। यह घटना बीते सोमवार की रात की है। जब क्षेत्र के भ्रमण से लौट रही पुलिस की टीम पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया।
आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज
इस हमले में उप निरीक्षक रामबाबू सिंह और आरक्षी अनुज सिंह घायल हो गए। उप निरीक्षक रामबाबू सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कई आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम का गठन किया। कुड़वार थाने में इस मामले में दो नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। बुधवार की देर रात सूचना मिली कि तीन संदिग्ध धनपतगंज से कुड़वार की ओर आ रहे हैं।
वाहनों की कर रहे थे जांच
इस सूचना पर थाना कुड़वार पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी की। बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश पैर में गोली लगी। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। तीसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। फरार बदमाश की तलाश जारी है। दरअसल सोमवार की रात जब उपनिरीक्षक रामबाबू सिंह और कॉन्‍स्टेबल अनुज तिवारी प्रतापपुर तिराहे पर वाहनों की जांच कर रहे थे।
चकमा देकर भागे आरोपी
चेकिंग के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। बाद में पता चला कि ये व्यक्ति अमेठी के अभय प्रताप सिंह उर्फ शक्ति सिंह और सुल्तानपुर के अमरनाथ तिवारी उर्फ लोधी थे। जिसके बाद चेकिंग से लौट रहे पुलिस पर दोनों आरोपियों ने कई लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया।
लखनऊ। यूपी के देवरिया में मगंलवार सुबह एक हादसा हो गया है। इस हादसे में 4 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मारे गए 3 युवक कुशीनगर और एक देवरियां जिले के निवासी थे। यह हादसा एनएच 28 महुआडीह थाना क्षेत्र में हेतिमपुर के नजदीक हुआ। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों दोस्तों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुशीनगर के हाटा थाना क्षेत्र के शहबाजपुर के निवासी रणजीत गौड़, मुड़ेरा उपाध्याया के निवासी नीतेश सिहं और कसया थाना क्षेत्र के अतुल सिंह, और देवरिया के महुआडीह क्षेत्र के नारायनपुर के रहने वाले अंकित गौड़ की मौके पर ही मौत हो गई। यह सभी आपस में दोस्त थे। सोमवार की रात चारों दोस्त पल्सर बाइक से कसया एक दोस्त का जन्मदिन मनाकर वापस लौट रहे थे।
कुहासे की वजह से हुआ हादसा
उसी दौरान यह हादसा हो गया। यह घटना एनएच 28 पर देवरिया-हेतिमपुर मोड़ के नजदीक स्थित पुल के पास कुहासे के चलते तेज रफ्तार के कारण हुआ। जहां एक तेज रफ्तार बाइक और ट्रक में टक्कर हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही महुआडीह के थानेदार अनिल कुमार और चौकी इंचार्ज गोपाल राजभर ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लखनऊ। यूपी के बागपत जिले में बड़ा हादसा हो गया है। बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मान स्तम्भ परिसर में बना लकड़ी का पैड ढह गया। इससे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 80 से ज्यादा श्रद्धालु नीचे दबने से घायल गए, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।
गांधी रोड पर हुआ यह हादसा
इस घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची । वहां मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस को कॉल किया, लेकिन समय पर सहायता ना मिलने से घायलों को ई रिक्शा में बैठाकर अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंचे। हादसा होने से मौके पर अफरा- तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक बड़ौत शहर कोतवाली इलाके के गांधी रोड पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया
श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर बनाए गए मान स्तंभ का मंच टूटने से 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। आज निर्वाण महोत्सव के तहत यहां धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन था। जहां 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था। जिसकी सीढ़ियां टूट गई थी। बताया जा रहा है कि जैन कॉलेज परिसर में स्थापित मान स्तम्भ में विराजमान प्रतिमा का अभिषेक करने के लिए अस्थाई सीढ़िया लगाई गई थी। अचानक से यह सीढ़ियां ढह गई। इससे 80 से ज्यादा श्रद्धालु नीचे दब गए, जिससे भगदड़ मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ: मथुरा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जिले के एक गांव में पति-पत्नी के बीच झगड़े ने इतना भयानक रूप ले लिया कि पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के होठों को दांतों से काट लिया. इसके बाद महिला के होठों में 16 टांके लगाने पड़े। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता मौखिक रूप से पुलिस को अपनी आपबीती नहीं बता सकती थी, इसलिए उसने कागज पर पूरी घटना लिखी। उसने अपने पति, जेठ और सास के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है.
थाना प्रभारी ने बताया
मगोर्रा थाना प्रभारी मोहित तोमर ने बताया कि नगला भुच्चन निवासी महिला का आरोप है कि आज शाम उसका पति घर आया और उससे झगड़ने लगा और जब उसने शांत होने को कहा तो उसने उसे पीटना शुरू कर दिया. उनके मुताबिक, महिला ने बताया कि इसी बीच उसने अचानक उसके दोनों होठों को दांतों से काट लिया, जिससे खून बहने लगा.
उन्होंने आगे बताया
घर पर मौजूद उसकी बहन बीच-बचाव करने आई तो उसे भी पीटा। उसका दावा है कि जब उसने अपने पति की करतूतों की शिकायत अपनी सास और देवर से की तो उन्होंने भी उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की.
पिता के साथ पीड़िता पहुंची थाने
पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर उसके पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और उसके पति विष्णु, सास और देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. पुलिस के मुताबिक, उसके होठों पर 16 टांके लगे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच घरेलू मामले को लेकर झगड़ा हुआ था. इस घटना के बाद से पति, देवर और सास घर से गायब हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जुमे की नमाज अदा करने पर ग्राम प्रधान और उसके साथ 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला तब सामने आया जब ये लोग बिना प्रशासनिक अनुमति के एक अस्थायी शेड में जुमे की नमाज अदा कर रहे थे. इस घटना से जिले में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
बिना इजाजत का कर रहे थे नमाज अदा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बरेली के जाम सावंत शुमाली गांव में 20 से ज्यादा लोग बिना इजाजत टिन शेड में जुमे की नमाज अदा कर रहे थे. वहीं, गणतंत्र दिवस और त्योहारों के मद्देनजर जिले में निषेधाज्ञा लागू है. हिंदू संगठनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और सोशल मीडिया पर भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है.
वीडियो वायरल
घटना के बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान आरिफ, छोटे अहमद, अकील अहमद, मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा पुलिस ने मोहम्मद आरिफ, कादिर अहमद और मुजम्मिल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे लेकर कार्रवाई की जा रही है. गणतंत्र दिवस और त्योहारों के मद्देनजर बरेली जिले में निषेधाज्ञा लागू है, जिसमें बिना प्रशासनिक अनुमति के किसी भी तरह के धार्मिक आयोजन या भीड़ इकट्ठा करने पर रोक है। हालांकि, इस घटना में लोग प्रशासन की अनुमति के बिना नमाज पढ़ रहे थे, जिसके कारण प्रशासन को मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ा.
लखनऊ। देवरिया में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। इस हमले में 5 कर्मचारी घायल हो गए है। इसके बाद अतिक्रमण के विरोध में महिलाओं ने अपनी झोपड़ियों में आग लगा दी। यह घटना सलेमपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 हरैया लाला की है।
जमीन पर किया अवैध कब्जा
सलेमपुर पंचायत में हरैया लाल गांव में मस्जिद के पास मैनेजर यादव की जमीन को कुछ लोगों ने अवैध रुप से कब्जा कर ली थी। एसडीएम कोर्ट के आदेश पर पहले ही सीमांकन कर दिया गया था, लेकिन कब्जाधारी निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे थे। भूमि स्वामी की शिकायत पर डीएम दिव्या मित्तल के निर्देश से तहसीलदार अलका सिंह सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंचीं। जैसे ही टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए कहा, महिलाओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।
डंडो से राजस्व टीम पर किया हमला
महिला पुलिस कर्मचारियों द्वारा हटाए जाने के बाद उन्होंने डंडों में आग लगाकर राजस्व टीम पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं उन पर पत्थराबी भी की और अपनी झोपड़ियों में आग लगा दी। हमले में लेखपाल संदीप कुमार, रजनीश मिश्र, लक्कमुदीन समेत 6 राजस्व कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद हालात को नियंत्रित किया। सीओ दीपक शुक्ला के नेतृत्व में सलेमपुर, खुखुंदू, और लार पुलिस की मदद से स्थिति पर काबू पाया गया।
समय रहते पुलिस ने स्थिति पर पाया काबू
भूखंड को कब्जा से मुक्त करा लिया गया। तहसीलदार अलका सिंह ने बताया कि कार्रवाई में अवरोध उत्पन्न करने के लिए महिलाएं डंडे में आग लगाकर सुरक्षा बल की ओर दौड़ी, जिन्हें महिला पुलिस ने समय रहते नियंत्रित कर लिया। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ल ने बताया कि लेखपाल अजय चौधरी की तहरीर पर 15 उपद्रवियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।
लखनऊ। पुलिस जनता की सेवा के लिए काम करती है,लेकिन यूपी के झांसी से एक उल्टा ही मामला सामने आया है। जहां एक इंस्पेक्टर ने ही अपनी सहायता के लिए डायल 112 पुलिस को बुला लिया। पुलिस को बुलाने के बाद वह थाने के बाहर बैठकर फूट-फूटकर रोने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
छुट्टी को लेकर हुआ विवाद
झांसी के रिजर्व लाइन में बीते दिन छुट्टी को लेकर विवाद हो गया। निलंबित इंस्पेक्टर ने पुलिस पर आरोप लगाया कि आरआई ने छुट्टी मांगने पर उन्होंने उनकी पिटाई कर दी। जिसके बाद निलबिंत इस्पेक्टर ने सहायता के लिए डायल 112 पुलिस बुलाई, लेकिन पुलिस उसे उल्टा उठाकर थाने ले गई और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली। जिसके बाद वह सड़क पर बैठकर फूट-फूटकर रोने लगे। साथ ही शिकायत दर्ज कराने की मांग करने लगे।
छुट्टी मांगने के लिए आवेदन दिया था
यह मामला बुधवार रात का है। मोहित यादव यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। वह मैनपुरी के मूल निवासी है। 2012 में उनको मृतक आश्रित कोटे से सब-इंस्पेक्टर के रुप में नियुक्त किया गया था। अभी उनकी पोस्टिंग झांसी में हैं। सस्पेंड होने की वजह से वे पुलिस लाइन में कार्यरत हैं। मोहित का आरोप है कि उनको जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा मुझे छुट्टी चाहिए थी, जिसके लिए मैने आवेदन किया था। जो RI सुभाष सिंह के पास से होते हुए SSP के पास जाना था। बुधवार की शाम को पता चला कि RI ने आवेदन एसएसपी के पास भेजा ही नहीं।
निलंबित इंस्पेक्टर के साथ बदतमीजी की
वह आवेदन लेकर RI के पास गए। वहां दोनों के बीच बहस हो गई। RI ने अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी। तब मोहित ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला दिया। पुलिस मोहित को उठाकर थाने ले गई। जहां उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। मैं पहले भी इस्तीफा दे चुका हूं, लेकिन उसे मंजूर नहीं किया। RI सुभाष सिंह ने तहरीर में बताया कि दफ्तर में बैठकर सब काम कर रहे थे, तभी गणना मेजर हेड कॉन्स्टेबल सर्वेश के साथ निलंबित इंस्पेक्टर मोहित यादव आए ।
SSP का बयान
कहने लगे कि मेरी परमिशन क्यों नहीं कराई। इस पर आरआई ने कहा SSP से अपनी परमिशन कराएं। इतना कहने पर मोहित बहस करने लगे। निलंबित इंस्पेक्टर ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए आरआई का कॉलर पकड़ लिया। गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मुझे जमीन पर पटक दिया।
लखनऊ। आगरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां ट्रांसपोर्ट नगर में बेकरी का बॉयलर फटने से 12 से ज्यादा कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। झुलसे कर्मचारी रोड पर ही तड़पते रहे। साथ ही मदद की गुहार लगाते रहे। इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई।
13 कर्मचारी झुलस गए
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना दोपहर लगभग 2 बजे हुई है। हरीपर्वत के ट्रांसपोर्ट नगर में मेडले बेकर्स की मैन्युफ्रेकचरिंग यूनिट में गुरुवार दोपहर 1 बजे के करीब बॉयलर में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। हादसे में 13 कर्मचारी झुलस गए। जान बचाने के लिए घायल बाहर निकले और सड़कों पर लेट गए। लेटकर लोगों से मदद की अपील करने लगे। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग पहुंचा और कार्रवाई में जुट गया।
इलाज के लिए भर्ती कराया
फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने की कोशिश की। घायलों के शरीर से चमड़ी तक गायब हो गई। उनकी बुरी हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों का दिल नहीं पसीजा। घायल गुहार लगाते रहे लेकिन लोग खड़े होकर वीडियो बनाते रहे। लगभग आधा घंटा तक घायल यूं ही तड़प कर मदद मांगते रहे। स्थानीय लोगों ने घायलों को उठा कर पुलिस की गाड़ियों में बिठाया। बिठाकर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एसीपी ने मामले को शांत कराया
हादसे के समय मैनेजर जितेंद्र बेकरी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने घायलों को बचाने की कोशिश की। हादसे की सूचना घायलों को परिवार वालों को दी। बेकरी संचालकों पर सुरक्षा के इंतजाम न करने का आरोप लगाकर परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। बेकरी में घुसकर तोड़फोड़ करने की कोशिश की। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की। हंगामे की सूचना पर एसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार अतिरिक्त सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराने का प्रयास किया।
लखनऊ। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की गई। विवाद में सिक्योरिटी गार्ड्स और स्थानीय व्यक्ति के बीच मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि फायरिंग होने लगी। इस मामले में पुलिस ने गोलीबारी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पार्किंग को लेकर बहस होने लगी
वीडियों में सोसायटी का एक स्थानीय व्यक्ति पार्किंग को लेकर बहस और गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान दोनों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट भी होती दिख रही है। यह घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र के राधा स्काई गार्डन सोसाइटी की है। गोलीबारी करने वाले व्यक्ति का नाम गौरव सिसोदिया है। बता दें कि गौरव टावर नंबर 3 के फ्लैट नंबर 703 में रहते हैं। वह एक पब बार चलाते हैं। गौरव सिसोदिया ने नशे की हालत में सिक्योरिटी गार्ड्स से विवाद हो गया।
दोनों के बीच मारपीट हो गई
विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज, धक्का-मुक्की होने लगी। मामला इतने पर ही नहीं रुका। मामले बढ़ते हुए मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान गौरव ने सेल्फ डिफेंस का दावा करते हुए अपनी लासेंसी पिस्टल से फायरिंग करना शुरू कर दी, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड्स ने सूझबूझ से स्थिति को संभाला। किसी तरह गार्ड ने अपनी जान बचाई। इस विवाद के दौरान महिला और अन्य स्थानीय लोगों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की।
मामले की आगे की कार्रवाई जारी
नोएडा पुलिस के मीडिया सेल के मुताबिक थाना बिसरख पुलिस ने सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत के आधार पर आरोपी गौरव सिसोदिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में गौरव सिसोदिया ने पार्किंग विवाद को लेकर गार्ड्स के मारपीट की। इस दौरान उन्होंने अपने लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग भी की। इस मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर से धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। जहां एक 17 साल की नाबालिग लड़की ने अपनी ही मां के साथ ठगी की है। मां ने अपनी ही माता के असली गहने चुराकर रख लिए और उसकी जगह पुराने गहने रख दिए। नाबालिग ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे मुंबई में मॉडल बनने के लिए ट्रेनिंग लेनी थी।
मॉडलिंग के लिए एक ग्रुप बनाया
नाबालिग लड़की ने यह सब अपने उस दोस्त के इशारे पर किया, जिसने उसको मॉडल बनाने के सपने दिखाए थे। इस मामले का खुलासा होने पर पिता ने नाबालिग बेटी के दोस्त के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक कानपुर में गुजैनी इलाके की एक 17 साल की लड़की मॉडल बनना चाहती थी। वह अपने स्कूल में भी मॉडल की तरह एक्टिंग करती थी। इसी दौरान उसकी एक सहेली ने एक ऐसा ग्रुप बनाया जिसमें सब दोस्त मॉडल की तरह एक्टिंग करके अपने वीडियो पोस्ट करते थे।
लड़की को अपने जाल में फंसाया
इसी बीच हर्ष वर्मा भी उसी ग्रुप से जुड़ गया, जिसने नाबालिग लड़की को मॉडल बनाने का सपने दिखाकर अपने जाल में फंसा लिया। उसने लड़की को बताया कि वह मुंबई में कई मॉडल ट्रेनर को जानता है, लेकिन ट्रेनिंग करने के लिए लगभग 3 लाख रुपए का खर्चा आएगा। ऐसे में तुमको 3 लाख रुपये देने होंगे। इस पर लड़की ने कहा कि उसके पास तो पैसे ही नहीं है, लेकिन घर में जेवर तो होंगे। लड़की ने कहा हां जेवर तो है, इस पर लड़के ने कहा कि तुस असली जेवर ले लो और उसकी जगह नकली जेवर रख दो।
जांच में जुटी पुलिस
बिकने का झांसा देकर सारे जेवर हड़प लिए। इसी बीच लड़की की मां ने एक दिन जेवरों को उठाकर देखा तो उसे पाया कि गहने बहुत हल्के हैं और नकली हैं। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया, जिसके बाद लड़की ने सच बताया। इसके बाद लड़की के पिता उसको लेकर हर्ष वर्मा के घर गए। जब हर्ष से जेवर मांगे गए तो उसने जेवर देने से इनकार कर दिया। उल्टा उनकी बेटी पर ही आरोप लगाने लगा, जिसके बाद लड़की के पिता ने हर्ष वर्मा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। एडीसीपी महेश कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
लखनऊ: आए दिन सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो आते रहते हैं जिसमें आपको हैरान कर देने वाली चीजें देखने और सुनने को मिलता रहता है। इस बीच एक ऐसी ही खबर कानपुर से सामने आई है। कानपुर में छात्र के साथ बदतमीजी की गई। पहले तो उसके साथ जमकर मारपीट हुई फिर उसे रेलवे लाइन के किनारे ले जाकर नग्न कर दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने उस पर ईंट और पत्थरों की बौछार कर दी।
इतना मारा की सिर फट गया
बता दें कि पत्थर लगने से छात्र का सिर फट गया, वह रोते हुए छोड़ने की बात कहता रहा लेकिन बदमाशों ने नहीं छोड़ा। इस दौरान छात्र की खूब पिटाई कर दी. इतना ही नहीं इस वारदात की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है सबूत मिलने पर आरोपियों पर कार्रवाई की जायेगी।
जानें क्या है पूरी घटना
बता दें कि यह पूरा मामला कानपुर के कल्याणपुर इलाके का है, जहां औरैया का विराज त्रिपाठी एक कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। बीते रविवार को विराज अपने एक दोस्त के फ्लैट में उससे मिलने पहुंचा था। वहां से लौटते दौरान क्षेत्र के कुछ बदमाश छात्रों ने उसे पकड़ लिया। फिर मारते-पीटते रेलवे लाईन के नजदीक ले गए। इस दौरान छात्र को नग्न कर पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने रेलवे लाईन के किनारे विराज का सिर फट गया। वह रोता रहा, छोड़ने की गुहार लगाता रहा लेकिन बदमाशों ने नहीं छोड़ा। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने देखा तो छात्र की जान किसी तरीके से बचाया गया।
SP अभिषेक पांडे का बयान
इस मामले में कल्याणपुर के SP अभिषेक पांडे का कहना है कि छात्र की पिटाई की जानकारी मिली है. पुलिस छात्र से आवेदन लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई करेगी. इस घटना में जांच-पड़ताल की जा रही है.
लखनऊ। नोएडा के सेक्टर 99 में एलएलबी स्टूडेंट की बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई। छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया था। हालांकि कोर्ट ने आरोपी युवती को जमानत दे दी है। मृतक छात्र के पिता ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद नोएडा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे
यह घटना थाना नोएडा के सेक्टर 39 के सेक्टर 99 स्थित सुप्रीम टावर सोसायटी की है। जहां एक एलएलबी कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में 7वें फ्लोर से गिरकर मौत हो गई थी। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के फ्लैटमेट से भी पूछताछ की। दरअसल गाजियाबाद के निवासी 23 साल का तापस विश्वविद्यालय में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, उसकी फ्रेंडशिप शामली की रहने वाली इप्शा से हुई थी, जो उसकी क्लासमेट थी।
रिश्ते के लिए किया इंकार
कुछ महीने पहले किसी वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया। तापस ने संबंध सुधारने की कोशिश की, लेकिन इप्शा इसके लिए तैयार नहीं थी। शनिवार को तापस के दोस्तों ने दोनों के बीच सुलह कराने के लिए सेक्टर 99 सुप्रीम टावर के फ्लैट में पार्टी आयोजित की थी। पार्टी के दौरान, तापस ने इप्शा से पैचअप करने की बात कही, लेकिन इप्शा ने इसके लिए साफ इंकार कर दिया। इस बात से आहत होकर तापस ने सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बयान के आधार पर मिली जमानत
इस मामले में तापस के परिवार वालों ने नोएडा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर थाना सेक्टर-39 पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया। इप्शा को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जमानत मिल गई। फिलहाल नोएडा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पार्टी के दौरान मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ जारी है। तापस के दोस्तों और इप्शा के बयान ने इस केस में अहम भूमिका निभाई। जिससे उसे जमानत मिली।
लखनऊ: फिरोजाबाद जिला न्यायालय ने 13 साल पहले ऑटो चालक की हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही न्यायालय ने उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जिसमें से 30 हजार रुपये पीड़ित परिवार को दिए जाएंगे। जिला न्यायालय में एडीजे सुनील कुमार सिंह की अदालत ने 13 साल पहले हुई ऑटो चालक की हत्या के मामले में अहम फैसला सुनाया है।
आजीवन कारावास की सजा
बता दें कि ADJ सुनील कुमार सिंह ने आरोपी हरगोविंद नंदी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने की स्थिति में आरोपी को 6 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। कोर्ट ने जुर्माने की राशि में से 30 हजार रुपये पीड़ित परिवार को देने का भी आदेश दिया है।
फिरोजाबाद के थाना उत्तर का मामला
यह पूरा मामला फिरोजाबाद के थाना उत्तर का है. 29 मई 2011 को क्षेत्र के कुशवाह नगर निवासी ऑटो चालक बच्चू सिंह अपने ऑटो में कुछ लोगों को लेकर जा रहे थे। इस दौरान गोपाल आश्रम के पास रूपेश नाम के व्यक्ति के इशारे पर बच्चू सिंह को ऑटो से उतारकर गोली मार दी गई। घायल बच्चू सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद उसे आगरा रेफर कर दिया गया, लेकिन 8 दिन चले इलाज के बाद बच्चू सिंह की मौत हो गई।
फिरोजाबाद पुलिस का अहम योगदान
फिरोजाबाद पुलिस इस मामले में ऑपरेशन सजा के तहत लगातार काम कर रही थी। मृतक बच्चू सिंह की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच कर आरोपी हरगोविंद नंदू उर्फ ​​नंदी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। सरकारी वकील की लंबी बहस और तर्क के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी पाया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उस पर जुर्माना भी लगाया गया।
लखनऊ: नोएडा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर 5 युवकों ने एक लॉ स्टूडेंट पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक को इस कदर घायल कर दिया को अस्पताल में उसका ऑपरेशन करते समय डॉक्टरों को छात्र की किडनी निकालनी पड़ी है। फिलहाल पीड़ित छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
GNIT की पूरी घटना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह पूरी घटना ग्रेटर नोएडा प्रौद्योगिकी संस्थान (GNIT) की बताई जा रही है। यहां नोएडा के ही एशियन लॉ कॉलेज में बीए एलएलबी सेकंड ईयर का छात्र कनव नेगी सेमेस्टर एग्जाम देने आया था। बताया जा रहा है कि छात्र नोएडा के सेक्टर 105 का निवासी है। एग्जाम से पहले कनव कार में बैठकर तैयारी कर रहा था और इसी दौरान उसके पास कुछ युवक आए और छात्र से उसका नाम पूछने लगे। जानकारी पाते ही युवकों ने छात्र के सिर पर लोहे की रॉड मारी, फिर उसे बाहर खींचकर बर्फ तोड़ने वाले सूए से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
जिंदगी और मौत से जूझ रहा स्टूडेंट
स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपियों ने छात्र के पेट, पीठ और कंधे पर कई बार सूए को बुरी तरह से घोंपा। काफी मारपीट करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना सी सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को सूचना दी। पीड़ित छात्र अस्पताल के आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और हमला करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।
लखनऊ। बिहार के मोतिहारी के घीवाढार पंचायत से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी बेटी ने अपनी विधवा मां की बेहरमी से हत्या कर दी। बेटी ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से कई बार हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज घटना को 4 जनवरी को घीवाढार गांव के वार्ड नंबर दो में अंजाम दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद वह घर का ताला लगाकर घर से भाग गई।
मामले की जांच शुरू की
इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सोनी कुमारी किसी लड़के से प्यार करती थी और उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन उसकी मां मंजू देवी ने इसका विरोध किया था। मां की ओर से किए गए इस विरोध के कारण दोनों के बीच बहस हो गई। बहस ने विवाद का रुप ले लिया और गुस्से में आकर बेटी ने मां पर हमला कर दिया। हत्याकांड के बाद, सोनी ने अपनी मां के शव को घर में छोड़कर ताला लगा दिया।
आरोपी बेटी को पकड़ लिया
मां की लाश को घर में बंद लड़की मौके से फरार हो गई। पुलिस को जब सूचना मिली तो उन्होंने मामले में कार्रवाई की। एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया। इस टीम ने एफएसएल टीम के सहयोग से घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए और आरोपी युवती को पकड़ लिया गया। अरेराज डीएसपी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से न केवल शरीर पर लगे खून के निशान, बल्कि कुल्हाड़ी से भी फिंगरप्रिंट सबूत के तौर पर लिए है।
विवाद ने हत्या का रुप लिया
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपनी मां की हत्या की बात को कबूल कर लिया है। साथ ही आरोपी युवती ने कि उसने गुस्से में आकर यह कदम उठाया है। जिसके बाद उसने मां की लाश को घर में बंद किया और फरार हो गई। पुलिस ने खुलासा किया कि सोनी कुमारी पहले भी कई बार अपने प्रेम संबंध को लेकर अपनी मां से लड़ चुकी है। इस विवाद ने एक भयानक रूप लिया, जिसमें उसकी मां की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि यह एक ऐसा मामला है जहां परिवारिक विवादों ने हत्या का रुप लिया और बेटी ने अपनी मां की हत्या कर दी।
लखनऊ। यूपी के बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बुलंदशहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही पुलिस से कहा है कि आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की जाए। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति चंद रुपयों के लिए दोस्तों से अपनी ही पत्नी का रेप करवा रहा था। यह पिछले 3 साल से चल रहा है।
महिला 1 महीने की प्रेग्नेंट है
महिला का आरोप है कि उसके पति ने अपने दोस्तों से कहा कि तुम मेरी पत्नी से संबंध बनाओ और उसका अश्लील वीडियो भी बनाओ। पीड़ित महिला के मुताबिक उसका पति सऊदी अरब की एक कंपनी में काम करता है। वहीं से वह कॉल करके अपने दोस्तों से संबंध बनाने के लिए कहता है। वहीं पीड़िता ने बताया कि वह अब एक महीने की प्रेग्नेंट है। पीड़ित महिला ने 2010 में बुलंदशहर के गुलावठी के युवक से शादी की और उससे चार बच्चे पैदा किए। जिसमें 2 लड़के और 2 लड़कियां शामिल है। दोनों लड़कों की उम्र 13 और 3 साल है।
संबंध बनाने के दिए पैसे
वहीं दोनों लड़कियों की उम्र 11 और 7 साल है। महिला का पति सऊदी अरब में ऑटोमोबाइल मैकेनिक के रूप में काम करता हैं। वह साल में एक या दो बार ही घर आता है। उस महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि जब लगभग तीन साल पहले उसका पति घर आया था तो अपने 2 दोस्तों को साथ में लेकर आया था। उसने अपने दोस्तों को जबरन संबंध बनाने को कहा। जब पीड़ित महिला ने इस बात का विरोध किया तो उसके पति ने कहा कि यह मेरे दोस्त हैं और मुझे इसके लिए पैसे मिले है।
वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया
यह जैसा करते हैं, वैसा करने दो। अगर इसका विरोध किया तो तलाक देकर छोड़ दूंगा। इसके बाद अपने दोस्त को मेरे कमरे में घुसा दिया। उसके बाद पति के दोस्तों ने जबरन बलात्कार किया। पीड़िता ने बताया कि अपने दूसरे दोस्त से अपनी पत्नी और अपने दोस्त की अश्लील वीडियो बना लिया। इस वीडियो के आधार पर ही पीड़ित महिला को उसके पति के दोस्त ब्लैकमेल करने लगे। इस विडियों के जरिए वह महिला का रेप करते थे। इन लोगों ने धमकी दी कि अगर उनकी बात न मानी तो उनकी अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। राजधानी की जानी-मानी प्राइवेट यूनिवर्सिटी में 20 वर्ष की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। मथुरा की बीए एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा अक्षिता उपाध्याय ने मल्हौर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के छात्रावास में आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा था, "सॉरी मॉम डैड, मैं अच्छी बेटी नहीं." इस घटना से परिवार समेत यूनिवर्सिटी भर में हड़कंप मचा हुआ है।
आज हुई यह घटना
बता दें कि यह घटना आज 10 जनवरी सुबह 8:20 बजे की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षिता की रूममेट अलीशा खान ने कमरे का गेट खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई. इसके बाद असिस्टेंट वार्डन ने सुरक्षाकर्मी की सहायता से गेट तोड़ा. गेट खुलते ही अक्षिता मृत मिली।
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी ईस्ट जोन शशांक सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। अक्षिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अक्षिता के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
किस वजह से की आत्महत्या?
फिलहाल छात्र की आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस घटना पर दुख जताया है और छात्रों से किसी भी तरह की परेशानी होने पर काउंसलिंग लेने की अपील की है। यह घटना न केवल विश्वविद्यालय बल्कि समाज के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे मामलों में छात्रों के मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन प्रबंधन को प्राथमिकता देना बेहद जरुरी है।
लखनऊ। यूपी के बाराबंकी जिले के बदोसराय थाना क्षेत्र के खोर गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने फेसबुक पर एक सुसाइड नोट पोस्ट किया, जिसमें उसने अपने ससुराल वालों पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित
जानकारी के मुताबिक यह मामला बाराबंकी के बदोसराय थाना क्षेत्र के खोर गांव का बताया जा रहा है। जहां निवासी सुधीर और कोमल बीते चार साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी, लेकिन कोमल के परिवारवालों को यह शादी मंजूरी नहीं थी। आरोप है कि कोमल के परिवार वाले सुधीर पर दबाव बना रहे थे कि वह उसे छोड़ दे। बार-बार कहने के बाद भी परिवार वालों ने उसे सुधीर के पास उसे नहीं भेजा। आत्महत्या से पहले सुधीर ने अपने फेसबुक पर 'हमारी अधूरी कहानी' शीर्षक से एक पोस्ट डाला।
शेयर की तस्वीरे और मैरिज सर्टिफिकेट
इस पोस्ट में उसने कोमल के साथ तस्वीरें और कोर्ट मैरिज का सर्टीफिकेट भी शेयर किया है। फेसबुक पोस्ट के बाद उसने गांव के बाहर एक आम के पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। सुधीर ने लिखा था कि वह चार साल से कोमल के साथ रिश्ते में था। छह महीने पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। उसने आरोप लगाया कि कोमल का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। शादी के बाद कोमल के परिजन उसे परेशान कर रहे थे।
मामले की जांच जारी
बदोसराय थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुधीर के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच जारी है।
लखनऊ। हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के NH-9 पर काली नदी पुल के नजदीक शुक्रवार की सुबह घने कोहरे की वजह से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां आपस में भिड़ गई है। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में एक महिला समेत 2 लोग घायल हो गए है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
घायलों को भर्ती कराया
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया । हादसे की वजह से NH-9 पर भारी जाम लग गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही एक ईको कार की एक वाहन से भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान कोहराम मच गया। जहां ईको में सवार इमरान और हिना घायल हो गए। घायल हुए दोनों बदरखा गांव के निवासी थे।
5 वाहन आपस में भिड़ गए
वहीं इस हादसे में घने कोहरे की वजह से एक के बाद एक 5 वाहन आपस में भिड़ते चले गए। गनीमत रही कि इन सभी वाहनों में सवार किसी भी व्यक्ति को हानि नहीं हुई है, लेकिन वाहन इस दौरान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। वाहनों की भिड़ंत की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां घायलों को पुलिस टीम ने अस्पताल में भर्ती कराया।
मामले की जांच जारी
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, इसके अतिरिक्त अन्य वाहनों में सवार किसी भी व्यक्ति को किसी तरह की चोट नहीं आई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
लखनऊ। यूपी के बस्ती जिले में एक मनचले ने आशिकी के चक्कर में एक खौफनाक घटना को अंजाम दिया है। जहां एक लड़के ने एक लड़की को उसके प्यार को ठुकराने की सजा दी। प्रेमी ने कुल्हाड़ी से लड़की पर हमला कर दिया। सनकी आशिक ने लड़की पर इतने हमले किए कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
प्यार को ठुकरा दिया
बता दें कि सनकी आशिक एक लड़की को लव लेटर देकर अपने प्यार का इजहार कर रहा था, लेकिन लड़की ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया और कहा कि मैंने तुमको राखी बांधी थी। तुम मेरे भाई हो मैं तुमसे प्यार कैसे कर सकती हूं। लड़की के इनकार करने के बाद प्रेमी लड़की से नाराज चल रहा था। इसी बीच लड़की की शादी तय हो गई, लेकिन प्रेमी ये बात बर्दाश्त नहीं कर पाया। उसने सोचा जब वह उसकी नहीं हो पाई तो वह उसे किसी और का नहीं होने देगा। सनकी प्रेमी ने युवती को जान से मारने का प्लान बनाया।
प्रेमी ने कुल्हाड़ी से हमला किया
खौफनाक प्लानिंग के साथ प्रेमी ने कुल्हाड़ी उठाई और लड़की के घर पहुंच गया। घर पहुंचते ही उसने युवती को मारने की कोशिश लोगों ने उसे बहुत रोका, लेकिन वह नहीं रूका। उसके सिर पर तो खून सवार था। फिर क्या था उसने लड़की की दो बहनों और मां पर कुल्हाड़ी से बार-बार हमला किया। लड़की ने कहा कि मैने इसे बचपन में राखी बांधी थी मुझे क्या पता था कि यह भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करेगा। इसके प्रपोज करने के बाद मैंने इसे मना कर दिया लेकिन मुझे क्या पता था कि यह इस हद तक जाएगा।
आरोपी को किया गिरफ्तार
यह पूरा मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरू गांव से सामने आया है। जहां की रहने वाली एक लड़की बाल-बाल बची है। हत्या की नाकाम कोशिश का यह वीडियो वायरल हो रहा है जिससे इलाके में डर का माहौल है। इस पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में कानपुर रोड पर स्थित लोकबंधु राज नारायण संयुक्त अस्पताल में एक लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। जहां डॉक्टर की मनमानी के चलते एक मासूम की जान चली गई। जहां गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट में एक महिला प्रसव पीड़ा की वजह से तड़प रही थी।
इलाज के लिए की मूंगफली की डिमांड
परिवार वालों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से महिला का इलाज करने को कहा तो नर्सिंगकर्मियों ने एक अजीबो-गरीब डिमांड कर दी। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि पहले मूंगफली लेकर आने को कहा। कहा कि जब मूंगफली लेकर आओगे तभी हम महिला का इलाज करेंगे। जब परिवार वाले मूंगफली लेकर आए तब तक मामला बिगड़ चुका था। महिला की हालत और खराब हो गई थी। ऐसे हालात में महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया, जहां नवजात की मौत हो गई।
प्रसूता को अस्पताल में भर्ती कराया गया
जानकारी के मुताबिक बंथरा कोतवाली क्षेत्र के लतीफ नगर की प्रसूता काजल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि महिला की नॉर्मल डिलीवरी होगी। देर रात महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार वालों ने वहां तैनात कर्मियों से देखने को कहा। जिसके लिए कर्मचारियों ने उनसे मूंगफली की डिमांड कर दी। परिवार के सदस्य रात में मुश्किल से ढूंढकर 100 रुपये की मूंगफली लेकर आए। तब जाकर स्टाफ ने महिला को देखा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
बच्चे की मौत हो गई
महिला का हालत नाजुक बनी थी, जिसकों देखने के बाद स्टाफ ने ऑपरेशन करने की बात कही। इसके लिए पैसों के लिए कहा। जब तक पैसे आते स्थिति नियंत्रण से बाहर हो चुकी थी। प्रसूता को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। ऐसे में परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां बच्चे की मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उसके मुंह में गंदा पानी चला गया है। इस मामले में प्रसूता के परिवार वालों ने अस्पताल में तैनात स्टॉफ पर लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाया है।
नियम के मुताबिक एक्शन
इस मामले में अस्पताल में बने वन स्टॉप सेंटर में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं मामले की जानकारी होने पर अस्पताल के निदेशक राजेश कुमार ने एक जांच टीम का गठन करा है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर कर्मचारियों के खिलाफ नियम के मुताबिक एक्शन लिया जाएगा।
लखनऊ। यूपी के कौशाम्बी जिले में किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर परिवार से ठगी की गई है। पीड़िता परिवार से 13 लाख 60 हजार रुपए ठगने का मामले सामने आया है। जहां रुपए ट्रांसफर करने के बाद भी पीड़ित के भाई का इलाज नहीं हो पाया। किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर ठगे जाने के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
किडनी उपलब्ध कराने को कहा
कौशाम्बी के कड़ा धाम थाना क्षेत्र के टिकरी कमालपुर के रहने वाले दिनेश कुमार यादव से चार ठगों ने किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 13.60 लाख रुपये ऐठे हैं। दिनेश ने अपने भाई राजेश कुमार की किडनी खराब होने पर दिल्ली गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए कॉन्टैक्ट किया था। इस दौरान भदोही के अजय कुमार ने 30 लाख रुपये में किडनी उपलब्ध कराने का वादा किया और एडवांस के तौर पर 15 लाख रुपये मांगे।
इन रुपए किए ट्रासंफर
उसी दिन अजय कुमार के खाते में अपने एसबीआई देवीगंज जनपद कौशाम्बी ब्रान्च से फोन पे से 20000/- और 25 अगस्त को 142000/- ट्रांसफर किया। वहीं अलग-अलग तारीखों में 142000/- रूपये दिए। इस तरह प्रार्थी ने अजय कुमार के खाते में 162000/- रूपये का भेजे। फिर पीड़ित ने अपने खाते से राजेश रामनिहोर भास्कर के यूपीआई के जरिए अलग-अलग तिथियों और अलग खातो में 265000/- रूपये भेजे। दिनेश ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से रुपए इकट्ठे किए।
13.60 लाख रुपए डाल दिए
किस्तों में ऑनलाइन 13.60 लाख रुपये अजय और उसके तीन दोस्तों के खाते में डाल दिए। रुपए देने के बाद जब दिनेश अपने भाई के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, तो पता चला कि चारों आरोपियों ने उसके साथ ठगी की गई है। ठगों ने फर्जी आधार कार्ड और पते का उपयोग कर ठगी की है। जब दिनेश ने अजय से अपने रुपए वापस मांगे, तो उन्होंने प्रार्थी को ही धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी पैसे लौटाने से भी मना कर दिया।
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
प्रार्थी की शिकायत पर कड़ा धाम थाना पुलिस ने राजेश राम निहोर भास्कर, अजय कुमार, प्रतिमा संकटा प्रसाद पासी और तृप्ति भास्कर समेत 4 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
लखनऊ। यूपी की भदोही पुलिस ने रेप के बाद एक युवती के गर्भवती होने और मृत बच्चे को जन्म देने के मामले में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। शिकायत दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। भदोही पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने रविवार को शिकायत दर्ज की। शिकायत दर्ज होने के बाद बताया कि भदोही कोतवाली क्षेत्र के शादीशुदा युवक साजिद अली ने अपने ही मोहल्ले की 19 साल की एक युवती से दोस्ती की। दोस्ती करने के बाद उसके घर आने-जाने लगा।
महिला को बनाया अपना शिकार
एसपी ने बताया कि पिछले साल 10 मार्च को आरोपी ने पीड़िता के घर पहुंचने के बाद उसका रेप किया और वीडियो बनाया। एसपी ने कहा कि जब युवती ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तब आरोपी ने उसे वीडियो दिखाकर डराने की कोशिश की। आरोपी ने महिला को कहा कि उसने शिकायत की तो वह वीडियो वायरल कर देगा। कात्यान ने कहा कि इस बात से डरी पीड़िता ने कुछ नहीं किया और न किसी को इस बारे में बताया। जिसका फायदा उठाकर साजिद उससे जब चाहता तो अपना शिकार बना लेता था।
पुलिस ने पीड़िता की शादी कर दी
एसपी ने कहा कि बार-बार रेप करने के बाद महिला प्रेग्नेट हो गई। ऐसे में शारीरिक बदलाव देखने के बाद जब माता-पिता ने उससे पूछने की कोशिश की तब उसने सच्चाई बताई। पीड़िता ने माता-पिता के साथ जाकर 20 सितंबर 2024 को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालांकि युवती ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दबाव बनाकर आरोपी से उसकी शादी करा दी, जिसके बाद अक्टूबर में आरोपी ने शादीशुदा होने की बात बताई।
लखनऊ: कासगंज के चंदन गुप्ता हत्याकांड में सभी 28 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. 6 साल 11 महीने और 7 दिन के लंबे इंतजार के बाद आज सजा का ऐलान हो गया है. 26 जनवरी 2018 को यूपी के कासगंज जिले में तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता की हत्या कर दी गई थी. तब से लेकर आज तक चंदन के परिवार ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी और आज सजा का ऐलान हो गया है.
घटना से पूरे देश में हड़कंप
याद हो कि चंदन गुप्ता हत्याकांड के बाद कासगंज में जबरदस्त तनाव था. तोड़फोड़, आगजनी और पथराव हुआ. इस घटना से पूरे देश में हड़कंप मच गया. आज इस घटना के दोषियों को सजा सुनाई गई है. ऐसे में कोर्ट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. कासगंज में भी भारी संख्या में पुलिस अलर्ट है.
मामले में 28 आरोपियों को दोषी बताया
बता दें कि NIA स्पेशल कोर्ट के जज विवेकानन्द शरण त्रिपाठी ने गुरुवार को चंदन गुप्ता हत्याकांड मामले में 28 आरोपियों को दोषी करार दिया था. वहीं दो आरोपियों नसीरुद्दीन और आसिम कुरेशी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया. चंदन के पिता सुशील गुप्ता द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में 20 लोगों को नामजद किया गया है.
30 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
जांच के बाद पुलिस ने 11 और आरोपियों के नाम बढ़ाए और कुल 30 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया. 26 अप्रैल 2018 को कासगंज पुलिस ने जांच के बाद आरोप पत्र दाखिल किया. फिलहाल कुल 28 आरोपियों में से एक आरोपी मुनाजिर रफी पहले से ही जेल में है.
इनको मिली सजा
राहत,सलमान, मोहसिन, आसिफ जिमवाला, साकिब, बबलू,नीशू उर्फ जीशान, वासिफ, इमरान, शमशाद,जफर,साकिर, खालिद,वसीम जावेद,नसीम जावेद, मोहम्मद जाहिद कुरैशी उर्फ जाहिद उर्फ जग्गा, आसिफ कुरैली उर्फ हिटलर, असलम कुरैशी, अकरम,तौफीक, खिल्लन,शवाब अली खान,परवेज,फैजान,इमरान,साकिर,मोहम्मद आमिर रफी,सलीम, मुनाजिर रफी
क्या है मामला?
26 जनवरी 2018 की सुबह कासगंज में कुछ युवक मोटरसाइकिल पर तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे. इस दौरान वे 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे थे। लेकिन जैसे ही जुलूस अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाके बड्डूनगर पहुंचा, कुछ उपद्रवी तत्वों ने बाइक सवारों पर पथराव और फायरिंग कर दी. देखते ही देखते दंगा भड़क गया और इस दौरान चली गोली से चंदन गुप्ता की मौत हो गई.
मौत के बाद भड़क उठी थी हिंसा
इस गोलीबारी में अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन गुप्ता और नौशाद घायल हो गये. घायल चंदन को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। चंदन गुप्ता की मौत के बाद शहर में दंगे फैल गए. शहर में तीन दिन के लिए कर्फ्यू लगाना पड़ा. इसके बाद सरकार की ओर से एसआईटी जांच के आदेश दिये गये थे. एसआईटी ने इस मामले में 31 लोगों को आरोपी मानते हुए पहली चार्जशीट दाखिल की थी. नवंबर 2021 में ये मामला एटा कोर्ट पहुंचा था.
लखनऊ: राजधानी लखनऊ हत्याकांड में जिस महिला और उसकी चार बेटियों के शव होटल में मिले थे, उनके शवों को सुरक्षित लाकर उनके परिवार की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। ये पांचों शव आज शुक्रवार सुबह ही संभल लाए गए। महिला के बेटे अरशद ने अपने पिता के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया था. आरोपी अरशद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसका पिता अब भी पुलिस की पकड़ से भागा हुआ है।
बाप-बेटे ने मिलकर ले ली थी जान
पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहम्मद अरशद ने बुधवार को अपनी मां असमा और बहनों रहमानी (18), आलिया (9), अक्सा (16) और अलासिया (19) की होटल के कमरे में हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने एक वीडियो बनाया जिसमें उसने अपनी बहनों और मां की कलाई और गला काटने की बात कबूल की. यह वीडियो साढ़े छह मिनट की थी, जिसमे आरोपी अरशद ने दावा किया कि इन हत्याओं में उसके पिता भी शामिल थे.
मौत की सजा देने की मांग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभल की रहने वाली आसमा के परिजनों ने अरशद को मौत की सजा देने की मांग की है. आसमा के भाई मोहम्मद जीशान ने कहा, "उस दिन मुझे लखनऊ से फोन आया. मैंने अरशद से बात की. उसने कहा मामा मैंने पूरे परिवार को मार डाला है. इसके बाद पुलिस ने उसका फोन छीन लिया." जीशान ने कहा, "मैंने आखिरी बार अपनी बहन से लगभग चार महीने पहले बात की थी। मैं चाहता हूं कि अरशद को कड़ी से कड़ी सजा मिले, उसे फांसी दी जाए।"
तत्काल गिरफ्तारी की भी मांग
उन्होंने अरशद के पिता की तत्काल गिरफ्तारी की भी मांग की. हत्या के तुरंत बाद गिरफ्तार किये गये अरशद को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अरशद का परिवार आगरा में रहता था और शुरुआती जांच में पता चला कि घरेलू विवाद के कारण उसने यह कदम उठाया। हालांकि, वीडियो में अरशद ने दावा किया था कि उन्होंने अपने बस्ती वालों से परेशान होकर यह कदम उठाया है.
लखनऊ: संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा सांसद बर्क के खिलाफ दर्ज केस रद्द करने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि एफआईआर रद्द नहीं होगी और पुलिस जांच जारी रहेगी. हालांकि, हाई कोर्ट ने पुलिस को बर्क को गिरफ्तार न करने का निर्देश दिया है.
सांसद बर्क को मिलेगी नोटिस
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के एक पुराने आदेश को लागू करने को कहा गया है. हाई कोर्ट ने कहा है कि सांसद बर्क के खिलाफ जिन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, उनमें 7 साल से कम की सजा का प्रावधान है. इस मामले में पुलिस सांसद बर्क को नोटिस जारी करेगी. पुलिस नोटिस जारी कर बर्क को पूछताछ के लिए बुला सकती है. ऐसे में सांसद बर्क को पुलिस जांच में सहयोग करना होगा.
इलाहाबाद हाईकोर्ट दी थी चुनौती
बता दें कि सपा सांसद बर्क ने एफआईआर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी और इसे रद्द करने का अनुरोध किया था. न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति अज़हर हुसैन इदरीसी की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की.
दो नेताओं के खिलाफ FIR
यूपी के संभल स्थित जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़काने के आरोप में पुलिस ने सपा के सांसद बर्क और स्थानीय विधायक के बेटे सोहेल इकबाल के खिलाफ मामला दर्ज किया था. सांसद बर्क के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद अखिलेश यादव ने कहा था, "यह घटना दुखद है. हमारे सांसद संभल में मौजूद नहीं थे, फिर भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. वह उस वक्त बेंगलुरु में थे.
लखनऊ: 26 जनवरी 2018 को कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हुए दंगे में एबीवीपी कार्यकर्ता चंदन गुप्ता की हत्या के मामले में गुरुवार को एनआईए की विशेष अदालत ने 28 आरोपियों को दोषी करार दिया है, जबकि दो को बरी कर दिया है.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सजा
बता दें कि आज शुक्रवार को कोर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी 28 दोषियों को सजा सुनाएगी. 26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद देशभर में सांप्रदायिक माहौल खराब हो गया. इस हत्या के बाद कासगंज में दंगा भड़क उठा था।
मां ने त्यागा अन्न-जल
इस खबर को सुनने के बाद मां संगीता गुप्ता ने गुरुवार की शाम अन्न-जल त्याग कर अखंड ज्योति जलाई। भाई विवेक गुप्ता ने बताया कि अब उनकी मां कोर्ट के फैसले के बाद ही अन्न-जल ग्रहण करेंगी. विवेक ने बताया कि जिन दो आरोपियों को बरी किया गया है उनके खिलाफ वह हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे. इस मामले में करीब सात साल तक सुनवाई चली.
इनको किया दोषी करार
राहत,सलमान, मोहसिन, आसिफ जिमवाला, साकिब, बबलू,नीशू उर्फ जीशान, वासिफ, इमरान, शमशाद,जफर,साकिर, खालिद,वसीम जावेद,नसीम जावेद, मोहम्मद जाहिद कुरैशी उर्फ जाहिद उर्फ जग्गा, आसिफ कुरैली उर्फ हिटलर, असलम कुरैशी, अकरम,तौफीक, खिल्लन,शवाब अली खान,परवेज,फैजान,इमरान,साकिर,मोहम्मद आमिर रफी,सलीम, मुनाजिर रफी
ये दो आरोपी हुए बरी
असीम कुरैशी 2. नसीरुद्दीन
क्या है मामला?
26 जनवरी 2018 की सुबह कासगंज में कुछ युवक मोटरसाइकिल पर तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे. इस दौरान वे 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे थे। लेकिन जैसे ही जुलूस अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाके बड्डूनगर पहुंचा, कुछ उपद्रवी तत्वों ने बाइक सवारों पर पथराव और फायरिंग कर दी. देखते ही देखते दंगा भड़क गया और इस दौरान चली गोली से चंदन गुप्ता की मौत हो गई.
मौत के बाद भड़क उठी थी हिंसा
इस गोलीबारी में अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन गुप्ता और नौशाद घायल हो गये. घायल चंदन को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। चंदन गुप्ता की मौत के बाद शहर में दंगे फैल गए. शहर में तीन दिन के लिए कर्फ्यू लगाना पड़ा. इसके बाद सरकार की ओर से एसआईटी जांच के आदेश दिये गये थे. एसआईटी ने इस मामले में 31 लोगों को आरोपी मानते हुए पहली चार्जशीट दाखिल की थी. नवंबर 2021 में ये मामला एटा कोर्ट पहुंचा.
लखनऊ। यूपी की गाजियाबाद से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसके कारनामे हैरान कर देंगे। 25 साल के जिस युवक को गिरफ्तार किया है, उसका असली नाम अनस है। अनस केवल 10वीं क्लास तक ही पढ़ा है, लेकिन उसके कारनामे ऐसे है जो ग्रेजुएट लोग भी करने की नहीं सोच सकते हैं। दरअसल, अनस मलिक खुद को मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बताकर यूपी पुलिस से वीआईपी ट्रीटमेंट ले रहा था।
आयोग का अध्यक्ष बताकर करी ठगी
लोगों को अपना रौब दिखाने के लिए सफेद कपड़ों में फर्जी दस्तावेज लेकर भी घूमता था। बता दें कि गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस की गिरफ्त में अनस मलिक है। वह मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला है। वह बेहद शातिर है। उसने अपने आपको मानव अधिकार न्याय आयोग का अध्यक्ष बताकर लोगों से ठगी की है। अनस ने दो दिवसीय दौरा बताकर हापुड़, अमरोहा, गाजियाबाद और नोएडा पुलिस से वीआईपी ट्रीटमेट लिया। अमरोहा में तो उसे पुलिस एस्कॉर्ट भी दी गई थी।
इन मामलों में किया गिरफ्तार
लेकिन जैसे ही गाजियाबाद डीएम के पास अनस मलिक का लेटर आया तो डीएम ने संबंधित थाना कवि नगर को लेटर फॉरवर्ड कर दिया। जांच के दौरान अनस नाम का कोई भी व्यक्ति मानव अधिकार आयोग का अध्यक्ष नहीं पाया गया। जिसके बाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बीते दिन यूपी मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष के रूप में खुद को पेश करने और राज्य के कई जिलों के अधिकारियों से सुरक्षा मांगने के आरोप में 25 साल के अनस को गिरफ्तार किया गया।
जांच में गलत पाया गया
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अनस मलिक, जो मुरादाबाद का स्थानीय निवासी है, ने 8 नवंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए गाजियाबाद, मुरादाबाद, अमरोहा और नोएडा के जिलाधिकारियों को "आधिकारिक" पत्र भेजकर प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा देने का अनुरोध किया था। जिसकी जांच की गई। जांच में पाया गया कि अनस ने अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
लखनऊ। मिर्जापुर में 22 साल के सपा कार्यकर्ता प्रियांशु ओझा की हत्या कर दी गई है। बुधवार रात को इस घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने प्रियांशु पर उस समय हमला किया जब वह अपने घर लौट रह था। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर के बाहर निकलकर आए। लोगों को देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए।
प्रियांशु अपने घर लौट रहा था
प्रियांशु को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के हरना की गली की बताई जा रही है। प्रियांशु के पिता ने थाने में 3 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्रियांशु के पिता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मदद की अपील की है। पिता ने कहा- हमारी मदद करें। आपका सिपाही मर गया। परिवार वालों ने बताया कि प्रियांशु बुधवार रात साढ़े 9 बजे स्कूटी से घर लौट रहा था।
हमलावरों ने उसे घेर लिया
जैसे ही वह घर की गली में घुसा, वहां शिव मंदिर के पास बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया। प्रियांशु से उनकी कहासुनी होने लगी। हमलावरों ने कुल्हाड़ी और चाकू से उसके गले और सिर पर वाक कर दिया। हमले में प्रियांशु लहूलुहान हो गया। खून की छिंटे 10 फीट तक आसपास के घरों पर पड़ी। चीखने की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर आए। उन्हें देखकर हमलावर मौके से भाग गए। प्रियांशु पर जहां हमला हुआ, वहां से उसका घर 150 मीटर की दूरी पर था। पड़ोसियों ने प्रियांशु के घरवालों को हमले की जानकारी दी।
रास्ते में तोड़ा दम
परिवार रोता-बिलखता मौके पर पहुंचा। प्रियांशु को दो पहिया वाहन पर ही बिठाकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करार दिया। परिवार ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही पड़ोस के एक युवक का प्रियांशु से झगड़ा हो गया था। परिवार ने उसी युवक पर हत्या का शक जताया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि प्रियांशु के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
लखनऊ। राजधानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक होटल में परिवार के 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। 24 साल के बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया है। DCP रवीना त्यागी ने बताया कि अशरद नाम के युवक ने अपनी मां और 4 बहनों की हत्या कर दी। परिवार आगरा में रहता था। 30 दिसंबर को नए साल के मौके पर लखनऊ आया था।
हत्या की बात को स्वीकार किया
चारबाग के पास नाका इलाके में होटल शरनजीत में पूरा परिवार ठहरा था। अरशद ने 31 दिसंबर की रात अपनी मां आसमां, 4 बहनों- अक्सा, आलिया, रहमीन और अल्शिया की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह वहीं बैठा रहा। बुधवार सुबह होटल कर्मचारी को इस घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी बेटे अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हत्या की बात को स्वीकार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में उसने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते हुए उसने परिवार की हत्या कर दी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा
ऐसी कौन सी वजह थी कि पूरे परिवार को ही खत्म कर दिया गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने बताया कि परिवार आगरा के इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया, कुबेरपुर का रहने वाला था। आरोपी अरशद के पिता का नाम बदर है। वह इस समय कहां पर है इसका किसी को पता नहीं है। डीसीपी ने बताया कि होटल के कमरा नंबर-109 में परिवार के सदस्यों के शव मिले हैं। गले और कलाई पर गहरे चोट के निशान हैं। ऐसे में हत्या कैसे हुई, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
एक्टिविटी का पता लगाया जा सके
हालांकि संभावना है कि आरोपी ने गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान कुछ संघर्ष भी हुआ है तभी कलई पर चोट के निशान आए हैं। फॉरेंसिक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची है। कमरे से सैंपल को इकट्ठा किया जा रहा हैं। जांच के बाद कमरे को सील कर दिया गया है। होटल के अन्य कमरों में कौन-कौन रुका था, इसकी भी जानकारी ली जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किए जा रहा है, ताकि परिवार की एक्टिविटी क्या-क्या रही, इसका पता लगाया जा सके।
लखनऊ: मेरठ पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद एक 'सनकी' को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उस सनकी को गिरफ्तार किया है, जिसने राह चलते लोगों को निशाना बनाकर उसपर थप्पड़ से वार करता था। पुलिस उसके पास से स्कूटर भी बरामद किया है. पुलिस इस थप्पड़ मारने वाले की काफी समय से तलाश कर रही थी. जिसके बाद 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और आखिरकार गिरफ्तारियां हुईं. पुलिस का कहना है कि आरोपी डिप्रेशन का शिकार है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.
काफी दिनों से दहशत
दरअसल, मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र की फूल बाग कॉलोनी में काफी दिनों से एक स्कूटर सवार सनकी का डर लोगों में देखने को मिल रहा था. स्कूटर पर सवार झपटमार तेजी से आता और राहगीरों को पीछे से थप्पड़ मारकर भाग जाता। दो दिन पहले इसका एक सीसीटीवी भी आया था. जिसमें आरोपी ने एक बुजुर्ग रिटायर अधिकारी को थप्पड़ मार दिया. थप्पड़ इतनी जोर से मारा गया कि रिटायर अधिकारी जमीन पर गिर पड़े.
महिलाओं और लड़कियों को बनाता था निशाना
इलाके के लोगों का कहना है कि आरोपी ने कई महिलाओं और लड़कियों को भी निशाना बनाया था. जिससे महिलाएं और लड़कियां भी तंग आ गई थीं. इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी थी. तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
पुलिस ने दिया बयान
पुलिस ने बताया कि थप्पड़ मारने वाले आरोपी को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी का नाम कपिल है और वह डिप्रेशन का शिकार है. साथ ही उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है. यही कारण है कि वह जो मन में आता है वही करने लगता है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
लखनऊ। यूपी के मथुरा में दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। महावन में एक ही समुदाय के दो पक्षों का आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चलने लगे। जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में डर का माहौल है।
पत्थरबाजी का लाइव वीडियो
जानकारी के मुताबिक, महिलाओं के आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पत्थरबाजी का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। यह मामला महावन थाना क्षेत्र के व्यापरियन मोहल्ले का बताया जा रहा है। मथुरा के महावन थाना इलाके के महावन कस्बे में उस समय भगदड़ मच गई, जब बच्चों की लड़ाई में एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए और दोनों गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई।
बच्चे खेलते-खेलते लड़ने लगे
बताया जा रहा है कि कस्बा महावन के मुस्लिम बहुल इलाके के व्यापारियन मोहल्ला में यह घटना हुई। मुस्लिम समुदाय के बच्चे खेलते-खेलते आपस में लड़ने लगे। खेल- खेल में ही मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के लोग आपस में लड़ने लगे। देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चलने लगे और दोनों तरफ से जमकर पथराव किया गया। दोनों तरफ से करीब तीन दर्जन से अधिक लोगों ने पथराव किया और देखते ही देखते इलाके में दहशत फैल गई। इससे पहले भी कस्बे में समुदाय विशेष के लोगों ने आपस में पथराव किया है।
घायलों का इलाज जारी
दोनों ओर से हुए पथराव में लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। अब पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
लखनऊ। कानपुर पुलिस साइबर अपराधों को अपने स्तर पर जांच कर रही थी। शहर में इन दिनों साइबर अपराधों से संबंधित कई मामलों ने पुलिस की मुश्किले बढ़ा दी है। जिसमें ज्यादातर मामले डिजिटल अरेस्ट के सामने आए हैं। पुलिस को जांच के दौरान एक ऐसे गैंग के बारे में पता चला है जो दिल्ली से साइबर ठगी का खेल खेलता था। जिसके तार कानपुर शहर तक जुड़े थे।
जांच में मदरसे का अकाउंट नबंर मिला
दरअसल दिल्ली से साइबर ठगी करने वाले गैंग के सदस्य आम लोगों से पैसा लूटते है। लूटे हुए पैसे को एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर कर देते हैं। फिर उस पैसे को निकालकर मौज करते है। अब इसी क्रम में कानपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को जांच के दौरान कानपुर के एक बैंक अकाउंट की जानकारी मिली, जिसमें लाखों का ट्रांजैक्शन हुआ था। जब पुलिस ने इस खाते की जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि ये एक मदरसे का अकाउंट नंबर है। जिसके बाद मामला कुछ और ज्यादा संदिग्ध हो गया है।
मौलाना साइबर ठग का सदस्य
जिसके बाद पुलिस ने कानपुर पहुंचकर जब जांच तेज की तो पता चला कि मदरसे का संचालन करने वाला एक मौलाना साइबर ठग गैंग का सदस्य है। मौलाना लूट के पैसों को मदरसे के खाते में मंगवाकर सुरक्षित रखता था और जब मामला ठंडा हो जाता था तो अपना कमीशन काटकर ठगों को उनके पैसे दे देता था। इस मामले में पुलिस ने मौलना के साथ एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, अब दोनों ही पुलिस की गिरफ्त में हैं।
अन्य सदस्यों की जांच जारी
इस जांच में पुलिस ने बताया कि 32 लाख रुपए से पहले इस मदरसे के अकाउंट में 60 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। जिसके बाद पुलिस कनेक्शन जांच कर रही है। साथ ही इस ठग गैंगे के अन्य सदस्यों की भी जांच की जा रही है।
लखनऊ: आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है। जहां ढाई साल की मासूम बच्ची को एक पड़ोसी ने अपने हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पड़ोसी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. ऐसे में पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.
मासूम की चिल्लाने की आवाज
यह पूरा मामला गुरुवार की शाम की है। बता दें कि ढाई साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। अचानक उसके पिता ने उसके चिल्लाने की आवाज सुनी और जब वह अपने घर से बाहर आए तो उन्होंने देखा कि उनकी बेटी बगल के घर में चिल्ला रही थी। जब वह वहां गया तो देखा कि उसका पड़ोसी 27 वर्षीय उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था. लड़की के पिता को देख युवक लहूलुहान हालत में बच्ची को छोड़कर भाग निकला। इसके बाद बच्ची के पिता ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी.
कड़ी कार्रवाई की मांग
इस घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद बच्ची और उसके पिता को थाने ले आई। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और पिता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। इस वारदात के बाद लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
लखनऊ: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और उनके पिता ममलूकुर्रहमान बर्क को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। सांसद के आवास पर काम करने वाले केयरटेकर का आरोप है कि दूसरे संप्रदाय के युवक ने पहले 20 दिसंबर को जामा मस्जिद में घुसने की कोशिश की थी और अब सांसद के घर आकर धमकी देकर चला गया है. इस मामले को लेकर केयर टेकर ने नखासा पुलिस को तहरीर दी है।
एक अजनबी जबरन घुसा घर में
दरअसल, लोधी सराय इलाके का रहने वाला कामिल सांसद बर्क के दीपा सराय स्थित आवास पर केयरटेकर का काम करता है। कामिल का आरोप है कि गुरुवार शाम दूसरे संप्रदाय का एक युवक सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास में घुस आया और सांसद व उनके पिता से पूछताछ करने लगा।
गालिययों के साथ मारने की धमकी दी
वहीं आरोप है कि युवक ने सांसद और उनके पिता ममलूकुर्रहमान बर्क को गालियां दीं और कहा कि दोनों पिता-पुत्र उसे परेशान कर रहे हैं. युवक को काफी समझाया गया, लेकिन वह नहीं माना और सांसद व उनके पिता को जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
20 दिसंबर की घटना से संबंध
आरोप है कि यह वही युवक है जिसने 20 दिसंबर को संभल स्थित जामा मस्जिद में घुसने की कोशिश की थी. इसके बाद वह सांसद के आवास पर पहुंचा और दोनों को जान से मारने की धमकी दी. इस मामले में केयरटेकर कामिल की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।
लखनऊ: माफिया अतीक अहमद के भतीजे मोहम्मद जका को प्रयागराज की पुरामुफ्ती पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. मोहम्मद जका 10 लाख रुपये की रंगदारी और मारपीट के मामले में वांछित था और पुलिस कई महीनों से उसकी तलाश कर रही थी. इस मामले में आरोपी मोहम्मद जका के पिता मोहम्मद अहमद 3 साल पहले जेल जा चुके हैं.
इन मामलों में मिली सजा
बता दें कि करेली के साबिर हुसैन ने जुलाई 2023 में पुरामुफ्ती थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर में अतीक अहमद के रिश्तेदार मरियाडीह निवासी मोहम्मद अहमद समेत आधा दर्जन लोगों पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और मारपीट का आरोप लगाया गया था। इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद अहमद समेत तीन अन्य आरोपियों को अरेस्ट किया था. वहीं इस मामले में मोहम्मद जका पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था.
आगे की कार्रवाई
मामले को लेकर थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात इनपुट मिला था कि मोहम्मद जका मरियाडीह में मौजूद है. जिसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी. इस दौरान मोहम्मद जका कार से भागने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पुलिस को उसके पास से एक अवैध पिस्तौल भी मिली. आज शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लखनऊ: हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव ने 9 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है और एक वीडियो बनाया है जिसमें जाति, धर्म के आधार पर उपेक्षा और मानसिक और शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. वीडियो में हेड कांस्टेबल सुसाइड नोट पढ़ता नजर आ रहा है. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत कई अधिकारियों को वीडियो के माध्यम से त्यागपत्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग की है।
वीडियो हुआ वायरल
बता दें कि जौनपुर के रहने वाले अखिलेश यादव यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं. बुधवार को उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में वह कह रहे हैं कि उन्हें जाति और धर्म के आधार पर नजरअंदाज किया जा रहा है. साथ ही उसका मानसिक और शारीरिक शोषण भी किया जा रहा है. उन्होंने सोनभद्र के एक अधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. यह भी कहा कि फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराकर उन्हें बचाया जा रहा है। किसी मामले से जुड़े उनके सबूत गायब कर दिये गये हैं.
उन्नाव के अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं
उन्होंने वीडियो में आगे कहा कि जो मेरे साथ हुआ वह किसी और के साथ नहीं होना चाहिए. न्याय न मिलने पर जब मैंने आत्महत्या की मांग की तो उन्नाव के अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं. इसमें मेरे माता-पिता का बयान भी दर्ज किया गया है.
करीब 9 महीने तक गुमराह किया गया
उन्होंने वीडियो में आगे कहा, इस मामले में मुझे बताया गया कि करीब 30 अधिकारी दोषी हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मुझे करीब 9 महीने तक गुमराह किया गया. साथ ही उन्हें परेशान भी किया जा रहा है. मैंने एक संगीत मामले में 172 पेज की रिपोर्ट तैयार की है, जिसका वीडियो भी मेरे पास है। मैंने इन बेईमान लोगों को गोली मारने का फैसला किया है, लेकिन एक साथ 30 लोगों को नहीं मार सकता, इसलिए मैंने जौनपुर अजय पाल शर्मा और सोनभद्र के एसपी यशवीर सिंह को मारने का फैसला किया। लेकिन मुझे राइफल ड्यूटी से हटा दिया गया.
लखनऊ। कानपुर IIT की छात्रा ने ACP मोहसिन खान के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि गिरफ्तारी पर स्टे मिलने के बाद से ACP अपने रसूख के दम पर मुझे डरा रहे हैं। मैं कानपुर से बाहर नहीं जा पा रही हूं। मेरी जिंदगी खतरे में है। ACP और उनके वकील मेरे खिलाफ गलत-गलत बयानबाजी कर रहे हैं।
SIT टीम का गठन
मेरी अपील है कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई ही जाए और दोनों को सजा दी जाए। बीते दिन छात्रा ने एसीपी और उनके वकील गौरव दीक्षित के खिलाफ कल्याणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। देर रात पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज की। इससे पहले, छात्रा ने 12 दिसंबर को कलक्टरगंज ACP रहे मोहसिन खान पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद तत्काल प्रभाव से एसीपी को पुलिस मुख्यालय (हेडक्वार्टर) अटैच कर दिया गया। इस मामले की जांच के लिए SIT की टीम बनाई गई।
ACP ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
गिरफ्तारी के डर से एसीपी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। IIT छात्रा ने शिकायत के साथ अफसरों को म्यूजिक कॉन्सर्ट के वीडियो भी सौंपे हैं। जिनमें मोहसिन और छात्रा डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ACP की छात्रा से नजदीकी थी। पुलिस इन वीडियो को कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश कर सकती है। 19 दिसंबर को हाईकोर्ट ने मोहसिन को अरेस्टिंग स्टे दे दिया। इसके अतिरिक्त अगली सुनवाई तक चार्जशीट दाखिल करने पर भी रोक लगा दी गई। इससे छात्रा को गहरा सदमा पहुंचा है।
चैट की हो रही जांच
एसआईटी ने सोमवार को आईआईटी में चार अन्य लोगों के बयान दर्ज किए। जिसमें एक प्रोफेसर, दो गार्ड और एक पीड़िता का दोस्त शामिल हैं। इन सभी ने भी छात्रा और ACP के संबंधों के बारे में पुलिस को बताया। साथ ही SIT ने फोरेंसिक विभाग को रिमाइंडर भेज कर रिपोर्ट मांगी है। जानकारी के अनुसार पीड़िता के मोबाइल से जो वॉट्सऐप चैट और मैसेज रिकवर किए गए है। उसकी भी जांच कराई जा रही है।
लखनऊ: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को गहरी चोट पहुंचाने वाली घटना सामने आई है, जहां कांधला रोड पर स्थित कई सौ साल पुरानी पीर की मजार को दबंगों ने तोड़ दिया. यह पीर की दरगाह हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच भाईचारे और आपसी सहयोग का प्रतीक थी। जमीनी विवाद के चलते कुछ दबंग लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया था.
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। इस दौरान हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंचकर कड़ा विरोध जताया. सूचना मिलते ही एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार और सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने भी मौके का निरीक्षण किया। घटना की निंदा करते हुए दोनों समुदाय के लोगों ने संयुक्त रूप से बुढ़ाना थाने में शिकायत दर्ज कराई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पीर का विध्वंस उनकी आस्था और परंपरा पर हमला है.
अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू
बता दें कि हिंदू संगठन के पवनीश की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के नाम दर्ज कर 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. चर्चा है कि पेट्रोल पंप की एनओसी लेने के लिए धार्मिक स्थल के इस खंभे को हटाया जा रहा है।
मामले को लेकर सीओ का बयान
इस मामले को लेकर सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल ने बताया कि पवनीश नाम के व्यक्ति ने थाना बुढ़ाना में सूचना दी कि कांधला रोड पर सब्जी मंडी के पास एक मजार को गुलजारुद्दीन, आमील और अमाल ने अपने 15-20 साथियों के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त कर दिया है. इस सूचना पर हम एसडीएम बुढ़ाना मौके पर पहुंचे और इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है, जब सीओ से पूछा गया कि क्या दबंगों ने अपने फायदे के लिए ऐसा किया है तो उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है और इसकी जांच की जायेगी.
लखनऊ। मटियारी पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में सेंध लगाकर बैठे चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने बैंक में 42 लॉकरों में चोरी की, जिसके 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। जिसके बाद रुट मैप तैयार किया। जिसकी की मदद से पुलिस ने चोरों के खिलाफ सुराग ढूढ़ा है।
इस तरह दिया घटना को अंजाम
पुलिस इस मामले में तीन और आरोपियों की तलाश कर रही है। मटियारी इलाके में एक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) की शाखा है। बैंक के बगल में ही एक फर्नीचर की दुकान है। उसके पीछे खाली जगह है। 21 दिसंबर को वहां आम के पेड़ के पास चोर बैंक की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। स्ट्रॉन्ग रूम को इलेक्ट्रॉनिक कटर से काटकर उसके अंदर घुसे। चोरों ने 42 लॉकरों को काटकर उसके अंदर रखा सारा सामान चुरा लिया।
पुलिस को मिला सुराग
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला है। बैंक से 50 मीटर दूरी पर एक रास्ता है। यह रास्ता इंदिरानगर के तकरोही इलाके की ओर जाता है। इसी सड़क पर बैंक से 200 मीटर की दूरी पर पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली। जिसमें साफ देखा जा सकता है दो बाइक पर चार चोर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त एक चार पहिया वाहन पर भी कुछ संदिग्ध नजर आ रहा है। यहीं से पुलिस को शक हुआ कि चोरों ने तकरोही की ओर वाली सड़क का इस्तेमाल ठिकाने तक पहुंचने में किया।
लोगों ने की पुलिस की मदद
इस सड़क पर लगे 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की पुलिस ने तलाशी ली और रुट मैप तैयार किया। इस रूट चार्ट को फॉलो करने के साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों में मिली चोरों की फुटेज को मुखबिरों के बीच वायरल कर दिया। इस बीच इस घटना से जुड़ा अहम सुराग पुलिस के हाथ लगा। बैंक से लगभग 8 से 10 किलोमीटर की दूरी पर इंदिरानगर इलाके में रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दिखे चोरों का ठिकाना उनके घर के पास ही है। पुलिस की इस मामले में जांच तेज है।
लखनऊ। यूपी के बस्ती जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां कप्तानगंज में दबंगों ने इंसानियत की सारी हदे पार कर दी। दबंगों ने एक दलित को अपनी बर्थडे पार्टी में बुलाया। जहां दबंगों ने पहले लड़के को बेरहमी से पीटा। इतना हीं नहीं, उसके कपड़े उतरवाए। उससे अपना थूक चटवाया और पेशाब पिलाया। इस घटना के बाद लड़का सदमे में चला गया।
पीड़ित ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली
जब लड़का घर पहुंचा तो उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। घरवालों ने बताया कि परिवार वाले शव लेकर थाने गए थे, जहां पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद भी पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में आनाकानी की। इसके बाद वे बेटे का शव लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे। तब जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
कई धाराओं में केस दर्ज
घरवालों ने बताया कि दरिंदगी की घटना के बाद बेटा सदमे में चला गया। बीते सोमवार को पीड़ित ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। आरोपी जब उसके साथ बर्बरता की और उसका वीडियो बनाया। जब बेटे ने वीडियो डिलीट करने को कहा तो उन्होंने शर्त रखी कि युवक को उनका थूक चाटना होगा। किशोर के मामा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट,अपमानित करने और सुसाइड के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के केस दर्ज किया है।
लखनऊ: इंटरमीडिएट परीक्षा में सही अंक नहीं मिलने पर एक मेधावी छात्र ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामले को लेकर छात्रा ने कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उसने अपनी कॉपी की दोबारा जांच कराने की मांग की थी. यह मामला उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के श्री गोपाल इंटर कॉलेज से सामने आया है।
मार्किंग प्रक्रिया में लापरवाही
बता दें कि कॉलेज की एक छात्रा को गणित में 69 अंक मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उसे केवल 34 अंक मिले। छात्रा ने गणित में अच्छे अंक पाने के लिए काफी मेहनत की थी, लेकिन कम अंक आने से वह परेशान थी. हाई कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया और छात्र की मैथ्स की कॉपी को दो विशेषज्ञ परीक्षकों से दोबारा जांच कराई. जांच में पता चला कि बोर्ड की मार्किंग प्रक्रिया में लापरवाही हुई है. इसके बाद हाई कोर्ट ने आदेश दिया कि छात्रा को 35 अंक और दिया जाएं, जो उसकी सही अनुमान के मुताबिक थे. कोर्ट के आदेश के बाद छात्रा को राहत मिली और उसके मार्क्स बढ़ा दिए गए.
परीक्षकों को सजा
इस मामले में परीक्षकों को सजा हो चुकी है. हाईकोर्ट ने दो परीक्षकों उप प्रधान परीक्षक राकेश विक्रम श्रीवास्तव और परीक्षक अजय कुमार के खिलाफ कार्रवाई की। इन परीक्षकों पर छात्र की कॉपी ठीक से नहीं जांचने का आरोप था. हाई कोर्ट के आदेश के बाद बोर्ड ने दोनों परीक्षकों पर तीन साल तक कॉपी जांचने पर रोक लगा दी है.
शिक्षा विभाग में हड़कंप
बता दें कि कोर्ट के इस फैसले के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और सवाल उठ रहा है कि आखिर बोर्ड परीक्षकों द्वारा ऐसी लापरवाही क्यों की जाती है. छात्रों को उनकी मेहनत का सही मूल्यांकन मिलना चाहिए और ऐसे मामलों में सुधार के लिए शिक्षा प्रणाली में सुधार की जरूरत है।
छात्रों को राहत
वहीं इस फैसले से छात्रों को राहत तो मिली, लेकिन यह एक चेतावनी भी है कि परीक्षा प्रणाली में सुधार की जरूरत है ताकि छात्रों के साथ न्याय हो सके. शिक्षा विभाग को इस मामले में अपने नियमों और प्रक्रियाओं को और सख्त करने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
लखनऊ: रामपुर में 4 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. जहां गांव गंगापुर कदीम में एक बच्चे का अपहरण कर न सिर्फ उसकी हत्या कर दी गई बल्कि उसके शव को कई टुकड़ों में काटकर जला दिया गया और फिर अधजले शव को बोरे में डालकर नाले में फेंक दिया गया.
मामला दर्ज
बता दें कि इस मामले में परिजनों ने अपने पड़ोसियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर सही जड़ तक पहुंचने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है.
मृतक बच्चे के चाचा ने बताया
इस मामले में मृतक बच्चे बिलाल के चाचा फहीम ने कहा, बच्चे को कल सुबह 9:00 बजे उठाया गया था. इसके बाद हमने बच्चे की तलाश शुरू की. जब शाम तक हमें बच्चा नहीं मिला तो हमने पुलिस को सूचना दी. प्रशासन ने रात 12:00 बजे तक बच्चे की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला. सुबह भी पूरा जंगल छान मारा गया लेकिन बच्चा नहीं मिला। फिर जब मृतक बच्चे के घर के लोग ढूंढने निकले तो उन्हें नाले में एक बैग मिला और जब उन्होंने बैग खोला तो उसमें बच्चा निकला. बच्चे की बेरहमी से हत्या की गई है. पहले उसकी गर्दन काटी गई, फिर उसके हाथ-पैर काटे गए. इसके बाद उसे कपड़ों समेत जला दिया गया.
शव का पोस्टमार्टम
इसके बाद प्रशासन पहुंचा और बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया. पुलिस के मुताबिक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बच्चों की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि उनकी हत्या की गई है. जानबूझ कर उसकी गर्दन, हाथ और पैर काटे गए. इसके बाद उसे जला दिया गया. यह घटना ग्राम गंगापुर कदीम थाना कैमरी तहसील मिलक का मामला है।