                    <content:encoded><![CDATA[लखनऊ। महाकुंभ में माघ पूर्णिमा पर अमृत स्नान शुरू हो चुका है। प्रयागराज में पवित्र स्नान करने के लिए लोगों की जबरदस्त भीड़ है। संगम से 10 किमी तक चारों ओर श्रद्धालुओं की तांता लगा हैं। प्रशासन के मुताबिक, सुबह 6 बजे से अब तक 73 लाख लोग संगम में स्नान कर चुके हैं। अनुमान है कि आज 2.5 करोड़ श्रद्धालु पवित्र स्नान करेंगे।
ट्रैफिक प्लान में किया परिवर्तन
प्रयागराज जाने वाले रास्तों में भीषण जाम लगने के बाद ट्रैफिक प्लान में परिवर्तन किया गया है। शहर में वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। मेला क्षेत्र में भी कोई भी वाहन अब नहीं चलेगा। ऐसे में श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचने के लिए 8 से 10 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है। प्रशासन पार्किंग से शटल बसों का संचालन कर रहा है। हालांकि, यह बेहद सीमित हैं। संगम पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। वहां लोगों को रुकने नहीं दे रहे हैं, ताकि भीड़ में न वृद्धि ना हो।
वॉर रुम से कर रहे मॉनिटरिंग
ज्यादातर लोगों को बाकी घाटों पर स्नान के लिए भेजा जा रहा है। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पहली बार मेले में 15 जिलों के डीएम, 85 PCSऔर 20 IAS अफसर तैनात किए गए हैं। वहीं लखनऊ में सीएम योगी सुबह 4 बजे से मुख्यमंत्री आवास पर बने वॉर रूम से महाकुंभ की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वॉर रुम में सीएम योगी के साथ प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद, डीजी प्रशांत कुमार और कई सीनियर अफसर हैं। ज्योतिषों के मुताबिक, माघ पूर्णिमा स्नान का मुहूर्त शाम 7.22 मिनट तक रहेगा।
10 लाख कल्पवासी लौटेंगे घर
महाकुंभ मेले से भीड़ जल्दी बाहर निकल जाए, इसलिए लेटे हनुमान मंदिर, अक्षयवट और डिजिटल महाकुंभ सेंटर को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है। आज महाकुंभ में कल्पवास भी चल जाएंगे। संगम स्नान के बाद लगभग 10 लाख कल्पवासी घर लौटेंगे।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[लखनऊ: प्रयागराज से वाराणसी तक वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं. विभिन्न धार्मिक स्थलों और संगम पर स्नान से पहले लोग जाम से जूझते नजर आ रहे हैं.इस बीच एक बार फिर वाराणसी जिला प्रशासन ने स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई कराने का निर्देश दिया है. इससे पहले भी वाराणसी के सभी परिषदीय स्कूलों में कक्षा 8 तक ऑनलाइन पढ़ाई जारी थी.
कल बच्चों को हुई काफी परेशानी
लेकिन 10 फरवरी को कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे भी स्कूल पहुंचे. इस दौरान वह स्कूल वाहन से घर जाते वक्त ट्रैफिक में फंस गए. इसे ध्यान में रखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन ने एक बार फिर शहर के सभी बोर्डों के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए हैं। प्रयागराज महाकुंभ के उलटे प्रवाह का सबसे ज्यादा असर काशी में देखने को मिल रहा है। इससे पहले वाराणसी जिला प्रशासन की ओर से शहर के सभी परिषदीय स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं 9 फरवरी तक ऑनलाइन माध्यम से चलाने के निर्देश दिए गए थे. आजकल आमतौर पर जब बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल जाते हैं तो घर जाते समय उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ऑनलाइन क्लास करने का निर्देश
इसे ध्यान में रखते हुए एक बार फिर वाराणसी जिला प्रशासन ने शहर के सभी परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं को ऑनलाइन संचालित करने का निर्देश दिया है। अब 14 फरवरी तक इन बच्चों को घर पर रहकर ही अपनी पढ़ाई पूरी करनी होगी. वाराणसी में मंदिर मार्ग के अलावा हाईवे तक वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. खासकर पिछले 3-4 दिनों से वाराणसी आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के जवान मैदान में हैं, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. आपको बता दें कि हाल ही में प्रयागराज में भी भीड़ के चलते स्कूलों को ऑनलाइन मोड में चलाने का फैसला लिया गया था.]]></content:encoded>
लखनऊ। वाराणसी में एक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। तेज रफ्तार में आ रही एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी बस में जा घुसी। हादसे में बिहार के भाजपा नेता और उनके ससुर की मौके पर ही जान चली गई। परिवार की 2 महिलाओं समेत 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लाशें सीट से चिपक गईं।
पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी
इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा वीरभानपुर मोड़ के पास गुरुवार की सुबह हुआ। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। सभी लोग महाकुंभ से स्नान कर वापस बेगूसराय जा रहे थे। हादसे का शिकार देवेंद्र प्रताप सिंह सोनबरसा में भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष थे। हादसे के चलते वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर 2 किमी लंबा जाम लगा था। पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार और ट्रक को सड़क से हटवाया।
चालक की नींद की वजह से हुआ हादसा
शुरुआती जांच में पता चला हादसा ड्राइवर की झपकी की वजह से हुआ। कार रफ्तार तेज थी जिस वजह से वह बेकाबू हो गई। जब तक ड्राइवर को कुछ पता चलता तब तक कार ट्रक में घुस गई। बेगूसराय के बछवाड़ा के निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह परिवार और रिश्तेदारों के साथ 5 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने महाकुंभ पहुंचकर संगम में स्नान किया। फिर सुबह संगम स्नान करके वापसी के लिए निकल गए। उसी वक्त यह हादसा हो गया।
लखनऊ। संभल हिंसा के ढ़ाई महीने बाद राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा संभल पहुंचे है। जहां उन्होंने संभल हिंसा की मस्जिद का निरीक्षण किया हैं। इकबाल सिंह लालपुरा ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अल्पसंख्यकों से मुलाकात भी की। मुलाकात करने के बाद हिंसा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे और उसके बाद जमा मस्जिद के अंदर मस्जिद कमेटी और अधिकारियों से बातचीत की।
मस्जिद के अंदर रुककर बात की
गुरुवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा संभल के चंदौसी रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। इस दौरान एएसपी (उत्तरी) श्रीश्चंद्र, एसडीएम डॉ. वंदना मिश्रा, एडीएम प्रदीप वर्मा, सीओ संभल अनुज चौधरी और इंस्पेक्टर संभल अनुज कुमार तोमर मौके पर मौजूद रहें। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से बातचीत करने के बाद अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने हिंसा वाले क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने संभल की शाही जामा मस्जिद के अंदर 15 मिनट रुककर कमेटी के लोगों से बात की।
जामा मस्जिद को बताया श्रहरि मंदिर
हिंसा प्रभावित वाले क्षेत्र की गलियों को अवलोकन किया। साथ ही अधिकारियों से हिंसा के बारे में जानकारी भी ली। जानकारी में जाना कि हिंसा कैसे शुरू हुई, भीड़ कहां से आई, पथराव और गोलीबारी कैसे शुरू हुई। बता दें कि बीते 19 नवंबर 2024 को हिंदू पक्ष की तरफ से सिविल सीनियर डिवीजन चंदौसी कोर्ट में दावा किया गया था कि संभल की शाही जामा मस्जिद श्री हरिहर मंदिर है। 19 नवंबर की शाम को मस्जिद के पहले चरण का सर्वे हुआ और दूसरे चरण का सर्वे 24 नवंबर को हुआ।
कई गाड़ियो को किया था आग के हवाले
मस्जिद में चल रहे सर्वे के दौरान हजारों की संख्या में लोग मस्जिद के बाहर जमा हो गए। लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी और गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इस हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं भीड़ ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। हिंसा की जांच के लिए सीएम ने त्रिस्तरीय न्यायिक जांच आयोग की टीम का गठन किया था। टीम तीन बार संभल का दौरा कर चुकी है। टीम ने हिंसा पीड़ित लोगों और अधिकारियों का बयान भी दर्ज किया।
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गए हैं। सुबह 9:30 बजे योगी देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचे। जहां उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रेमचंद अग्रवाल उनके स्वागत के लिए मौजूद रहें। सीएम योगी यहां से हेलिकॉप्टर के जरिए यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव पहुंचे। जहां वह मां गढ़वासिनी मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए।
हेल्थ और वेलनेस का अच्छा केंद्र
इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। दुनिया भर के लोग इस भूमि को इसी सम्मान की नजर से देखते हैं। मुझे भी इसी भूमि में जन्म लेने का सौभाग्य मिला। आज यूपी के अंदर सेवा करने का मौका प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि हेल्थ और वेलनेस का सबसे अच्छा केंद्र देवभूमि उत्तराखंड है। यहां के लोगों ने प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण को संरक्षित करने का शानदार काम किया है।
50 करोड़ लोगों के पहुंचने की उम्मीद
सीएम योगी ने आगे कहा कि उत्तराखंड से निकली 2 पवित्र नदियां गंगा और यमुना प्रयागराज में जाकर त्रिवेणी संगम बनती हैं। जहां आज महाकुंभ का आयोजन हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि 22-23 दिनों में महाकुंभ में 39 करोड़ लोगों ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई है। दुनिया की तीसरी बड़ी आबादी के बराबर महाकुंभ में लोग संगम में स्नान कर चुके हैं। इससे ज्यादा संख्या या तो भारत की है या फिर चीन की। 26 फरवरी तक महाकुंभ चलना है। तब तक 50 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचने की उम्मीद है।
शादी समारोह में होंगे शामिल
योगी आदित्यनाथ 2 दिन तक अपने पैतृक गांव पंचूर में ही रहेंगे। यहां वह कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उनके गांव पंचूर में भी भारी सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। आज यानी गुरुवार की शाम को योगी आदित्यनाथ अपनी भतीजी के मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 7 फरवरी को अपने परिवार के साथ अपनी भतीजी की शादी समारोह में हिस्सा लेंगे। उसके बाद प्लेन के जरिए लखनऊ के लिए रवाना होंगे।