लखनऊ: फरवरी की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में इस माह को लोग प्यार का माह भी बोलते है। फरवरी की शुरुआत होते ही वैलेंटाइन वीक शुरू हो जाती है। ऐसे में इस महीने में कपल एक दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करते हैं। तो इस तरह आप भी अपने प्यार को शादी के बंधन में बदलने की सोच रहे हैं तो आपको शादी से पहले कुछ मंदिरों के बारे में जानना बेहद जरुरी है। जिससे आपको लव मैरिज करने के लिए मंदिरों की तलाशी में कोई परेशानी नहीं होगी। इतना ही नहीं इन मंदिरों में अब तक हजारों शादियां हो चुकी हैं।
रायपुर का आर्य समाज मंदिर
रायपुर में एक ऐसा मंदिर है, जहां हर साल हजारों प्रेमी जोड़े अपने प्यार को शादी के पवित्र बंधन में बांधते हैं। रायपुर के बैजनाथ स्थित पारा आर्य समाज मंदिर को लोग प्यार से 'प्रेम मंदिर' भी कहते हैं। इस मंदिर का उद्घाटन 1907 में स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय ने किया था। तब से इस मंदिर में प्रेम विवाह होते आ रहे हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
हर साल औसतन 1700 से ज्यादा शादियां
रायपुर के इस मंदिर में अब तक कई हजार जोड़ों का प्रेम विवाह हो चुका है। यहां हर साल औसतन 1700 से ज्यादा शादियां होती हैं। वैलेंटाइन डे के दौरान यहां शादी करने वालों की संख्या बढ़ जाती है। आर्य समाज मंदिर में विवाह की प्रक्रिया सरल एवं कानूनी है।
शादी के लिए देने होते है पैसे
शादी में लोग पूरे रीति-रिवाज के साथ एक-दूसरे को माला पहनाते हैं और कन्यादान करते हैं। विवाह संपन्न होने के बाद मंगलसूत्र, सिन्दूर और सप्तपदी की प्रक्रिया पूरी की जाती है। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को एक सर्टिफिकेट दिया जाता है. इस मंदिर में शादी के लिए 4 पासपोर्ट फोटो और 5500 रुपये का शुल्क लिया जाता है।
लखनऊ। अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा बरेली ने अपने जोन में आधुनिक तकनीक और का एक अद्भुत नमूना पेश किया है। महानिदेशक ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) आधारित डिजिटल पीआरओ तैयार किया है, जिसका नाम ‘जारविस’ रखा गया है। इस AI की रैंक भी निश्चित की गई है। यह AI सब इंस्पेक्टर के तौर पर काम करेंगी।
जारविस थाने का सब-इंस्पेक्टर होगा
AI जारविस सब-इंस्पेक्टर रैंक का होगा, जो कि बरेली ज़ोन में पुलिस संबंधी जनसंपर्क का कार्य संभालेगा। साथ ही लोगों को जागरूक करने का काम करेगा। जारविस की मदद से निर्देश, जन जागरूकता अभियान और कानून व्यवस्था से संबंधित सभी जरूरी जानकारी जनता तक तेजी से पहुंचाई जाएंगी। एडीजी रमित शर्मा ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर जानकारी दी है। यह रोबोट जरुरी जानकारी जनता के सामने पेश करेगा। इसके बाद यह पुलिस और डिजिटल इनोवेशन के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
महिला सुरक्षा के बारे में बताएगा
जारविस का प्राथमिक उद्देश्य लोगों को ट्रैफिक नियमों, महिला सुरक्षा के बारे में बताना और जागरुक करना है। उदाहरण के लिे अगर किसी व्यक्ति ने सीट बेल्ट नहीं पहनी है या हेलमेट नहीं लगाया है, तो जारविस अपनी ऑडियो और वीडियो क्षमताओं का उपयोग कर उसे अलर्ट करेगा। यह न केवल लोगों को चालान से बचाएगा बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में भी मददगार करेगा। जारविस बरेली ज़ोन में प्रमुख चौराहों जैसे नावल्टी चौराहा, झुमका तिराहा, शील चौराहा और डीडीपुरम चौराहा पर तैनात होगा। यह ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को संदेश देगा।
लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाएगा
यह रोबोट महिला हेल्पलाइन 1090, स्कूलों और कॉलेजों में युवाओं को जागरूक करने वाले कार्यक्रम, और महिला सुरक्षा से संबंधित अन्य अभियानों को भी प्रमोट करेगा। एडीजी रमित शर्मा ने बताया कि 'हमारी कोशिश है परंपरागत पुलिसिंग को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर काम किया जाए। जारविस एआई आधारित तकनीक है, जो पुलिस और जनता के बीच प्रभावी संवाद कायम करेगा। इससे न केवल जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि लोगों का पुलिस पर विश्वास भी मजबूत होगा।
लखनऊ। कश्‍मीर में रहने वाली एक विवाहित महिला ने प्यार में सात समुद्र पार कर रायबरेली पहुंची। महिला कार चलाकर 1300 किलोमीटर दूर यूपी के रायबरेली पहुंची। जहां उसने अपने प्रेमी के साथ निकाह कर लिया। महिला ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। उसका प्रेमी पेशे से एक डॉक्‍टर है। पीड़ित पति ने पुलिस थाने में मामले को लेकर कार्रवाई करने को कहा है।
5 लाख का सोना और कैश लेकर भागी
पति ने आरोप लगाया है कि पत्‍नी अपने साथ पांच लाख रुपये का सोना और दो लाख कैश लेकर भागी है। पुलिस के मुताबिक श्रीनगर की रहने वाली अबिरल की 2017 में पंजाब के मोहाली के विनोद कुमार से आर्य मंदिर में शादी हुई थी। धीरे-धीरे इनके रिश्ते में खट्टास आ गई और यह दोनों दूर हो गए। इस बीच, महिला की जिंदगी में फैजान अहमद आया। फैजान अहमद रायबरेली के डीह इलाके का रहने वाला है और एक डॉक्‍टर है। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी जो प्यार में बदल गई।
पत्नी को गुमराह कर भगाया
बीते साल दिसंबर में महिला कार चलाकर श्रीनगर से रायबरेली आई और अपने प्रेमी से निकाह कर लिया। इस बात की जानकारी अबिरल के पति विनोद कुमार को लगी तो वह डीह थाने में शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गया। थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि महिला अबिरल अपने प्रेमी डॉ फैजान अहमद के साथ ही रहना चाहती थी,इसलिए वह घर छोड़कर भागी थी। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। विनोद का आरोप है कि फैजान अहमद उसकी पत्नी को गुमराह कर भगा कर ले गया।
लखनऊ। यूपी के बांदा में किन्नर के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्ष विवाद को लेकर थाने पहुंच गए। जहां दोनों ने अपने पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराई। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष युवकों को लालच देकर किन्नर बना रहा है। वहीं दूसरे पक्ष इन आरोपों को इंकार करते हुए पैसों का विवाद बताया है।
नवयुवकों को किन्नर बनाने का काम
फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक यह मामला अतर्रा कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां किन्नरों के दो गुटों में सत्ता को लेकर विवाद हो गया है। पीड़ित पक्ष के किन्नरों ने आरोप लगाया है कि विपक्षी गुट नवयुवकों को युवकों को किन्नर बनने के लिए पैसे का लालच दे रहा है। उन्होंने बताया कि पहले युवकों को अपने साथ रखा जाता है, फिर उन्हें नशे के इंजेक्शन दिए जाते हैं। जिसके बाद कानपुर के एक अस्पताल में ऑपरेशन करवाकर उनका लिंग बदलवाया जाता है।
दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई शिकायत
अब तक लगभग आधा दर्जन लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अगर कोई लड़का इसका विरोध करता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई करने को कहा है। वहीं दूसरे पक्ष के किन्नरों ने इन आरोपों को नकारते हुए पैसों का विवाद बताया है, साथ ही कहा कि इतने सालों में अब तक शिकायत क्यों नहीं की। उन्हें ऐसी परेशानी थी तो इसके खिलाफ शिकायत करते। फिलहाल दूसरे पक्ष के किन्नरों ने भी एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज करवा कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
इस दौरान एसपी ऑफिस में दोनों पक्ष के किन्नरों के बीच तनातनी का माहौल है। ऑफिरस में उपस्थित पुलिस कर्मचारियों ने बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत करवाया है। दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली गई है। वहीं उन्हें आश्वासन दिया है कि दोनों ओर से कार्रवाई की जाएगी।
लखनऊ। यूपी के हरदोई जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने गए व्यक्ति से 2 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई। महिला ग्राम पंचायत सचिव ने डेथ सर्टिफिकेट के लिए पैसों की मांग की। जब व्यक्ति ने रिश्वत देने से मना कर दिया तो ग्राम सचिव ने पत्नी की जगह पति का ही डेथ सर्टिफिकेट बना दिया।
सचिव के खिलाफ एक्शन लिया
इस मामले की शिकायत पति ने डीएम से की। जिसके बाद डीएम ने मामले में कार्रवाई की। डीएम ने आरोपी महिला ग्राम सचिव के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसे पद से निलंबित कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया। वहीं, पीड़ित व्यक्ति को उसकी पत्नी का डेथ सर्टिफिकेट सौंप दिया गया। यह मामला कोथावां विकासखंड के अटवा गांव से सामने आया है। जहां ग्राम पंचायत सचिव ने रिश्वत ना मिलने पर पत्नी का डेथ सर्टिफिकेट बनवाने आए पति को ही मृत साबित कर दिया।
मामले में केस दर्ज
सचिव ने पत्नी के बजाय पति ही डेथ सर्टिफेकट बनाकर उसे सौंप दिया। जब पति ने अपने नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र देखा तो इसकी शिकायत डीएम से की। डीएम ने इस एक्शन लेने के आदेश दिए, जिसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने आरोपी ग्राम पंचायत सचिव पर कड़ा एक्शन लिया। पंचायत सचिव को उसके पद से उसे हटा दिया गया। इतना ही नहीं डीएम ने उसके खिलाफ केस भी दर्ज करवा दिया।
प्रमाण पत्र के लिए काफी दौड़ाया
आपको बता दें कि हरदोई के अटवा गांव के निवासी विश्वनाथ की पत्नी शांति देवी का निधन 19 दिसंबर 2024 को हुआ था। विश्वनाथ के मुताबिक, पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वह ग्राम पंचायत सचिव सरिता देवी के पास गया लेकिन सचिव ने डेथ सर्टिफिकेट बनाने के लिए पैसों की मांग की। पैसे ना मिलने पर वह उसे सर्टिफिकेट के लिए दौड़ाती रही। जिसके बाद डीएम से शिकायत करने पर उसने डेथ सर्टिफिकेट जारी किया।
लखनऊ। दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी ने एक विदेशी नागरिक के पास मगरमच्छ का कटा सिर देखा। जिससे देखकर वो हैरान रह गया। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर कनाडा के नागरिक के बैग से जानवर का कटा सिर मिला।
व्यक्ति ने मगरमच्छ को नहीं मारा
कनाडा का यह नागरिक प्लेन से उतरा ही था कि अधिकारियों को शक हुआ कि इसके पास कुछ अजीबो-गरीब है। उसे किनारे ले जाकर जांच की गई तो पता चला कि उसके लगेज में एक मगरमच्छ का कटा हुआ सिर है। HT की रिपोर्ट के मुताबिक व्यक्ति ने बताया कि उसने किसी मगरमच्छ को नहीं मारा है और न ही उसका शिकार किया। उसने थाईलैंड से इसे खरीदा था। आपको बता दें कि थाईलैंड ऐसा मुल्क है जहां के लोग मगरमच्छ को बड़े चाव से खाते हैं।
यात्रा करने की परमिशन नहीं ली
वहीं भारत में इस तरह के वन्यजीव उत्पादों को लेकर यात्रा करने के लिए परमिशन लेनी होती है, जिसे वह दिखाने में वह असमर्थ था। उसके पास इससे संबंधित कोई दस्तावेज नहीं था। एयरपोर्ट अधिकारियों ने वन विभाग को अलर्ट किया और मगरमच्छ के सिर की जांच शुरू कर दी। डिप्टी रेंज ऑफिसर (वेस्ट) राजेश टंडन के मार्गदर्शन में वन एवं वन्यजीव विभाग की एक टीम ने मगरमच्छ के सिर की जांच की। जांच में पाया कि यह सिर मगरमच्छ का ही है।
वन्य संरक्षण एक्ट के तहत कार्रवाई
एक वन अधिकारी ने बताया कि कस्टम विभाग से वन्यजीव संरक्षण एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। यह कार्रवाई इसलिए होगी क्योंकि मगरमच्छ संरक्षित प्रजातियों में से एक हैं। आगे लैब टेस्ट से पता चलेगा कि यह मगरमच्छ किस प्रजाति का था। फिलहाल वन विभाग के पास मगरमच्छ का कटा हुआ सिर है, जिसकी जांच जारी है। कुछ इसी तरह का मामला पिछले साल भी सामने आया था।
पहले भी आया था ऐसा मामला
जब अगस्त में 32 साल की एक कनाडाई महिला को एक अज्ञात जानवर की सींगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसने दावा किया था कि लद्दाख में ट्रैकिंग के दौरान उसे यह मिला था। जिससे वह घर ले जा रही थी।
लखनऊ। आपने बच्चे की छठी तो मनाते हुए देखी होगी, क्या आपने कभी कुत्ते की छठी मनाते हुए देखा है। यूपी के फतेहपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी पालतू कुतिया के पहली बार बच्चा पैदा होने की खुशी में लाखों का खर्चा किया। कुतिया ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया।
घोड़े बुलवाकर नचवाए
इस मौके पर उसके मालिक ने उन बच्चों की धूमधाम से छठी का फंक्शन किया। इस छठी के फंक्शन में मालिक ने हजारों नहीं बल्कि लाखों रुपए खर्च किए। सैकड़ों लोगों को दावत के लिए आमंत्रित किया। छठी में बाहर से घोड़े बुलवाकर नचवाए गए। डीजे बजाए गए। महिलाओं ने छठी की परंपरा के अनुसार सोहर भी गाए। मालिक ने पिल्लों की खुशी में टैंट लगाया। बढ़िया दावत की। छठी के फंक्शन में मालिक ने पूरे 6 लाख रुपए खर्च कर दिए।
पहली बार दिया जन्म
अब इस अनोखे छठी कार्यक्रम की चर्चा पूरे राज्य में जोरो-शोरों से हो रही है। यह मामला धाता थाना क्षेत्र के अजरौली पल्लावां गांव से सामने आया है। जहां ग्रामीण आल्हा बाबा ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। बता दें कि आल्हा बाबा खेती किसानी का काम करके अपना गुजर-बसर करते हैं। उन्होंने एक कुतिया पाली है, जिसे वे प्यार से वह पपी कहते हैं। पपी ने हाल में ही पहली बार 3 पिल्लों को जन्‍म दिया है। जिसकी खुशी में आल्हा बाबा ने पिल्लों का छठी कार्यक्रम किया। बीते रविवार को सुबह पूरे रीति-रिवाज के साथ कुत्तिया के बच्चों की छठी मनाई गई।
महिलाओं ने सोहर के गीत गाए
कुतिया के बच्चों की छठी में आल्हा बाबा ने 200-300 गांव वालों में दावत का न्यौता दिया। साथ ही नाच-गाने के लिए डीजे और घोड़े मंगवाए गए। DJ पर ग्रामीणों ने डांस कर पपी के बच्चों की खूब खुशियां मनाई। इसके अतिरिक्त रस्म के मुताबिक घोड़ा नचवाया गया और पपी के बच्चों के पांव में लाल रंग का महावर लगाया गया। साथ ही महिलाओं ने सोहर गीत गाकर इस कार्यक्रम में और शानदार बनाया।
लखनऊ। शादी विवाह में जब तक लड़की शादी करके अपने घर ना चली जाए तब तक शादी पूरी नहीं मानी जाती है। यूपी के चंदौली से एक घटना सामने आई है जहां खाना को लेकर बाराती इतने नाराज हो गए कि बिना दुल्हन के लिए वापस लौट गए। बारातियों ने खाने को लेकर दुल्हन को अपने साथ ले जाने के लिए मना कर दिया। जैसे ही बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची।
22 दिसंबर को शादी तय थी
बाराती खाना खाने के लिए गए। जहां खाना खाने पहुंचे बारातियों के लिए खाना ही कम पड़ गया। बात इतनी बढ़ गई कि दूल्हा बिना दुल्हन को ही वापस लौट गया। यह पूरा मामला पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का बताया जा रहा है। जहां मुगलसराय कोतवाली के हमीदपुर गांव में लड़की का निकाह गांव के ही मेहताब नाम के लड़के से तय हुआ था। जिनकी शादी 22 दिसंबर को दिन होनी तय हुई थी। बारातियों का स्वागत सत्कार किया जा रहा था। इसी बीच बारातियों की तरफ से खाना कम पड़ने की शिकायत की गई।
बारातियों की संख्या ज्यादा थी
इसी बात का मुद्दा बनाते हुए दोनों पक्षों में जमकर झड़प हो गई। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। मिली जानकारी के मुताबिक जब बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई तो लड़के का निकाह कहीं और कर दिया गया है। कोई और लड़की उसकी दुल्हन बन गई। खाना को लेकर हुए बवाल को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं की जा रही है। कुछ लोगों का कहना है सही में खाना कम पड़ गया था। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि बारातियों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई कि खाना कम पड़ गया।
कोई शिकायत दर्ज नहीं करानी
इसके बाद लड़की के इस मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के निर्देश पर 25 तारीख को मुगलसराय कोतवाली में पुलिस और दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी में सुलह समझौता कराया गया, जिसमें लड़की पक्ष द्वारा दिया गया 1,60,000 का दहेज लड़के पक्ष वालों ने वापस कर दिया। समझौते के बाद लड़की पक्ष ने अपना शिकायती पत्र वापस ले लिया और कहा कि हमें कोई शिकायत दर्ज नहीं करानी है।
लखनऊ। यूपी के प्रयागराज में एक ऐसी घटना सामने आई है, ज‍िसने हर किसी को हैरान कर दिया है। मऊआइमा में एक बुजुर्ग को अस्पताल में मृत घोषित करने के डेढ़ घंटे बाद वह जिंदा हो गया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के कुछ ही घंटों के बाद मृतक की सांस चलने लगी और वह उठकर बैठ गया। लोग बहुत घबराए। बाद में इसे चमत्कार मानकर खुशी से भर गए।
घटना की चर्चा पूरे इलाके में
पूरे इलाके में बस इसी घटना की चर्चा ही है। मऊआइमा क्षेत्र के कटरा दयाराम बागी के स्थानीय निवासी 60 साल रामलखन शनिवार को घर के बगल में बैठे थे। घर के बगल में बैठकर पड़ोसियों से बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक से वह अचानक जमीन पर गिर गए। जिसकी सूचना तुरंत घरवालों को दी गई। जिसके बाद घर में कोहराम छा गया। जिससे घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों के कहने पर रामलखन को अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ऑक्सीजन लगाने का दबाव बनाया
परिवार के लोगों ने डॉक्टरों से ऑक्सीजन मास्क लगाने का दबाव बनाया। जिसके डेढ़ घंटे बाद बुजुर्ग की सांस चलने लगी। फिर वह बेड पर उठकर बैठ गए। इस पर परिवार के लोगों के साथ ही अस्पताल के कर्मचारी भी हैरान रह गए, क्योंकि सबने उम्मीद छोड़ दी थी। रामलखन को मरा हुआ मान लिया गया था। मौत के बाद जीवित होने की खबर फैलने पर अब रामलखन को देखने के लिए दूर-दूर से रिश्तेदार यहां पहुंच रहे हैं। रामलखन मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते है।
बड़ी बहू ने बताया ईश्वर की कृपा
परिवार में रामलखन, उनकी पत्नी जगरानी और दो बेटे मुन्नालाल और बेनी प्रसाद रहते हैं। मृत घोषित करने के बाद जीवन मिलने पर रामलखन लोगों को अपने जिंदा होने के किस्से सुना रहे हैं। उनकी बड़ी बहू आशा देवी का कहना है कि यह ईश्वरीय कृपा है। मौत की खबर सुनकर बेटियां और बहनें घर आ गई थी। मृत बताने के डेढ़ घंटे बाद जीवित होना ईश्वर की कृपा है।
लखनऊ: भारत में कई प्राचीन मंदिर हैं। इनमें से कुछ मंदिर अपने रहस्यों के लिए जाने जाते हैं। कुछ मंदिर ऐसे हैं जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उनमें से एक है तिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिर जिसे हम तिरूपति बालाजी मंदिर भी कहते हैं. यह एक हिंदू मंदिर है जो भारत के आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के पहाड़ी शहर तिरुमाला में स्थित है। जहां देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग भगवान विष्णु के एक रूप भगवान वेंकटेश्वर की पूजा करने आते हैं।
देश के सबसे अमीर मंदिरों में एक
बता दें कि तिरूपति बालाजी मंदिर की गिनती देश के सबसे अमीर मंदिरों में होती है, क्योंकि यहां भक्त हर साल अपनी श्रद्धा के अनुसार कई करोड़ रुपये, पैसा और सोना चढ़ाते हैं। इसके अलावा लोग यहां अपने बाल भी दान करते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में बाल दान करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं।
श्री वेंकटेश्वर अपनी पत्नी पद्मावती के साथ हैं विराजमान
तिरूपति बालाजी का यह प्रसिद्ध मंदिर श्री वेंकटेश्वर स्वामी यानी भगवान विष्णु को समर्पित है। तिरुमाला के इस मंदिर में श्री वेंकटेश्वर अपनी पत्नी पद्मावती के साथ विराजमान हैं। यह खूबसूरत मंदिर भारतीय वास्तुकला और शिल्प कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण है।
इसके पीछे की मान्यता
पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन काल में एक बार भगवान बालाजी की मूर्ति पर बहुत सारी चींटियों का पहाड़ बन गया था। जिस पर प्रतिदिन एक गाय आती थी और दूध देकर चली जाती थी। जब यह बात गाय के मालिक को पता चली तो उसने गुस्से में आकर गाय को कुल्हाड़ी से मार डाला। इससे बालाजी के सिर पर चोट लग गयी और उनके बाल झड़ गये.
तिरुपति बालाजी की माता से जुड़ी है कहानी
इसके बाद भगवान तिरूपति बालाजी की माता नीला देवी ने अपने बाल काटकर बालाजी के सिर पर रख दिये। ऐसे में भगवान के सिर का घाव पूरी तरह ठीक हो गया। जिसके बाद भगवान प्रसन्न हुए और कहा कि बाल शरीर की सुंदरता बढ़ाते हैं, लेकिन आपने मेरे लिए अपने बालों का बलिदान दे दिया। आज से जो कोई भी मेरे लिए अपने बालों की बलि देगा उसकी हर इच्छा पूरी होगी. तब से भक्तगण अपने बाल तिरूपति बालाजी मंदिर में दान करते आ रहे हैं।
लखनऊ। यूपी के कन्नौज में दो लड़कियों ने आपस में ही शादी कर ली है। जिसमें एक लड़की ने शादी करने के लिए अपना जेंडर तक चेंज करवा लिया है। गुरुवार को इस शादी से जुड़ी एक फोटो और वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। बताया जा रहा है कि लड़की ने अपना जेंडर चेंज करवाने के लिए सात लाख रुपये खर्च किए हैं।
दोनों लड़कियों की शादी कराई
यह मामला कन्नौज के सरायमीरा स्थित देविन टोला मोहल्ले से सामने आया है। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद दोनों लड़कियों की धूमधाम से शादी कराई गई है। लोगों ने बताया कि यहां शादी की सभी रस्में निभाई गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले दोनों रिलेशनशिप में आए थे। इसके बाद दोनों में से एक ने लड़का बनने और जेंडर चेंज करवाने के लिए कई ऑपरेशन करवाए। इसके बाद दोनों के परिवार की रजामंदी के बाद दोनों ने सात फेरे लिए। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब दो लड़कियों ने आपस में शादी की है।
एक लड़की जेंडर परिवर्तन को तैयार
पिछले साल उत्तर प्रदेश के बरेली में भी ऐसी ही खबर सामने आई थी। बदायूं की लड़की बरेली में बच्चों को पढ़ाती थी। उसकी मुलाकात प्राइवेट सेक्टर में जॉब करने वाली लड़की से हुई थी। दोनों में प्यार हुआ और दोनों साथ में वक्त गुजारने लगीं। दोनों का प्रेम का खुमार इस कदर बढ़ा कि उन्होंने साथ-साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। दोनों के परिवार वालों को जब इस बात का पता तो पहले तो परिजनों ने विरोध किया। परिवार वालों ने दोनों को समझाया,लेकिन वह नहीं माने और एक लड़की जेंडर परिवर्तन कराने के लिए तैयार हो गई।
सफलतापूर्वक जेंडर बदलवाया
जेंडर परिवर्तन को लेकर जानकारी जुटाई गई। यहां तक कि जटिल मेडिकल प्रक्रिया से गुजरकर एक लड़की ने सफलतापूर्वक अपना जेंडर चेंज करवा लिया। इसके बाद दोनों ने कानूनी राय भी ली। फिर, शादी के लिए जिला प्रशासन के सामने अर्जी भी डाली और शादी की।
लखनऊ। वाराणसी के नदेसर स्थित होटल से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां दो लाख चार हजार रुपये का बिल चुकाए बिना एक ग्राहक भाग गया। होटल प्रबंधन ने इसकी शिकायत कैंट थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में लग गई है।
होटल को लगाया चूना
वाराणसी के नदेसर इलाके में स्थित होटल ताज गंगेज से एक ग्राहक के बिना बिल चुकाए भागने का मामला सामने आया। जहां हाई सिक्योरिटी इंतजाम के बाद भी इस होटल को एक ठग ने लगभग ₹200000 से ज्यादा का चूना लगा दिया। इस मामले में होटल के ऑफिस मैनेजर ने पुलिस को बताया कि ओडिशा का रहने वाला सार्थक संजय 14 नवंबर को होटल में एक कमरा लेने आया था। जहां वह कमरा नंबर 127 में ठहरा था। वह 18 नवंबर तक होटल में रुका।
4 दिनों तक करी ऐश मौज
4 दिन रहने के बाद उसका कुल बिल 2,04,521 रुपये हो गया। जिसमें कमरे का किराया 1,67,996 रुपये और खाने का खर्च 36,725 रुपये शामिल था। दर्ज शिकायत के मुताबिक सार्थक संजय बिना बिल का भुगतान किए ही होटल का कमरा छोड़कर भाग गया। होटल कर्मचारियों ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद पाया गया। वहीं, इस पूरे मामले में कैंट सर्कल के एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है।
मामले की जांच जारी
सीसीटीवी फुटेज और कई अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन भी किया गया है। आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।
लखनऊ। यूपी के जालौन में एक गांव के लोग काफी दहशत में जी रहे हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि यहां पर 12वीं क्लास के छात्र ने गांव के लोगों को काटना शुरू कर दिया। 12वीं क्लास के छात्र अपने नुकीले दांतों से लोगों काटकर घायल कर रहा है। सबसे पहले उसने 8 साल के छात्र को अपना शिकार बनाया।
अभय 12वीं क्लास का छात्र है
जिससे ग्रामीण गुस्से में आ गए और उसे पकड़ लिया, लेकिन फिर बाद में कुछ लोगों ने बीच बचाव कर उसे छुड़वा लिया गया। लोगों ने बताया कि किशोर की वजह से गांव के बच्चों और बुजुर्गों में डर का माहौल है। वहीं, उसके पिता का कहना है कि उसका आगरा में इलाज चल रहा है। यह पूरा मामला डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुसमिलिया गांव का बताया जा रहा है। यहां के निवासी शंकर दयाल का 17 साल का बेटा अभय क्लास 12 का छात्र है। वह पिछले 3 महीने से लोगों को काट रहा है।
कई लोगों को बनाया शिकार
स्कूल में भी वह कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। बुधवार को अभय ने स्कूल जा रहे 8 साल के एक छात्र को काटकर घायल कर दिया तो इस घटना से लोगों में बवाल मच गया। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने भी छात्र को स्कूल में आने से मना कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है वह अब तक गांव के ही 17 साल दीपिका, 16 साल के अनुज, आशीष की 15 साल की छाया और 80 साल ठाकुरदीन समेत दस लोगों को काट चुका है। लोगों का कहना है कि अब गांव के लोग जब भी अभय को देखते है छिप जाते है।
आगरा से इलाज जारी
वह इतनी जोर से काटता है कि मांस तक उसके मुंह में आ जाता है। वहीं, उसके पिता शंकर दयाल ने बताया की 3 साल पहले उसके घर में एक कुत्ता पाला था। उसने अभय, उसे और उनकी पत्नी रजनी, मां कल्ली को काट लिया था। जिसके बाद सभी को जिला अस्पताल में रैबीज के 3-3 इंजेक्शन लगाए गए थे, लेकिन अभी कुछ समय से अभय की तबियत बिगड़ गई। इस पर उसे इलाज के लिए आगरा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने करीब डेढ़ साल तक दवाई चलने की बात कही है। आगरा से उसका इलाज चल रहा है।
लखनऊ: यूपी के फर्रुखाबाद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक दुल्हन ने शादी के मंडप पर सात फेरे लेने से पहले ही शादी करने से मना कर दी. दुल्हन ने होने वाले दूल्हे से कहा कि मुझे अपनी सैलरी स्लिप दिखाओ. दूल्हे ने उसे अपनी सैलरी स्लिप दिखाई. उसके अनुसार, दूल्हे का वेतन रु1.25 लाख प्रति माह थी. फिर भी दुल्हन ने शादी तोड़ दी. दूल्हा गिड़गिड़ाता रहा लेकिन दुल्हन नहीं मानी. उन्होंने बारात को वापस भेज दिया। इस घटना की वजह ऐसी है कि आप भी जानकर चौंक जायेंगे.
दुल्हन को चाहिए था सरकारी नौकरी वाला दूल्हा
दरअसल, इस दुल्हन को सरकारी नौकरी करने वाला दूल्हा चाहिए था। शुरुआत में दुल्हन खुद ही शादी के लिए राजी हो गई थी। लेकिन शादी के दिन उसने ऐसा काम कर दिया. इस पर दोनों परिवारों के बीच बहस भी हुई। दुल्हन को समझाने की कोशिश की गई. लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही. बाद में बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा।
जयमाल के बाद खुली पोल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फर्रुखाबाद में एक सरकारी क्लर्क के बेटे की शादी फिक्स हुई थी. दुल्हन वालों की तरफ से आरोप है कि रिश्ता फिक्स करने के दौरान यह बात बताई गई कि लड़का सरकारी नौकरी में कार्यरत है. लेकिन जयमाल होने के बाद लड़के के सिविल इंजिनियर की नौकरी करने की बात सबके सामने आई. इस पर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दी, जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए. दोनों शादी के मंडप पर बैठे सात फेरे लेने ही वाले थे कि दुल्हन बोली- मैं शादी नहीं कर सकती. इसने हमसे झूठ कहा है.
सैलरी स्लिप मंगवाई गई
स्थिति यहां तक ​​पहुंच गई कि दूल्हे ने तुरंत अपने एक परिचित से फोन पर सैलरी स्लिप मांगी। उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को सवा लाख रुपये प्रतिमाह की नौकरी का प्रमाण भी दिखाया। लेकिन बात नहीं बन पाई। दुल्हन की जिद के कारण बारात वापस लौट गई.
लखनऊ। आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अब्बास नगर से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। बुधवार रात निकाह की दावत में ठंडी रोटी परोसने पर बवाल मच गया। इस दौरान घराती और बराती आपस में लड़ने लगे। दोनों ओर से लात-घुसे और लाठी-डंडे चलने लगे। बवाल बढ़ता देख दूल्हे की बहन बीच बचाव कराने आई, तो उसे भी नजरअंदाज कर दिया गया।
बहन के सिर पर डंडा लग गया
झगड़े में बीच-बचाव करने आई बहन के सिर पर डंडा लग गया। जिससे उसके सिर में चोट आई और वह मौके पर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। ये देखकर घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे की बहन और एक घायल को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है।
खाना खाते समय मचा बवाल
नई आबादी (कछपुरा) के निवासी अंसार के घर पर शादी का कार्यक्रम था। जिसमें कई रिश्तेदार और पड़ोसी आए थे। कार्यक्रम में मुस्तफा, दानिश और सलमान खाना खा रहे थे और अंसार रोटी परोस रहे थे। रोटी ठंडी थी। इस बात पर सलमान गलीगलौज करने लगा। खाने की टेबल पर लात मार दी। विरोध करने पर सलमान, दानिश और मुस्तफा ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरु कर दी। हो- हल्ला सुनकर आसपास लोग इकट्ठे हो गए। विवाद इतना बढ़ गया कि कोई भी किसी की बात नहीं सुन रहा था।
घायलों को अस्पताल भिजवाया
इस दौरान बीच-बचाव के लिए दूल्हे की बहन आ गई। हमलावरों ने उसको भी नहीं छोड़ा। उसके सिर पर डंडा मारा जिसके बाद वो घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। ये देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। जब तक पुलिस पहुंची तब तक आरोपी भाग चुके थे। हमलावर भाग निकले। रामबाग पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है।
लखनऊ। यूपी के बांदा जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई की गई। पत्नी से अवैध संबंध बनाने के कारण पहले व्यक्ति को शराब पिलाई, फिर बेरहमी से उसे पीटा गया। इतना ही नहीं व्यक्ति के कमर के नीचे के हिस्से को भी जला दिया गया। जिससे व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया।
इलाज के दौरान हुई मौत
व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक यह घटना पैलानी थाना क्षेत्र के सांडी गांव से सामने आई है। जहां के निवासी रामबालक निषाद का पत्नी से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते पत्नी अपने 2 बच्चों के साथ मायके में रहती थी। मायके में बच्चों को छोड़कर महिला ने कन्नौज के एक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली।
महिला से संबंध बनाए
वहीं रामबालक अपने बच्चों से मिलने के लिए ससुराल जाता था। सुसराल में आने जाने की वजह से उसने ससुराल की एक लड़की के साथ संबंध बनाए। जिसकी चर्चा पूरे गांव में हो गई। जिसके बाद ससुरालवालों ने उसे गांव बुलाया और उसकी पिटाई की। पहले रामबालक को ससुरालवालों ने शराब पिलाई फिर उसके साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं रामबालक के कमर के नीचे के हिस्से को भी जला दिया।
मामले की जांच जारी
वहीं इलाज के दौरान रामबालक की जान चली गई। रामबालक के परिवार वालों का आरोप है कि अवैध संबंध के शक में उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं मृतक रामबालक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पैसों के लेनदेन के चलते मारपीट हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लखनऊ। जरौली फेस-1 इलाके में आंख वाली टॉफी खाने से बीते दिन 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे की पहचान अन्वित के रुप में हुई है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का पिपौरी गांव में अंतिम संस्कार कर दिया है। आइए जानते हैं आंख वाली टॉफी का सच?
सांस लेने में हुई दिक्कत
जरौली फेस-1 के निवासी सोफा कारीगर राहुल कश्यप के परिवार में बीते दिन मातम छा गया। इस परिवार में एक मासूम की जान चली गई। इस परिवार में राहुल, उसकी पत्नी सोनालिका, बेटी अनन्या, बेटा अन्वित, पिता ओम प्रकाश और मां मीरा रहती हैं। राहुल ने बताया कि बीती शाम बच्चा घर के सामने परचून की दुकान से किंडर जॉय जैसा दिखने वाला फ्रुटोला कंपनी का 3डी आई सॉफ्ट नाम की टॉफी खरीदकर लाया था।उसे खाने के कुछ देर बाद उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
गले में टॉफी फंस गई थी
बच्चे ने घरवालों को बताया कि उसके गले में आंख वाली टॉफी फंस गई है। उसे पानी पिलाया, लेकिन उसका कुछ फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद उसे पास के दो निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से दूसरी जगह ले जाने को कहा गया। आखिर में परिवार वाले बच्चे को रीजेंसी अस्पताल ले गए, पर उस समय तक बच्चे ने अपना दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी दीपक गिरी ने घटना की पुष्टी करते हुए बताया कि घटना की जानकारी सोमवार को मिली। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
जान जाने से बहुत दुखी हैं- दुकानदार
पुलिस ने कहा कि यदि इस मामले में कोई शिकायत मिलती है तो मामले की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दुकानदार मीनाक्षी देवी ने बताया कि पहले भी 6 बच्चे इस टॉफी को खरीदकर ले गए थे, लेकिन उन्हें कुछ नहीं हुआ। बच्चे की जान जाने से बहुत दुखी है।
लखनऊ। रंगरा प्रखंड के भवानीपुर गांव से भागे प्रेमी जोड़े की गांव वालों ने मिलकर मंदिर में शादी करा दी। गांव वालों ने आशीर्वाद देकर लड़की को लड़के के साथ विदा भी किया। प्रेमी लड़का रंगरा थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी के चंदन कुमार और लड़की भवानीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी की बेटी जुली कुमारी है।
परिवारलों ने दोनों को ढूढ़ा
जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले प्रेमी और प्रेमिका शादी के लिए अपने घर से भाग गए थे। जिसके बाद परिवार वालों की तलाशी करने के बाद पता चला कि वह अपने किसी रिश्तेदार के यहां ठहरे हुए है। लड़की वालों ने जब लड़के से पूछा कि क्यों वह उनकी लड़की को लेकर भागा था। तब लड़के ने बताया कि दोनों एक साल से एक-दूसरे से प्यार करते है। घर वालों के डर से दोनों घर छोड़कर भाग गए थे।
मंदिर में दोनों की शादी कराई
वहीं लड़की वालों ने लड़के के परिवार वालों को इस मामले की सूचना दी। बुधवार की दोपहर भवानीपुर काली मंदिर के नजदीक शिव पार्वती के मंदिर में कई गांव वालों के सामने दोनों की शादी करा दी। फिर खुशी-खुशी लड़की को उसके पति के साथ विदा किया।
लखनऊ: राजधानी और नवाबों के शहर लखनऊ में हुए एक सर्वे से पता चला है कि कमाई के मामले में भिखारी कई नौकरीपेशा लोगों से भी आगे हैं. कई भिखारियों के पास स्मार्टफोन और पैन कार्ड भी मिले. जिससे आपको सुनकर हैरानी तो जरूर होगी। तो आगे जानिए भिखारियों से जुड़ी कुछ रोचक बातें।
डूडा और समाज कल्याण विभाग के सर्वे से खुलासा
दरअसल, डूडा (जिला शहरी विकास अभिकरण) और समाज कल्याण विभाग ने एक सर्वे किया. लखनऊ में 5312 भिखारी पाए जाने का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ के लोग हर दिन औसतन 63 लाख रुपये भिखारियों को देते हैं।
महिलाओं की रोजाना कमाई 3,000 रुपये
गोद में छोटे बच्चों को लेकर भीख मांगने वाली गर्भवती महिलाओं की औसत दैनिक कमाई लगभग 3,000 रुपये है। यानी हर महीने औसतन 90 हजार से 1 लाख के करीब. भीख मांगकर पैसा कमाने में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं।
बूढ़े और बच्चे 900 रुपये से अधिक कमाते
वहीं, बूढ़े और बच्चे 900 रुपये से लेकर डेढ़ से दो हजार रुपये तक रोज कमा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ की सड़कों पर 90 प्रतिशत पेशेवर भिखारी हैं और हरदोई, बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव और रायबरेली जैसे जिलों से आते हैं।
कुछ के पास स्मार्टफोन, पैन कार्ड तक मिलें
अधिकारी ने बाराबंकी के लखपेड़ाबाग निवासी भिखारी अमन का जिक्र किया। जिनके पास स्मार्टफोन, पैन कार्ड और कई अन्य सामान हैं। अधिकारी ने बताया कि अब इन लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा. उनके मुताबिक योजनाओं का लाभ दिलाने और मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिए फार्म भरवाए जा रहे हैं और आधार कार्ड लिए जा रहे हैं।
पदाधिकारी ने प्रेग्नेंट भिखारियों को लेकर क्या कहा?
परियोजना पदाधिकारी ने यह भी बताया कि एक महिला भिखारी मिली, जिसके पहले से ही छह बच्चे हैं. इन दिनों वह दोबारा प्रेग्नेंट हैं। पूछने पर उसने बताया कि जब वह गर्भवती होती है तो उसे ज्यादा भीख मिलती है.
लखनऊ। यूपी के बरेली में झाड़ू-फूंक करने वाले तांत्रिक के घर में लाखों रुपए कैश में बरामद हुआ है। इतना ही नहीं तांत्रिक के यहां से बोरियों में रखे सोने-चांदी आभूषण भी बरामद हुए हैं। पुलिस को इसकी जानकारी तब हुई जब झाड़-फूंक करने वाले मियां की तबियत खराब हो गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पैसों के लिए हुआ विवाद
तांत्रिक के पास कितना पैसा और कहां रखा है। इसकी जानकारी उनके 2 अनुयायियों को थी। मकान मालिक और उन महिलाओं के बीच रुपयों को लेकर विवाद हुआ, तब ये मामला पुलिस के पास पहुंचा। बरेली के बहेड़ी में ताबीज देने वाले मियां की तबियत बिगड़ने के बाद उन महिलाओं और मकान मालिक के बीच एक करोड़ रुपए और लगभग 25 लाख रुपए कैश को हथियाने का मुद्दा था। झगड़े की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कीमती सामान को जब्त कर लिया।
25लाख का कैश बरामद
पुलिस के हाथ करोड़ों के गहने और लगभग 25 लाख कैश लगा है। बता दें कि संभल के निवासी मियां सैयद अतहर मियां गुरसौली गांव में एक किराए के मकान में रहकर लोगों को ताबीज देने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को अचानक मियां की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद मियां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मियां के अस्पताल में भर्ती होते ही बाद ही उनके साथ रहने वाली महिलाओं और मकान मालिक के बीच उनकी संपत्ति को लेकर झगड़ा होने लगा ।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
इसके बाद जब पुलिस ने जब्त की कार्रवाई शुरू की तो पुलिस के एक हाथ में 500-500 रुपये के नोटो से भरा बोरा और दूसरे हात में सोने-चांदी के जेवरात थे। इतनी धन-संपत्ति देखकर किसी भी आंखे फटी की फटी रह जाएगी।
लखनऊ। यूपी के बरेली जिले से रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक पति ने बड़ी बेहरमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। अपनी पत्नी की हत्या इतनी बेहरमी से की, जिसे सुनने के बाद सभी के कान खड़े हो जाएंगे। यह मामला थाना बहेड़ी क्षेत्र के टांडा मोहल्ले से सामने आई है।
गैर बिरादर लड़की से निकाह किया
जहां शाहिद नाम के व्यक्ति ने किसी गैर बिरादरी की लड़की से निकाह किया था। वह दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। जिसके बाद परिवार की रजामंदी के बाद दोनों ने एक-दूसरे से निकाह कर लिया। शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा। जैसे -जैसे समय बीतता गया दोनों में लड़ाई होने लगी। इन दोनों का झगड़ा ऐसा मोड़ ले लेगा जिसने कभी सोचा भी नहीं था।
परिवार को हमले की झूठी सूचना दी
बता दें कि बीते दिन दोनों का किसी बात पर विवाद हो गया था। जिससे गुस्से में आकर शाहिद उर्फ भूरा ने सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। इस दौरान उसने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से कई बार हमला किया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पति ने हमले के बाद पत्नी को अस्पताल ने जाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शाहिद ने अपने परिवार वालों को इस मामले के बारे में झूठी सूचना दी। उसने अपने परिवार से कहा कि वह सब्जी काट रही थी, तभी अचानक से चाकू से उसवहां लग गया।
महिला को करंट लगाया
इस मामले में जब महिला के परिवार वालों से पूछा गया तो उसने बताया कि शादी के कुछ समय बाद पति ने दहेज के पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि उसे कई बार क्रूर यातनाएं भी दी गई है। महिला को सिगरेट जलाना और बिना कपड़ों के करंट लगाना जैसी सजा दी जाती थी।
लखनऊ। यूपी के हरदोई से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां में एक किसान भैंस चोरी हो गई। जिसकी शिकायत कराने वह थाने पहुंचा। जब किसान ने पुलिस से उसकी शिकायत दर्ज करने को कहा तो पुलिस ने साफ इंकार कर दिया। इसके बाद वह दूसरे थाने में गया तो पुलिस वालों ने व्यक्ति से भैंस का आधार कार्ड मांग लिया।
शिकायत दर्ज कराने से किया इंकार
यह मामला टिड़ियावां के हरिहरपुर इलाके का है। जब किसान ने कहा कि उसकी भैंस का आधार कार्ड नहीं है तो , पुलिस वालों ने उसकी शिकायत नहीं लिखी। किसान फिर शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचा। एसपी ने किसान की शिकायत सुनी तो पुलिस से जवाब की मांग की। पुलिस ने किसानों के आरोप को झूठा बताया। पुलिस ने कहा कि किसान उन पर झूठे आरोप लगा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
कुछ चोर भैस चुराकर ले गए
किसान रंजीत ने बताया कि उसके घर के पास टीन शेड बनी है। जहां वह अपनी गाय-भैंसों को बांधता है। बीते दिनों कुछ चोर उसकी भैंस को चुरा ले गए। अगले दिन जब शेड में भैंस नहीं दिखी तो उसने उसे ढूंढना शुरू किया। पूरे गांव भर में भैंस को ढूंढा पर वह नहीं मिली। जिसकी शिकायत दर्ज कराने हरिहरपुर पुलिस चौकी में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन चौकी इंचार्ज ने प्रार्थना पत्र लेने से इंकार कर दिया। परेशान होकर फिर वह टड़ियावां थाने गया।
मिन्नतों के बाद भी नहीं की शिकायत दर्ज
जहां पुलिसकर्मियों ने उससे ऐसी डिमांड कर डाली जिसे वह पूरा नहीं कर सकता था। पुलिस वालों ने किसान से भैंस का परिचय पत्र और आधार कार्ड लाने को कहा। दोनों को देखने के बाद ही वह रिपोर्ट दर्ज करेंगे। किसान ने निवेदन किया कि वह शिकायत दर्ज कर ले। वह भैंस का आधार कार्ड कहां से लाएगा? दरअसल, किसान के पास भैंस का आधार कार्ड नहीं था, लेकिन उसकी लाख मिन्नते करने के बाद शिकायत दर्ज नहीं हुई।
लखनऊ: यूपी के हापुड़ जिले में स्थित सदरपुर गांव के लोग इन दिनों दहशत में हैं. इस डर की वजह गांव में जहरीले सांपों (नागिन) की मौजूदगी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शाम होते ही नागिन अपने बिल से बाहर निकलती है और ग्रामीणों को अपना शिकार बनाती है. पिछले कुछ दिनों में इस सांप ने 5 लोगों को अपना शिकार बनाया है, जिनमें से 3 की मौत हुई है. वहीं, दो लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है.
नागिन ले रही बदला
गांव के लोगों का कहना है कि इलाके में नागिन का 'बदले वाला रूप' देखने को मिल रहा है. हाल ही में एक घर में अपने बेटे और बेटी के साथ सो रही मां को नागिन ने काट लिया, जिससे तीनों की मौत हो गई. लोग अभी इन तीन मौतों को भूल भी नहीं पाए थे कि अगले ही दिन नागिन ने फिर गांव के युवक और एक महिला को डस लिया. हालांकि, इलाज के बाद दोनों की जान बच गई.
वन विभाग की टीमें भी तैनात
फिलहाल सांप को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमें तैनात कर दी गई हैं. इस बीच दावा किया जा रहा है कि वन विभाग की टीम ने उस सांप को पकड़ लिया है, जिसने ग्रामीणों को अपना शिकार बनाया था. उसे टीम अपने साथ ले गई है। अब विभाग इसकी जांच में जुटा है कि यह सांप किस प्रजाति का है, कितना जहरीला है और कितने साल पुराना है.
रेस्क्यू टीम गांव में मौजूद
वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि सांप को पकड़ने के लिए वन विभाग की कई टीमें गांव में पहुंचे हुए हैं. लेकिन इन सबके बीच बुधवार को एक और महिला को सांप ने काट लिया, जिसने ग्रामीणों को चौंका दिया है. महिला को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. ग्रामीणों के अंदर सांपों का भय अब भी बना हुआ है।
लखनऊ: यूपी के कन्नौज जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है, जहां 7 बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई. महिला अपने सात बच्चों को घर पर ही छोड़ कर फरार है। जब इसकी जानकारी बच्चों को हुई तो वे अपनी बुआ के साथ थाने पहुंच गए। बच्चों ने पुलिस से अपनी मां को ढूंढने की गुहार लगाई है. फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. यह घटना इलाके में तेजी से फैल रही है.
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाने का मामला
यह पूरा मामला कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है. यहां रहने वाला 40 साल का शख्स बाहर काम करता है। उसकी पत्नी अपने 7 बच्चों के साथ गांव में रहती थी. बताया जा रहा है कि इसी दौरान पत्नी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया.
सभी बच्चे बुआ के साथ थाने पहुंच गए
कल पत्नी मौका पाकर अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। जब महिला घर नहीं लौटी तो बच्चों को चिंता हुई और उन्होंने मामले की जानकारी अपनी बुआ को दी. जिस पर बुआ सभी बच्चों को लेकर गुरसहायगंज थाने पहुंची। जहां बच्चों ने पुलिस से अपनी मां को ढूंढने की गुहार लगाई.
पीड़ित पति ने दर्ज कराई FIR
उधर, खबर मिलते ही फरार महिला का पति भी गांव लौट आया. इस मामले में उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज करायी है. पति ने गांव की ही एक अन्य महिला पर उसकी पत्नी को फरार कराने में मदद करने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस महिला को जल्द खोजने की बात कह रही है।
सबसे छोटी बेटी की उम्र 2 वर्ष
घटना को लेकर गांववालों ने कहा कि महिला के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है. पति काम के लिए शहर से बाहर गया हुआ था. इसी बीच पत्नी के अन्य मर्द से संबंध बन गए. बीते दिन मौका देख कर दोनों भाग गए. इधर, महिला के सबसे बड़े 13 साल के बेटे से लेकर 2 साल की मासूम बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है.
लखनऊ। यूपी के जौनपुर में दूध खौलाते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया है। बॉयलर में दूध खौलाने के लिए रखा गया है। जहां बॉयलर फटने से एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया है। वहीं दूसरी महिला का सिर फट गया है। इस दर्दनाक घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जिससे लोग डरे हुए है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यह घटना खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया गांव की बताई जा रही है। जहां दूध खौलाते समय बॉयलर फटने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल की गाड़ियां और स्वास्थ्य टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। पुलिस द्वारा मृतक महिला के शव कब्जे में लिया गया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दूसरी महिला का सिर फटा
बता दें कि डिहिया गांव के निवासी राजेंद्र बिंद की खुटहन थाने के नजदीक एक मिठाई की दुकान है। मिठाई बनाने के लिए उनकी पत्नी ने अपने घर में दूध खौलाने के लिए दूध को बॉयलर में रखा था। सुबह करीब 10 बजे वह दूध खौला रहे थे, इसी दौरान तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने से उसका ढक्कन उड़ गया और ढक्कन से उनकी पत्नी मनीता बिंद का सिर कटकर धड़ से अलग हो गया। वहीं कुछ दूरी पर बैठी सीता देवी का भी सिर फट गया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मचा है।
मामले की जांच जारी
सूचना पर सीओ शाहगंज अजित सिंह चौहान समेत भारी सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे में परिवार में शोक का माहौल है। परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर यह हादसा हुआ कैसे?
लखनऊ। यूपी के महराजंगज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महराजगंज जिले के एक गांव में ससुराल में आया एक युवक अपनी 13 साल की साली को लेकर भाग गया। इस मामले में महिला ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
नाबालिग साली को ले गया
आरोपी युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग बहन को उसका पति बहला-फुसलाकर लेकर गया। इस मामले में व्यक्ति की पत्नी ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने दर्ज कराई शिकायत में बताया है कि आरोपी युवक से महिला की शादी देवरिया जिले के सत्या उर्फ सोनू के साथ हुई। पिछले 4 महीने से वह और उसका आरोपी पति मायका निचलौल थाना में रह रहे थे। इस बीच पति की नजर उसकी नाबालिग साली पर पड़ी। वह नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
दोनों की तलाश जारी
जिला एसपी सोमेंद्रर मीना ने बताया कि अपनी ही साली को भगाने के आरोप में सत्या उर्फ सोनू के खिलाफ उसकी पत्नी ने केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही दोनों की तलाशी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
लखनऊ। यूपी के बलिया जिले में एसपी ऑफिस के बाहर नेतागिरी करना भारी पड़ गया। पुलिस ने हंगामा करने, सरकारी काम में बाधा डालने और बदमीजी करने के मामले में 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 20 अज्ञात लोगों पर शिकंजा करने की तैयारी चल रही है।
गाड़ियों को पुलिस ने किया जब्त
जिन वाहनों में ये लोग बैठकर आए थे, उनमें से कई को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसमे BMW जैसी लग्जरी कार भी शामिल है। कई गाड़ियों के साथ समाजसेवी से नेता बनने चले आदित्य राजभर नाम के व्यक्ति ने वाराणसी से बलिया पुलिस मुख्यालय पंहुचा था। उसका मकसद था कि दुष्कर्म के मामले में पीड़ित को न्याय दिलाना था। लेकिन इस दौरान वो भावनाओं में बह गया। जिसकी वजह से वह एसपी ऑफिस के पास हंगामा और नारेबाजी की।
40 लोगों पर कार्रवाई
आदित्य राजभर का काफिला जब बलिया पहुंचा तो वो बीएमडब्ल्यू कार में बैठे थे, वो भी बिना नंबर की थी। जहां नंबर प्लेट होना चाहिए था। उसकी जगह नाम लिखा हुआ था। गाड़ियों के काफिले के साथ कई गनर और बाउंसर भी चल रहे थे। आदित्य राजभर ने पुरी फॉर्म में एंट्री ली। लेकिन एसपी दफ्तर में नेता जी सारी हवा टाइट हो गई। इस पूरे मामले में अधिकारी का कहना है कि आदित्य राजभर सहित 40 लोगों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।
कई आरोपों में केस दर्ज
इन लोगों पर एसपी दफ्तर में हंगामा करने, सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस से बदतमीजी करने के आरोप लगे है। सभी लोगों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
लखनऊ। यूपी के जौनपुर जिले में एक अनोखी शादी कराई गई। यहां एक भाजपा नेता के बेटे ने पाकिस्तानी लड़की से ऑनलाइन निकाह किया। जौनपुर में भाजपा पार्षद तहसीन शाहिद ने अपने बड़े बेटे की निकाह लाहौर की एक लड़ी से कय किया था। लेकिन किसी कारणवश वीजा नहीं मिल पाया। फिर दोनों घरों ने तय किया किवह दोनों की शादी ऑनलाइन मोड में कराएंगे।
बड़े बेटे का निकाह पाकिस्तान में किया
सूत्रों के मुताबिक जौनपुर नगर निगम के भाजपा पार्षद तहसील शाहिद ने अपने बड़े बेटे अब्बास हैदर का निकाह पाकिस्तान में तय किया था। लड़की का नाम अंदलीप जहरा है और वह लाहौर में रहती है। उन्होंने बहू के वीजा के लिए अप्लाई किया था, लेकिन दोनों देशों के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव के कारण दूल्हे को वीजा नहीं मिल पाया है। इस बीच दुल्हन की मां राणा यास्मीन जैदी बीमार पड़ गई और उन्हें पाकिस्तान के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाराती इमामबाड़े में इकट्ठा हुए
उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए फैसला लिया गया कि शादी को ऑनलाइन तरीके से कराया जाएगा। बीते दिनों शाहित बारातियों के साथ एक इमामबाड़े में इकट्ठे हुए और ऑनलाइन निकाह कराया गया। दुल्हन ने भी अपने परिवार के साथ समारोह में भाग लिया। शिया धार्मिक नेता मौलाना महफूजुल हसन खान का कहना है कि इस्लाम में निकाह के लिए महिला की रजामंदी जरुरी होती है।
लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर मिशन शक्ति अभियान के तहत हापुड़ जनपद में 6 क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा को एक दिन के लिए बाबूगढ़ थाने का SHO बनाया गया। छात्रा ने थानाध्यक्ष बनते ही सड़क पर आकर कानून व्यवस्था को संभाल लिया। बच्ची ने सड़क पर होने वाले अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की। छात्रा के इस एक्शन की जनता ने भी प्रशंसा की है।
7500 बच्चों को मिला मौका
बता दें कि मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रत्येक जिले से 100 और प्रदेश के कुल 7500 बेटियों को एक दिन के लिए अधिकारी बनने का मौका दिया गया। सरकार के मुताबिक इससे छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। बाबूगढ़ के सरस्वती ज्ञान मंदिर की 6 क्लास की छात्रा भावना को बाबूगढ़ थाने का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। छात्रा के SHO बनाने का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा का भाव जागृत करना और पुलिस का मित्रत व्यवहार होना रहा।
पुलिकर्मियों के साथ बैठक की
छात्रा ने थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठते ही क्षेत्र की कानून व्यवस्था को संभालना शुरू कर दिया। छात्रा ने पहले पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। फिर उसके बाद छात्रा ने जाम की समस्या पर काम किया। SHO छात्रा ने थाने में जनता की भी समस्याओं को भी सुना और उनका निवारण किया। इस बारे में सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरस्वती ज्ञान मंदिर की छठी कक्षा छात्राओं को चुना गया है। जो कि जनसमस्याओं को सुनेंगे और उनका निस्तारण करेंगे।
पुलिस को अपना दोस्त समझेंगे
इससे उनको पुलिस के प्रति एक दोस्त वाली फिलिंग आएगी और वो पुलिस से डरेंगे नहीं। बच्चे पुलिस को अपना दोस्त समझकर उन्हें अपनी समस्याएं बताएंगे। इससे समाज में एक अच्छा संदेश भी जाएगा।
लखनऊ: ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर में बेशकीमती खजाना मिलने की खबर सामने आई है। दनकौर क्षेत्र के राजापुर कला गांव में एक खेत की खुदाई के दौरान भारी मात्रा में खजाना मिला है। ग्रामीणों को खेतों से चांदी के सिक्के और भारी मात्रा में आभूषण मिले हैं.
मिट्टी की खुदाई के दौरान मिली खजाना
बता दें कि मकान बनाने के लिए मिटटी का भराव के लिए खेत में खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान लोगों को खेत में खजाना होने की जानकारी मिली. जिसके बाद ग्रामीणों में खजाना लूटने की होड़ मच गई. खजाना मिलने की सूचना मिलने के बाद पुरातत्व विभाग मामले की जांच में जुट गया है.
राजापुर कला गांव के खेत से मिला खजाना
राजापुर कला गांव के खेतों में खुदाई के दौरान भारी मात्रा में खजाना मिला है. ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात गांव में एक निर्माणाधीन मकान को भरने के लिए ग्राम प्रधान कैलाश के खेत में खुदाई की जा रही थी। भराई के लिए ट्रॉलियों में मिट्टी लाई जा रही थी। अगले दिन ग्रामीणों को सड़क पर कीचड़ में कुछ सिक्के बिखरे हुए मिले। जिसके बाद ग्रामीण सड़क पर कीचड़ फैलाकर प्रधान के खेत पर पहुंच गए।
जांच में जुटा पुरातत्व विभाग
खजाने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ खजाना लूटने के लिए जुट गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रामीणों को बड़ी मात्रा में सफेद धातु के आभूषण और सिक्के मिले हैं। वहीं, धातु संरचना मुगल और ब्रिटिश काल की बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि खुदाई में अब तक 20 किलो चांदी के सिक्के और आभूषण मिल चुके हैं. खजाने की जानकारी मिलते ही पुरातत्व विभाग ने ग्रामीणों से 18 से 20 तरह के आभूषण जब्त कर जांच शुरू कर दी है.
हर जगह का होता है अपना इतिहास
बता दें कि हर जगह का अपना इतिहास होता है। गौतमबुद्धनगर के बिसरख गांव का संबंध त्रेता युग के रावण से है। मान्यता है कि रावण का जन्म इसी गांव में हुआ था। साथ ही दनकौर कस्बे का संबंध महाभारत काल से है। माना जाता है कि दनकौर में गुरु द्रोणाचार्य की मूर्ति मौजूद है, जहां एकलव्य को धनुर्विद्या की शिक्षा मिली थी.
लखनऊ: यूपी के बरेली में जिला अस्पताल के डॉक्टर उस समय हैरान रह गए जब एक 31 साल की महिला के पेट से 2 किलो बालों का गुच्छा निकला। बताया जा रहा है कि बरेली की रहने वाली 31 साल की युवती काफी समय से पेट दर्द से परेशान थी और इलाज के लिए बरेली के महाराणा प्रताप जिला अस्पताल पहुंची थी.
ऑपरेशन कर निकाला गया बालों का गुच्छा
बता दें कि पेट की कई जांच के बाद डॉक्टर ने फैसला किया कि महिला का ऑपरेशन करना होगा। जब ऑपरेशन किया गया तो पूरी डॉक्टर टीम हैरान रह गई. क्योंकि महिला के पेट से 2 किलो बालों का गुच्छा निकला.
बाल न खाने की दी गई सलाह
महिला की पहचान छुपाने की शर्त पर डॉक्टर ने बताया कि वह ट्राइको फोटोमेनिया नाम की बीमारी से पीड़ित है. काउंसलिंग के बाद डॉक्टर ने पीड़ित महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी है. साथ ही डॉक्टरों ने उन्हें बाल न खाने की सलाह दी है.
ट्राइको फोटोमेनिया बीमारी से पीड़ित थी महिला
डॉक्टरों के मुताबिक, बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करगैना इलाके में रहने वाली 31 साल की महिला 16 साल की उम्र से ही ट्राइको फोटोमेनिया नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित थी. जिससे वह पिछले कई सालों से परेशान थी और बीमारी के कारण धीरे-धीरे वह अपने ही बाल खाने लगी थी। जिसके कारण उसके पेट में बालों का गुच्छा बन गया और वह परेशान रहने लगी।
कई साल से थी बीमार
बता दें कि महिला का कुछ साल पहले भी एक निजी अस्पताल में इलाज हुआ था. जिसमें लाखों रुपए खर्च हो गए लेकिन महिला को आराम नहीं मिला. पेट की तमाम जांच के बाद पेट में बालों का गुच्छा नजर आया। जिसके बाद बरेली के महाराणा प्रताप जिला अस्पताल की टीम ने ऑपरेशन कर उसके पेट से 2 किलो बालों का गुच्छा निकाला.
बरेली में ऐसा मामला पहली बार देखा गया
बरेली में यह मामला पहली बार आया है। इससे पहले ट्राइको फोटोमेनिया के किसी भी मरीज की अस्पताल में सर्जरी नहीं हुई थी. सर्जरी करने वाली टीम में वरिष्ठ सर्जन डॉ. एमपी सिंह, डॉ. अंजलि सोनी समेत कई अन्य डॉक्टर शामिल थे।
लखनऊ: यूपी के मुजफ्फरनगर के एक छात्र को पहले राउंड में आईआईटी धनबाद में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर की सीट मिल गई थी, लेकिन समय पर फीस जमा नहीं करने के कारण इस छात्र को कॉलेज में दाखिला नहीं मिल सका। जिस वजह से पीड़ित छात्र ने सुप्रीम कोर्ट का सहारा लिया है. कोर्ट ने उसकी सहायता का पूरा दिलासा दिया है.
इस वजह से फीस जमा नहीं हो पाया
मुजफ्फरनगर के खतौली के टिटोड़ा गांव निवासी राजेंद्र के बेटे अतुल कुमार को आईआईटी धनबाद में इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर की सीट मिली है। अतुल ने अपने दस्तावेज़ समय पर जमा कर दिए लेकिन फीस जमा होने से पहले ही कॉलेज की वेबसाइट अपने आप लॉग आउट हो गई, जिसके कारण उसका प्रवेश रोक दिया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने दिया दिलासा
बात दें कि मामले को लेकर अतुल ने कोर्ट की शरण ली। सबसे पहले उन्होंने मद्रास हाई कोर्ट में केस दायर किया, लेकिन कोर्ट से तारीख नहीं मिलने पर अपने वकील की सलाह पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां 24 सितंबर की तारीख तय की गई. सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ित छात्र को पूरी मदद का आश्वासन दिया है. इस मामले की अगली तारीख सोमवार 30 सितंबर तय की गई है.
पिता फैक्ट्री में मजदूरी करते है
अतुल कुमार एक गरीब दलित परिवार से हैं। उसके पिता राजेंद्र एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। गांव स्थित जीआर पब्लिक स्कूल से आठवीं कक्षा पास करने के बाद अतुल ने अपने भाइयों के साथ खतौली के गिरजानंद स्कूल से हाईस्कूल और शिशु शिक्षा निकेतन से इंटरमीडिएट पास करने के बाद कानपुर के गहलोत सुपर हंड्रेड इंस्टीट्यूट से तैयारी की। उन्होंने बताया कि हम फीस का इंतजाम कर रहे हैं. गांव वालों से पैसे भी उधार लिए हैं. लेकिन तब तक फीस जमा करने का समय खत्म हो चुका था.
अगली सुनवाई 30 सितंबर को
अतुल ने कहा कि 24 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई थी, हमने कोर्ट में अपनी बात रखी है. कोर्ट ने हमें पूरी मदद का आश्वासन दिया है. इस मामले में अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी. अमित के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और दर्जी का काम भी करते हैं. उन्होंने कहा कि वह इंजीनियर बनना चाहते हैं.
लखनऊ: यूपी के संगमनगरी प्रयागराज में कुछ माह बाद महाकंभु मेला लगने वाला है। देश-विदेश से यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने आएंगे। वहीं कुंभ के मेले में सभी की निगाहें नागा साधुओं पर रहती हैं। शरीर पर भस्म, मस्तिक पर चंदन, सिर पर बालों की जटाएं, हाथों में त्रिशूल और आंखों में आग के समान ज्वलन ये सभी चीज नागा साधुओं की अपनी एक पहचान बयां करती है। महाकुंभ के पवित्र दिनों में यह नागा साधु संगम में शाही डुबकी लगाते है और फिर अपने गंतव्य स्थान की ओर निकल पड़ते हैं।
मन में आते हैं सैकड़ों सवाल
नागा साधु कौन हैं? नागा साधु कहां रहा करते हैं? नागा साधु की उत्पति कैसे हुई? इनकी 108 डुबकियों का क्या रहस्य है? बिना वस्त्रों के नागा साधु 0 डिग्री सेल्सियस पर कैसे रह लेते हैं? बता दें कि नागा साधुओं की दुनिया रहस्यमयी है। इसके बारे में शायद ही किसी को पूरी जानकारी होगी। तो ऐसे में आइए आज हम जानेंगे नागा साधुओं से जुड़ी कुछ खास बातें।
नागा साधु कौन होते हैं?
नागा साधु बनने के लिए लोगों को कठिन तपस्या करनी पड़ती है। इस तपस्या को पूरा करने में 6 से 12 वर्ष का समय लगता है। इस दौरान नागा साधुओं को कड़ी परीक्षाओं का सामना करना पड़ता है। उनके शारीरिक ब्रह्मचर्य के साथ-साथ उनके मानसिक नियंत्रण का भी परीक्षण किया जाता है। इस दौरान नागा साधुओं को अपने गुरु और वरिष्ठ साधुओं की सेवा करनी होती है।
खुद का करते है पिंडदान और श्राद्ध
पिंडदान और श्राद्ध भी नागा साधुओं की तपस्या का हिस्सा हैं। परीक्षा के सभी चरणों को पार करने के बाद नागा साधुओं को अपना पिंडदान और श्राद्ध स्वयं ही करना होता है। इसके बाद उन्हें उनके परिवार और दुनिया के लिए मृत मान लिया जाता है। ऐसे में नागा साधुओं का अपनी पुरानी जिंदगी से कोई नाता नहीं रहता और वे अघोरी के रूप में नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं।
तपस्या के दौरान त्यागना पड़ता है वस्त्र
नागा साधु केवल तपस्या के दौरान ही अपने वस्त्र त्यागते हैं। नागा साधु चाहें तो केसरिया रंग के बिना सिले हुए वस्त्र भी पहन सकते हैं। लेकिन ज्यादातर नागा साधु बिना कपड़ों के ही रहते हैं। साथ ही, उन्हें श्रंगार के रूप में अपने शरीर पर केवल राख मलने की अनुमति होती है। इसके अलावा नागा साधु रुद्राक्ष और जटा भी धारण करते हैं।
नागाओं का अलग संस्कार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नागा साधुओं की तपस्या पूरी होने के बाद एक अलग तरह का संस्कार भी किया जाता है। इसमें उनके यौन अंग विलीन हो जाते हैं। जिससे नागा साधुओं की कामुक इच्छाएं खत्म हो जाती हैं और वे जीवन भर ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं।
किस जगह रहते हैं नागा साधु?
मान्यताओं के अनुसार नागा साधु हिमालय की गुफाओं या एकांत स्थानों में रहना सही समझते हैं। नागा साधु आम लोगों से दूर शांत और एकांत जगह पर रहकर भगवान का ध्यान करते हैं। वह सिर्फ कुंभ के दौरान शाही स्नान के लिए सार्वजनिक स्थानों पर दिखते हैं. नागा साधु भिक्षा पर अपना जीवन यापन करते हैं। वह दिन में केवल एक बार ही खाना खाते हैं। इसके अलावा उन्हें बिस्तर पर सोने से भी मना किया जाता है। नागा साधु सिर्फ जमीन पर ही सो सकते हैं।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के नवाबगंज इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिससे पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया. दरअसल, यहां एक व्यक्ति की छत पर रहस्यमयी तरीके से पैसे बरसने की खबर फैली थी, इसी के साथ मौत की धमकी भी मिली. इसके बाद काफी दूर-दूर से लोग यह नजारा देखने के लिए वहां पहुंच रहे हैं। पुलिस को जब इस बारे में सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. छत का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई.
नवाबगंज इलाके के बेरवा गांव में हुई घटना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूरी घटना प्रयागराज के नवाबगंज इलाके के बेरवा गांव की है। यहां मोती सिंह नाम के शख्स के घर की छत पर रहस्यमयी तरीके से 100 और 50 रुपये के नोट पड़े मिले। साथ ही लाल रंग से लिखा एक धमकी भरा संदेश भी मिला- 'अरुण मरेगा और मोती भी मरेगा।' यह खबर आग की तरह फैल गई और आस-पास के इलाकों से लोग इस घटना को देखने के लिए गांव पहुंचने लगे।
कुछ लोग बता रहे चमत्कार
गांव और आस-पास के इलाकों में कुछ लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं, तो कुछ इसे किसी बड़े रहस्य या काले जादू से जोड़ रहे हैं। छत देखने के लिए कुछ लोग 40-50 किलोमीटर का सफर तय करके मोती सिंह के घर पहुंचे। मोती सिंह के घर के बाहर भीड़ इतनी बढ़ गई कि परिवार के लोगों को दरवाजा बंद करके अंदर बैठना पड़ा।
मौके पर पहुंची नवाबगंज थाने की पुलिस
अफवाह फैलने पर मामला पुलिस तक पहुंचा। मौके पर नवाबगंज थाने की पुलिस पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि यह किसी की शरारत हो सकती है। पुलिस इस बात से हैरान है कि आखिर यह सब किसने और क्यों किया।
अफवाहों से बच कर रहे
एसीपी सोरांव जंग बहादुर यादव ने बताया कि जांच में पता चला है कि यह शरारत है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ऐसा किसने किया। यह घटना पूरी तरह से भ्रामक है और लोगों से अपील की गई है कि इस अफवाह पर ध्यान न दें और घर के बाहर इकट्ठा न हों। पुलिस ने ग्रामीणों से इस घटना के बारे में अफवाह न फैलाने और ऐसी बातों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से भीड़ न जुटाने की भी अपील की है। इसके बावजूद लोग उस घर को देखने पहुंच रहे हैं।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां गांव के दो भाइयों ने सरकारी स्कूल के अंदर एक कब्र बना दी, जब दो दिन बाद स्कूल खुला तो अंदर का नजारा देखकर शिक्षक हैरान रह गए। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने इस मामले की जानकारी पुलिस और बीएसए को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल से कब्र को हटवाया और हेडमास्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
छुट्टी के दौरान खोदी कब्र
यह घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में हुई. मंझनपुर ब्लॉक के अषाढ़ा गांव के सरकारी स्कूल में लगातार दो दिनों तक छुट्टी थी, तभी गांव के रहने वाले हासिम और कासिम नाम के दो युवकों ने चुपचाप स्कूल के अंदर कब्र खोद दी और इसे सीमेंट से ढक दिया गया था। मंगलवार की सुबह जब प्रधानाध्यापक राजकुमार वर्मा ने विद्यालय खोला तो बाउंड्री के अंदर कब्र देख दंग रह गये. पढ़ने आये बच्चे डरे हुए थे. हेड मास्टर ने इसकी शिकायत बीएसए और पश्चिम शरीरा थाने में की।
कब्र को स्कूल से हटाया गया
सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन एक्शन में आया। इस बीच एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह, बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. आनन-फ़ानन में कब्र को स्कूल से हटा दिया गया. हेड मास्टर राजकुमार की शिकायत पर पुलिस ने हासिम और कासिम के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.
स्कूल के पास पहले से भी है कब्र
बता दें कि स्कूल के आसपास कई लोगों की कब्रें हैं। हासिम और कासिम एक ही गांव के रहने वाले सगे भाई हैं. करीब 30 साल पहले उसकी बहन सितारा की सांप के काटने से मौत हो गई थी। उन्हें इसी कब्रिस्तान में दफनाया गया था। जब प्राइमरी स्कूल बना तो सरकार की ओर से बाउंड्री बना दी गई, जिसमें सितारा की कब्र भी बाउंड्री के अंदर आ गई। तब से यह कब्र वैसे ही पड़ी हुई थी, लेकिन जब स्कूल दो दिन के लिए बंद हो गया तो उनके भाइयों ने ईंट-पत्थर जोड़कर कब्र को पक्का बना दिया।
पुलिस ने मामले को लेकर बताया
इस मामले में कौशांबी डीएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के अषाढ़ा सरकारी स्कूल में कुछ लोगों द्वारा एक कब्र का निर्माण कराया जा रहा था. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हेडमास्टर की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है. आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जो कब्र बनी थी उसे वहां से हटा दिया गया है.
पटना। बिहार के गोपालगंज जेल में एक अजब-गजब घटना हुई। घटना को जानकर आप हैरान हो जाएंगे। गोपालगंज के चनावे मंडल कारा में एक कैदी ने कुछ ऐसा किया जिससे देखने और सुनने के बाद जेल प्रशासन और डॉक्टरों की टीम भी हैरान रह गई। कैदी ने अपने प्राइवेट पार्ट यानी मलद्वारा में एक फुट लंबा पाइप डाल लिया। बाहर निकालने की कोशिश में पाइप और अंदर चला गया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।
इमरजेंसी वार्ड में किया भर्ती
जिसके बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों की टीम ने बेहतर इलाज के लिए कैदी को पीएमसीएच (पटना) रेफर कर दिया है। यह पूरी घटना बीते रविवार की रात में घटित हुई। कैदी ने अपने मलद्वार में एक पाइप डाल लिया और फिर उसने पाइप को खुद से निकालने की कोशिश की। इस दौरान पाइप और भी अंदर की ओर चला गया। जब ज्यादा दिक्कत होने लगी तो उसने मंडल कारा के कर्मियों को इसकी सूचना दी। बताया जाता है कि बरौली थाना क्षेत्र का स्थानीय निवासी विचाराधीन कैदी हत्या करने के मामले में चनावे मंडल की जेल में बंद था।
एक्स रे दिखा पाइप
सोमवार (19 अगस्त) को पूरे दिन मंडल कारा में ही उसका इलाज किया गया,लेकिन हालत में सुधार न होने पर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन ने मेडिकल बोर्ड का गठन कर कैदी का इलाज शुरू कराया। मेडिकल बोर्ड के चिकित्सक डॉ. विमान केसरी के मुताबिक एक्स-रे रिपोर्ट में साफ नजर आ रहा है कि रीढ़ की हड्डी के पास एक लंबा पाइप के आकार जैसी कोई वस्तु फंसी हुई है। उसकी लंबाई लगभग एक फीट और मोटाई एक इंच के आसपास होगी।
लखनऊ। यूपी के प्रयागराज से एक अजीबो-गरीब मामले सामने आया है जिसमें एक पति ने अपनी ही पत्नी का अपहरण कर लिया। अपहरण कर उसे उठा कर ले गया। पति ने बंदूक के बल पर पत्नी को अगवा किया और उसे लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पत्नी मायके से ससुराल नहीं आ रही थी। इसी पर पति अपने साथियों के साथ मिलकर पत्नी के घर पहुंचा और उसे जबरदस्ती अपहरण कर उठा कर ले गया। फिलहाल पुलिस ने महिला के परिवार वालों के कहने पर थाने में शिकायत दर्ज कर लिया गया है।
महिला को दिनदहाड़े उठाया
यह मामला हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत गांव का है, जहां एक पति अपनी ही पत्नी को साथियों के साथ मिलकर बंदूक के दम पर अगवा कर लिया। अगवा करने के बाद मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि महराजगंज के स्थानीय निवासी मुकेश सोनी की शादी प्रयागराज के हंडिया इलाके में हुई थी। शादी के बाद मुकेश की पत्नी काफी दिनों से अपने मायके में ही रह रही थी। वह ससुराल में वापस नहीं आना चाह रही थी। इसी बात से पति मुकेश सोनी अपने पति से नाराज रहता था। कई बात उसने पत्नी को ससुराल आने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। अंत में उसने महिला को घर से उठाने की सोची।
दोनों गुटों के बीच झड़प
इस पर मुकेश सोनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्नी का अपहरण करने का प्लान बनाया, जिसके बाद मुकेश अपने दोस्तो के साथ महराजगंज से प्रयागराज अपने ससुराल पहुंचा और पत्नी को बंदूक के दम पर अगवा करके जबरन उठा ले गया। इस दौरान महिला के घरवालों ने पति मुकेश सोनी और उसके साथियों को रोकने का प्रयास किया जिसके चलते दोनों पक्षो में मारपीट हो गई। मारपीट में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई।
लखनऊ। जिले के भिटौली थाना क्षेत्र से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। जिसमें बेटी ने आरोप लगाया कि बेटी को खर्चा न देने पर ससुर ने दामाद को खंभे से बांधकर जमकर पीटा। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने युवक को छुड़वाया और स्थानीय लोगों से मामले में पूछताछ भी की। वहीं एसपी ने भिटौली पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
दामाद को जमकर पीटा
जानकारी के मुताबिक, युवक भिटौली थाना क्षेत्र के गंगराई गांव का स्थानीय निवासी है। युवक मुंबई में रहकर ड्राइविंग का काम करता है। तीन साल पहले उसकी शादी भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से हुई थी। दोनों की 2 साल की एक बच्ची है। ससुराल पक्ष का आरोप है कि दामाद ने बेटी व बच्ची को छोड़ दिया है, उन्हें लेकर घर नहीं जा रहा है। जिसके बाद नाराज ससुराल वाले दामाद को पकड़ कर ले आए और उसे खंभे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पैसे और एटीएम छीन लिया
वायरल वीडियो में युवक कह रहा है कि इस मामले को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। कोर्ट का फैसला जैसे ही आएगा, वह उसका पालन करेगा। ससुराल के लोग बेवजह दबाव बना रहे हैं। युवक ने अपने ससुर, पत्नी व अन्य लोगों पर बिजली खंभे से बांधकर पीटने का आरोप लगाया है। युवक के मुताबिक ससुराल वालों ने दामाद का एटीएम व पैसे भी छीन लिए।
लखनऊ। यूपी के आगरा से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जिसमें एक 24 साल के शख्स का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर 4 लोगों ने उसे खेत मे जिंदा दफना दिया था। जिसके बाद में आवारा कुत्तों ने उसे जमीन से खोदकर बाहर निकाल लिया।
जिंदा बच गया व्यक्ति
रूपकिशोर उर्फ हैप्पी नाम के पीड़ित ने आरोप लगाया है कि 18 जुलाई को चार लोग गौरव, अंकित, करण और आकाश ने आगरा के अरटोनी इलाके में उसे पीटा था जिसके बाद वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे जमीन में गाड़ दिया था। पीड़ित की एफआईआर के मुताबिक चारो लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसका गला घोंटने की कोशिश की। आरोपियों ने यह मान लिया था कि उसकी मौत हो गई है, और इसलिए उसे अपने खेत में दफना दिया। जमीन के नीचे दबे होने के बावजूद रूपकिशोर जिंदा बच गया।
आरोपियों की तलाश जारी
आवारा कुत्तों के झुंड ने उस जगह को खोदना शुरू कर दिया, जहां उसे दफनाया गया था। कुत्तों ने उसके ऊपर से मिट्टी हटा दी थी। जब कुत्तों ने उसके शरीर को नोचा शुरू किया तो उसे होश आया। होश में आने के बाद रूप किशोर किसी तरह वह उस जगह से बाहर निकला और कुछ स्थानीय लोगों के पास पहुंचा। उन्होंने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। रूपकिशोर की मां का आरोप है कि उनके बेटे को 4 हमलावर जबरदस्ती उठाकर घर से ले गए थे। पुलिस के मुताबिक मामले की गहन जांच की जा रही है और 4 आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जफराबाद क्षेत्र के बीबीपुर गांव के एक युवक ने अपनी सगी भाभी से गुरुवार को कोर्ट में शादी रचा ली। जोगीबीर बाबा मंदिर पर आकर रीति- रिवाज के साथ भाभी की मांग में सिंदूर भरकर सात फेरे भी लिए। यह शादी लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।
भाभी और देवर में हुआ प्यार
बीबीपुर गांव निवासी शिरोमणि गौतम के बड़े बेटे बहादुर गौतम की शादी सरायख्वाजा क्षेत्र के पल्हामऊ गांव की निवासी सीमा गौतम से 26 मई 2023 को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई थी। कुछ दिनों बाद ही बहादुर की पत्नी को अपने देवर सुंदर गौतम से प्यार हो गया। दोनों के बीच रिश्ता गहरा होता गया। बहादुर गौतम को अपनी पत्नी व अपने छोटे भाई के बीच संबंधों के बारे में जानकारी हो गई, लेकिन परिवार वालों के समझाने पर मामला कुछ दिन तक शांत रहा। इस बीच जब बहादुर गौतम को पता चला कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है, तो उसने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया।
भाभी को बनाया अपनी पत्नी
बहादुर ने आरोप लगाया कि ये हमारा बच्चा नहीं है। ये हमारे छोटे भाई सुंदर का बच्चा है। धीरे-धीरे ये बात परिवार के साथ-साथ गांव व रिश्तेदारों में आग की तरह फैल गई। गुरुवार को परिवार के लोगों व रिश्तेदारों ने कोर्ट में जाकर सुंदर तथा सीमा की कोर्ट मैरिज करवा दी। उसके बाद प्रसिद्ध जोगीबीर बाबा मंदिर पर आकर दोनों ने सात फेरे लेकर शादी करके सुंदर गौतम ने सीमा को अपनी दुल्हन बनाया और उसे घर ले गया। भाभी और देवर की शादी सुर्खियां बटो रही है।
लखनऊ : भारत के अदालतों में अंग्रेजी और हिंदी भाषा का प्रयोग करना आम बात है. लेकिन देवों के देव अर्थात महादेव की नगरी काशी में एक ऐसे वकील हैं जो कोर्ट रूम में केवल संस्कृत भाषा का ही प्रयोग करते हैं। वे अपनी दलीलें पेश करने में भी संस्कृत भाषा का ही प्रयोग करते हैं।आपको बता दें कि काशी के सीनियर एडवोकेट आचार्य श्याम जी उपाध्याय एक-दो नहीं बल्कि 46 सालों से संस्कृत भाषा में केस लड़ते हैं. आचार्य श्याम जी उपाध्याय का दावा है कि अभी तक उनको किसी भी केस में हार का सामना नहीं करना पड़ा है।
संस्कृत भाषा में अपनी दलीलें पेश करते
आचार्य श्याम जी उपाध्याय जब कोर्ट रूम में संस्कृत भाषा में अपनी दलीलें पेश करते हैं तो बड़े-बड़े वकीलों के पसीने छूट जाते हैं। अधिकांश वकीलों के तो पल्ले ही नहीं पड़ता है। कई बार तो कोर्ट रूम में जज साहब भी परेशांन हो जाते हैं . जिससे मुकदमे के सुनवाई के दौरान ही जज साहब को ट्रांसलेटर की जरूरत भी पड़ जाती है. पिछले 46 सालों से श्याम जी उपाध्याय द्वारा संस्कृत भाषा में ही केस लड़ा जा रहा है।
सन्न 1978 से शुरू किया प्रैक्टिस
बता दें कि आचार्य श्याम जी उपाध्याय का जन्म उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में हुआ था संस्कृत भाषा के पतन को देखते हुए उसके उत्थान के लिए उन्होंने बाल्यकाल से ही इसका संकल्प लिया था। उन्होंने अपने पिता से सुना था कि कचहरी के सभी कार्यों का क्रियान्वयन अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू भाषा में ही होता है. संस्कृत भाषा का प्रयोग कचहरी के कार्यों में नहीं होता है। अपने पिता द्वारा सुनी इस बात के बाद श्याम जी उपाध्याय ने बचपन में ही ये संकल्प लिया कि वे आगे चलकर संस्कृत भाषा में ही मुकदमा लड़ेंगे। और उन्होंने इसकी शुरुआत वाराणसी न्यायालय से की। सन्न 1978 से ही वो वाराणसी न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे हैं। जानकर आपको हैरानी होगी कि वे कोर्ट में एप्लिकेशन से लेकर बहस तक के सभी कार्य संस्कृत भाषा में ही करते हैं.
नेशनल अवार्ड से सम्मानित
आचार्य श्याम जी उपाध्याय ने संस्कृत भाषा के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है। उनको इस योगदान के लिए साल 2003 में भारत सरकार द्वारा नेशनल संस्कृत अवार्ड ‘संस्कृत मित्र’ से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त भी संस्कृत के क्षेत्र में कई पुरस्कार मिले हैं।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। फतेहपुर जिला निवासी विकास को बार- बार सांप के काटने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बात दें कि विकास को केवल 40 दिन में ही 7 बार सांप काट चुका है। 24 वर्षीय विकास द्विवेदी के पीछे हाथ धोकर पड़ा सांप के रहस्य को सुलझाने के लिए फतेहपुर प्रशासन ने आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी उठाते हुए एक विशेष कमेटी की गठन की है, जो विकास और सांप से सम्बंधित चीजों की जांच करेगी। विकास को बार- बार सांप के काटने, डॉक्टर द्वारा इलाज करने आदि सभी पहलुओं को शामिल किया गया है। तैयार किया गया रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपा जायेगा।
सपने में आकर कहा अभी और काटूंगा
बता दें कि यह मामला मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का है. जहां विकास द्विवेदी को बार-बार सांप के काटने की खबर मिल रही है. हैरान करने वाली बात विकास से पता चला कि एक दिन सांप ने खुद विकास के सपने में आकर कहा कि जब वह उसको नौवीं बार डसेगा उसकी मौत हो जाएगी। अब तक सांप ने उसको सातवीं बार डस चुका है।
स्वास्थ्य विभाग ने लिया संज्ञान
वहीं तेजी से वायरल हो रहे इस खबर की जांच -पड़ताल करने हेतु स्वस्थ्य विभाग ने इस मामले को पूरी तरह से संज्ञान में ले लिया है। सीएमओ डॉ राजीव नयन गिरी का कहना है कि तीन डॉक्टरों की एक विशेष कमेंटी बनायी गयी है जो इस मामले की जाँच पूरी गहनता से करेगी। उनके अनुसार, गठित कमेटी विकास की इलाज करने वाली सभी निजी अस्पताल के डॉक्टरों से भी बात करेगी और पता लगाएगी कि विकास को 7 बार सांप शरीर के किस किस जगह पर काटा और उन लोगों ने उसके इलाज के दौरान कौन से दवाइयों का इस्तेमाल किया। साथ ही कमेटी यह भी जानने का प्रयास करेगी कि एक ही युवक को बार-बार सांप के काटने की वजहें क्या हो सकती है। कमेटी द्वारा रिपोर्ट तैयार करके जिलाधिकारी को जल्द ही सौंपने की कोशिश की जाएगी।
लखनऊ : मंगलवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में लोग उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने बुल्डोजर पर सवार दूल्हे को देखा। दूल्हा पूरे बैंड-बाजा के साथ बुल्डोजर पर नाचते-गाते अपनी बारात लेकर आ रहा था। जिसके बाद यह अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई। इस अनोखी शादी को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोग जमा हो गए। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने बारात पर फूल भी बरसाना शुरू कर दिए।
मजाक में किया गया वादा बना हास्य का पात्र
गोरखपुर के रजनी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत उनवल निवासी मेहीन वर्मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उनके बेटे कृष्ण वर्मा की शादी संत कबीर नगर के खलीलाबाद में तय हुई थी। तिलक समारोह के दौरान गांव के ही किसी व्यक्ति ने मजाक में कह दिया कि बाबा जी (योगी आदित्यनाथ) की पार्टी संभल की वजह से संतकबीरनगर से हार गई। अपने ससुराल वालों की इस बात का जवाब देने के लिए कृष्ण वर्मा ने यह अनोखा कदम उठाया। दूल्हे ने कहा कि बाबा जी हमारे उनवल की शान हैं। इसके बाद उसने अपनी बारात के लिए महंगी एयर कंडीशन वाली कार की जगह बुलडोजर को चुना.
मंगलवार को निकली बारात
9 जुलाई को जब बारात निकली तो वह दूल्हा बनकर कार की जगह बुलडोजर पर सवार हुआ. उसके परिवार और रिश्तेदारों ने भी उसे समझाया कि अगर उसने ऐसा किया तो हंसी का पात्र बन जाएगा, लेकिन कृष्णा ने किसी की नहीं सुनी और जिद पर अड़ा रहा कि अब अगर बारात संत कबीर नगर जाएगी तो बुलडोजर पर ही जाएगी. आखिरकार जब बारात बुलडोजर पर निकली और परछावन शुरू हुआ तो इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई.
बुलडोजर पर सवार दूल्हा पंहुचा शादी करने
कृष्णा ने गांव के ही एक व्यक्ति से बुलडोजर किराए पर लिया और उसे बारात के मद्देनजर से तैयार करने के लिए कहा गया। इसके बाद जब बुलडोजर तैयार हुआ तो परिवार वालों ने बारात पर फूल भी बरसाए. दूल्हे राजा डीजे की धुन पर पूरे स्टाइल में बारात लेकर निकले. इस दौरान गाना भी बज रहा था कि 'जब चांप के बाबा चलेला बाबा का बुलडोज़र…' इसके बाद यह अनूठी बारात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
लखनऊ : इस आधुनिक दुनिया में शिक्षित समाज होने के बावजूद भी किन्नरों को सम्मान नहीं मिल पा रहा है. उनको उनका हक़ भी नहीं मिल रहा है। उनकी शारीरिक संरचना, रीति रिवाज लोगों में अचरज पैदा कर देती है. लोगों को उनके आशीर्वाद लेने की ललक रहती है। ऐसा माना जाता है कि यदि उनका आशीर्वाद मिल जाए तो उनका भविष्य भी चमक सकता है।
माना जाता पवित्रता का प्रतीक
किन्नरों की लैंगिक विकृति आम लोगों से अलग होती है. यही विकृति उनकी पवित्रता का प्रतीक भी माना जाता है. आपको बता दें कि ऐसा माना जाता है कि अगर किसी किन्नर का दर्शन किसी व्यक्ति को सुबह -सुबह हो जाता है तो संबंधित व्यक्ति को उस दिन कोई-न-कोई विशेष उपलब्धि जरूर मिलती है।
किन्नरों का घर आना… होता है शुभ
किन्नरों का दूसरा नाम मंगलामुखी अर्थात सबका मंगल /शुभ करने वाला माना जाता है. लोग उन्हें हिजड़ा भी कहते हैं अर्थात जिसका हृदय, हीरे से जड़ा हो. ऐसे व्यक्ति कभी भी किसी का अहित नहीं सोच सकते, नाहिं कभी किसी का गलत कर सकते हैं। हमेशा समाज के कल्याण के बारे में ही सोचते रहते हैं। ये प्रायः लोगों के घर जाते रहते हैं. कभी शादी समारोह में, कभी बच्चों के पैदा होने की ख़ुशी में तो कभी अन्य शुभ अवसरों पर, लोग इन्हें हमेशा अपनी शक्ति के अनुसार पैसा और उपहार देकर विदा करने की कोशिश करते हैं जिससे ये लोग प्रशन्न होकर वापस जायें। ये लोग जिन लोगों पर अपना प्यार बरसा देतें हैं उनका जीवन हरा भरा सा हो जाता है। शुभ अवसरों पर घर जाकर किन्नरों का नाच गाना करना, उस घर के लिए कल्याणकारी माना जाता है।
प्रभु श्री राम ने दिया था ये आशीर्वाद
आपको जानकर हैरानी होगी कि जब प्रभु श्रीराम अयोध्या छोड़कर 14 वर्ष के लिए वनवास जा रहे थे, तो उनका पीछा करते-करते सभी अयोध्यावासी भी उनके साथ जाने लगे. जैसे ही सभी नगरवासी तमसा नदी के तट पर पहुंचे तो श्रीराम ने सभी नर-नारियों से अयोध्या लौटने का आग्रह किया। उनकी विनम्र निवेदन को स्वीकार करते हुए सभी नर-नारी वापस लौट गए, परन्तु किन्नरों ने अपना रूख नहीं बदला। वे 14 साल तक उसी तमसा नदी के तट पर रुके रहे। वनवास की अवधि समाप्त होने के साथ-साथ लंका पर विजय प्राप्त करते हुए माता सीता को साथ लेकर जब वापस अयोध्या लौटे तो उन्होंने देखा कि तमसा नदी के तट पर अभी भी किन्नर उसी स्थान पर डटे पड़े हैं. ये देख प्रभु श्रीराम हैरान हो गए उन्होंने कारण पूछा तो किन्नरों ने प्रणाम करते हुए बोला कि ' हे प्रभु ! आपने तो सिर्फ नर और नारियों को ही वापस लौटने को आदेश दिया था ' हम तो न नर हैं और नाहिं नारी, फिर बिना आपकी अनुमति के हम कैसे वापस जा सकते हैं.?
किन्नरों को दिया आशीर्वाद
किन्नरों की इस भक्ति भावना से प्रभु श्री राम भावुक हो उठे और प्रसन्नता के साथ सभी किन्नरों को आशीर्वाद दिया कि उन लोगों का आशीर्वाद सदैव फलित होगा. किन्नर जाति, मनुष्य जाति में सबसे श्रेष्ठ होगी. अगर किसी भी व्यक्ति को वो दिल से आशीर्वाद दे दें तो उनका जीवन हरा भरा अवश्य होगा। यही वजह है कि लोग आज भी अपने घर शुभ अवसरों पर उन्हें बुलाते रहते हैं. इनकी दुआ को अकाट्य मानी जाती है।
किन्नरों के शाप से बचे
कभी भी कोई किन्नर किसी के अहित के बारे में कभी सोच नहीं सकता, परन्तु कभी-कभी लोग उनका इतना मजाक बना देते हैं कि किन्नरों को शाप देना पड़ जाता है. जिससे व्यक्ति का अहित हो सकता है. सम्बंधित व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, या आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
किन्नर का मजाक उड़ाना पड़ता है भारी
आचार्य विद्याकान्त पांडेय के अनुसार यदि धार्मिक मान्यता और ज्योतिषी की माने तो किसी भी किन्नर का मजाक बनाने और अपमान करने से अगले जन्म में हमे भी किन्नर का रूप मिलता है। बड़े बुजुर्गों की माने तो किन्नरों का ह्रदय काफी साफ होता है जब तक उनको कोई गहरा चोट नहीं लग जाता तब तक वो किसी को अशुभ नहीं बोलते क्यूंकि उनके शाप में इतना दम होता है कि किसी का भी जीवन बर्बाद हो सकता है।
लखनऊ। यूपी के फतेहपुर जिले में एक सनकी जिंदा सांप को पकड़कर खा रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक किशनपुर थाना क्षेत्र के कालका का डेरा मजरे अहमदगंज तिहार गांव का स्थानीय निवासी गंगा प्रसाद उर्फ फौजी जो कि दस्यु शंकर केवट का दाहिना हाथ था। जेल से उम्रकैद की सजा काटकर बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद वह मछलियों का यमुना नदी से शिकार करता है।
शख्स नदियों से सांप का शिकार करता है
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि व्यक्ति नदी में हाथ डालता है जैसे मानो वह मछली पकड़ रहा है। लेकिन जैसे ही उसका हाथ नदी से बाहर आता है। उसके हाथ में एक लंबा सा सापं होता है। वह सांप उस शख्स के हाथ में आते ही फड़फड़ाने लगता है। वीडियो में दिख रहा है कि वह सांप को खाने के लिए कितना उत्सुक है। वीडियो में सनकी व्यक्ति ने सांप को गर्दन के पास से खाना शुरू कर देता है। वह सांप को अपने दांतों से काटने लगता है। इस वायरल वीडियो में नदी से सांप पकड़ता दिख रहा व्यक्ति दस्यु शंकर केवट का दाहिना हाथ गंगा केवट उर्फ फौजी है। आरोप है कि यह सांप को पकड़कर जिंदा खा जाता है। वह मछलियों को भी पकड़ता है और उन्हें भी जिंदा खा जाता है। सांप को खाने का वीडियो जब वायरल हुआ तो देखने वाले दंग रहे गए कि कोई व्यक्ति जिंदा सांप कैसे खा सकता है, लेकिन गंगा जिंदा सांप को पकड़कर आसानी से खा जाता है। उसे ना सांप को पकड़ने में कोई दिक्कत आती है और ना ही सांप को खाने में।
सांप खाते हुए वीडियो हुआ वायरल
जिंदा सांप को खाने का वीडियो लगभग पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा प्रसाद नदी में मछली पकड़ रहा था, तभी उस शख्स के हाथ सांप पकड़ा गया। ऐसे में गंगा प्रसाद ने सांप को जिंदा पकड़ लिया। फिर उसे देखने लगा और सांप को नदी में धोने लगा। मानो जैसे वह सब्जी धो रहा हो। सांप जैसे ही सीधा हुआ तो गंगा प्रसाद उसे खाने लगा। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल होने लगा।
https://twitter.com/yogeshhindustan/status/1809966220277342405
लखनऊ: आचार्य चाणक्य के बारे में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जो नहीं जनता होगा। इतिहास में अगर सबसे तेज दिमाग वाले व्यक्ति की बात होती है तो सबसे पहला नाम चाणक्य का ही आता है। चाणक्य ने अपने जीवन काल में कई नीतियों के बारे में भी लिखा है। जो आम जन जीवन से जुड़ा हुआ है। अगर आप इनकी दी गई नीतियों का पालन करते है तो आपको जीवन में इज्जत के साथ-साथ खुशियां भी मिलती है। ऐसे में चलिए जानते है कि चाणक्य नीति के हिसाब से दूसरों के घर कब नहीं जाना चाहिए, जिससे हमारी इज्जत उनकी नजरों में कम न हो।
बिना काम किसी के घर जाने से बचें
चाणक्य नीति के मुताबिक, अगर आप बिना किसी काम या मतलब के दूसरों के घर जाते हैं तो ऐसे में आपकी इज्जत थोड़ी कम हो सकती है. अगर आपको अधिक जरुरत न हो तो आप दूसरों के घर जाने से जरूर बचें।
बिना बुलाए किसी के घर न जाए
चाणक्य नीति के मुताबिक, जब तक आपको कोई भी व्यक्ति अपने घर पर नहीं बुलाता है तब तक आपको सामने वाले के घर नहीं जाना चाहिए। सिर्फ यहीं नहीं, जब तक वो आपको रुकने के लिए न कहें तब तक आपको उनके घर पर रुकना भी नहीं चाहिए।
दूसरे के घर पर रहने वाले व्यक्ति रहते हैं दुखी
चाणक्य नीति यह भी कहता है कि जो व्यक्ति दूसरों के घर पर किसी भी कारणवश रहता है तो वह कभी भी खुश नहीं रह सकता है. इस तरह के लोगों को अपने जीवन में हमेशा कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
इज्जत के साथ आदर भी मिलेगा
इसके साथ चाणक्य नीति यह भी कहता है कि जब आप किसी दुसरे व्यक्ति के घर जाने का प्लान करते है तो उससे पहले आप उनसे एक बार जरूर पूछ लें. अगर आप इन आदतों को नहीं अपनाते है तो इससे आपकी इज्जत थोड़ी कम होने लगती है। वहीं आप चाणक्य नीतियों के साथ जीवन जीते है तो आपको हमेशा ढेर सारा सम्मान और आदर भी मिलेगा।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक चौंकाने वाला विडियो सामने आया है. इन दिनों बारिश के मौसम शुरू है। ऐसे में आपको इस मौसम में पीले मेढंक तो अक्सर देखने को मिलते होंगे, लेकिन क्या आपने कभी गोल्डन मेढंक को देखा है? ऐसा ही मामला झांसी जिले से देखने को मिला है. यह मामला जिले के रक्सा क्षेत्र के पुनवाली कलां का है. जहां एक तालाब में अचानक से गोल्डन और पीले रंग के मेढंक टर्र -टर्र करते हुए नजर आए. उनकी उछल कूद ने लोगों के ध्यान को आकर्षित कर दिया.
आइयें जानते है सुनहरे मेंढक की खाशियत
जीव विज्ञान के विशेषज्ञों का मानना है कि गोल्डन और पीले रंग के मेंढक बड़े ही खास होते है. ऐसे मेढ़क को इंडियन बुलफ्रॉग कहा जाता है. ये सामान्यतः नर होते हैं और इनका आकार भी सामान्य मेंढकों से बड़ा होता है। इनका अधिकतर समय पानी में नहीं तो जमींन के अंदर ही बीतता है। खास बात यह है कि जब ये मेढक मादा मेंढक को आकर्षित करना चाहते हैं तो ये अपने रंग को बदल देते हैं और मैटिंग के बाद इनका रंग भी सामान्य हो जाता है।
भारी बारिश के संकेत
सुनहरे और पीले रंग के मेंढक देखने में भी बहुत अच्छे लगते हैं। ये भारत के सबसे बड़े मेंढकों में से एक हैं इनकी लम्बाई 16 से 18 मीटर तक की होती है। बता दें कि इनकी भी शरीर पर बाघ जैसी धारियां देखने को मिलेंगी। बारिश के मौसम में ऐसे रंग के मेंढ़को का दिख जाना, ये संकेत देता है कि इस बार अच्छी और भारी बारिश होगी। इस रंग के मेंढक तभी आपको सतह पर देखने को मिलेगी जब भरी बारिश की संभावना हो वरना ऐसे रंग के मेढक जमीन के अंदर ही बिल में ही पड़े रहते हैं.
लखनऊ : आगरा के देवरी रोड के किनारे बसा गढ़ी हरिकन्ना गांव का एक मामला सामने आया है, कुछ लोग इसे अंधविश्वास कह रहे हैं तो कुछ इसे चमत्कार मान रहे है. ग्रामीणों की तरफ से इसे चमत्कार होने की दावा किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि गांव में ही एक पुराना हनुमान जी का मंदिर स्थित है। मंदिर में रखी बाल्टी में बरसात का पानी भरा हुआ था। अचानक उस बाल्टी में हनुमान जी की आकृति दिखने लगी. जिसको देखने के लिए सैकड़ों लोंगो का भीड़ जुट गया।
आखिर कैसे बनी पानी में हनुमान जी की प्रतिमा?
गांववासियों के जुबानी माने तो सत्येंद्र फौजदार के मुताबिक कल गांव में भारी बारिश हुई। गांव में मौजूद हनुमान जी का मंदिर है जिसके परिसर में एक खाली बाल्टी थी जो बरसात की पानी से भर गया था। जब मंदिर के पुजारी ने बाल्टी में झांका तो उन्हें हनुमान जी की छवि दिखने लगी। ऐसा लग रहा था कि मानो हनुमान जी बैठने की मुद्रा में हों। पुजारी के शोर से पूरे गांव के लोग उसे देखने के लिए उमड़ पड़े. ये खबर आस पास के गांव में भी आग की तरह फ़ैल गई. हालांकि आकृति कैसे बनी? कब बनी? किसने बनाई? और किस चीज से बनी है? फ़िलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है. स्थानीय लोग इसे हनुमान जी का चमत्कार मान रहे है.
दर्शन होते ही होने लगा राम नाम का जप
बता दें कि जैसे ही मंदिर से ये घटना गांव के लोंगो तक पहुंची, लोग इसे चमत्कार मानते हुए राम नाम का जप करने लगे तो वहीं कुछ लोग हनुमान चालीसा पढ़ने लगे. लोग इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट भी कर रहे हैं, यह मामला लोगों में आश्चर्य की स्थिति पैदा कर रहा है। ऐसे में मंदिर में लोगों की भीड़ इकठ्ठा होती जा रही है फ़िलहाल बाल्टी को उसी जगह पर छोड़ दिया गया है ताकि आकृति में कोई परिवर्तन न हो पाए।
लखनऊ। कहते है प्यार और जंग में सबसे जायज है। जिस किसी को भी प्यार का रोग लग जाता है फिर उसे कुछ नहीं सूझता। ऐसा ही प्रेम-प्रसंग का एक मामला सामने आया है। यह मामला यूपी के मुजफ्फरनगर से सामने आया है। यहां एक स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक को अपनी ही एक छात्रा से प्यार हो गया। छात्रा भी शिक्षक को पसंद करती थी। दोनों ने इसकी जानकारी दोनों ने अपने घरवालों को दी।
दोनों ने लव मैरिज की
जिसके बाद घरवालों की मंजूरी मिलने के बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली। शादी के बाद दोनों खुशी से रहने लगे, लेकिन इसके बाद समाज के लोगों का कहां चैन पड़ने वाला था। दोनों की शादी की खबर जब गांव वालों को मिली तो इसको लेकर काफी बवाल मचा। इस बवाल की वजह शिक्षक की गलती थी। जिस वजह से छात्र और शिक्षक दोनों ने ही स्कूल जाना छोड़ दिया। वहीं शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुजफ्फरनगर के एक माध्यमिक स्कूल में सहारनपुर के स्थानीय निवासी अंग्रेजी के शिक्षक को 11वीं कक्षा की एक छात्र से प्यार हो गया।
छात्रा नाबालिग थी
दोनों को एक-दूसरे को प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली। शिक्षक ने जिस छात्रा से शादी की वह नाबालिग थी। बस शिक्षक की इस गलती के कारण यह बात उच्चस्तरीय लोगों तक पहुंच गई। इस घटना के बाद शिक्षक अपने ट्रांसफर करवाने की कोशिश में लग गया। जिसके बाद शिक्षा विभाग में शिक्षक की शिकायत की गई। शिकायत में लिखा था कि छात्र अभी केवल 16 साल की हैं। ऐसे में अगर शिक्षक ही अपने छात्रों के साथ ऐसी हरकते करेंगा तो इस पर स्कूल और समाज का क्या प्रभाव पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक यह शिक्षक की दूसरी शादी है। इससे पहले जो शादी हुई थी वह कुछ दिन ही चली और टूट गई।
लखनऊ। यदि कोई बड़ी दुर्घटना हो जाए तो पुलिस को फोन करके बुलाया जाता है। गली-मोहल्ले में भी कोई बड़ा विवाद होने पर पुलिस को कॉल किया जाता है, लेकिन यूपी के अमरोहा से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां एक किसान ने 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। जैसे उसे पुलिस की कितनी जरूरत है, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि किसान ने पुलिस को भैस के बच्चा होने की खुशी में पुलिस को दूध पिलाने के लिए बुलाया हैं।
भैस का बच्चा होने पर बुलाया दूध पीने के लिए
किसान की बात सुनकर पुलिस दंग रह गई। काफी देर तक पुलिस को यह समझ नहीं आ रहा था कि वह लखनऊ कंट्रोल को क्या जवाब देंगे। बाद में पुलिस किसान को नसीहत देकर वहां से चली गई। पुलिस भैस का दूध भी पीकर नहीं गई। इस बीच वहां के स्थानीय ग्रामीण ने पूरे घटनाक्रम का अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया है। इस वीडियों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो काफी चर्चा में है। यह खास मामला रहरा थाना क्षेत्र के खुशबालपुर गांव का है। किसान जसवीर ने मंगलवार की शाम को यूपी 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को अपनी सहायता के लिए बुलाया था। 10 मिनट के अंदर पीआरवी मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मिययों ने जसवीर से बुलाने का कारण पूछा तो पता चला कि कोई अपराध नहीं हुआ है और ना ही किसी तरह की मदद की जरूरत है। मंगलवार की दोपहर को जसवीर की भैंस ने बच्चे को जन्म दिया है। इस खुशी के मौके पर वह पुलिसकर्मियों को दूध पिलाना चाहता है। अपनी भैसों का दूध पिलाने के लिए उसने पुलिस कर्मियों को फोन करके बुलाया हैं।
बिना दूध पिएं वापस लौटी पुलिस
किसान की बात सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। उन्होंने जसवीर से पूछा कि ऐसा करने का क्या कारण है तो इस पर किसान ने बताया कि वह पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जानता है और खुशी के मौके पर उन्हें दूध पिलाना चाहता हैं। पुलिस ने किसान को बताया क कि 112 पर कॉल किसी अपराध और हादसे में आपातकालीन समस्या होने पर सहायता के लिए फोन किया जाता है। 112 पर की गई कॉल लखनऊ कंट्रोल में रिकार्ड होती है। किसान को नसीहत देकर पुलिस बिना दूध पिएं ही चली गई।
https://twitter.com/upcopsachin/status/1806179831031464343