Wednesday, October 23, 2024

यूपी: संभल कोल्ड स्टोरेज हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को अब मिलेंगे 5-5 लाख रुपए

लखनऊ। यूपी के संभल में हुए AR कोल्ड स्टोरेज हादसे में मारे गए लोगों को अब 5-5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। संभल के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जानकारी दी है कि संभल में छत गिरने की दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के लिए CM द्वारा 2-2 लाख रु. के मुआवजे का ऐलान किया गया था लेकिन अब इसे CM कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के साथ जोड़कर कुल 5 लाख कर दिया गया है। अब मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

14 लोगों की हो चुकी हैं मौत

बता दें कि संभल के AR कोल्ड स्टोरेज हादसे में 28 घंटे के रेस्क्यू के बाद 25 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। इनमें से इनमें 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 11 लोगों को मुरादाबाद हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। जहां से 7 लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। गुरुवार को कोल्ड स्टोरेज की 100 फीट लंबी छत ढह गई थी। जिसमें 25 लोग मलबे के नीचे दब गए। इनमें से 14 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं कोल्ड स्टोरेज के मालिक दोनों भाई अंकुर अग्रवाल और रोहित अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जान बचाने की गुहार लगा रहे थे लोग

इस घटना में जिन लोगों की मृत्यु हुई हैं, उनमें से 11 संभल के हैं जबकि 3 बदायूं के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि 28 घंटे के रेस्क्यू के दौरान डराने वाले मंजर देखने को मिले। मलबे में दबे लोगों की चींखे सुनाई दे रही थी। लोग बचाने की गुहार लगा रहे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने तक कुल 25 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। इनमें से 11 लोग मुरादाबाद में भर्ती थे। शाम करीब 6 बजे तक घायलों में से 7 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। जबकि 4 लोगों का इलाज अभी भी जारी है।

Latest news
Related news