Friday, September 20, 2024

P News: सीएम एकनाथ शिंदे से बसपा नेताओं को मिलना पड़ा महंगा, तुरंत प्रभाव से पार्टी ने किया निष्कासित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का ऐलान हो चुका है. बता दें कि 4 और 11 मई को मतदान होंगे. इसके साथ ही 13 मई को इस चुनाव के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे. तो दूसरी तरफ बसपा ने अपने दो नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह और उनके भाई बृजकिशोर सिंह को पार्टी से निष्कासित किया गया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों नेताओं ने यूपी में आए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी, लेकिन यह बात बसपा सुप्रीमो मायावती को सही नहीं लगी।

बस्ती क्षेत्र में जाने माने नेता हैं राजकिशोर

बता दें कि बस्ती क्षेत्र में राजकिशोर प्रसिद्ध नेता हैं। वे तीन बार विधायक भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत बसपा से की थी। उसके बाद सपा का दामन थाम लिया था और कैबिनेट मंत्री बने थे। उनके भाई बृजकिशोर डिंपल भी राजनीति में बहुत एक्टिव हैं। उन्हें भी सपा सरकार में उर्जा सलाहकार मंत्री का पद दिया गया था। लेकिन बाद में दोनों भाई कांग्रेस में शामिल हो गए।

2020 में फिर से थामा था बसपा का दामन

दोनों भाई वर्ष 2020 में फिर से बसपा में शामिल हुए थे। बस्ती के बसपा जिला अध्यक्ष जयहिंद गौतम ने पत्र जारी करते हुए दोनों को बसपा से बाहर करने की बात कही। चिट्ठी में लिखा हुआ है कि दोनों नेताओं को अनुशासनहीनता करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर पार्टी से निष्कासित किया जाता है। खबर सामने आई है कि रविवार को महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे अयोध्या दौरे पर आए हुए थे। ये दोनों नेता अयोध्या में एकनाथ शिंदे से मिले थे। तभी से यह बात बसपा पार्टी को अप्रिय लगी.

Latest news
Related news